क्या आपने महसूस किया है आप सबसे ज़्यादा Confident कब होते है, जब आपको अपने अंदर कोई भी negativity या कोई loophole नहीं दिखाई देता,
अब जरा सोचिए आप किसी Interview के लिए जा रहे है, आप अंदर से पूरी तरह से Confident है तब आप जैसे ही enter होंगे उस hall में जहाँ interview लिया जा रहा है तो आपके चहरे का भाव क्या होगा, आप शांत होंगे, आपके चेहरे पर हल्की smile होगी, आपके body language में कोई डर का किसी तरह का stress नहीं दिखाई देगा,
लेकिन अगर इसका उल्टा हो की आप Confident नहीं तब आप क्या करेंगे, आप डरे होंगे, आप stress में होंगे, अंदर बेचैनी होगी, आपको लगेगा जल्दी सब ख़त्म हो, आप Body language से भी ये बता देंगे की आप जल्दी में है,
यानी आपका हर क़दम, आपका posture, आपके बोलने का अंदर सब कुछ मिलकर आपकी personality बनती है,
जो लोग Confident नहीं दिखते उन्हें लोग बहुत हद तक पसंद नहीं करते, वो इंसान हमेशा average दिखाई देता है, लेकिन अगर आप अंदर से पूरी तरह confident है तो आपके भाव में दिखाई देगा, लेकिन ऐसा नहीं है कि आपके अंदर ये होगी, इसे बनाया जा सकता है, और ये आपकी छोटो छोटी आदतों से बनता है,
Confident इंसान के अंदर ये 5 चीज़ें नहीं होती
जो इंसान आत्म विश्वास से भरा हुआ है उसके अंदर बहुत सारी छोटी छोटी आदतें होंटी है जो बहुत सारे लोगो के अंदर नहीं होती, उनमे से ये 5 चीज़ें एक Confident इंसान के अंदर नहीं होती, ये पूरी तरह common है,
अगर आप 100 लोगो को देखेंगे तो आपको 90% लोगो के अंदर ये चीज़ें दिखाई देंगी, और कमाल की बात है की उनका ध्यान यहाँ जाता ही नहीं है कि वो इसे ठीक कर पायें, एक आम इंसान भले ही इस आदत को बहुत छोटा समझ ले, लेकिन एक सफल और आत्मविश्वासी इंसान कभी भी इसे ignore नहीं करता,
वो इनपर और ज़्यादा गौर करता है और इन्हें अपने life में ठीक करता है,
Clutter room – रूम कभी बिखरा हुआ नहीं रहता
जो भी इंसान आपको Confident दिखेगा उनमें से ज्यादातर इंसानों के रूम को आप देखेंगे तो well arange दिखाई देगा, सभी चीज़ें अपने अपने जगह पर होंगे, कुछ भी बिखरा हुआ नहीं होगा,
ऐसा इसलिए, क्योंकि ये आपके Mind को दर्शाता है, जितना बिखरा हुआ आपका रूम होगा समझिए की आपका दिमाग़ भी उतना बिखरा हुआ है, क्योंकि आप उसी तरह से act करेंगे,
जबकि एक confident इंसान ये समझता है कि अगर उनके रूम में कोई चीज़ अगर बिखड़ी हुई है तो कहीं ना कहीं उनका दिमाग़ किसी दूसरे काम में focus नहीं करने देगा, वो हमेशा उस बिखड़ी हुई चीज़ को भी process करेगा, focus को बार बार तोड़ देगा,
जहाँ भी चीज़ें बिखड़ी पड़ी है सोचिए की क्या आप वहाँ Comfort तरीक़े से रह पाएंगे, और क्या आप कुछ productive ideas सोच पाएंगे नहीं, इसलिए एक कॉंफिडेंट इंसान इसे समझता है और वो अपने life हो या अपना room सभी को clutter free रखता है,
Unused Items – इस्तेमाल में जो नहीं उसे अपने पास नहीं रखता
जरा ध्यान दीजिएगा, जब आप mentally बहुत ज़्यादा free रहते है तो वो दिन आपका कैसा गुजरता है बहुत अच्छा, आप उस दिन को बहुत enjoy करते है, क्योंकि आपको कोई stress नहीं है, stress ना होने की वजह ये की आपको बहुत सारी चीज़ों पर ध्यान नहीं देना पड़ा, आपके ऊपर कम pressure था आपके दिमाग़ ने बहुत कम चीज़ों को प्रोसेस किया,
लेकिन इसे जड़ा चीज़ों के साथ सोच कर देखिए, हम अपने आसपास बहुत सारी ऐसी चीज़ें रखते है जिन्हें हम कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, बस आपस बहुत सारी चीज़ें होती है, ये चीज़ें बस आपके घर में जगह नहीं घेरती बल्कि ये आपके दिमाग़ में भी जगह लेती है,
मान लीजिए आपके पास पहले से एक Car है आप एक और नई Car ले आते है, अब शुरू में तो आप enjoy करेंगे,
लेकिन जैसे ही कुछ दिन बीतेंगे, आप सूचना शुरू कर देंगे दोनों कारो को मेंटेन करने के लिए, दोनों की सफ़ाई, दोनों के लिए fule, दोनों के लिए parking, दोनों के इस्तेमाल की कौन सी इस्तेमाल करूँ, इससे आपके ऊपर एक और pressure create होना शुरू हो जाता है,
ऐसे में आप अपने life में confidence धीरे धीरे खो रहे होंगे, आप एक जगह पर focus कभी कर ही नहीं पाएँगे,
एक Confident इंसान अपने आसपास बस उन्ही चीज़ों को रखता है जिसे वो इस्तेमाल कर रहा है, अगर इस्तेमाल में नहीं नहीं तो उसे अपने पास से हटा देता है, जिससे घर में तो ख़ाली जगह होती ही है दिमाग़ भी free हो जाता है कुछ productive सोचने के लिए,
Unfinished Task – अपना सब काम पूरा करते है
आपके life में Confidence इसी तरह से आता है जब आप किसी काम को पूरा करते है, क्योंकि अंत में आप जान पाते है कि इसे कैसे किया जाना चाहिए, आपको अपने actions में शक नहीं होता,
एक आम इंसान जिसके life में बहुत सारे incomplete task होते है, उसे किसी भी काम को करने का कोई ख़ास idea नहीं होता, ना ही उसे struggle पता है, ना ही उसे पता है इसे करना का सही तरीका क्या है,
एक Confident इंसान अपने लाइफ में हर छोटे – बड़े task को पूरा करता है, वो जानता है कि अगर वो किसी काम को बीच में अधूरा छोड़ देता है तो ना ही वो काम अधूरा होगा बल्कि उसकी learning भी अधूरी होगी, इसलिए उसे वो पूरा करता है, और धीरे धीरे इससे Confidence बढ़ता जाता है,
Negative Reminders – हमेशा बुरा हुआ नहीं दोहराता
कोई इंसान कितना भी ज़्यादा perfect क्यों ना हो वो हर बार नहीं जीत सकता अपने life के हर Situation में, कई बार चीज़ें हमारे मन के मुताबिक़ नहीं होती और हमें हारना पड़ता है,
लेकिन एक आम इंसान इसे बार बार याद करने की आदत बना लेता है, आख़िर मैं कैसे ये गलती कर सकता हूँ, मेरे साथ ही ऐसा क्यों होगा,
बल्कि एक Confident इंसान ये जानता है कि मैं इंसान हूँ कोई भगवान नहीं, गलती मुझसे भी हो सकती है,
अगर अभी कोई गलती हुई है तो उसे भूल कर, उससे सीख कर वो आगे बढ़ता है ना कि बस उसके बारे में बार बार सोच कर ख़ुद के confidence को कम करता है, वो अपने आप कोई negative reminder नहीं देता,
वो हमेशा आगे बढ़ता है इन सब चीज़ों को छोड़ कर, चाहे हालात उसके हिसाब से हो या ना हो,
Disorganised Shedule – अपने Shedule को Plan रखता है
एक Confident इंसान की सबसे बड़ी क़ाबलियत में से एक की वो अपने हर दिन को planed रखता है कि उसे आज क्या करना है, वो flow के साथ नहीं बढ़ता,
उसे अपने improve के लिए क्या जरूरी है उस पर ध्यान देता है और उसके ऊपर daily action लेता है,
लेकिन एक आम इंसान को ये भी नहीं पता होता की वो अगले दिन क्या करेगा, सुबह उठने के बाद अगर कोई काम नहीं है तो वो पूरा दिन बस कुछ भी करेगा, ऐसा इंसान छुट्टी के दिन एक काम नहीं करना चाहता, उसे लगता है कि आज तो पूरा दिन enjoy करना है,
लेकिन एक Confident इंसान ये जानता है कि enjoyment की भी एक सीमा है, और ये कब तक अच्छा लगता है,
वो छुट्टी के समय भी अपने लिए एक बेहतर plan तैयार रखता है, जिसमे आराम के लिए भी जगह है, काम के लिए भी समय है और improvement का भी समय है
Conclusion
एक Confident इंसान का life कभी भी flow में नहीं जाता, ना ही वो इंसान ये सोचता है कि जो होगा वो देख लेंगे बल्कि वो पहेल से plan करके रखता है अपने life को, एक आम इंसान हमेशा अपने comfort zone में रहता है, और ये ना छीने उसके लिए बहुत हद तक कोशिश करता है,
वही एक आत्म विश्वास से भड़ा हुआ इंसान हमेशा अपने improvement के बारे में सोचता है, और उसके लिए हर घंटे बहुत सारी चीज़ों पर ध्यान देता है, हर छोटी छोटी चीज़ को समझता है, और उसे अपने अनुकूल बना लेता है,
उम्मीद है ये पोस्ट आपके सोचने का तरीका बदलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














