Link copy ho gaya

आपकी Energy कहाँ खत्म हो रही है? शायद वजह ये 7 लोग हैं 

Published On: August 21, 2026
Follow Us
Energy ख़त्म करने वाले 7 लोग

अगर आप किसी इंसान से मिल रहे हो, जिससे बात करके आपको बहुत अच्छा महसूस हो रहा है तो ये तय है कि उस इंसान के अंदर ये 7 चीज़ें नहीं है तभी वो आपको अच्छा लगता है बात करने में, उस इंसान से बात करके आपको बहुत ज़्यादा energy महसूस होती है,

अगर आप ख़राब मूड में भी थे कुछ देर पहले तो आपका मूड ठीक हो जाता है और आपके चेहरे पर smile आ जाती है,

ऐसे लोग जब भी आपको मिलते है ना तो वो आपको हमेशा याद रह जाते है, यानी आप जब अच्छा महसूस करते हो तो उस इंसान की एक झलक आपके दिमाग़ में ज़रूर आ जाती है, इन लोगो को आप हमेशा इन miss करते हो, और कई बार तो आप उनसे अपने बहुत करीबी लोगो को compare भी करने लगते हो, हालाकि ये बहुत अच्छी बात नहीं है,

लेकिन वही अगर इसका उल्टा हो की आपका mood अभी बहुत अच्छा है लेकिन आपको कोई ऐसा मिल जाये जो आपका मूड तुरंत ही खराब कर दे, यानी आपको गुस्सा डर महसूस होने लगे, डर लगने लगे, यानी आप पूरे ही अपने stable mental state से हट जाते हो आपको तब आपको सब कुछ बेकार लगने लगता है,

ये 7 लोग आपकी Energy Low कर देते है

अगर कभी आपके साथ ऐसा हो की आप कुछ देर पहले अच्छा महसूस कर रहे थे लेकिन अचानक से किसी को देख कर आपका मूड ख़राब हो जाये तो जरा ध्यान देना आपको उस इंसान के अंदर ये कुछ habit दिखाई देगी, हो सकता है कि उस इंसान में ये 7 आदत हो,

या 3 से 4 भी हो सकते है, एक ना एक तो आपको पक्का ही दिखाई देगा, आगे हम बात करेंगे की इनसे कैसे deal करना चाहिए लेकिन उससे पहले आइए समझते है की आख़िर वो किस तरह के लोग है जो आपको negative feel कराते है और आख़िर ऐसा होता क्यों है,

पहला इंसान – हमेशा Complain करने वाला

अगर आप किसी ऐसे इंसान से मिले जो आपको हमेशा किसी ना किसी चीज़ के लिए Complain ही कर रहा हो, मान लो आप किसी trip पर गए, आप वहाँ का माहौल enjoy कर रहे हो, तभी आपका वो दोस्त आपसे आकर ये कहे की भाई यहाँ कितनी गर्मी है, यहाँ तो आसपास कुछ खाने के लिए नहीं मिल रहा है,

यानी आपको कई तरह की negative chizen गिना दें तो आपका mental state क्या होगा,

सोचिए आप कितने ही अच्छे mood में क्यों ना हो अचानक से आपको ये परिस्थिति दिखाई देने लगती है, कई बार तो आपको भी सब कुछ ख़राब लगने लगेगा, यानी आप हज़ारो खर्च करके एक जगह enjoy करने गए हो और आपको कोई वहाँ की कितनी ही negative चीज़ें गिना दें, बजाये इसके की mood को हल्का रख कर बस positive wibe पर ध्यान दें,

हर इंसान को एक ना एक इंसान ऐसा मिल ही जाता है, और तब इंसान चाह कर भी अपने stable mood में नहीं रह पाता है,

दूसरा इंसान – हमेशा Negative सोचने वाला

क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि आप कहीं जाने के लिए trip बना रहे, plan तय हो चुका है लेकिन एक इंसान आपको आपके पहले ही negative दिखा दे, की भाई अगर वहाँ गए तो कुछ ऐसा हो गया तो, क्योंकि न्यूज़ में तो आए दिन पता नहीं क्या क्या दिखा रहे है,

या आप कोई Business करने की सोच रहे हो, सब कुछ set हो चुका है, तभी ऐसा कोई आ कर आपको बता दें कि भाई इतने पैसे लगा तो रहा है लेकिन अगर Sale zero रही तो, सोचिए आपका mental state क्या कहेगा आपको,

ये बात तब positive हो सकती थी जब वो advice देने वाला इंसान ऐसा ही कुछ करके fail हुआ हो, कई बार तो negative सोचने वालो की बस हैबिट होती है कि वो सब कुछ पहले negative चीज़ों से ही शुरू करते है,

तीसरा इंशान – जो हमेशा Jealous रहता था सभी से

मेरा पाला तो हर दिन किसी ना किसी ऐसे इंसान से पड़ता है जो Jealous है कहीं ना कहीं, ये भी तय है कि आपके आसपास भी कोई ना कोई ऐसा इंसान जरूर आपको मिल जाता होगा जो कहीं ना कहीं आपकी बातों से या आपके lifestyle से या आपके achievement से कहीं ना कहीं jealous हो,

क्योंकि इनकी गिनती बहुत ज़्यादा, ये लोग आपको तुरंत victim महसूस करा सकते है, ऐसे लोग चाहे आप कितने ही अच्छे मूड में क्यों ना हो, वो आपको बताते है कि भाई ये काम तुम्हें अच्छा नहीं किया,

अभी कुछ साल पहले ही मैंने अपने एक Neighbour को मुझसे अपनी नई car का जिक्र करते समय एक उनके ही dost को ये कहते हुए सुना कि भाई इतने में तो तू ये वाली कार ले सकता था, भले ही उस इंसान के पास car को कोई ख़ास knowledge ना हो,

जैसे ही उस इंसान ने ऐसा comment किया मेरे पड़ोसी को थोड़ा ख़राब महसूस हुआ, हालाकि हम फिर उस नई कार के Positive aspect पर बात करने लगे, जिसके बाद कुछ ही देर में वो फिर से अच्छे मूड में आ गए,

चौथा इंसान – Drama Create करने वाले

ये वाला इंसान आपको कभी भी आपके सोचने की दिशा बदल सकता है, कभी जरा गौर करियेगा, कुछ लोग आपके सामने ऐसे मिलेंगे जो हमेशा Drama Create करते है,

इनके mental state का तो आप prediction भी नहीं कर सकते, क्योंकि ये किसी के नहीं है, अगर आपके साथ ये कभी Group में कहीं चले गए, तो भाई आपको नाक से चने खाने पड़ सकते है, क्योंकि ये कहीं भी अपनी दुकान खोल कर बैठ सकते है,

मान लो आपके trip में कोई ऐसा इंसान है, आप साथ में बैठ कर खाना खा रहे है, आपने बाक़ी किसी से पुच्छा की भाई आपको क्या खाना है, वो इंसान क्योंकि अभी वहाँ नहीं है, लेकिन अचानक से आ गया आपको खाते हुए देख लिया, अब भाई वो शुरू हो जाता है, आप चाहे कितना भी explanation क्यों ना दे दो,

वो इंसान आपकी नहीं सुनेगा, वो वही करेगा जो उसे करना है, ये इंसान हर step पर अपना एक drama तैयार रखते है, आप इनसे कभी बच ही नहीं सकते,

पांचवा इंसान – Excuses देने वाले

ये इंसान सबसे ऊपर की category पर आते है, अगर आपने गलती से इनके ऊपर कभी विश्वास कर लिया तो आपकी नाव को डूबने से ख़ुद भगवान भी नहीं रोक सकता, ये लोग आपको हर बात पर excuse देते है,

अगर मान लो की ऐसे किसी इंसान से कोई गलती हो जाये और आपके पास भले ही उसका प्रूफ क्यों ना हो, अगर आप इनसे बोलने जाते हो तो साफ़ साफ़ आपको excuse दे देंगे, की भाई इसमें मेरी गलती नहीं है क्योंकि यहाँ ऐसा कुछ हुआ था,

आप चाहे कितना भी सच दिखा लो इन्हें जो करना है वो करके ही रहेंगे, आप ऐसे इंसान से कभी भाग ही नहीं सकते,

छठ्ठा इंसान – Judge करने वाले

आपकी Energy तुरंत बाली की तरह खींच सकते है छठ्ठा इंसान, ये इंसान हमेशा Judge बना फिरता है, आप चाहे कितना भी अच्छा कर लो ये इंसान judge करता ही है,

कई बार ऐसा होता है जब हम किसी ऐसी situation में होते है जहाँ हम बस उस माहौल से निकलना चाहते है, कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं देखते, लेकिन तब भी इस category में आने वाले लोग judge करते है,

इस तरह के mentality वाले लोग से उनके आसपास के लोग हमेशा ही परेशान रहते है क्योंकि ये लोग कभी मानते ही नहीं है,

सातवां इंसान – Energy drain करने वाले Dost

अगर आपकी Energy Low हो जाती है इसका मतलब ये भी हो सकता है कि आपके आसपास आपका कोई Toxic dost है, क्योंकि ये लोग आपको हमेशा negativity देते है, आपको इनका साथ बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि यहाँ आप enjoy करते है, यहाँ ज्यादातर आप वो काम करते है जो आपको बस मज़ा देती है, ना की वो जो आपके लिए जरूरी है,

जब आपको पूरे दिन waste करने के बाद ये भी महसूस नहीं होता कि आपने आज का दिन waste कर दिया है, क्योंकि ज्यादातर आप अपने ऐसे किसी dost के साथ होते है ये लोग आपकी energy हमेशा drain करते है,

ऐसे toxic दोस्त आपको कोई ऐसी लात दे देते है जिससे आपका future बर्बाद होने वाला है,

Conclusion

अगर आपके आसपास ये 7 लोग है तो आप कितना ही अच्छा क्यों ना महसूस कर रहे हो, चाहे आप कितने ही energy में क्यों ना हो, आपकी energy तुरंत low हो सकती है, जब आप कुछ ऐसा महसूस करे तो आपको उन्हें रोकना नहीं है,

क्योंकि ऐसे लोग कभी नहीं रुकते है, ये उनकी हैबिट है उन्हें अपनी गलती कभी नहीं दिखाई देगी, इस समय आपको अपने energy पर ध्यान देना है और वहाँ से दूर हो जाना है,

अपने आसपास आपको एक invisible boundaries बनानी है अपने हैबिट में अपने दिमाग़ में ताकि ऐसे लोगो से आप दूर रह सको, जितना हो सके उतना, ख़ासकर सुबह की शुरुआत करते समय, क्योंकि इस समय आप अपने future को create करने के लिए निकलते है, और ये लोग आपका confident कभी भी छीन सकते है,

उम्मीद है ये पोस्ट आपको मदद करेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए ख़ास, जरूर पढ़े!
जिन लोगों में असली कॉन्फिडेंस होता है, उनके पास ये 5 चीज़ें कभी नहीं होतीं (ज़्यादातर लोग नंबर 3 पर अटकते हैं)
मैंने 1 महीने के लिए ये 6 चीज़ें छोड़ीं – जो हुआ वो एक्सपेक्ट नहीं किया था
अगर गलत हो गया तो? यही सोच कितने फैसले आपसे छीन रही है?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment