बहुत जल्द ही साल बदलेगा और हम नहीं चाहेंगे कि इस साल भी हम वही गलती दोहराये जिसकी वजह से ये साल भी खराब हो जाये, क्योंकि जब साल शुरू होता है तो उस समय josh बहुत होता है, लेकिन जैसे ही एक छोटी चूक हो जाये,
तो लगता है कहाँ से इसे ठीक किया जाये, मतलब सब कुछ पूरी तरह से blur हो जाता है,
उसके बाद हम बस Wait ही करते रह जाते है कि सही समय आयेगा और हम फिर से शुरुआत करेंगे, और बहुत ही कड़वी बात है की किशमत बहुत लोगो को दूसरा मौका कभी देती ही नहीं है,
हम में से ज्यादातर लोग शुरुआत में ही गलती करते है, जब वो कुछ नया कर रहे होते है, यही समय वो समय होता है जब direction बिल्कुल नहीं होता है, क्योंकि result invisible होता है,
क्योंकि हम बहुत छोटा change नहीं देख पाते जब तक कि change बड़ा ना हो हमे विश्वास ही नहीं होता,
अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे है, कोई नई habit बनाने की सोच रहे है तब सबसे ज़्यादा mistakes होते है, और यही वजह है कि हम अपना पूरा साल ख़राब कर सकते है, आइए आज समझते है है कोई भी Habit बनाते समय किए जाने वाले 8 Mistakes के बारे में,
ये 8 Mistakes जिससे नई Habit कभी नहीं बनती
अगर आपने कोई Goal बना लिया की, मुझे ये achieve करना है, अब वहाँ तक पहुँचने के लिए आप छोटे छोटे step लेंगे, और उन step को पूरा करने के लिए आप अपने अंदर Habit Build करेंगे,
अगर आप बहुत ज़्यादा Confident इंसान है तो आप बहुत सारे struggle को Ignore करते जाएँगे, लेकिन वही अगर आप तुरंत demotivate हो जाते है जीवन से हताश हो जाते है, तो आपको छोटे छोटे habit का साथ लेना होगा,
ये छोटे छोटे habit एक system की तरह काम करते है आपके लिए, अगर आपने इन्हें build कर लिया तो आपको बहुत ज़्यादा force लगने की ज़रूरत नहीं होती, आप धीरे धीरे अपने Goal तक पहुँच जाएँगे, लेकिन तब जब आप ये Mistakes ना कर रहे हो,
Ek साथ बहुत सारी Habit को अपनाना
सबसे ज़्यादा common दिखने वाली negative habit जो fail होने की सबसे बड़ी वजह है, जब हम साल के शुरुआती दिनों में होते है, हम बस Diary उठाते है और लिखना शुरू कर देते है, और बस 5 मिनट में ही 5 से 10 चीज़ों, को लिख देते है जो हमें चाहिए होती है,
यानी habit लिख देते है, की अब से रोज़ 6 बजे उठना है, Exercise करना है, Overeating बंद करनी है, बिना वजह वाली scrolling बंद करनी है, और ना जाने क्या क्या,
अगले दिन बस हम तैयार हो जाते है,
शुरुआत तो बहुत अच्छी होती है, पहला दिन perfect होता है, सभी habit को tick करते है, लेकिन ये 7 दिन भी पूरा नहीं हो पाता, क्योंकि आपने अपने पूरे दिन को एकदम से बदल दिया,
सोचिए जिस life को आप कई दिनों से जी रहे है एक दिन में आप सब कुछ बदल देते है अब आपके दिमाग़ के पास कोई reward नहीं है, यानी सब कुछ black & white होगा, कोई ख़ुशी नहीं, सब कुछ बोर सा लगेगा, और तुरंत आप अपने पुरानी life में लौट आते है,
लेकिन वही गर आप हर Habit के लिए कम से कम 30 दिन दें, एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा 3 habit को बदले, और उसे अपने किसी पुरानी habit से जोड़े ताकि वो system में हो सके, जब आप ऐसा करते है, आपको बार बार याद नहीं करना पड़ता, आप सब कुछ perfect करते जाते है, बिना किसी Pressure और बोरियत के आप एक दिन इसे unconsciously करने लगते है, यानी आप pro बन चुके है
Unrealistic Goal बनाना
