अगर आप ये सोच रहे हो, Life अच्छी चल रही है, मैं सही direction पर हूँ मुझे कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं, तो कई बार हो सकता है कि आपकी Growth रुक चुकी है, क्योंकि आप ये देख नहीं पा रहे हो की क्या वाक़ई life में कोई problem नहीं है,
क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इन्शान अपनी जगह से ये देख ही नहीं पाता की कोई problem है, लेकिन इसे समझना कोई बड़ी बात है,
अगर आप कई सालों से एक ही जगह पर हो, आपके life style में improvement नहीं है, आपके सोच में कोई improvement नहीं है, आपके life में कई सालों से कुछ भी Positive नहीं हुआ है चाहे वो materialistic ही क्यों ना हो,
ये संकेत है कि आप grow नहीं कर रहे हो, बल्कि पहले से आप degrade हो रहे हो, या तो वो आपकी सेहत हो, या आपकी life style हो या आपका mindset हो,
8 संकेत Growth रुकने वाली है
अगर आप गुजरा करने वाले Mental state में हो, तो आपकी growth रुक चुकी है, अगर आपके parents, आपके partner, आपके बच्चे इन सब की wishes पूरी नहीं हो रही है जो बहुत basic है तो सही मायने में आपकी growth रुक चुकी है,
सबसे कमाल की बात है की ज्यादातर लोग इस समय किश्मत को दोष दे रहे होते है, लेकिन actual वजह आपकी habit को सकती है जो negative है और उसका परिणाम भी आपको negative ही मिलता है,
अगर आप ये सोच रहे हो की manage कर लेंगे तो सपकी mental state आपके action, आपके effort को कम कर देगी और आपको comfort zone से कभी बाहर नहीं निकलने देगी,
Comfort zone का मतलब ये नहीं है की आप कुछ नहीं कर रहे हो, आप कर रहे हो लेकिन बहुत से छोटे छोटे action ले रहे हो जो आपके मेहनत करने के बाद भी आपको Negative impact दे रही है, जैसे –
FeedBack से डर रहे हो
कई बार हम अपने life में अपनी negative चीज़ें किसी को इसलिए भी नहीं बताते कि लोग इसे ग़लत कहेंगे, उँगली उठायेंगे, जिसकी वजह से होता है ये है कि ना ही आपको feedback मिलता है और ना ही उसे आप improve करते हो,
क्योंकि कई बार ख़ुद के capacity को देखने के लिए आपकी नजर से नहीं बल्कि किसी और की नजर की जरूरत होगी,
हम ज्यादातर लोग Feedback से डरते है, इस वजह से कुछ भी करते नहीं है, यानी कुछ भी नया नहीं, क्योंकि नया करने अगर गए और अगर fail हो गए तो क्या होगा,
ये वजह है कि आपकी growth रुक चुकी है,
अगर आप अपने काम के लिए feedback को अपनाते है, तो आप उसे improve कर सकते है, आज जितनी भी बहुत बड़ी कंपनियों है वो feedback के ऊपर ही काम करती है, क्योंकि जो भी आप बना रहे है पहले उसमे आपको दूसरो को value देनी होगी उसके बाद ही उससे आपको achieve होगा वो जो आप चाहते है,
Failure से भाग रहे हो
अगर आपको fail होने से डर लगता है तो इसका मतलब साफ़ है की आप fail होने से डर रहे हो, और अगर आप डर रहे हो तो इसका मतलब साफ़ है की आप कुछ भी नया नहीं करोगे,
इस हालात में ज्यादातर लोग कभी सोचते ही नहीं है कि कहीं fail हो गया तो,
जबकि 1% लोग जो कुछ हासिल करते है वो भी कई बार fail होते है और तब एक दिन बस luck से जीत नहीं जाते, बल्कि अपने failure से सीखते है और उसके बाद अपने अगले action में improvement लाते है उसके बाद वो जीतते है,
Fail होने का मतलब ही है की आप कुछ ना कुछ कर रहे हो,
क्योंकि जो कुछ नहीं कर रहा है वो fail भी नहीं हो रहा है, ये failure आपको सिखाता है की आगे आपको क्या करना है, जो किसी school में नहीं सिखाया जाता,
एक Book पढ़ने का मतलब ही यही है की आप उसके thoughts को कहीं ना कहीं इस्तेमाल कर रहे हो,
नया Skill सीखना नहीं चाहते
अगर आप कम से कम हर साल कुछ नया सीख नहीं रहे हो इसका मतलब बहुत जल्द आपकी growth रुकने वाली है, क्योंकि एक समय के बाद आपकी skill outdated हो जाएगी,
सोचिए आपको कोई ऐसी Guide मिल जाये जो एक ऐसी machine चलना सिखाती है जिसकी ज़रूरत आज नहीं है तो क्या आप ऐसी guide पढ़ना चाहोगे ?
आपके पास भी knowledge है वो कुछ साल पहले तक relevant थी अब उसमे कई सारे changes हो चुके है, तो अब अगर आप भी अपने skill में कोई improvement नहीं दिखाई तो क्या आप इस time के लिए relevant रहेंगे नहीं ना,
जब भी आप नया skill सीखते है, तो आप अपने आप को upgrade करते है, यानी अब आप अभी काम कर सकते है, क्योंकि नहीं skill के बिना नई चीज़ें आप नहीं operate कर सकते,
मैं ऐसा ही हूँ सोचते हो
आपने कभी गौर किया है आपने अपने life इतने सारे skill सीखे है जो पहले आप नहीं करना जानते थे, यानी आप में कोई कमी नहीं है, अगर आप कुछ सीख नहीं पा रहे हो और ये सोच रहे हो की बाक़ी सब कर सकते है मैं नहीं क्योंकि मैं ऐसा ही हूँ,
तो बहुत ध्यान से समझो ख़ुद को कहीं आप ख़ुद से जूठ तो नहीं बोल रहे हो, कहीं ये कोई बहाना तो नहीं है कि कौन मेहनत करने जाये,
क्योंकि ऐसी बहुत सी चीज़ें है जो आप अनजाने में ही सिख लेते हो,
क्या आप हर नए smartphone ख़रीदने के बाद कहीं इसे सीखने जाते हो की इसे कैसे operate करना है सीख लें, क्योंकि वो आपकी need है तो बस आप उसे सीख लेते हो use करना, ऐसे ही ना जाने कितनी skill आप सिख लेते हो,
क्या आपने तब एक बार भी सोचा की मैं ऐसा ही हूँ मैं नहीं सीख सकता,
Challenge ना लेना
अगर आपके आसपास लोग grow कर रहे है, आपके अपने दोस्त, रिश्तेदार सब, लेकिन आप वही के वही हो, इसका मतलब साफ़ है की आप Challenge नहीं ले रहे हो,
अगर आपकी life style downgrade हो रही है आपको कोई परेशानी नहीं है तो आप challenge नहीं लेना चाहते, क्योंकि जब इंसान improve करने की सोचते है तब उसे mentally और physically बहुत कुछ बदलने की जरूरत होती है,
ये समय बहुत मेहनत और struggle भाड़ा होता है, और आप ये नहीं झेलना चाहते, इसलिए आप challenge भी नहीं लेते अपने life को improve करने के लिए,
ये सोच आपकी growth तुरंत रोक देती है,
जब भी आप सीधी चढ़ते हो तो चलने के मुक़ाबले आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है तब आप straight नहीं बल्कि ऊपर की तरफ़ चढ़ रहे होते हो,
दूसरो की Success से Insecure होना
सबसे जरूरी बात, अगर आप मेहनती हो, तो भी कई बार आपकी growth रुक सकती है अगर आप दूसरो के success को देख कर insecure हो जाते हो,
आप मेहनत कर रहे हो, लेकिन अगर आपके दिमाग़ में ये ख़याल आ गया कि सामने वाला successful है और आप नहीं तो आपको अंदर से डर महसूस होगा, आपको लगेगा की शायद मैं कहीं कुछ ग़लत कर रहा हूँ,
इस वजह से आप बीच में action लेना ही छोड़ दोगे,
अगर आप सिख रहे हो किसी की success story को देख कर तो ये काम करता है, लेकिन अगर आप insecure हो जाते हो तो आपकी growth रुक सकती है,
इसलिए मेहनत करते समय बस इसे कैसे सही करना है इसमें ध्यान दो, ना की किसी के सफलता के ऊपर,
Effort को time Waste समझना
कई बार Growth नहीं होने की सबसे बड़ी वजह होती है कि कहीं fail हो गया तो, तो इतना मेहनत करके क्या फायदा,
अगर आपका कोई बहुत करीबी बार बार मेहनत करके fail हो रहा है और आपको ये लग रहा है की ये तो मेहनत करके फेल हो जाता है, तो मैं क्यों मेहनत करूँ, क्योंकि fail तो हों है, फिर time waste करके क्या फायदा
लेकिन अगर आप अपने effort को time waste समझ रहे हो तो, तो आप कभी कोई effort डालियेगा ही नहीं और ना ही ये सीखिएगा की actually में आपको अब आगे करना क्या है तो आप कभी भी grow नहीं करोगे,
एक Successful इंसान हमेशा ये सोचता है कि इसे try करते है, अगर fail भी हो गया तो क्या होगा, कुछ सीखने के लिए मिलेगा, ऐसे लोग हमेशा सफल होते है, जो चलते रहते है वो एक दिन अपने मंजिल पर पहुँच ही जाते है, अगर उन्हें पता हो जाना कहाँ है।
Comfort को Safe समझना
अगर आपको लगता है की अभी मैं जहाँ हूँ शायद यही मेरी क़िश्मत है, इससे ज़्यादा मुझे कुछ भी नहीं मिल सकता, ये सोच जैसे ही आपके mind में आती है growth रुक जाती है, क्योंकि इस समय आप effort डालना छोड़ देते है या भी आपको लगता है ये एक safe place है, क्योंकि यहाँ मेरे हिसाब से सब कुछ चल रहा है,
ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है जो मुझे अच्छा नहीं लगता, सब कुछ set है,
इंसान अपने mindset और habit की वजह से कभी grow नहीं कर पाता, नहीं तो एक आम इंसान और एक सफल इंसान में कुछ भी फ़र्क़ नहीं है, सब कुछ mindset का कमाल है,
अगर आपने सोच लिया की ये perfect नहीं है, यानी आप इसे बदलना चाहते है, और तब आप इसपे effort भी डालेंगे,
Conclusion
अगर आपके life में ये 8 संकेत आपको मिल रहे है या आपकी habit इस तरह से बन रही है, यानी इसका मतलब है कि आपकी growth रुक चुकी है या रुकने वाली है, अगर आप यहाँ तक पढ़ चुके है तो इसका मतलब साफ़ है की आप अगर यहाँ तक आ भी चुके है तो का हुआ आपको बदलना है इसे,
बस यही से growth होनो शुरू हो जाएगी, क्योंकि एक एक करके अपने इन habit को आप change करेंगे और बस improvement शुरू हो जाएगी,
आशा करता हूँ ये post आपको मदद करेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में अभी लिखिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









