आप जो भी काम करते हो आप ये पहले assume करके चलते हो की ये काम आप कर लोगे और इससे आपकी life बदलेगी, तब आप पूरे जोश में अपने काम को पूरा करने में लग जाते हो, बिना कोई distraction के,
अगर मान लो आप जो अभी कर रहे हो, अगर आपको ये पहले से पता हो की इसका कोई result नहीं निकलेगा, क्या अब आप effort डालोगे? नहीं ना, जी हाँ क्योंकि अब आपको पहले से पता की आप जो करना चाहते हो वो पूरा ही नहीं होने वाला है,
जब आप बार बार किसी भी काम में fail होते हो चाहे वो आपके life में कितना ही छोटा काम क्यों ना हो, चाहे वो cycle से गिरना ही क्यों ना हो जब आप सिख रहे होते हो,
जैसे ही ये cycle बार बार repeat होता है, आपकी thoughts fixed होनी शुरू हो जाती है की आप नहीं कर पाओगे fail हो जाओगे, यानी कुछ करने स पहले ही ‘Fail होने का डर’ आपको होता है, ये Confirm होता है, किसी भी action से पहले आप यही सोचते हो,
और तब आपको अपने life के बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी action भी बेतुकी लगने लगती है, आपको लगता है इतनी मेहनत किस काम की जब fail ही हो जाना है, और ये वो समय होता है की आप कुछ भी नया नहीं करते हो, यानी आपकी life पूरी तरह से रुक चुकी है,
अब यहाँ बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं ख़ुद से लड़ना नहीं पहले इस thinking को counter करना होगा आपको तभी आपके life में ये cycle break आप कर पाएंगे,
ये 4 Habits तुरंत अपना लो Grow करने के लिए
अगर आपको हमेशा कुछ भी करने से पहले fail होने का डर लगा रहता है कि तो ये पूरी तरह से पक्का है की आपके life में growth बहुत जल्द रुकने वाली है या अभी तक रुक चुकी होगी,
लेकिन जरा बहुत ध्यान से देखिए अपने past को, क्या एक भी ऐसा कुछ है जो आप बिना fail हुए सीखे हो,
मुझे लगता है ऐसा एक भी scene नहीं होगा आपके life में, आपके ही क्या ये किसी के life के लिए normal नहीं है, हर इंशान जब भी कुछ नया करने जाता है पहले fail ही होता है, कुछ लोग इस cycle को ignore करके बस आगे बढ़ते रहते है, कुछ log ये समझते है की ये होगा ही,
अगर आपको Fail होने से डर लगता है, लेकिन फिर भी आप कुछ करने की सोच रहे हो, तो आप सही track पर हो, बस आपको समझने की जरूरत है की अपने इस feeling को कैसे break की जाये, आइए देखते है,
Worst-case scenerio लिखो और देखो
मान लो आप कुछ कर रहे हो अभी नया कुछ start करने की सोच रहे हो, और आपको डर लग रहा है कुछ भी करने से, तब आप क्या करोगे, शायद आपको इस feeling को थोड़ा clarity देने की जरूरत है,
आपको एक पेपर पर लिखना है अपने इस action का worst -case scenario की देखते है की अगर मैं इस काम को करने जा रहा हूँ तो कितना बुरा हो सकता है, इसे मन में बस assume नहीं करना है लिखना है ख़ुद को दिखाना है,
ठीक वैसे ही जब लगे कि अँधेरे में भूत है तो आप अँधेरे में देखते हो, हाँ शुरू में आपको डर तो लगेगा ही, लेकिन 99% time ऐसा होता है कि चीज़ें बस हमारे दिमाग़ में होती है वो सच नहीं,
अभी जो आप सोच रहे हो की fail हो गया तो क्या होगा, ये बस आपके mind में ये, इसलिए कितना बुरा होगा देखते है इस thought से आगे बढ़ो,
अगर जोखिम बहुत बड़ा है तो प्लान बदलो, और आगे बढ़ो, fail तो होना तय है लेकिन यही तो बताएगा की आख़िर क्या सही करके इसे पार किया जा सकता है,
Small Step से शुरू करो
अगर आप हर बार fail होने के डर से कुछ भी शुरू नहीं करते हो, क्योंकि कई बार आपने बहुत बड़ी picture देखी होती है, और आपको लगता है की इतना बड़ा मेरे बस की बात नहीं है, मैं इतना capable हूँ ही नहीं की इसे पूरा कर पाऊँ,
इस समय आपका small step से शुरुआत करना आपके इस thinking को धीरे धीरे break करना शुरू करेगा,
आप देखेंगे की धीरे धीरे आपका दायरा बढ़ता जाएगा, आज आप बहुत छोटे step ले पा रहे हो, धीरे धीरे आपका ये दायरा बढ़ता जाएगा, और एक समय के बाद आप बहुत ही आसानी से अपने इस वहम से बाहर निकल जाओगे, की मैं fail हो जाऊँगा,
Failure बस thought है Fact नहीं
ये human nature है कि अपनी energy को save की जाये, लेकिन कई बार ये comfort zone से बाहर ना निकलने का बस एक बहाना होता है, अब इससे लड़ा भी नहीं जा सकता, क्योंकि मन आपका हमेशा आपके action को मोड़ सकता है तब तक जब तक कि आप उसे एक clear picture दिखा ना दें,
अगर आपको ये महसूस हो रहा है की मैं fail हो जाऊँगा,
तो ख़ुद को ये दिखाओ की अभी जो आपके मन में चल रहा है ये बस एक thought है, यानी मन में चल रही एक विचार, अगर आप इसपर ध्यान दे सकों, तो आप Fact भी दिखा सकते हो अपने mind को,
जो भी करने की सोच रहे हो, उसके लिए एक clear goal, उसके लिए clear action,और उसके बाद भी Fail होने पर give up नहीं, अपने action में बदलाव यानी improvement आप करोगे,
जब आप fact दिखाओगे की इस goal को आप ऐसा कुछ करके पा सकते हो, तो आपका मन आपका साथ देगा,
क्योंकि जो struggle करते है उनके कई बार सफल होने की वजह ये भी होती है की उनके पास कोई दूसरा रास्ता ही नहीं होता, यानी जो करना है यही करना, तब बस अपने action को वो improve करते है और बहुत आगे निकल जाते है,
बस Imperfect Start Habit बनाना
ये बात तो आप भी कहीं ना कहीं जानते हो की अगर आप कुछ पहली बार करने की सोच रहे हो तो आप इसमें पहले fail ही होगे, वजह ये नहीं होगी तब की आप fail हो रहे हो,
क्योंकि आप ऐसे हो, वजह ये होगी कि आप पहली बार कर रहे हो, आपको इसे कैसे करना है अभी पता नहीं है,
यानी आपको imperfection से ही शुरुआत करनी है, सभी यही करते है, अब एक बार जब आप motion में आ गए अब आपको इसे ठीक कैसे करना है उसके ऊपर ध्यान देना है,
यानी मैं इस skill में relevant कैसे बनू ताकि, ख़ुद को improve करना है, जैसे जैसे आप ख़ुद को improve करते हो, ये आपके mental state के ऊपर निर्भर करेगा, कोई जल्दी सीख जाता है किसी को थोड़ा समय लगता है,
अब आपके ऊपर है जितनी जल्दी आप अपने imperfection को perfect बना पाओ, आप अब सही direction में बढ़ना शुरू कर देते हो,
Conclusion
अगर आपके मन में ये thought है कि ‘मैं fail हो जाऊँगा’ ये कोई fact नहीं है, ये बस आपके मन के विचार है जो आपके past अनुभवों के आधार पर बने है, अगर आप इन्हें तरीके से counter करना सिख जाते है,
धीरे धीरे आपके मन से ये thoughts जो fail होने का डर है ये चला जाएगा, और तब आप अपने action में consistent रहेंगे उसमे improvement के साथ, आपका काम हो गया,
क्योंकि कहीं भी पहुचने के लिए आपको चलना तो पड़ेगा, और तब आप अपने destination तक आसानी से पहुँच जाते है,
उम्मीद है इस post से आपको सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में लिखो, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









