Link copy ho gaya

“लोग क्या कहेंगे?”—इस डर की वजह से अपने Goals मत रोकिए, ये 4 Habits मदद कर सकती हैं।

Published On: September 3, 2026
Follow Us
Log kya kahenge - in 4 habit se overcome karo

क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपके मन में अपने life को और बेहतर बनाने के लिए बहुत सारे creative ideas आते है, की ये trend में है ऐसा कुछ किया जा सकता है,

लेकिन आप उसे ज्यादातर छोड़ क्यों देते है?

इसकी वजह ये नहीं है की आप इसे कर नहीं सकते, बल्कि इसकी वजह ये है कि आपके मन में ये चलने लगता है कि कहीं इससे मेरी Image ख़राब ना हो जाये, ‘लोग क्या कहेंगे’ यानी आप अपने life में ऐसा कुछ भी नहीं करते जो लोगो को पसंद नहीं,

यहाँ आप direct लोगो से सलाह बेशक ना ले रहे होते है, लेकिन आप indirect लोगो के validation के बिना कुछ भी अपने लाइफ में नहीं करना चाहते, इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि आपको और हमको इन्ही लोगो के बीच रहना है,

लेकिन क्या ये हर बार सही है, क्योंकि जब आप अपने life में struggle कर रहे होते है तो कोई भी आपको ये नहीं कहता है कि मैं आपकी हेल्प करूँगा और आपको इस struggle से निकालूँगा,

ऐसा नहीं है कि आप यहाँ तक नहीं सोचते है लेकिन सच कहूँ तो ‘लोग क्या कहेंगे’ वाला जो डर है ना इसे बस अपने आप को बोल के ख़त्म नहीं किया जा सकता, इसके लिए आपको प्रेक्टिकल होना होगा, जिससे इस habit को आप दूर कर सकते है,

लोग क्या कहेंगे – जब मन कहे इन 4 habit को अपनाओ

आप अपने life में किसी भी situation से deal करने के लिए direct action नहीं लेते क्योंकि ये काम ही नहीं करेगा, इसलिए उसके लिए habit का सहारा लेना पड़ता है,

जैसे मान लो आपको मैराथन दौड़ना है तो क्या आप अभी तैयार है आप दौर सकते है? नहीं ना,

आपको इसके लिए पहले कुछ दिन, महीने practice करनी होगी दौड़ना की, अपने diet की, exercise की उसके बाद आप मैराथन दौर सकते है और उसके जीत भी सकते है, यानी आपने अपने liye एक stratagy बनाई, और बस आप जीत गए,

कुछ इसी तरह से लोग क्या कहंगे ये सोच कर अपने action को मत बदलो अगर आपको लगता है की इस idea में potential है आप जीत सकते है तो आपको आगे बढ़ना चाहिए,

और जब भी आपके मन में ये आए की मैं कैसे कर पाऊँगा, आप इन 4 हैबिट को अपना सकते है –

अपनी Wye Clear रखो ख़ुद के लिए

अगर आप अपने life में कुछ करने की सोच रहे है हो जिससे आपके life के struggle दूर हो रहे है तो कुछ भी करने से पहले आपका Wye हमेशा Clear होना चाहिए,

जैसे मान लो आपको Content Creation करना है तो कुछ equation आपके ख़ुद के भी होने चाहिए जैसे –

  • क्या मैं इसे लंबे समय तक कर सकता हूँ
  • लोग मुझे क्यों सुनेंगे या क्यों देखेंगे
  • मैं कितने दिन बिना Income के यहाँ survive कर सकता हूँ
  • क्या इससे मैं किसी की problem solve कर रहा हूँ
  • क्या इसे करने में मेरा मन लगता है
  • मैं इससे क्या बनाना चाहता हूँ ख़ुद के लिए
  • क्या इसमें future scope है

ऐसी कुछ line अपने काम को लेकर आपका clear होनी चाहिए, क्योंकि अगर ये clear नहीं है तो आपको लोगो की हर सलाह अच्छी लगेगी, उनकी भी जिन्हें इनके बारे में ख़ुद नहीं पता है,

इस समय अगर आपको content बनाते समय कोई देख भी रहा है और आप थोड़ी गलती भी कर रहे हो तब, अगर उसके लिए सामने वाले से आपको कोई opinion भी मिल रही है तो आप जाने देंगे, क्योंकि आपको पता है की आप ख़ुद क्या कर रहे हो,

आपको पता है आपकी ये गलती आप बहुत जल्द इम्प्रूव कर लेंगे, और इसका result आपके life में क्या मिलने वाली है आपको, जब आप यहाँ तक सोच लेते है तो आपको किसी के कहने से कोई मतलब नहीं रह जाता, क्योंकि कुछ दिनों के बाद वही लोग कहेंगे की वाक़ई क्या काम किया है भाई जब आप सफल हो जाओगे,

Judgment की list बनाओ कितने relevant है

अगर आप कुछ कर रहे हो और आपके मन में ये सवाल है कि लोग क्या कहेंगे तो इसे इस तरह से मत देखो, लोगो को कहने दो, और देखो की वो कितने comment है जो आपके काम के लिए relevant है,

इसे feedback की तरह लो, यानी अब आप बहुत सारे comment से उन्हें बस देखोगे जो आपके काम को improve करने के बारे में होगा,

जैसे आप content create कर रहे हो, और camere के सामने अच्छे से बोल नहीं पा रहे हो, या लोगो से connect नहीं कर पा रहे हो, जो आपको अभी नहीं पता है, लेकिन जो उसे देख रहा है उसने आपको indirectly ये बता दिया की, उसे क्या पसंद नहीं आ रहा है,

बस आपको इसे improve करने के ऊपर ध्यान देना चाहिए,

आपकी गलती को ही improve करके ही आप perfect कर पातें है, यानी यहाँ आपने ये नहीं किया की लोग मेरे बारे में क्यों ग़लत बोल रहे है, क्योंकि वो तो आपको बोलेंगे ही, उसकी वजह उनकी अपने अलग अलग हो सकती है,

आपको उन Judgment के ऊपर ध्यान देना है जो आपके लिए relevant हो जिन्हें improve करके आप अपने उस काम में grow कर सकते हो,

Progress private रखो जब तक Comfortable ना हो जाओ

अगर आप अपने struggle को ख़त्म करने के लिए अपने किसी Goal को पूरा करने के लिए निकलते हो तो ये शुरुआती stage होता है, तब आपको शुरुआत के दिनों में बस बहुत सारा action लेना होता है,

उसके बाद जब आपके पास बहुत सारा डेटा होता है तब आप ये समझ पाते है कि कौन सा तरीका आपका ज़्यादा अच्छा है, किसे improve करने की जरूरत है किसे ignore करने की जरूरत है,

आपको बहुत सारे action पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यही वो समय होता है जब ज्यादातर लोग गलती करते है,

वो अपने progress को बताना शुरू कर देते है, और जैसे ही वो बताते है कोई ना कोई आकर उनके उस सही action को ग़लत बता देता है, और क्योंकि तब result बहुत छोटा होता है आपको तुरंत विश्वास भी हो जाता है, आप तुरंत give up कर देते है

आपको अपने progress को तब तक किसी को नहीं बताना चाहिए जब तक की वो professional ना हो उस काम में या आप उसमे एक अच्छे leval पर ना हो, क्योंकि दोनों ही case में आपके action रुकने वाले है और तब आपकी growth रुक जाएगी,

Validation ख़ुद दो पहले natural हो कर

Naturally जब भी हम कुछ करते है तो हम उसे पहले लोगो को दिखाते है, लेकिन क्या आपने सोचा है जिन्हे आप दिखा रहे हो, अगर उन्होंने उस दिशा में कुछ भी नहीं किया है तो वो आपको पहले उसके लिए ग़लत राय ही देंगे,

इससे अच्छा है की आप ख़ुद ही एक बार उसे validate करो, एकदम neutral हो कर की आपने जो अभी किया है, उसके result आपके हिसाब से क्यों नहीं आए, बहुत सारी चीज़ें नहीं लेकिन कुछ एक चीज़ें आप बहुत ही आसानी से देख पाएंगे की आप कहाँ week थे,

उसके बाद आप इसे बेशक expert की मदद ले सकते है,

जो expert है वो भी तब अपनी राय दे सकेगा जब उसके पास clear डेटा हो, आपके किए गए काम हो, बेचक आप उसमे fail ही क्यों ना हुए हो,

Conclusion

अगर आप अपने life में कुछ भी अपने लिए अच्छा करने जा रहे है और आपको पहले ही दिमाग़ में आता है कि ‘लोग क्या कहेंगे’ तो इसे आपको counter करने की जरूरत है, directly नहीं क्योंकि इसे तब लड़ना कहते है ख़ुद से,

इसे आप इन 4 हैबिट से overcome कर सकते है, यहाँ आपने सोचने का तरीका बड़ा और अपनी approach बदली और आपका काम हो जाएगा,

लोग हमेशा आपके action को सफलता से compare करेंगे, और आप हो अभी शुरुआती stage पर यानी उनके हिसाब से आप fail हो चुके हो, जैसे ही आप सुनते हो की आप fail हो गए हो तो आप action ही लेते, क्योंकि आपको लगता है की क्या फ़ायदा जब मैं fail ही हो जाऊँगा,

उम्मीद है इस post से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे, !

आपके लिए खास, इसे भी पढ़े!
Fail होने का डर है? ये 4 Habits तुरंत अपना लो Grow करने के लिए!
Goal शुरू करते ही “मैं नहीं कर पाऊँगा” क्यों लगता है? शायद वजह Goal नहीं है।
5 Mindset Habits जो हर उम्र में आपको रखेंगी Safe Zone में, हमेशा करेंगे Grow

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment