Link copy ho gaya

सफल होने के बाद भी खालीपन महसूस होगा… अगर आज ये गलती कर रहे हैं।

Published On: July 19, 2026
Follow Us
सब मिल गया फिर भी

आप आज जहाँ भी है एक दिन ऐसा आयेगा की अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो आपको जो चाहिए वो आप हासिल कर लेंगे अपने जीवन में, अगर आप उसके लिए मेहनत करते है,

लेकिन अगर आपके अंदर ये एक हैबिट नहीं है तो आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी,

आप उस मेहनत को एंजॉय नहीं कर पाएंगे क्योंकि आप वो ठीक करने में लग जाएँगे जो आपके हाथ में है ही नहीं, और इसमें आप अपनी एनर्जी और अपना समय दोनों बर्बाद करेंगे, उसके बाद एक समय ऐसा आएगा जब आप थक जाएँगे, जिससे आपके अंदर कुछ भी करने की इच्छा धीरे धीरे ख़त्म होने लगेगी,

क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप अपने जीवन में हर चीज़ को कंट्रोल करने में लगे रहते है, जिसमे बस कुछ ही चीज़ें ठीक हो पाती है, और बहुत सारी नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि जो आपके हाथ में था आपने बस वही ठीक किया,

सफल लोग सब कुछ ठीक नहीं करते

जो सफल लोग है जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल किया है, मैं उनकी बात नहीं कर रहा हूँ जो एक समय पर सफल थे और आज जीरो है, मैं उनकी बात कर रहा हूँ जो हमेशा से सफल रहे है और आज भी है, उनके पैटर्न को जब आप नोटिस करेंगे वो सभी बहुत कुछ ठीक करने में अपना समय बर्बाद नहीं करते,

वो बस कुछ ही चीज़ें ठीक करते है, ऐसा नहीं है कि वो हाथ नहीं डालते है ठीक करने के लिए, वो बस किसी भी काम को करने से पहले ये देखते है समझते है, कैलकुलेट करते है की क्या इस काम में इतनी एनर्ज देनी जरूरी है?

अगर है तभी वो वहाँ दिमाग़ लगाते है वरना नहीं लगाते, या कभी लगा भी देते है तो बहुत जल्द उसे छोड़ देते है अगर Result नहीं आ रहा,

लेकिन हम वही, अपने जीवन में बहुत सारे छोटे छोटे काम करते है जिनका हमारे जीवन में कोई ख़ास इम्पैक्ट नहीं होता लेकिन फिर भी हम उसे करने लगते है,

जरा सोचिए, क्या आपने ऐसे इंसान को देखा है अपने आसपास जो आपको हर बात पर टोकता है, बेशक उस इंसान ने अपने जीवन में कुछ भी नहीं किया हो वो जीरो पर हो, लेकिन अगर आपने उसे इग्नोर कर दिया तो वो आपका आज ख़राब कर सकते है,

लेकिन वही अगर आपको पता हो की ये आपके कंट्रोल से बाहर है तो आप उसपर ध्यान ही नहीं देंगे आप आगे निकल जाएँगे, यहाँ आपके अवेयरनेस ने आपका समय और एनर्जी दोनों ही बचा ली, अगर आप यहाँ सब कुछ ठीक करने जाते तो देखिए क्या होता,

  • आप अपना समय बर्बाद करते
  • आप अपनी एनर्जी बर्बाद करते
  • आप अवसर खोते, समय और एनर्जी खोने की वजह से, जिससे आप कुछ कर सकते थे
  • हो सकता था कि आपका माइंडसेट भी बदल जाये की, मेरे साथ हमेशा सब कुछ बेकार ही क्यों होता है
  • आप हमेशा गुस्से में रहते, जिसका असर आपके बाक़ी के जीवन पर भी पड़ता
  • आप सोच ही नहीं पाते की आपको आगे क्या स्टेप लेने चाहिए
  • आपके विज़न धुँधला हो जाता

ऐसे ना जाने कितनी ही ग़लत हैबिट आपके अंदर धीरे धीरे बिल्ड होने लगती जो आपको पता भी नहीं है, बस एक गलती की वजह से वो ये है की आपके अंदर एक हैबिट नहीं है कि आप सोच पाये की क्या किन चीज़ों को आप कंट्रोल कर सकते है और किन चीज़ों को नहीं,

फोकस करो वहाँ जो ज़रूरी है

आज आप चाहे कहीं भी बेशक कुछ सालों के बाद आप सफल हो जाओगे लेकिन आप उस सफलता को एंजॉय ही नहीं कर पाओगे क्योंकि जब वो समय आयेगा तब आप ऐसी चीज़ों को ठीक करने में लग जाओगे जो आपके हाथ में नहीं है, क्योंकि अब आपके अंदर कॉन्फिडेंस भी है क्योंकि आपने अपने जीवन में कुछ हासिल किया है,

हमें बचपन से ये कभी नहीं सिखाया जाता की हमें कहाँ ज़्यादा फोकस करना चाहिए,

हम ज्यादातर वो काम करते है जो बाक़ी सभी लोग कर रहे है हम वो कभी नहीं करते जो हम आसानी से कर लेते है, हमे ये सिखाया ही नहीं जाता की Focus करो वहाँ जो आप बदल सकते है ना की उसपर जो आपके हाथ में नहीं है, अब सोचिए –

  • आप दूसरो को कंट्रोल करने में अपना समय बर्बाद करते हो, वो कैसा रियेक्ट करेंगे उसपर ध्यान देते हो
  • आप Weather आपके जैसे रहे उसे ठीक करना चाहते हो
  • आप सोचते हो की जो आप सोच रहे है अपने लाइफ में अपने perception के आधार पर जीवन वैसा चले
  • आप इन्वेस्ट करते हो उससे पहले आप ये नहीं सोचते की इसमें लॉस भी हो सकता है
  • आप शुरुआत करते है रोज़ मेहनत करते और जब रिजल्ट आपके हिसाब से नहीं आता आप हताश हो जाते हो, तरीका बदलने के बजाए आप अपना काम ही बदल देते हो

ऐसे दिन भर आप कई काम करते हो जो आप बदलना चाहते हो, जबकि अगर आप बस ये देखना शुरू कर दो की क्या आपके हाथ में है तो आप अपने बहुत सारे obstacle आसानी से पार कर जाएँगे,

सोचिए आप Exam से पहले क्या आने वाले Question Set कर सकते हो की मुझे जो आता है मैं उन्ही प्रश्नों के उत्तर दूँगा, नहीं क्योंकि वो काम आपना नहीं है, आपका काम बस इतना है कि आप अच्छे से अपने Exam को Prepare करो, ताकि रिजल्ट आप अच्छे ला सको,

सामने वाला आपसे कैसा व्यवहार करेगा ये आपके हाथ में नहीं है आप उससे कैसे रियेक्ट करेंगे बस ये आपके बस में है,

Conclusion

अगर आपको कुछ हासिल करना है अपने जीवन में तो आपको ये भी समझना होगा कि आपकी एनर्जी और समय ऐसे जगह पर ना बर्बाद हो जो आपके कंट्रोल में नहीं है, क्योंकि उसका कोई मतलब ही नहीं है आपके जीवन में, इस स्थति में आप चाहे कितना भी हाथ पैर क्यों ना मार लें आप उससे कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे,

इसलिए खूब मेहनत करो लेकिन उससे पहले ये भी जान लो की आपको मेहनत कहाँ करना है,

उम्मीद है इस आर्टिकल से आपके जीवन की दिशा बदलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया जरूर कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!

आपके लिए ख़ास ज़रूर पढ़े !!
Zero से शुरू कर रहे हैं? Motivation नहीं, पहले ये समझ लें।
Power, Paisa और Wealth की शुरुआत Habits से होती है… पहले ये जान लें।
बार-बार वही सोच रहे हैं? पहले ये जान लें।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment