Link copy ho gaya
Growth ki taraf ja rahe ho, ya Downfall ki? 12 sign mein jaaniye. Free test →

Confusion को जड़ से खत्म करने वाली 7 Daily Habits (जो हर किसी को पता होनी चाहिए)

Published On: November 28, 2026
Follow Us
7 habits for clear confusion

Is post se ek aadat chuniye. Dekhiye 7 din mein kya badal sakta hai.

Poori list nahi, bas ek cheez. Neeche se chuniye ya apni likhiye.

    Dekhein →

    Har insaan par asar alag hota hai. Shuruaat chhoti rakhiye.

    पूरा दिन ये करूँ कि वो करूँ की क्या करूँ जिससे मेरे life में मुझे growth मिले, इसके चक्कर में हम हर वो काम करना चाहते है जो हम अपने आसपास देख रहे है, लेकिन सच्चाई ये है की हम इसमें से एक भी काम कभी नहीं करते है,

    वजह जानकर हैरानी होगी, यहाँ अगर कोई बहुत talented और intelligent इंसान भी है तो वो fail हो जाएगा,

    जब हम बहुत कुछ करते है लेकिन किसी में भी सफलता नहीं मिलती तो हम सब कुछ ईश्वर के भरोसे छोड़ के बैठ जाते है और यही से हम कुछ अपने आप नहीं करते हमेशा Confuse रहते है,

    अगर आप किसी भी वेद को पढ़े तो उसमे आपको कहीं ना कहीं अपने मन को हल्का करने को कहा गया है, क्यों की जैसे आप गंदे पानी में अपनी साफ़ परछाई नहीं देख सकते, उसी तरह से आप अगर Confuse है तो आपको वो रास्ता कभी नहीं दिखाई देगा जो आपको growth तक ले जाये,

    यहाँ किशमत से लड़ने या हारने की नहीं बल्कि अपने भ्रम और confusion को शांत करने की जरूरत है, और इसके लिए ये 7 आदतें आपके अंदर होनी चाहिए, जिनसे आप चाहे कितनी भी बुरी परिस्थिति में होंगे आप धर्य नहीं खोयेंगे और उसका हाल आसानी से निकाल लेंगे,

    1, Brain Dumping

    हम जो भी देखते है, सुनते है, महसूस करते है, पढ़ते है, हर वो जानकारी हमारा ब्रेन प्रोसेस करता है, ध्यान रखो ये जितना तेज होगा आप उलझते जाते हो, इसकी वजह से आप कभी भी वो नहीं करते हो जो आपको growth के लिए करना चाहिए, बल्कि आप वो करते हो जो आपका Brain trigger करता है,

    मान लो आप कोई अपना बहुत जरूरी काम कर रहे हो और आपके मन बहुत सारे काम याद आ रहे है, बहुत सारी परस्थिति को आप देख रहे हो, उस समय आप क्या करोगे, आप वो बहुत जरूरी काम को जल्दी जल्दी पूरा करोगे या बीच में थक हार कर छोड़ दोगे, क्योंकि आपके मन में शोर है,

    इसके हम बहुत छोटी technique इस्तेमाल कर सकते है, और वो है Brain Dumping, यहाँ हम हर रात सोने से पहले, अपने वो सभी thoughts को लिखते है जो हम महसूस कर रहे है चाहे वो छोटा हो या बड़ा, हर वो चीज़ को हमे परेशान करती है,

    लिखते समय हम कुछ भी नहीं बदलते, जो भी जिस तरह दिमाग़ में आ रहा है सब कुछ लिखते है, जैसे ही हम अपने विचारो को लिखते है हमारा मन ख़ाली होता है और हम गहरी नींद ले पाते है, और सुबह में ज़्यादा energetic और Focused उठते है, क्योंकि कम से कम Confusion होती है उस समय,

    2, Prioritizing (The Rule of 3)

    Confusion कम से कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए की आपको अब क्या करना है, हम में से ज्यादातर लोगो को ये नहीं पता होता है की कल हम क्या करने वाले है, जिसकी वजह से अगले दिन जब सुबह होती है वो Confuse होते है की अब क्या किए जाये,

    इस समय उन्हें अपने growth की चिंता भी होती है और कोई रास्ता भी नहीं नजर आता है, तब ज्यादातर लोग उस पूरे दिन को बर्बाद कर देते है, या वो करते है जिसका result उनके जीवन में कम से कम उन्हें मिलता है, या कई बार मिलता ही नहीं है,

    इसके बजाए हम अगर पहले अपने growth को देखते हुए हर रोज़ सुबह में करना क्या है ये समझ ले तो उस दिन को बर्बाद होने से रोका जा सकता है, हमे बस एक पैन और पेपर चाहिए, यहाँ हम अगले दिन के सबसे जरूरी काम को लिखते है ये देखते हुए कि इसकी कितनी ज़रूरत है, अब अगली सुबह उठते ही हमे ये नहीं सोचना होगा कि अब हमे करना क्या है,

    क्योंकि हमारे पास पहले से वो roadmap है की अभी हमे exact करना क्या है, अब हमारा जरूरी काम भी पूरा होगा और कोई confusion भी नहीं होगी,

    3, Information Detox

    अगर आप Confuse है तो सबसे पहले एक काम करिए, जरा एक जगह पर शांत होकर बैठिए और देखिए आपके मन में क्या चल रहा है, इस समय आप पाएंगे कि बहुत कुछ चल रहा है लेकिन एक भी बात आपको clear नहीं समझ में आएगी, ये ऐसा है की एक जगह पर बहुत सारे लोग बोल रहे है बिना एक दूसरे के बात को सुने,

    ये सब ज़्यादा से ज़्यादा Information की वजह से होता है, आज हमारे हर जगह जानकारी का source बहुत सारे है, Social media, News channel, whatsapp Shares, Gossip, यहाँ तक Digital Ebook भी,

    हम जहाँ भी नज़र घुमाते है, हमे बहुत सारी जानकारी दिखाई, सुनाई दे रही होती है,

    Confusion को दूर करने के लिए सबसे पहले तो आपको ये सब बंद करना होगा, अपनी जानकारी को Limit करना होगा, हमेशा अच्छे source से जानकारी और बस उतना ही जितना आपको जरूरी है,

    क्योंकि आपका दिमाग़ process करता रहेगा और आपको ज़्यादा से ज़्यादा थकायेगा, इससे भी बड़ी बात है की जो जानकारी आपके काम की नहीं है वो आपके लिए useless है, बजाए इसके आप सिर्फ़ उस जानकारी पर ध्यान दो जो आपके लिए वाक़ई बहुत ज़रूरी है, अब confusion कम से कम होगा,

    4, Single-Tasking

    क्या आपने किसी एक इंसान को भी देखा है जो बहुत कुछ कर रहा हो और सभी में Top level पर है, आपको ऐसा एक भी इंसान नहीं दिखाई देगा, इसकी वजह है एक इंसान किसी एक skill में ही बहुत अच्छा हो सकता है, उसके बाद बाक़ी skill में अच्छा होगा लेकिन pro से कम होगा,

    अगर आप एक समय पर बहुत कुछ कर रहे है तो आप किसी भी एक काम पर focus नहीं कर पाएंगे,

    इस समय आपको लगेगा की आपको ये वाला काम करना चाहिए, फिर दूसरे ही पल में आप दूसरा काम करने लगेंगे, आपको लगेगा की आप Multitasking करके बहुत कुछ कर रहे है, लेकिन असल में आप किसी एक काम को perfect तरीक़े से नहीं कर पा रहे है,

    वही अगर आप बस एक काम करते है तो आप कम से कम confuse होंगे और उस एक काम को बहुत आसानी से और perfect तरीक़े से कर पाएंगे, यहाँ भ्रम की कोई जगह नहीं होगी,

    5, Time-Blocking for Decisions

    एक ही काम को अगर 10 लोग करे और सभी को एक roadmap दे दिया जाये तो भी सभी के सफल होने की गुंजाईस zero बचती है, क्योंकि सभी के उस काम को execute करने का तरीक़ा अलग अलग होगा,

    इसका सबसे बड़ा करण है execution का, क्योंकि ज्यादातर लोग perfection के चक्कर में कभी काम शुरू ही नहीं करते, या करते भी है तो बार बार उसे ठीक करने के लिए दुबारा दुबारा शुरू करते है, उन्हें कभी भी यकीन नहीं होता है कि वो सही कर रहे है, क्योंकि काम करने के समय पर वो सोचते है और सोचने के समय पर काम करते है,

    Confusion दूर करने के लिए Planning बहुत जरूरी है, लेकिन इसेके लिए भी आपको time block करना होगा की आपको कब सोचना है Planning के लिए,

    जब आप काम कर रहे हो तो उस Goal को execute करने के लिए सोचो ना की ये इसपे संदेह करना की आप जो भी कर रहे हो वाक़ई में ये आपके लिए काम करेगा या नहीं, इसके बारे में तब सोचना है जब result आए,

    आप अपने पूरे दिन को रिव्यू करो शाम को एक समय हर रोज़ और उसे देखते हुए फिर कल को plan कर सकते हो, जिससे confusion कम से कम होगी और आप Focused होगे,

    6, Seeking Clarity Through Questions

    जब भी हम confusion होते है इसका मतलब ये नहीं की हमारे पास उसका कोई हल नहीं है बल्कि ये है कि हम clear thinking नहीं कर रहे होते है,

    मान लीजिए कोई ऐसी situation को आपको बार बार परेशान कर रही है, आप इससे जितना भागते हो उतना ही आप डरते हो, बल्कि इसके बजाए हम उस स्थिति में सबसे बुरा क्या हो सकता है, ये सोचते हुए अभी सबसे जरूरी काम क्या करना चाहिए इसपे ध्यान दें तो परेशानी कम से कम हो सकती है,

    बजाए इसके की हमेशा उस डर से भागे, जब आपको उस परिस्थिति में अगला कदम क्या करना है ये पता होता है था आपका डर ख़त्म हो जाता है और तब आपका Confusion भी कम से कम हो जाता है,

    7, Daily Reflection

    हमारे Confusion का सबसे बड़ा कारण हमारे Daily habit ही होते है, इसका सीधा हल है की आप कोई काम करके उसके result देखो, और उस रिजल्ट को देखते हुए फिर से अगला कदम लो,

    इससे आपका हर दिन पिछले वाले बेहतर होगा क्योंकि आपने अपने daily action को पहले से बेहतर किया है, अपने रोज़ाना के action से मिलने वाले result को देखते हुए,

    हम लगता है की आज का काम था जो मैंने पूरा कर दिया, लेकिन अगर कोई गलती की है तो उसे ही बार बार repeat करके हम अलग परिणाम की उम्मीद कर रहे है जो कभी भी मुमकिन नहीं है, इसलिए सबसे जरूरी है कि आपको अपने action के reaction को देखते हुए अगली बार अपने action को अभी से बेहतर करना है

    Daily reflection से हमारे मन में जो ढेर सारे confusion होंगे वो कम से कम होंगे और आप focused होंगे,

    Conclusion

    आप हर दिशा में कुछ दूर जा कर वापस आ जाते है तो आप कभी भी अपनी मंजिल तक पहुँच ही नहीं पाएंगे, और तब मुमकिन है जब आपके अंदर कम से कम confusion होगी, इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मन के confusion को कम से कम करना चाहिए,

    ये 7 हैबिट आपके confusion को कम से कम करती है और आपको focused बनती है,

    उम्मीद है इस जानकारी से आपके मन में उठ रहे ढेर सारी हलचल कम से कम होगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में बताए, habit के बारे में और जानने के लिए आप EBook भी जरूर पढ़े और अपनी राय दें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

      Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

      Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

      Teeno ebooks ke covers Teeno chahiye? Combo lein aur ₹248 bachaiyeAct, Don't Delay + 199 Student Hacks + Hidden Goldmine ₹847₹599Combo lein →

      Naveen Pandey

      लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

      Join WhatsApp

      Join Now

      Join Telegram

      Join Now

      Leave a Comment