Link copy ho gaya

ये 5 Habits आपके Life Growth Fast बना सकती है, जो 90% लोगो को बहुत छोटा लगता है!

Published On: August 24, 2026
Follow Us
Life में जल्दी Growth के लिए 5 habits

Habit जो बहुत Common सा दिखने वाला शब्द, लेकिन ये उस पत्थर पर पड़ने वाली बूँद की तरह होती है जो उसमे छेद कर सकती है, लेकिन उतना सब्र करना भी एक आम इंसान के बस में नहीं होता,

लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है की यही Habit की वजह से आप बहुत सारे लोगो को अपना Idol मानते होंगे, इसी हैबिट की वजह से उन्हें देखने के लिए, उनसे मिलने के लिए लंबी लाइन देखने के लिए मिल सकती है,

Habit की सबसे अच्छी बात ये है की आप जहाँ भी अपने life में अभी आप वहाँ से ही अच्छी शुरुआत कर सकते है और वो पा सकते है जो आपको वाक़ई में चाहिए, आज यहाँ आइए समझते है कुछ 5 जरूरी Habit के बारे में जो आपके life में growth को कई गुना बढ़ा सकती है, अगर आपके actions सही हो,

ध्यान रखें, आपकी आदत आपको जड़ से मजबूत करती है जिसके लिए आपको शुरुआत भी वही करनी होती है, ये कोई जादुई चीज़ नहीं है जो बस आपके चाहने से सब कुछ हो जाये, लेकिन अगर आपके अंदर हैबिट Develop हो जाती है उसके लिए जो आप पाना चाहते है तो आपका रास्ता और आसान हो सकता है,

5 Habit जो Life में Growth बढ़ा सकती है

जरा सोचिए, आपके सामने दो situation है,

पहला Situation जहाँ बच्चा बचपन से ही अपने उस Goal की तरफ़ daily थोड़ा थोड़ा बढ़ रहा है, जो उसे चाहिए उसके लिए रोज़ाना मेहनत कर रहा है,

वही दूसरा बच्चा कुछ भी करता है, उसके भी Dreams है लेकिन वो उसके लिए मेहनत नहीं कर रहा है, उसे लगता है कि एक दिन ऐसा आयेगा जब वो पा लेगा जो उसे चाहिए,

अब आप बताइए की आपको क्या लगता है दोनों में से कौन सा बच्चा अपने dream तक आसानी से पहुँच सकता है, हाँ –

आप कहेंगे की पहला बच्चा जो हर रोज़ मेहनत कर रहा है अपने dream के लिए, आख़िर आपने यही answer क्यों दिया, क्योंकि आपको दिखाई दे रहा है की पहला बच्चा अपने destination तरफ़ daily एक कदम बढ़ रहा है, लेकिन दूसरा बच्चा बस चाहता है,

इसी तरह से चाहने से आपको वो चीज़ें नहीं मिलती बस आपको एक दिशा मिल जाती है, जिसपर आपको हर रोज चलना पड़ता है वहाँ तक पहुँचने के लिए, ये भी सही है की आपकी Habit एक दिन में बनती या बिगड़ती नहीं है,

इसे आपको रोज़ाना बनाना पड़ता है, फिर धीरे धीरे चीज़ें Unconsciously होने लगती है क्योंकि वो आपके हैबिट में आ चुकी है,

Proactive Learning

अभी तक हमारे साथ क्या होता है, जब भी हमें ज़रूरत पड़ती है तब हम उसके बारे में सीखना शुरू करते है,

यानी आज हो सकता है कि आपको Computer सीखने की जरूरत पड़ सकती है तो आप आज से सीखना शुरू करते है, जबकि एक Proactive इंसान, बहुत सारे छोटे छोटे skill को जिसमे उसका interest है और आने वाले में जरूरी भी है उसे पहले ही सीख लेता है,

आप जब भी कुछ सीखते है उसका इस्तेमाल आप डायरेक्ट या indirect अपने लाइफ में कभी ना कभी करते ही है,

क्योंकि हमेशा सीखते रहने से बस आप नई habit या नया skill भर नहीं सीखते, आपके समझने बोलने का तरीका भी बदलता था, जिससे overall growth मिलती है आपको,

आप कोई भी Investment कर आपकी growth एक limit तक होती है, लेकिन अगर आपका Skill grow करती है तो आपको इसका result कई गुना मिलता है,

Sawal पुछना

जरा गौर करियेगा, हमारे आसपास बहुत कम लोग आपको दिखेंगे जो सवाल पुछते है अगर उन्हें कुछ नहीं समझ में आता, और वही इंसान अपने life में grow करता है, क्योंकि वो सवाल पूछ पा रहा है, उसे क्या? क्यों ये सब दिखाई दे रहा है,

क्योंकि उसकी समझ बढ़ रही है, लेकिन अगर आप Sawaal नहीं पूछ रहे है तो हो सकता है कि आपको पूरी तरह से अभी तक समझ में नहीं आया, आप बस पढ़ रहे है समझ नहीं है, चाहे वो जीवन हो या पढ़ाई,

बहुत ध्यान लगाने की जरूरत नहीं उसके लिए आपको उदाहरण आपके आसपास ही मिल जाएगा,

आपके आसपास बहुत सारे लोग आपको दिखेंगे जो अपने लाइफ में बहुत कुछ हासिल कर लेते है, बेशक वो पढ़ाई में बहुत कमजोर रहे हो, लेकिन उनकी समझ बहुत ज़्यादा strong थी,

एक Computer जो बहुत सारे काम बस कुछ second में कर सकता है, लेकिन तब जब आप उसे command देते है, यहाँ तक कि AI को भी एक specific command चाहिए कुछ भी करने के लिए, उस command को देने के लिए भी आपको खुद सोचना होगा, यानी आपकी समझ जरूरी है चाहे आप कुछ भी कर,

आपकी समझ बढ़ती है आपके सवाल पुछने से,

आपकी life में बहुत सारे struggle है, लेकिन आप बहुत ज़्यादा विद्वान है, तब इसका क्या फ़ायदा जब आपकी knowladgze आपके काम नहीं आ रही, आप हर चीज़ के लिए struggle कर रहे है, बेशक आप ये कह के टाल दे की आप अलग है, लेकिन struggle तो आप फिर भी कर रहे है,

Wins Document करना

आप चाहे कितने भी कर्मठ क्यों ना हो, चाहे कितना भी आपका vision clear हो लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब आप को लगता है की सब बेकार है, जब आप fail हो रहे होते है अपने life में,

लेकिन अगर आप अपने Wins (जीत) को लिखते है, आपने अभी तक क्या क्या achieve किया और आप कहाँ से कहाँ तक पहुचें, अगर आप ये लिखते है तो तब आपका दिमाग़ भी इसे देख रहा होता है,

भले ही आप अभी बार बार fail क्यों ना हो रहे हो, लेकिन जैसे ही आपकी jeet दिखाई देती है आपके दिमाग़ को, दिमाग पहले से ज़्यादा confident महसूस करता है और अपने काम पर वापस लग जाता है, आप ख़ुद ही तब बोलते ही की इस मुश्सकिल घड़ी को भी मैं जीत सकता हूँ,

और एक बार जब आपका Confident high होता है आप बहुत मुश्किल से मुश्किल काम बहुत ही आसानी से कर लेते है,

FeedBack से सीखना

सोचो की आपने कुछ बनाया, तब आपको हमेशा ही लगेगा कि आपने world की best चीज़ बनाई है, लेकिन हो सकता है कि इससे आपो growth ना मिले, क्योंकि आपकी बनाई हुई चीज़ किसी को भी value नहीं दे रही है, आपकी पूरी मेहनत बर्बाद होगी?

जी नहीं, क्योंकि आपके उसी creation को क्या अच्छी चीज़ें की जा सकती है ये आपको feedback में दिखाई देगा,

आपको बस उसे अपने production में डालना होगा,

बहुत सारे correction के बाद आप एक ऐसी चीज़ बना लेंगे जो किसी के life में value जोड़ रही होगी, वो किसी भी तरह से हो सकता है, बस आप grow कर जाते हो, कई बार आपको बहुत बारीकी से इसे absorb करना होगा, ये आपको direct ना दिखाई,

लेकिन एक बार आपको पता चल गया की क्या ठीक करना है आप grow कर जाते हो अपने life में, इसलिए feedback से ज़रूर सीखिए,

Extra Responsibility लो

सोचो आप Muscle growth चाहते हो अपने Body में आपको अच्छी diet के साथ मेहनत भी करनी होगी, तब आपकी capacity है 5kg weight उठाने की, आपके शुरुआत के लिए ये बहुत अच्छा है, लेकिन क्या इस weight से growth होगी आपके body में, हो सकता है इसमें बहुत समय लग जाये, या कई बार इससे कोई फ़र्क़ ना पड़े,

यानी आपको अगर muscle growth चाहिए तो आपको अपने weight capacity को बढ़ाना होगा,

इसी तरह से अगर आपको अपने life में growth चाहिए तो आपको extra responsibility लेनी होगी, अगर आप कह देते हो की मैं इससे ज़्यादा नहीं कर सकता तो यकीन मानिए आप वही रहेंगे जहाँ आप अभी है, और एक दिन ऐसा आयेगा की आप नीचे गिरेंगे,

क्योंकि एक law है अगर आपके अंदर motion नहीं है तो आप गिर जाओगे,

इसे अपने limit के हिसाब से धीरे धीरे पुश करना एक सही strategy है क्योंकि इससे आपके ऊपर ज़्यादा प्रभाव नहीं पड़ता और आप धीरे धीरे mentally और physically strong होते जाते हो

Conclusion

हर इंसान को अपने life में growth चाहिए, और आप ये कभी नहीं चाहेंगे कि आपको growth तब मिले जब समय जा चुका हो, इसलिए सही समय पर सही growth का मतलब achievement होता है, क्या फ़ायदा आपके पास बहुत कुछ है लेकिन उसे देखने के लिए आप ख़ुद ना हो,

मेहनत सभी करते है लेकिन सभी को सब कुछ नहीं मिलता, क्योंकि दिशा और तारिका गलत है,

लेकिन अगर आपने अपने Goal के हिसाब से अपनी habit को align कर लिया तो आप बहुत जल्दी पहुँच सकते है वहाँ तक, ये 5 हैबिट आपको जल्दी सीखने में मदद करते है, और बस सीखना ही नहीं उसे इस्तेमाल करना भी सिखाते है,

उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी comment में लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे!

आपके लिए खास, जरूर पढ़े !
खुद की नजरों में Respect बढ़ानी है? ये 7 Habits आज से शुरू करें।
आपकी Energy कहाँ खत्म हो रही है? शायद वजह ये 7 लोग हैं 
जिन लोगों में असली कॉन्फिडेंस होता है, उनके पास ये 5 चीज़ें कभी नहीं होतीं (ज़्यादातर लोग नंबर 3 पर अटकते हैं)

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment