Link copy ho gaya

हर Problem का तुरंत Solution ढूंढना… आपको अंदर से कमजोर बना सकता है।

Published On: July 20, 2026
Follow Us
Problem ख़त्म नहीं होती शुरू होती है

क्या आपने कभी महसूस किया है जब भी आप किसी Problem में फसते है तो आप तुरंत ही अपना Smartphone निकालकर Solution ढूँढना शुरू कर देते है, और आजकल तो किसी भी Problem का Solution ढूँढने में Genz को बस कुछ ही मिनट लगते है, ये आपको शायद अच्छा लग रहा है, की problem का अगर solution मिल रहा है तो अच्छी बात है,

लेकिन क्या आपको ये नहीं लगता की शायद उस Problem का Solution आपके लिए Perfect नहीं बैठता, हो सकता है आपकी Problem Same हो लेकिन उसकी वजह आपके लिए अलग हो, लेकिन एक Common Solution क्या आपकी वो Problem Solve हो जाएगी,

सोचिए! जवाब है शायद नहीं !

आज इस Internet के जमाने में जब भी कोई Problem हमारे सामने आती है हम तुरंत ही अपना Smartphone निकालकर किसी ना किसी AI से मदद ले रहे होते है, लेकिन क्या उस AI को आपका Context पता है, क्योंकि आपने उसे दिया ही नहीं है, और Problem का Solution पा कर आप ख़ुश हो रहे होते है, शायद यही से Problem आपके लिए फिर से शुरू हो जाती है,

क्योंकि धीरे धीरे आप आप अपना वो बहुत बड़ा Strength खोने वाले है जो की है इंसान, जो अपने Brain से कई बार Impossible चीज़ों को भी Possible बना देता है !

Problem अब शुरू होती है

आप ये जरूर जानते है की आप Exercise के ज़रिए अपने Body को Strong बनाते है, लेकिन दिमाग को कुछ करने ही नहीं देते, आप Uncertainty आते ही भागने लगते है, जब भी आपके Life में कोई Problem आती है आप तुरंत Solution ढूँढते है, और मिलता है आपको generic advice और आप खुश हो जाते है जो की आपके लिए ज्यादातर काम ही नहीं करती,

यहाँ ना ही आपको आपके प्रॉब्लम का solution मिला और ना ही आपने अपने दिमाग़ को वजह दी उसे सुलझाने कीएम जिसे धीरे धीरे क्या होता है आप बेचैन तो रहते है लेकिन उसे Solve करना नहीं आता, ये कुछ ऐसा है कि Lunchbox आपके साथ है लेकिन आपको भूख लगते ही आप Restaurant ढूँढने निकल पड़ते है बार बार,

ऐसी हालात में आप ज्यादातर ऐसे काम कर देते है जो आपको लगता है की ठीक है लेकिन होती नहीं है और आप बाद में पछताते है, जैसे –

  • आपने अभी अभी जॉब छोड़ी थी क्योंकि आप वहाँ ज़्यादा stressed रहते थे, कुछ दिनों बाद ही क्योंकि आपने Search किया की नई Job कहाँ है, आपको फिर से जॉब तो मिल गई लेकिन जिस वजह से आपने पिछली बार जॉब छोड़ी थी फिर से वही आ गए,
  • आप बिज़नेस कर रहे है आपने अपने मार्केट के हिसाब से एक प्लान बनाया, फिर जब उसने एक दिन में काम नहीं किया जो की हमेशा ही नहीं करेगा आपने अच्छा भला प्लान फिर से बदलकर अपनी रोजना वाली हैबिट में आ जाते है
  • आप Decide करते है की कल से Gym जाना है Body बनानी है, लेकिन अगले दिन आप ना जाने की कोई ना कोई वजह ढूँढ लेते है,

ऐसे ना कितने ही काम आप Generic advice की वजह से करते है जो आपके लिए perfect नहीं है, क्योंकि हो सकता है कि Gym जाने से पहले आपको ये ढूँढना होगा की आख़िर वो कोन सी बात है जो आपको gym में consistent रहने से रोक रही है,

हो सकता है कि बहुत सारे लोगो की एक ही Problem हो, लेकिन ये जरूरी नहीं है की सभी के लिए एक ही Solution हो, और इसके लिए आपको इसे जानने और समझने के लिए अपने Brain को काम पर लगाना होगा की वो ढूँढे की आपके लिए क्या सही है,

Problem आने पर रुक कर देखो

जब भी आप किसी Problem में फसते है तो तुरंत Solution ढूँढे के बजाए अगर आप थोड़ा रुक कर अपने problem को समझते है तो आपको ये समझने में आसानी होती है कि प्रॉब्लम है जहाँ,

बस एक Habit आपको उन 90% ग़लतियाँ करने से बचा देती है जो आप Generic advice लेते समय करते है,

आपको बस एक Habit अपने अंदर Build करनी है, वो ये है की जब भी आप किसी Problem में फसते है आपको थोड़ा रुक कर उसे समझना होगा, और ये काम आपका दिमाग़ बहुत अच्छे से जानता है, जब भी आप ये करते है आप Problem का बस Solution नहीं ढूँढते बल्कि उसका कारण ढूँढते है,

और जब आप कारण पर काम करना शुरू करते है तो वो Problem जड़ से ख़त्म होनी शुरू हो जाती है, और बहुत सारे फायदे आपको मिलते है Real Life में जैसे –

  • जब आप बार बार Problem को Solve करते है तो आप अपने Brain के Higher Ability को Unlock करते है, आप situation को देखते हुए problem solve करने लगते है,
  • आप बार बार AI के भरोसे नहीं बैठते, अगर पुछते भी है तो आप Context देते है और सही Ans पातें है
  • आप हर situation में Calm रहते है, आपको जल्दी कोई परिस्थिति विचलित नहीं करती
  • आप जल्दबाज़ी में ग़लत फ़ैसले नहीं लेते, जिससे गलती कम होती है और पछतावा नहीं बढ़ता
  • आपका दिमाग़ बहुत गहराई से सोचना शुरू कर देता है जो आपकी आदत भी बन जाती है, आप बहुत दूर तक देख और सोच पाते है
  • हर छोटी छोटी परेशानी से आप अपना आपा नहीं खोते
  • इस स्थिति में आपको perfect solution मिलने की संभावना बढ़ जाती है

यानी बस एक Habit Uncertainty को देखने की और आप बहुत आसानी से अपनी हर problem का perfect Solution निकाल देते है,

आज जिस दौर में हम जी रहे है हमारा अपना दिमाग़ हम बहुत कम ही इस्तेमाल करते है, हम बस किसी ना किसी Follow करते है, बिना ये देखे की क्या ये मेरे Life, मेरे लिए Perfect है या नहीं, बस एक दौर में हम फसे हुए है बिना ये सोचे की ये मेरे लिए perfect है या नहीं,

Conclustion

अगर आप कोई Problem आते ही बेचैन हो जाते है तो इसकी संभावना ज़्यादा है कि आप उसे Solve नहीं कर पाएंगे, क्योंकि तब आप अपने परिस्थिति को ध्यान में रखकर Solution नहीं ढूँढते बस Problem को देखते हुए solution ढूँढते है, दोनों अलग अलग है, और इसी वजह से वो Solution आपके लिए Relevant नहीं होता और आप Fail हो जाते है,

अगर आप Problem को पढ़ने की Habit बना लें Uncertainty को देखने की आदत बना लें तो हर बात Problem आते ही आप बेचैन नहीं होंगे, हतास नहीं होंगे बल्कि बहुत ही शांत मन से उसका कारण ढूँढेंगे और उसे आसानी से Solve भी कर लेंगे, क्योंकि इस समय आप बार बार किसी की मदद नहीं लेते पहले,

आपका पहला स्टेप आपका दिमाग़ तय करता है जो आपकी सबसे बड़ी Strength है, उम्मीद है ये article आपके सोचने का नजरिया बदलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो जरूर comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे !!

आपके लिए खास, इसे भी पढ़े !!
रिश्ते अचानक कमजोर नहीं होते… ये छोटी आदत उन्हें धीरे-धीरे खत्म करती है।
सफल होने के बाद भी खालीपन महसूस होगा… अगर आज ये गलती कर रहे हैं।
Zero से शुरू कर रहे हैं? Motivation नहीं, पहले ये समझ लें।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment