क्या आपने कभी notice किया है की जब भी आप कुछ बहुत जरूरी करने जाते है तो आपका ध्यान वहाँ 5 मिनट से ज़्यादा नहीं लगता, क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि आपका मन अब किसी भी काम में तो क्या कुछ भी करते समय नहीं लगता, यहाँ तक कि अब चाहे अपना कोई पसंदीदा काम ही क्यों ना कर रहे हो,
क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि अब आपको ज्यादातर समझ में ही नहीं आता कि अब आपको करना क्या है, आप सुबह में अपने काम पर या पढ़ने के लिए चले तो जाते हो लेकिन वहाँ जा कर आपको समझ में ही नहीं आता कि अब करना क्या है, अब आगे क्या, जब तक कोई आकर ये ना बता दें की आज आपको ये करना है, ऐसा नहीं है कि आपको पता नहीं है,
लेकिन आप अपनी Focus ना रहने की वजह से उसे भूल गए हुए होते है,
क्या आपको ऐसा महसूस हुआ है कभी की आपको बस डर लगता है कुछ ना कुछ खोने का, आप जब भी अपने आसपास किसी सफल इंसान को देखते हो, ख़ासकर जब वो आपका जानने वाला हो तो आपको डर लगने लगता है कि मैं ही सबसे बड़ा looser हूँ, मैं अपने life में कभी कुछ कर क्यों ना पाता,
सच कहूँ तो ये सब कुछ आपके Focus खोने की वजह से हो रहा है, जब आप 5 मिनट से ज़्यादा किसी काम को नहीं कर पातें है, आप उस काम को गहराई से देख नहीं पातें तब ऐसा होता है, आप सब कुछ कर रहे होते है लेकिन वहाँ आपका ध्यान नहीं होता है,
Focus की वजह से 99% लोग सब कुछ करते हुए भी Fail हो जाते है
क्या आपने कभी गौर किया है आज 99% लोग अपने life में उसे और अच्छा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते, वो एक ही एक से ज़्यादा काम करते है, बहुत मेहनत करते है लेकिन फिर भी फेल हो जाते है, उसके बाद किशमत को कोश्ते है की मेरे साथ ही आख़िर ऐसा क्यों होता है, यहाँ तक जो सफल हो चुके है उन्हें वो blame करना शुरू कर देते है की उसके पास ज़रूर कोई Support होगा,
जो मेरे पास नहीं है इस वजह से मैं fail हो गया, ये बस इसलिए की अपने ego को satisfy करने के लिए उसे safe रखने के लिए,
लेकिन यहाँ दो चीज़ें है जो वो 99% लोग छोड़ देते है और उन्हें लगता है कि बस मेहनत करने से सब कुछ हो जाता है,
- Deep Focus
- Layers
Deep Focus
जब भी वो कुछ करने जाते है वो अपने काम को बस करते है और हर 5 मिनट बाद उनका ध्यान टूट जाता है वो या तो कुछ और सोचना शुरू कर देते है कुछ और करना शुरू कर देते है, वो अपने काम को बस पूरा करने के बारे में सोचते है, वो ज्यादातर उस काम को करना है ये सोच कर रकते है,
वो Quality पर focus नहीं करते बल्कि quantity पर focus करते है और महीने के आख़िर में ये कहते है मैंने तो पूरे महीने रोज़ाना 10 घंटे काम किए लेकिन फिर भी मुझे सफलता नहीं मिली, मैं fail हो गया,
उन्होंने यहाँ बस एक काम नहीं किया अपना काम को गहराई से नहीं किया, वो ये नहीं देख पाये की इसे और कैसे improve किया जा सकता है, हर दिन कैसे थोड़ा थोड़ा बेहतर बना जा सकता है,
Painting, Singing, Dancing कोई भी art हो उसे जरा गौर से देखियेगा, ये deep focus का कमाल है, क्योंकि हर दिन थोड़ा बेहतर बनने की वजह से वो बहुत छोटे – छोटे, शूर, moves,या texture पर ध्यान रखा जा सकता है, जिससे वो art पूरा होने के बाद उसे पसंद किया जाता है, ये बस काम नहीं बल्कि deep focus का कमाल है,
Layers
क्या आपना कभी ये देखा है जब भी आप fail हुए हो किसी काम में, आपने उस काम को करते समय ये नहीं देखा की इसमें कितने Layers है, अब सब कुछ बस करते गए, और क्योंकि उस layers को आप पहचान नहीं पाए इसलिए उसे सुधार भी नहीं पाये जिसकी वजह से आप उस काम में फेल हो गए,
अगर आपने थोड़ा ध्यान देकर ये देखा होता कि किसी भी काम में सफल होने के लिए ये भी देखना जरूरी है की उसे कैसे किया जाना चाहिए और कब क्या और कितना करना चाहिए तब तक आप उसे perfect बना ही नहीं सकते,
सोचिए की आप car चलना सीख रहे है, जैसे ही पहली बार आप कार में बैठते है अगर आप car start करके निकल पड़ते है तो गुंजाइश बहुत ज़्यादा है की आप कहीं ना कहीं कार को ठोक देंगे,
वही जब आप car चलना सीख जाते है, तो सबसे पहले आप देखते है की क्या
- Car के सामने वाला शीशा Clean है जिससे आप आपको देखने में कोई परेशानी नहीं होगी
- फिर आप car में बैठते ही तीनों शीशे (Side और rear Mirror) को अपने लिए align करते है ताकि आपकी visibility बढ़े
- आप car के बाक़ी जरूरी चीज़ों पर ध्यान देते है जैसे tyre pressure, fuel इत्यादि
- फिर उसके बाद seat belt पहनते है
- Car Start करने के बाद कुछ Second का wait करते है ताकि engine पूरी तरह से lubricant हो जाये
- उसके बाद आप car को आगे बढ़ने से पहले दोनों तरफ़ देखते है की कोई ऐसा तो नहीं आ रहा है जिससे टक्कर हो सकती है
- आप gear को अपने speed के हिसाब से optimise करते है ताकि आप smoothly drive कर सके
ये तो car का example ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग relate कर सके,
आप चाहे कुछ भी कर रहे हो आप उस काम को करने से पहले समझते है की आपका पहला action क्या होगा और उसके बाद आप क्या करेंगे, ये सब कुछ तब होता है जब आप focus होते है,
चाहे आप पढ़ाई कर रहे हो, कुछ create कर रहे है, या cooking कर रहे है, आप अपने life में कुछ भी जरूरी क्यों ना कर रहे हो आप हमेशा देखते है की आप इसे कैसे करेंगे,
एक सफल ड्राइवर, एक सफल एक्टर, एक सफल टीचर, एक सफल राइटर या कोई भी प्रोफेशन हो सभी इसी तरह से काम करते है, वो अपने ध्यान का पूरा इस्तेमाल करते है, जिससे वो सही action ले सके
लेकिन 99% लोग बस काम करते है, हर रोज उसी काम को करने के बाद भी वो नहीं समझते है की उन्हें अब क्या करना चाहिए, improvement की गुंज़ाइस कैसे हो सकती है,
सफल तब होंगे जब आप उस पर Focus करेंगे
अगर आप सफल होना चाहते है तो आपको पहेल उसपर focus करना होगा, अगर आप 5 मिनट से ज़्यादा किसी भी काम को नहीं कर पातें है तो आपको पहले उसे ठीक करना होगा, क्योंकि आपका ध्यान समय के साथ आपनी energy और आपका समय दोनों ले रहा है जिससे आप अपने लाइफ को ठीक कर सकते है,
अगर आप चाहते है किसी भी एक काम पर आप घंटों ध्यान लगा सके तो ये 3 Habit अपने अंदर build करना शुरू कर दीजिए
ख़ुद को बोर करने की आदत डालिए
अगर आप ख़ुद को रोज़ बोर होने के लिए छोड़ देते है तो धीरे धीरे आपका दिमाग़ भटकना छोड़ देगा, वो आपके आसपास की चीज़ों पर बहुत ध्यान लगाना शुरू कर देगा, उन्हें देखना शुरू कर देगा, महसूस करना शुरू कर देगा, फिर एक समय के बाद आप घंटों किसी भी काम को करना शुरू कर देंगे,
क्योंकि Boredom से ही आप काम में पूरे खो जाते है, आपको जैसे ही इसकी आदत हो जाती है, कुछ खोने का डर ख़त्म हो जाता है, आप घंटों समय देना शुरू कर देते है अपने काम को, जिससे बहुत सारी Layers देखना शुरू कर देते है,
Journal करिए
जब आप अपने thoughts लिखना शुरू कर देते है तो धीरे धीरे आप उन पर ध्यान देना भी सीखने लगते है, जिससे आप आपको ये दिखाई देने लगता है की आपको अभी इस स्थिति में क्या करने की जरूरत है, आप देखन शुरू कर देते है की आपको क्या नहीं करना चाहिए था, आपका दिमाग़, आपका मन आपको क्या बताने और समझाने की कोशिश कर रहा है,
आप इससे अपने weaknesses को देखना शुरू कर देते है जिससे improve करने की गुंजाइस बढ़ जाती है, और जब आप improve करते है आप सफल हो जाते है,
कुछ Second रुकिए
अगर आप अपने ध्यान को बढ़ाना चाहते है तो जब भी कुछ करना शुरू करें तो थोड़ा रुकिए, और देखिए कि आपके मन में क्या चल रहा है, थोड़ा pause लेना शुरू कर दीजिए,
जब भी काम या पढ़ाई के बीच आपका smartphone उठाने का मन कर तो रुकिए और देखिए की ऐसा क्यों हो रहा है, क्या वाकई अभी फ़ोन की जरूरत है, क्या वाकई कोई जरूरी काम है फ़ोन के लिए,
जब आप रुक कर कुछ करते है तो आप 80% ग़लतियाँ कम करते है, सही और ग़लत समझने लगते है,
अगर आप ये इन हैबिट को daily practice करना शुरू कर देते है तो आप किसी भी काम में ज़्यादा ध्यान दे पाते है जिससे आप बस काम नहीं करते बल्कि उसे सही से करते है और हर रोज़ उसे improve करते है,
Conclusion
सफलता बस आपको काम करने से नहीं मिलती बल्कि उसे सही तरीक़े से करने से मिलती है, आज एक ही काम को कई लोग कर रहे है लेकिन सफल बस कुछ लोग होते है वो कुछ लोग ये समझने लगते है की अभी क्या करने की जरूरत है, जिससे काम की quality बढ़ती है कम मेहनत में ज़्यादा achieve कर सकते है आप,
उम्मीद है इस Post से आपके सोचने और काम करने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया comment में ज़रूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