साल के शुरुआत में जब हम अपने Goal लिखते है तो ध्यान दीजिएगा, हम अपने desire लिखते है, हम जो चाहते है वो लिख रहे होते है,
लेकिन जरा सोचिए आपको Signer बनना है लेकिन आपकी आवाज एक singer की नहीं है तो अब क्या होगा, आप बेशक लिख लें, लेकिन आप ये achieve नहीं कर सकेंगे,
हम सभी को लगता है की बस Goal लिखने और उस पर कई सालों तक मेहनत करने भर की ही तो बात है, कभी ना कभी सफलता तो मिल ही जाएगी, लेकिन ये एक गलती बन जाती है,
अगर आपके Goal Realistic नहीं है तो ये बस आपका समय और energy बर्बाद करेगी, आप बार बार बस fail होंगे,
लेकिन वही अगर आपने जान लिया की मेरे अंदर ये एक बहुत अच्छी Skill है तो जब आप उसपर काम करते है तो आपको सफलता जरूर मिलती है, इसलिए Habit Realistic रखें,
Progress Track ना करना
सोचिए नया साल आ गया आपने Goal भी बनाया उसके हिसाब से आप action भी ले रहे है अब 3 से 6 महीने बीत गए, लेकिन आप बस मेहनत करते जा रहे है, आपको क्या लगता है कि एक दिन आपको सफलता मिल जाएगी,
99% लोगो को ऐसे सफलता नहीं मिलती,
अगर आप अपनी progress को track नहीं करते तो सब fail है, एक common example है जोआज trend में है, आप Content Create कर रहे है, आपने 60 दिन लगातार Videos create की, लेकिन growth नहीं है, अब यही अगर आप रुक कर देखते है की मेरे content में क्या बदलने की जरूरत है,
यानी progress को track कर रहे है, उसके हिसाब से बदलाव कर रहे है तब हो सकता है कि एक दिन आप सफल हो जाये, अगर ऐसा नहीं करते है तो आप fail हो जाएँगे, एक दिन demotivate हो कर, इसलिए चलते समय आपको रास्ते पर ध्यान देना होगा, ताकि आप safely बहुत जाये अपने destination तक,
छोटी शुरुआत ना करना
आज हम में से ज्यादातर लोग छोटी शुरुआत नहीं करना चाहते है, हम पहले step से बड़ा चाहते है,
लेकिन सच कहूँ तो आप कितने भी talented क्यों ना हो आप fail हो जाएँगे, क्योंकि आपके daily के छोटे छोटे action ही आपका aura बनाते है,
सोचिए एक आम इन्शान जिसको आप पहली बार कोई बहुत अच्छी line बोलते सुनेंगे तो बस 5% संभावना है कि आप उसे रुक कर देखे या सुने, लेकिन उसी line को अगर को famous इंशान बोल रहा होगा, तो आप रुक कर 100% अपना देंगे, और आपको उसकी बात में सच्चाई भी दिखेगी,
क्योंकि आप ने relate किया की अगर ये सफल इंसान कुछ बोल रहा है तो इसमें सच्चाई होगी, यानी वहाँ तक पहुचने के लिए आपको कहीं ना कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी, और अगर आप zero पर है तो आपकी शुरुआत भी छोटी ही होगी,
Consistency ना रखना
गौर करियेगा जब भी आप कुछ perfect देखते है तो आप हूँ ब हूँ वैसे ही चाहते है, चाहे वो किसी भी दिशा में हो जो आप सोच सकते है, यहाँ आप उसके पिछे की मेहनत नहीं देखते है,
एक बार में perfect किए गए काम के पिछे 1000 बार fail होने की practice होती है, और इतनी बार fail होने के लिए आपको इतनी बार attempt भी डालना होगा यानी consistent रहना होगा,
इसलिए अगर आप बस Occasionally कुछ कर रहे है तो यहाँ सफलता भी आपको occasionally ही मिलेगी, लेकिन अगर आप जब किसी काम में consistent हो जाते हो तो आपके brain में वो neural connection बन जाते है यानी एक ऐसा रास्ता जो आपको पता है, ये तब होता है जब आप किसी भी हैबिट को बार बार दोहराते है,
Reward System ना रखना
एक बहुत ही कमाल का सच, अगर आपको लगता है की आप बहुत ज़्यादा talented हो और आप कुछ भी जब चाहे कर सकते हो, लेकिन आप ये भूल रहे हो आपके अंदर कहीं ना कहीं एक इंशान है, जो feeling के साथ चलता है,
जब अच्छा महसूस करता है तो उससे आप चाहे कितना भी काम करा लो, लेकिन अगर feeling low है तो कितनी भी मेहनत कर लो, आप कुछ भी हासिल नहीं कर सकते उस समय,
अगर आप एक नई Habit में सफल होना चाहते है तो आपको ख़ुद को एक इंसान के जैसे ही treat करना होगा,
शुरू में जब आप कुछ रहे हो तो आपको छोटे छोटे reward/jeet ख़ुद को दिखानी होगी ताकि आपके दिमाग़ को लगे की हाँ कुछ हासिल हो रहा है, क्योंकि बस करते जाना, result zero किसी को पसंद नहीं और तब आप demotivate हो जाएँगे, लेकिन reward अगर है तो आप चलते रहेंगे जब तक आप जीत ना जाये,
Environment design ना करना Goal के हिसाब से
हम सभी को लगता है की हम जब चाहे जो चाहे कर सकते है, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि आपका दिमाग इसे बदल देता है, कुछ ना करने के कई बहाने आपको दे सकता है,
सोचो आपको रोज़ 10000 स्टेप पूरे करने है, अगर आपको लगता है की रोज सुबह आप उठ कर इसे पूरा कर ही लेंगे, लेकिन जब आप ऐसा करेंगे, सुबह उठते समय आपको सब कुछ arrange नहीं मिलेगा, आपके जूते, आपके track suit सब arrange नहीं है तो हो सकता है कि आप उस दिन के step को skip कर दें,
वही सुबह उठते ही सब कुछ अपनी जगह पर arrange है, treadmill पर जाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ रही है तो आप इस habit में consistent रहेंगे, और ये बहुत ज़्यादा आम बात है,
इसलिए अगर आप किसी Goal को पूरा करने की सोच रहे है तो आपको पहले उसके हिसाब से अपने environment को बनाना भी होगा,
Setback पर तुरंत give up कर देना
एक सबसे जरूरी बात, आप चाहे कितना भी perfect क्यों ना हो आपको उसे करते समय कभी ना कभी हार जरूर मिलेगी, इसका मतलब ये नहीं की आप failure हो, बस आपके action में कहीं आपसे चूक हो गई,
अगर आप हर setback पर तुरंत give up कर देते है आपको उसे छोड़ने के मन करने लगता है तो फिर आप किसी भी नए Habit पर बहुत दिन तक consistent नहीं रह पाएंगे,
आपका aim होना चाहिए कि मुझे अभी क्या करना है,
अगर आप अभी हर घंटे की मेहनत के बाद result देखोगे तो आप fail हो जाओगे, क्योंकि ये Change इतना ज़्यादा छोटा होगा की आपको दिखाई ही नहीं देगा, आपको लगेगा की सब बेकार है,
इसलिए आपको ये ध्यान में रखना होगा की अभी result देखने का समय नहीं है, यानी result अगले 30 दिनों के बाद देखना है, एक time frame, और उस समय तक बस आपको action लेना है काम करना है, अगर आप उस समय fail हो गए तो फिर से उसे ठीक करना है,
एक Rule होगा एक Habit होगा तो आप बार बार give up नहीं करेंगे,
Conclusion
ध्यान रखो कभी भी जब आप fail हो जाओ, या आपके हिसाब से चीज़ें ना हो रही हो, तो आपको इन 8 हैबिट को बहुत ध्यान से समझने और अपने life में उतरने की जरूरत है, ये बहुत basic है लेकिन इसे आप pillar मान सकते है,
इसके बिना आपके पास चाहे जितना perfect प्लान क्यों ना हो आप हार जाएगा,
क्योंकि plan आपके सोच में है अभी उसे realistic बनाने के लिए आपको अपने physical और mental strength की जरूरत होगी, और उसे ठीक ये habit कर सकती है,
उम्मीद है ये पोस्ट आपके सोचने का तरीका बदलेगी, क्योंकि प्रश्न या सुझाव हो तो अभी comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









