Link copy ho gaya

इस Modern Life में सुबह की ये 12 आदतें, हर बार नई शुरुआत और Struggle से बचाएगी !

Published On: September 4, 2026
Follow Us
12 habit for morning energy

मान लीजिए आपकी आँख Traffic signal के बीचो -बीच खुलती है, जैसे ही आपने आँख खोली चाड़ो तरफ़ से आपको गाड़ियों की हॉर्न सुनाई दे रही है, अब आप क्या करेंगे,

आप तुरंत उठेंगे और इधर उधर भागना शुरू कर देंगे, यहाँ आपको कोई सुध नहीं होगा कि आपकी चीज़ें कहाँ है, आपको जाना कहाँ है कुछ भी आपको याद नहीं होगा, आपको बस याद होगा भागना,

क्या आपकी सुबह कुछ इस तरह से शुरू नहीं हो रही है?

आप करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन आपकी शुरुआत ही बहुत ख़राब होने की वजह से बहुत सारे भटकाव आप महसूस करते है, और अगर आप थोड़े भी जागरूक है तो उन्हें अपने लिए ठीक करने में लग जाते है, पूरा दिन आपका यूँही waste हो जाता है, आप वो नहीं करते जिससे आपके life में result मिलने वाला है,

लेकिन इसे ठीक करना भी उतना ही आसान है, आपको बस 2 तरह से अपनी energy को संभालना होता है, पहले तो आपको जो energy है उसे waste करने से बचना होता है और दूसरे तरह आपको इसे और improve करना होता है,

सुबह की 11 आदतें रखेगी पूरे दिन energy में बिना भटकाव के

हमारे शास्त्रों में ये कई बार कहा गया है कि अगर आप अपनी Morning को ठीक कर लेते है तो आपका पूरा दिन ठीक जाता है,

इसलिए अपने morning energy को और improve करने के लिए आपको इन 11 आदतों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है, ये habit आपके energy को waste होने से भी बचाएगी और उसे improve करने में भी आपकी मदद करेगी,

Exact Wakeup time

इस modern life में हमें नहीं पता है की हमें सुबह कब उठना चाहिए, कभी हम बहुत सुबह उठ जाते है, कभी बहुत ज़्यादा late उठते है, यानी कोई routine नहीं, अगर कोई काम ना हो जैसे की Sunday उस दिन तो और हद हो जाती है,

अभी तो हम तब तक सोते रहते है ज्यादातर जब तक की कोई बहुत जरूरी काम ना हो, ऐसे में आप Goal तो बहुत सारे बनायेंगे लेकिन उन पर action नहीं ले पाएंगे, क्योंकि आपको ख़ुद ही नहीं पता है की कब आपको उसके ऊपर काम करना है,

इसलिए सबसे पहली Habit आपको सुबह में उठने के लिए एक Exact wake up time देना होगा, कुछ minute आगे पिछे होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सुबह में आप कब उठेंगे ये आपको जरूर पता होना चाहिए,

Don’t get out of bed immediately

अभी हमारी स्थिति ऐसी है कि हम बिना वजह उठते ही नहीं है, उसके बाद उठते ही भागना शुरू कर देते है, ये आपके physical और mental health दोनों के लिए नुकशान दायक है,

क्योंकि आप पूरी तरह से relax mode में होते है, सुबह में उठते ही आप तुरंत भागने लगते है, Blood flow तुरंत तेजी से बढ़ता है, बिना momentum दिए आप जल्दी जल्दी कुछ भी करने में लग जाते है,

यहाँ आपके body को normal time से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, यानी पहले ही आपने अपने energy को drain कर लिया, इसलिए सुबह में उठने के बाद आपको थोड़ी देर bed पर रुकना है, करवट लेनी है, ख़ुद को जागने दो, बेड पर उठ के बैठ जाओ, थोड़ा साँस लो उसके बाद, दिन शुरू करो,

Morning Gratitude

आज जिस दुनिया में हम जी रहे है किसी ना किसी तरीके से हम किसी दूसरे से compare करना शुरू कर ही देते है, और तब तुरंत लगने लगता है कि किसी दूसरे की life आपसे बहुत अच्छी है, आपको बुरा लगने लगता है,

लेकिन जरा सोचो सुबह में आँख आपकी जैसी ही खुली, अब आप जो भी आपके पास है, वो आपके अच्छे रिस्तें हो सकते है, वो physical चीज़ें हो सकती है जो आपको comfortable महसूस करती है, आपका पैसा हो सकता, ऐसी बहुत सी छोटी छोटी चीज़ें,

आप उसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करते है, शुक्रिया अदा करते है की जो भी आपके पास है उसके लिए धन्यवाद,

आपका Mind सुकून महसूस करता है, energy और बढ़ती है, जीने की इक्छा, कुछ करने का जुनून आ जाता है,

Morning Water

आज इस Modern life में हम सुबह को एक filmy scene समझते है, तो शुरुआत भी filmy ही होती है, हम सुबह में bed tea, coffee पीते है, ये वो समय होता है जब पूरे रात आपके body में healing की प्रक्रिया चली हुई होती है,

आपका शरीर पहले से dehydrated होता है, यानी पहले से struggle, coffee, tea पीते ही हम और इसे struggle में डाल देते है,

हमारी energy यही Drain होनी शुरू हो जाती है,

यहाँ अगर हम सुबह में उठते ही Morning में पानी पीना शुरू करें, तो ये किसी अमृत से कम नहीं है, क्योंकि ये आपके system को शुरू करती है, ये आपको physically और mentally दोनों में support करती है,

Morning Bathroom Routine

क्या आपने कभी गौर किया है की आप पूरे दिन भर में कई सारे काम आपको एक ही समय पर बार बार करने की जरूरत महसूस होती है, जैसे खाना खाना, जैसे सोच के लिए जाना, जैसे नींद का आना,

अब अगर आप सुबह में अपने bathroom routine को disturb कर दिया, अपने biological clock को ख़राब कर दिया तो आपकी energy पूरे दिन drain होगी,

सुबह में आपका सोच जाना उतना ही जरूरी है जैसे आपका पानी पीना, अगर आप ये सोच रहे है की अभी इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही तो धीरे धीरे ये timing बदलनी शुरू होगी, उसके बाद आपके खाना खाने का समय बदलेगा, आपके सोने का समय बदलेगा,

यानी पूरी routine इससे distrub हो जाएगी,

इसलिए आपको सुबह में सोच जाना ही जाना है ये एक timing जरूर रखनी है, अगर आप महसूस ना भी कर रहे है तो भी जा कर बैठे, इससे bowl movement trigger होगी और आपका pet साफ़ होगा, इससे आपकी energy improve होगी,

Morning Sunlight & exercise

nature का law है कि जो भी चीज़ें आपके पास ज़्यादा होगी वो और उतनी बढ़ेगी, तो energy को और improve करो ताई ये और बढ़े, इसके लिए सुबह की धूप जरूरी है, कम से कम 10 से 20 मिनट,

उसके बाद अपनी body में energy blockage को दूर करने के लिए आपको exercise करना जरूरी है,

कम से कम 30 मिनट, आप starching कर सकते है, walk कर सकते है jogging कर सकते है जो आपको ठीक लगे, ये आपके energy को और double करेगी, और आप पूरे दिन charge रहेंगे,

No any news, Social media & no conclusion

human physiology है जो चीज आपको पसंद आती है वहाँ आपकी energy कम stable रहती है या बढ़ती है, जो चीज़ आपको पसंद नहीं आती है वहाँ आपकी energy drain होती है,

अगर आप सुबह में उठ कर News देखते है, social media scroll करते है या किसी बात कर judgment ढूँढते है तो आपकी energy तेजी से drain होती है,

जब इस तरह से आपके दिन की शुरुआत होती है तो आपका डर बढ़ता है, आप compare करते है जिससे और mentally struggle बढ़ता है, इसलिए ऐसा कुछ मत करिए जिससे आपकी energy drain हो,

Only 3 important work

आज हमें जब तक सामने से कोई काम दिखाई ना दे दे हम कुछ करने कभी नहीं निकलते, और इस तरह के काम आपकी energy drain करते है,

अगर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है तो आप भटकेंगे की आपको क्या करना चाहिए, इसलिए आपको आज क्या करने है उसके हिसाब बहुत जरूरी 3 काम आपको पहले से पता होने चाहिए,

तब आप distract नहीं होंगे, आपको आज के दिन के लिए propose मिल गया, भटकाव ख़त्म हो गया, अब आपको बस उसे execute करना है,

Reading

क्या आपको नहीं लगता की आपकी knowledge ही एक मात्र ऐसी चीज़ है जो आपके life को shape देती है, क्या इसे improve करने की जरूरत है या नहीं, लेकिन हम आज इस important काम के लिए कभी समय ही नहीं निकाल पातें,

अगर मैं knowledge को positive energy कहूँ तो आप बुरा नहीं मानेगे,

क्योंकि इससे आप अपनी energy को बिना वजह drain होने से बचाते है, जब आप सुबह में उठ कर थोड़ी देर पढ़ते है, इस समय आप अपने सभी senses को यहाँ मौजूद रखते है, आप देख रहे होते है, उसे सुन रहे होते है, उसे दोहरा रहे होते है, physically भी involve होते है

ये आपके energy को और ज़्यादा मज़बूत बनाती है, और यही आपको चाहिए,

Dont Skip Breakfast

हम में से बहुत ज़्यादा लोग morning breakfast को बहुत ज़्यादा ज़रूरी नहीं समझते, हमें लगता है कि खाना कहा भागे जा रहा है जिसे कभी भी खा लेंगे,

लेकिन ये आपके body और mind के लिए बहुत ज़्यादा जरूरी है,

अगर आप healthy breakfast को skip नहीं करते है तो आपकी energy maintain रहती है और आपको struggle नहीं करना पड़ता, इसके बिना आप कितना भी focus होने की कोशिश क्यो ना करे, आप कभी कुछ कर ही नहीं पाइएगा,

Dont teach every were

इस modern life में मुझे लगता है कि हम में से ज्यादातर लोग दूसरों को, situation, अपने हिसाब से ढालने की कोशिश करते है, यानी दूसरों को समझाने में बहुत बड़ा समय अपना waste करते है की ऐसे करना चाहिए,

कई बार इसकी वजह ये होती है की हमें लगता है इससे लोगो के नजरो में हमारी image बढ़ेगी, लोग हमारी इज्जत करेंगे,

लेकिन ये पूरी तरह से ग़लत है, क्योंकि दिन की शुरुआत में ही हम ख़ुद को drain कर लेते है, जिस वजह से हम अपने life के बहुत जरूरी चीज़ों पर ध्यान ही नहीं देते है,

इसलिए बिना वजह दूसरो को teach मत करिए, समझाने में अपना समय waste मत करिए की आख़िर करना क्या है,

आप अपने ऊपर focus करिए की आपके life में क्या जरूरी है –

Remember what you want

सोचिए की आपको एक जगह से दूसरे जगह पर जाना है, लेकिन सुबह में उठने के बाद आप बहुत सारे काम कर रहे है, लेकिन वो नहीं कर रहे है जो वाक़ई आपके लिए जरूरी है, तो क्या आपके life में कुछ भी positive होगा? नहीं ना,

इस modern life में हम दिन की शुरुआत में ही ख़ुद को भूल जाते है, की हमारी core message क्या है,

अगर हम ख़ुद को हमेशा aware कर पाये की, दुसोरो को छोड़ो मुझे क्या जरूरी है मैं उस पर ध्यान दूँ, ना की बहुत सारे लोग जो कर रहे है वो करूँ तो क्या होगा,

दूसरो के life को नहीं ख़ुद को और ख़ुद के life को देखो और आगे बढ़ो, इससे बहुत सारे भटकाव ख़त्म हो जाएँगे,

Conclusion

आपके life में habit का मतलब है कि आप अपने life journey को कैसे smooth बना सकते है, ताकि आपके life में positive चीज़ें हो, आप वो कर पाओ जो आपको actually में करना है,

ये morning habit आपके energy को drain होने के साथ उसे improve भी करती है जिससे आपके life में struggle ख़त्म होते है, इससे आपके life में growth constant हो पाती है आप बार बार गिरते नहीं है, आपको बार बार zero से शुरू नहीं करना पड़ता है,

उम्मीद है ये post आपके सोचने का तरीका बदलेगी, कोई प्रश्न हो तो अभी comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !

इसे भी पढ़े, आपके लिए ख़ास!
“लोग क्या कहेंगे?”—इस डर की वजह से अपने Goals मत रोकिए, ये 4 Habits मदद कर सकती हैं।
Fail होने का डर है? ये 4 Habits तुरंत अपना लो Grow करने के लिए!
Goal शुरू करते ही “मैं नहीं कर पाऊँगा” क्यों लगता है? शायद वजह Goal नहीं है।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment