Link copy ho gaya

Career को लेकर की गई ये 6 Mistakes आगे का Struggle बढ़ा सकती हैं।

Published On: August 27, 2026
Follow Us
20s me ki jaane wali 7 career mistakes life struggle badhaati hai

सोचिए आप एक रेगिस्तान में है, और आपको किसी ने बताया की आपको आगे 10 किलोमीटर आगे पानी मिलेगा, आप इस उम्मीद में जा रहे है की बस इतना ही struggle है उसके बाद तो पानी मिल ही जाएगा,

लेकिन तब क्या होगा जब आपके इतने struggle के बाद आपको वहाँ पानी ही ना मिले, हो सकता है कि आपको जिसने जानकारी दी उसे ख़ुद भी नहीं पता हो, या ये भी हो सकता है कि आप बस रास्ता भटक गए हो, क्योंकि रेगिस्तान किसी समुंदर से कम नहीं होता, जहाँ आपको सीधे कोई रास्ता नहीं दिखाई देता,

Career का चुनाव भी कुछ ऐसा ही है, आप struggle के बाद अपने destination तक अगर पहुँच जाते है तो आपको अपने मेहनत का फल मिल जाता है,

लेकिन अगर आपसे थोड़ी भी चूक हो गई, चाहे वो जानकारी हो या फिर कोई distraction तो आपके life में struggle बढ़ता है, career के पहले phase में की गई मेहनत का परिणाम आपको कई सालों के बाद मिलता है,

यानी कम से कम 5 साल आपको देना होता है, जिसमे कई struggle के बाद आपको अपनी मंजिल मिलती है, लेकिन 90% लोग यहाँ पहुँच ही नहीं पातें, क्योंकि वो ये 6 mistakes करते है अपने career को चुनते समय,

सोचिए जिस रास्ते पर शायद उम्र भर चलना हो, उस decision को लेने के लिए हम कुछ भी नहीं सोचते,

6 Career Mistakes struggle बढ़ने का कारण

जब हम अपना career शुरू कर रहे होते है, ये समय होता है 20 से 30 के अंदर और इस समय हमें लगता है की बस ये कुछ काम करने है जो चाहेंगे हमें मिल जाएगा, क्योंकि मेरे जानने वाले ने कुछ ऐसा किया था, और वो आज छाप रहा है,

लेकिन अंदर की बात कुछ और ही होती है, ये समझ हो सकती है, ये strength हो सकती है, ये struggle हो सकती है, उसके बाद बहुत दिनों के struggle के बाद किसी भी इंसान को सफलता मिलती है, चाहे कितना भी प्री प्लान क्यो ना हो, शुरुआत सबकी इसी तरह से होती है,

लेकिन यहाँ तक तो देर हो जाती है क्योंकि इसमें कई सालों की मेहनत बर्बाद हो सकती है,

लेकिन अगर हम इन 6 चीज़ों पर ध्यान देना शुरू कर दें तो हम इस struggle को अपने life से कम कर सकते है, जैसे की

सिर्फ पैसे देखकर Career चुनना

हम 90% टाइम जब भी career चुनते है तो हम सबसे पहले पैसा देखते है की आख़िर किस काम में कितना पैसा है, हम वो चुनते है जिस career में ज़्यादा Earning का scope हो, ये कुछ ऐसा है जैसे हम अपना फोन के लिए कोई प्लान चुन रहे हो, जिसमे जितना फायदा होगा वही प्लान लेंगे,

लेकिन Career का चुनाव ऐसे में ग़लत हो जाता है, सब कुछ पैसा ही नहीं होता है, और ये तो सबसे अंत में मिलने वाली चीज़ है, पहले तो आपको इसके लिए मेहनत करनी हो,

उसके साथ ये भी जरूरी है की आप इसमें कितनी देर survive करेंगे, क्योंकि बात पूरे उम्र की है, कुछ 2,4 दिन की नहीं,

इस तरह career चुन कर कई बार लोग fail हो जाते है, क्योंकि उनकी अपनी strength वो है ही नहीं, की आप उस काम में टिक पाओ, इसलिए जरूरी है ये की आप किस काम को अच्छे से समझ सकते हो और कर सकते हो, पैसा चाहे थोड़ा कम ही क्यों ना हो आपका mental peace भी यहाँ ज़रूरी है, जिसे आप पैसे से नहीं ख़रीद सकते,

दूसरो के Success को Copy करना

बहुत ध्यान दीजिएगा तो आप ये साफ़ देख सकते है की हम वही action ज्यादातर लेते है जो हमारे आसपास लोग ले रहे होते है, यहाँ भी हम ये ज़रूर देखते है की जो लोग ज़्यादा सफल है यानी उनके जैसा ही कुछ करना है,

ये तरीका सही है लेकिन इसका इस्तेमाल हमें अपने तरीक़े से करना चाहिए,

अगर आप ये देख रहे है की आपके जानने वाला सफल है क्योंकि वो CA है तो आपको भी CA ही बनना है तो कई बार ये आपके लिए काम नहीं करेगा, क्योंकि हो सकता है कि आपका interest accounting में ना हो, या ये हो सकता है कि आप उतना afford ना कर सकों CA बनने तक के खर्चों को,

ये भी हो सकता है कि आप CA तो बन जाओ लेकिन उस skill को Leverage ना कर सकों,

लेकिन वही अगर आप अपने स्थिति को देखते हुए अपने interest को देखते हुए career चुनना शुरू करते है तो ये कई बार आपके लिए काम करेगा,

अपने Passion को Ignore करना

कई बार जब हम अपने life में किसी चीज़ में बहुत ज़्यादा माहिर है तो हमें लगता है कि ये उतना भी बढ़िया नहीं है, क्योंकि ये हुनर आपको आसानी से मिल गया,

आपको तब वो चीज़ें attract करती है जो दूसरे कर रहे होते है, हमेशा दूसरे के action आपको positive wibe देते है, ये भी सही है,

लेकिन आप अपने जैसा ना बनके अगर दूसरे के जैसा बनने की सोच रहे है तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे है, क्योंकि आपके पास जो भी Skill है आपको बस इसे sharp करने की जरूरत है, मेहनत कम है और competition भी कम होगा आपके लिए, क्योंकि already आप इसमें pro है,

इसलिए अपने passion को ignore करके आप ग़लत career का चुनाव कई बात करते है,

Family Pressure में Career चुनना

हम जब career चुन रहे होते है तो हमारे ऊपर family का pressure बहुत ज़्यादा होता है, और सच कहूँ तो आप भी अपने parents के जगह पर होंगे तो ऐसा ही कुछ करेंगे,

क्योंकि आपकी family आपका बुरा नहीं सोच रही है,

बस वो ये देख रही है कि आप ग़लत दिशा में ना चले जाओ, लेकिन यहाँ हो सकता है उनके decisions आपके लिए perfect ना हो, क्योंकि decision लेने का तरीक़ा उनके आसपास के लोगो से influence होते है,

वो आपके capacity को नहीं जानते है, लेकिन अगर आप अपने family को ये पता सके की आप क्या चाहते है, आपकी capacity क्या है और आप ये विश्वास दिला सके की आप यहाँ बेहतर कर सकते है,

तो आप अपने family को आसानी से convince कर सकते है, लेकिन ध्यान रखें हमेशा practical होना चाहिए जो paper पर clear दिखाई दे,

Research को ignore करके career चुनना

जब भी अपने career को चुनते है तो हम research नहीं करते है, हम तब उन लोगो से पूछ रहे होते है जो शायद उस career को जानते ही नहीं है, उनके पास भी आदि अधूरी जानकारी होती है, जहाँ decision ग़लत होने की संभावना बढ़ जाती है,

इसका एक practical तरीका है,

Career को चुनने से पहले आपको उसके लिए research करना चाहिए, जिसमे सबसे पहले आपको उस field में पहले से काम कर रहे इंसान से पूछना चाहिए, उस career option के लिए ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी इक्कट्ठी करनी चाहिए,

ताकि आप एक सही decision ले सके, नहीं तो बिना research किए गए career को आप कभी जान ही नहीं पाएंगे की आपके लिए अच्छा है या नहीं,

बहुत जल्दी में career चुनना

career को चुनने का सबसे common तरीका बस जल्दी से किसी निर्णय पर आ जाना, यानी बहुत जरूरी निर्णय को तुरंत ले लेना,

ऐसे में जब भी कोई decision लेते है तो ज्यादातर हम उस समय आसपास के लोगो से influence होकर लेते है, या हमारा mental state उस समय बहुत high acceptation में होता है,

उस समय हमे practical decision बिल्कुल भी नहीं ठीक लगता, ये कुछ ऐसा है जब हम गुस्से में होते है या बहुत ज़्यादा emotional होते है,

अगर आप हर निर्णय से पहले थोड़ा रुक कर कुछ घंटे के बाद फिर से उस decision को review करते है तो आपको कई सारे loophole दिखाई दे सकते है, जो आपके brain ने ignore कर दिए थे पहले attempt में,

इसलिए हमेशा किसी भी decision को लेने से पहले stable mood का इंतज़ार करना बहुत जरूरी है, ताकि आप एक stable decision ले सके,

Conclusion

अगर आप अपने Career को चुनने से पहले थोड़ा रुक कर कुछ बातों को पहले देखने लगे जैसे –

मैं इसे बिना थके कितने देर तक कर सकता हूँ – क्योंकि आपको अपने career के लिए पूरी ज़िन्दगी समय देना है, यानी अपने चुने हुए काम को करना है,

क्या मैं इसे enjoy कर सकता हूँ, क्या मैं इसमें improve कर सकता हूँ, क्या मैं इससे अपनी पूरी जीवन को जी सकता हूँ, क्या इसमें future में grow करने की गुंजाइश है,

कुल मिलाकर आपको बोरियत नहीं होनी चाहिए समय के साथ, आपको pressure नहीं महसूस होना चाहिए, क्योंकि इसे आपको एक दिन नहीं करना है, इसे आपको सालों साल अपने साथ लेकर चलना है,

इन 6 mistake को career चुनते समय बिल्कुल ना करें, जो ज्यादातर लोग बार बार दोहराते है,

उम्मीद है इस post से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए खास, जरूर पढ़ें!
दिनभर Energy और Focus चाहिए? अपनी सुबह की इन 7 चीज़ों पर ध्यान दें।
Progress नहीं हो रही? ये 7 Signs जिनसे आपकी Growth रुक सकती है !
नया साल शुरू करने से पहले ये 8 गलतियाँ जान लें, अगला पूरा साल बच सकता है!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment