Confidence की जब बात आती है तो मैं अपने मन में उस strong आवाज को visualise कर पाता हूँ, जो भीड़ में भी किसी को मुड़कर देखने पर मजबूर कर दे, शोर नहीं लेकिन आवाज़ ऐसी की इसमें कोई भी हिचक ना हो,
सोचो आप किसी medical स्टोर पर हो emergency में हो और आपको लंबी line दिखे, इस समय ज्यादातर लोग जिनके अंदर confidence की कमी होती है वो चुप रहते है अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे होते है, लेकिन एक confidence इंसान पुछता है आगे वाले से,
भाई अभी मैं इस स्थिति में हूँ, अगर आप मुझे आगे जाने दो तो मैं इस मुश्किल परिस्थिति से उबर पाऊँगा,
या आप अपने Classroom में Teacher ने आपसे कुछ पूछा तो आप बोल पाओ अपने पूरे classroom के सामने, अगर कुछ पुछना हो तो आप बिना डरे कुछ पाओ, आप अगर struggle कर रहे हो तो बता पाओ,
आपके आवाज और आपके बोलने के अंदाज़ से आपके अंदर confidence दिखाई देता है, भले ही ईश्वर की तरफ़ से ये ना मिला हो, आप फिर भी रोज़ाना की practice से इसे अपने अंदर ला सकते हो,
एक और बात आपको लगता है की Confidence दिखने के लिए क्या करना चाहिए, क्योंकि अगर आपको muscle बनाना है तो आपको उसके लिए exercise करनी होगी, लेकिन यहाँ सीधे तौर पर confidence के लिए आपको कोई step नहीं मिलता है,
इसे पहले समझो Confidence के लिए, आपकी energy का Strong होना जरूरी है, इसे और आसान करते है, मान लो आपको किसी भी टॉपिक पर बहुत अच्छे से जानकारी है इससे जब आप इस टॉपिक पर बात करोगे आपके अंदर कोई भी हिचक नहीं होगी, जब आप बोलोगे तो ये डर नहीं होगी की किसी ने मेरी गलती पकड़ ली तो क्या होगा,
क्योंकि आपको पता है की आप सही हो, अब आइए उन 5 आदतों के बारे में बात करते है जो आपको Confidence देती है,
1, पढ़ो और सोचो
अगर आप confidence बनना चाहते हो तो आपको पहले पढ़ने की आदत बनानी होगी, पढ़ने का मतलब बस जानकारी इक्कठा करना नहीं होता, जब आप book, article, News paper पढ़ते हो तो जानकारी तो आपको मिलती ही है, साथ में आपको सोचने का एक pattern भी मिलता है,
जब आप पढ़ते हो तो अपने सोचने के pattern को और extend करते हो, उसका दायरा बढ़ाते हो, आप अपने दिमाग़ में बने दीवार को पार करते हो, आपका perception change होता है जब आप पढ़ते हो,
अगर आपको confidence दिखना है तो पहले अपनी जानकारी का दायरा बढ़ाना होगा, जितनी ज़्यादा जानकारी आपके पास होगी उतना ही ज़्यादा आप बोलते समय आत्म विश्वासी दिखाई दोगे, अब इसका मतलब ये भी नहीं है कि आपको कुछ भी पढ़ना चाहिए, सबसे पहले जो basic जरूरी चीज़ें है वो आपको पता होनी चाहिए,
जैसे मान लो, आपको किसी topic पर details में कुछ जानकारी चाहिए, लेकिन इसके पहले आपको उस topic की बेसिक जानकारी होनी चाहिए तभी आप और डिटेल्स में जानकारी को समझ पाओगे, इसलिए रोज़ाना Book पढ़ना शुरू करो, हर रोज कम से कम 5 से 10 pages पढ़ना शुरू करो जिस Sector में आपका interest हो,
शुरुआत आप self help से कर सकते हो, daily self improvement से संबंधित जानकारी के लिए आप इस ब्लॉग को subscribe कर सकते हो,
2, ख़ुद को Meditate करो
आपके अंदर आत्मविश्वास को कम करने में सबसे बड़ा हाथ होता है आपके confusion का, अगर आप कुछ बोल रहे है और आपके मन में कुछ और चल रहा है तो आप कभी भी confidence से नहीं बोल पाएंगे, क्योंकि इस समय आप सोचेंगे की मैं सही बोल रहा हूँ, क्या मेरी गलती कोई पकड़ लेगा, और बहुत सी बातें,
कई बार हमारे दिमाग़ में, गुस्सा, डर, दूसरो से अपनी तुलना जैसे feeling और उठ रही शोर की वजह से बोलते समय हिचकते है, और इस समय हमारा confidence कम होने लगता है,
इसलिए पहले इस शोर को कम से कम करना होगा, इसके लिए आप meditation की practice कर सकते हो, इसका सीधा मतलब है की आपके अंदर जो भी feeling हो वो बाहर दिखाई नहीं देती, ना ही उसकी वजह से आपका reaction बदलता है कहीं भी,
अगर आपके अंदर बहुत सारा डर होगा तो बोलते समय आवाज में लड़खड़ाहट महसूस होगी,
मैं आपको feeling से लड़ने के लिए नहीं कह रहा हूँ, बस आपको ये कह रहा हूँ की आप शोर और confusion को कम से कम कर सके तो आप बोलते समय confidence दिखाई देंगे,
3, अपने Physical Strength को ठीक करो
एक confidence दिखने वाला इंसान आपको physically भी strong दिखाई देता है, क्योंकि आपकी आवाज आपकी body से ही आ रही है जिसमे physical strength की जरूरत होती है,
इसे समझने के लिए एक छोटा test आप अभी कर सकते हो,
आप एक unknown number पर कॉल करो और जब बात करोगे तो 90% आप अंदाज़ा लगा सकते हो की आप किसी old age वाले इंसान से बात कर रहे हो या फिर किसी young इंसान से, अब ऐसा नहीं है कि एक बूढ़ा इंसान confident नहीं दिख सकता, ये और ज़्यादा possibility है कि एक बूढ़ा इंसान ज़्यादा confidence दिख सकता है अगर उसे कोई health issue नहीं है,
क्योंकि वो बहुत सारे situation को देख चुका है, उसे fail होने का ज्यादातर डर नहीं होगा, उसके मन में शोर कम से कम होगा, अगर आपकी उम्र कम है तो confidence बढ़ाने के लिए आपको अपने physical strength को improve करना होगा,
इसके लिए आप physical exercise करो, क्योंकि इससे happy hormone ट्रिगर होंगे और आकी confusion कम से कम होगी,
4, बोलना सीखना होगा
जिस इंसान के अंदर आत्म विश्वास की कमी है उन्हें आप देखते हुए पहचान सकते है जब वो बात करते है उनकी आवाज़ उनका साथ नहीं देती, जिसे सुनते ही आप जान सकते हो की ये इंसान confuse है,
अब ऐसा भी नहीं है कि हर बार ऐसा हो, वैसे तो इसके पिछे बहुत सारे कारण हो सकते है, इसका बहुत ही आसान सा उपाय है की आप बोलने की practice करो, जैसे जैसे आप बोलते हो वैसे वैसे ये कम से कम होता चला जाता है,
एक Public speaker को daily practice करना होता है बोलने की,
इसके पिछे की मेरी समझ मैं आपको शेयर करता हूँ, जब आप बोलते हो तो अगले word के लिए आप शब्द पिरोते हो अपने मन, ये practice से होती है, अगर आप एक साल किसी से बात ना करो तो उसके बाद ये speed आपकी कम हो जाएगी, आप सपने शब्दों को पिरो सको और बात कर सकों,
क्या आपने इसे समझा ?
जी हाँ आपको confidence दिखना है तो इस speed को बढ़ानी होगी, कई बार एक इंसान को पूरी knowledge होने के बाद भी उसे अपने भाव को शब्दों में पिरोने में परेशानी होती है, क्योंकि उसे इसकी practice नहीं है,
अगर आपकी इसकी practice करोगे तो शब्दों को बनाने और बात की ability आपकी बढ़ती है और तब आप बीच में रुकते नहीं हो बोलते समय, और आप ज़्यादा confidence दिखते हो,
5, Goal के बिना सब बेकार है
अगर आपको अपने life में confidence दिखना है तो आपके life में इसका एक purpose , Goal भी जरूर होना चाहिए, क्योंकि सोचो अगर आपको कहीं जाना है लेकिन ये नहीं पता की जाना कहाँ है कोई address आपको नहीं पता है,
आप चाहे कितने भी confidence में क्यों ना निकलो आप confuse ही रहोगे की आख़िर आपको जाना कहाँ चाहिए, इसलिए हर साल का, हर महोने का या हर रोज़ का एक goal बनाने की practice शुरू कर दो,
अपने मन में assume करो की आपको अगले 1 साल बाद कहाँ होना है, ये क्या achieve करना है, फिर उसके बाद उसे छोटे छोटे goal/ task में तोड़ो,
अब आपके पास हर रोज़ सुबह में उठने का एक कारण होना होगा, आप पहले से ज़्यादा confidence दिखाई देंगे, आप पूरे दिन को confusion में बर्बाद नहीं करेंगे,
Conclusion
बस आत्मविश्वास कहीं से कोई skill नहीं है, बल्कि इसे improve करके आप अपने किसी Goal को पूरा करते है, जैसे अगर आप daily 5 किलोमीटर दौड़ रहे हो तो इसका कोई ना कोई आपका अपना लाइफ में उद्देश्य जरूर होगा,
आपको अच्छी सेहत चाहिए होगी, या आप इसमें अपना करियर बनाना चाहते होंगे,
इसी तरह Self-confidence की वजह आपके जीवन में होगी तब ही इसका मतलब है, और ये आपको पहले अपनी help करके मिलेगी, आप किसी knowledge, मन में शोर कम से कम, आचा फिजिकल strength, अच्छे से बात करने की कला, आपके जीवन में इसका उदेश्य है तो आपके अंदर आत्मविश्वास दिखाई देता है,
अगर ये सब आपके अंदर है तो आप इससे कोई भी काम अपने जीवन में पूरा कर पाते हो आसानी से और धीरे धीरे आप confident दिखाई देने लगते हो,
उम्मीद है ये पोस्ट आपको confident बनाएगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो ज़रूर comment में लिखे, self improvement के लिए आप ebook पढ़ सकते है, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.






