मान लेते है आपको पानी की जरूरत है, आपको पानी कहीं से लाना होगा जिसमे बहुत struggle है, आप उसके लिए तैयार हो जाते है, घर से निकलते है एक storage के साथ जिसमे आप पानी लेकर आने वाले है,
आप वहाँ जाते है पानी भरते है और अपने घर तक आना शुरू करते है, लेकिन जैसे ही आप घर आते है देखते है की इसमें तो एक बूँद भी पानी नहीं है, आप हार नहीं मानते है फिर से पानी लेने जाते है, लेकिन फिर से आपके साथ ऐसे ही होता है, कई बार तो हमें ये तक लगने लगता है कि एक ना एक दिन पानी मैं घर ला पाऊँगा,
इसमें बहुत सारा समय और energy आपकी बस waste होती है, लेकिन आप इसे बचा सकते थे,
अगर आप बस रुक कर ये देख पातें की आख़िर पानी मैं घर तक आते आते ख़त्म क्यों हो जाती है, कहीं storage में leakage तो नहीं, बस एक बार आपने ध्यान दिया और आपकी problem solve, यानी ये इतना complex नहीं था,
यही होता है तब जब हम अपने life में अपने mental state, mindset के ऊपर काम नहीं करते है, और तब हम बस action लेते है और उसका result कुछ नहीं मिलता,
लेकिन जैसे ही आप अपने mindset पर ध्यान देना शुरू कर देते है आप ये आसानी से देख पातें है कि आपकी energy कहाँ leak हो रही है –
5 Mindset habit जो हर उम्र में आपको Safe रखती है
आप अपने life में कुछ भी हासिल करते है अपने energy के ऊपर, अगर आप बहुत सारी जगह पर अपनी energy लगा रहा है तो सब में आपको बहुत छोटा growth मिलेगा, कई बार तो इन्हें आप देख भी नहीं पाओगे, क्योंकि छोटी growth आपको दिखाई नहीं देगी,
लेकिन अगर आप एक ही जगह पर अपनी पूरी energy पूरा force लगा देते है तब आपको उसमे growth बहुत जल्दी दिखाई देती है,
लेकिन पूरी energy एक ही जगह पर लगाने के लिए भी आपका mind stable state में होना चाहिए, बहुत सारे भटकाव नहीं होने चाहिए, जो आप अपने life में इन 5 आदतों से कम कर सकते हो, आपका दिमाग़ बहुत ज़्यादा sharp तब होगा जब आप उसे stable रखोगे,
Stay alone
आप चाहे किसी भी age में हो अगर आपके बहुत सारे दोस्त है बहुत सारे रिश्तेदार है तो आपको बहुत अच्छी feeling आती होगी, लेकिन जैसे ही आप अकेले होते होगे आपको बहुत बुड़ा अनुभव होता होगा, यानी आप अंदर से पूरी तरह से खाली हो,
आप इसे भीड़ से भरने की कोशिश कर रहे हो, और तब आप भीड़ को बस entertain करते हो, क्योंकि बिना समय दिए आपके पास कोई रुकेगा ही नहीं,
यानी आप अपनी पूरी energy बस भीड़ को satisfied करने के लिए waste कर रहे हो,
जिसमे से कई आपके अपने आपके situation से मतलब नहीं है, कई बार आपको जब जरूरत होगी आपके ख़राब समय पर वो आपके साथ खड़े नहीं होंगे कभी, हाँ आपका अच्छा समय चल रहा है तो वो आपके साथ रहेंगे,
लेकिन वही अगर आप अकेले रहते हो, तो आप अपनी अच्छाइयों, अपने कमियों को देखते हो, आप जो feel कर रहे हो उसे बहुत ही बारीकी से समझ पाते हो, तब उसे improve करते हो,
Save tha last fuel
आज इस Modern life में सभी को अच्छा कहा जाना बहुत पसंद है, लेकिन अगर आप बस ख़ुद को अच्छा कहलाने के लिए अपने last fuel को भी लोगो के ऊपर waste कर देतें है तो आप पिच्छे में बेवक़ूफ़ कहे जाएँगे,
क्योंकि social media ये कह रहा है कि आप अपना सब कुछ देकर अच्छा कहलाओगे, जो लोग बस अपने बारे में सोचते है वो बहुत बूड़े इंसान होते है, लेकिन सच्चाई एकदम अलग है,
आपको सबसे पहले अपने last fuel को अपने लिए बचा के रखना चाहिए, वो आपको energy हो सकती है, वो आपके अच्छे रिश्ते हो सकते है, वो आपकी समझ हो सकती है, वो आपका पैसा हो सकता है,
अगर आप बस अच्छा कहलाने के लिए अपने strength को waste कर रहे है तो बहुत जल्दी ये सब कुछ ख़त्म होगा और तब आप बस किसी ना किसी के मोहताज बन कर रह जाएँगे, आपको हाथ फैलाना होगा, जब आप हाथ फैलाते है यानी आप बस struggle करेंगे,
Don’t show your achievement
हमें लगता है कि बेशक हमारे life में सब कुछ ठीक क्यों ना चल रहा हो, हमारी इज्जत कोई नहीं करेगा अगर हम अपने achievement को नहीं दिखायेंगे, और हम अपनी हर छोटी छोटी चीज़ों को पब्लिक कर देते है,
यहाँ तक कि हम जो करना चाहते है वो भी, जबकि हमें उसे बचाना चाहिए,
क्योंकि अगर आप अपने direction, achievement, self esteem सभी को बता देतें है तो कोई ना कोई इंसान आपको बहुत strongly ये बता देगा की आपको इसका परिणाम बहुत बुरा मिलने वाला है,
अब जैसे ही आपका ध्यान हटा आप अपनी direction को खो देंगे, क्योंकि आप इंसान है robot नहीं, और इंसान हमेशा feeling के हिसाब से चलता है, आपकी energy low होगी तो आप decline state में जाएँगे, अगर ये positive है तो आप grow करेंगे,
इसलिए अपने हर action को बहुत ध्यान से बचाने की जरूरत है जितना कम लोगो को पता होगा आप safe है,
Recognize your closest ones
आज जमाना है बस भीड़ इक्कठा करने का, जिस इंसान के पास जितनी भीड़ उतनी ज्यादा लोग उसे पसंद करने वाले, उस इंसान के शुभ चिंतक है, लेकिन होता हमेशा इसका उल्टा है,
जब आप struggle में होते है तो भीड़ आपको कभी सहारा नहीं देगी, क्योंकि वो बस भीड़ थी जिसे आपसे बस कुछ ना कुछ चाहिए था, अब आप नहीं दे सकते तो उनके लिए आप कहीं भी exist नहीं करते,
इसी भीड़ की वजह से आप कई बार उस इंसान को ignore कर देते है जो वाक़ई आपके लिए अच्छा चाह रहा था, वो सामने से बेशक आपके according ना लगे, आपको कई ऐसी बात कह जाये जो आपको सुनने में ना अच्छी लगे लेकिन आपके life में बहुत सारे struggle को रोक दे,
लेकिन उसका हाथ आपने छोड़ दिया, इसलिए बहुत जरूरी आपको ये समझना की कौन है जो वाक़ई आपका अपना है, क्योंकि ऐसे लोग आपके लाइफ में बहुत ज़्यादा कम होते है, उन्हें पहचानना बहुत जरूरी है,
Don’t stop, keep pushing yourself
अगर आप अभी एक अच्छे phase में है, और आपको लगता है की अब आप stable हो चुके है तो आपकी सोच ग़लत है, क्योंकि सफलता आपको हमेशा improve करने से मिलती है ना की बस action लेने से, क्योंकि अगर ऐसा होता तो कई ऐसे इंसान जो कई सालों से एक ही काम कर रहे है लेकिन उनके life में growth नहीं है,
अगर आप समय के साथ ख़ुद को बदल पाते है ख़ुद को improve कर पातें है तो ये confirm है कि आपकी growth हमेशा constant होगी,
इसलिए आप चाहे किसी भी phase में हो आपको हमेशा improve करने की जरूरत होगी,
इसलिए अपने limit को हमेशा push करते क्योंकि बस यही एक रास्ता है grow करने का,
Conclusion
आप अपने life में कहाँ है ये पूरी तरह से आपके mindset के ऊपर depend करता है, यहाँ आपको ख़ुद को protect करना और ख़ुद को improve करना आना चाहिए जो आपके हैबिट और आपके mindset की वजह से आप हासिल कर सकते है,
ध्यान रखें आपके action की ही वजह से आप grow करते है, यानी अगर ग़लत direction में आप तेज़ी से भाग रहे है तो भी आपकी growth रुक जाएगी, बल्कि struggle भी बढ़ेगा, इसलिए ये जरूर देखिए कि आप भाग तो रहे है लेकिन क्या ये वाक़ई आपके destination तक ले जाएगा या बस भाग रहे है,
उम्मीद है, इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न हो तो अभी comment में ज़रूर पुछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









