क्या आपको भी अब लगने लगा है कि आपको कई महीने हो गए अपने life में struggle करते हुए, आप मेहनत कर रहे है लेकिन कुछ भी बदल नहीं रहा है, आख़िर मुझे कब तक स्ट्रगल और करना होगा, बस कोई आकर आपको एक निश्चित तारीख दे दे तो आपके मन को शांति मिल जाये,
अगर आपके मन में ऐसे ना जाने कितने सवाल है तो आप अकेले नहीं है हर वो इंसान जिसे आप देख रहे है शिखर पर पर उसकी भी हालत कुछ ऐसी थी, लेकिन फिर ऐसा क्या होगा कि वो आज शिखर पर है,
हर काम की शुरुआत में बहुत सारे लोगो की भीड़ रहती है उसे करने की,लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है ये भीड़ कम हो जाती है, इसका कारण यही है कि उन्हें ये समझ ही नहीं आता कि आख़िर कब तक सफल आप सफल होंगे, एक दिन इस Clarity के ना होने की वजह हर इंसान अपने काम को बीच में छोड़ देता है,
जो इंसान हर बार एक नई शुरुआत करता है तो इसी लूप में बार बार घूमता है, और एक दिन वो सब कुछ कर के फेल हो जाता है उसे लगता है मेरी किश्मत ही अच्छी नहीं थी, जो लोग शिखर पर है उनका Luck अच्छा था,
सच कहूँ तो वो लोग समझ ही नहीं पाते की ये कैसे काम करता है, हम क्या सबसे बड़ी गलती कर रहे है,
मुझे पहले दिन अपनी मेहनत का फल मिलने लगा
मुझे ये बताते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने जब शुरू किया था तो मुझे पहले ही दिन से उसका result मिलने लगा, और मैं ये दावे के साथ कहता हूँ कि हर इंसान को अपनी मेहनत का फल पहले ही दिन से मिलने लगता है, जी हाँ, आइए समझते है कैसे?
हमारी सबसे बड़ी परेशानी क्या है हम सब पैसे से जोड़ते है, हमें लगता है अगर हम कोई skill सिख रहे है तो जब तक पैसे नहीं मिलते हमारी मेहनत zero हो गई, क्योंकि उसका result ही नहीं मिला, और यही सबसे बड़ी गलती है इसलिए लोग बार बार शुरुआत करते है,
सोचिए जब आप पेड़ लगाते है तो क्या होता है, आपने बीज डाला आपने मेहनत की आपको तब तक result नहीं दिखाई देता है जब तक कि वो पौधा ना बन जाये, यहाँ आप ये नहीं सोचते की जब तक फल या फूल ना मिल जाये तब तक आपकी मेहनत बेकार हो गई,
लेकिन जब आप अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हो और उसके लिए मेहनत करते हो और कुछ महीने या साल में आपको पैसे नहीं मिलते तो आपको लगता है की मेरी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई, और इसी वजह से आप उसे करना छोड़ देते हो,
लेकिन जरा सोचिए आपका कोई dream है उसके लिए आप मेहनत कर रहे है, उससे पहले आपके Skill में improvement चाहिए, जब आप पहले दिन काम करते हो तो उसके मुक़ाबले दूसरे दिन आपके उस काम करने के तरीक़े में बदलाव दिखाई देता है आप पहले दिन से improve हुए,
क्या ये आपकी achievement नहीं है, क्या ये आपके मेहनत का फल नहीं है ?
जब मैंने Content Creation शुरू किया था, तो पहले दिन मुझे कुछ भी नहीं पाता था बस एक dream था,
लेकिन जैसे जैसे मैं एक एक दिन काम करता गया,
- मेरी Thinking में सुधार आया, – जिससे मैं अच्छे से सोच रहा था कि मुझे अब क्या करना है हर दिन
- मेरे अंदर observation में सुधार आया – मैं चीजों को समझने लगा कि पहले क्या करना है
- writing में सुधार आया – मेरी writing improve हो गई, मुझे लिखते समय बार बार keyboard देखने की जरूरत नहीं पड़ती
- मैं Topic के layers को समझने लगा – मैं समझ गया की क्या ये niche है या पूरी टॉपिक है
- मैं अपने readers के behaviour को समझने लगा – मुझे समझ आने लगा की reader का pain क्या है,
- मैं Camere के सामने धीरे धीरे confident दिखने लगा – मैं Shoot को कम से कम take में पूरा करने लगा
- मैं Fluent हो गया पहले से ज़्यादा – मैं बोलते समय pause कम लेने लगा
- मैं टॉपिक को जल्दी process करने लगा – मुझे बहुत देर तक सोचने की ज़रूरत नहीं होती की अब इसके आगे क्या करना है,
मुझे अभी तक इससे physically कुछ भी हासिल नहीं हुआ, मेरी बैंक अकाउंट में एक भी नंबर नहीं बढ़ा तब तक, इसमें कई महीने निकल गए, लेकिन क्या मुझे मेरे मेहनत का फल नहीं मिला?
मिला, मेरी Skill improve हुई और ये किसी achievement से कम नहीं,
हाँ बेशक इनसे मेरे Bill पेमेंट नहीं होंगे लेकिन ये मुझे उस काबिल बना रही है कि मैं बहुत जल्द इससे अपने bill पे कर सकूँगा, अपनी जरूरतों को पूरा कर सकूँगा,
तब मैंने जो इतने सारे दिन दिए है जो अभी बस straight line जैसी दिख रही है क्योंकि result zero है मेरे Goal के according, लेकिन कुछ ही दिनों में ये curv बनना शुरू हो जाएगा, और ये बहुत जल्दी तब compound होगा, ऊपर की तरफ़ सीधी लाइन बननी शुरू हो जाएगी,
बेशक तब लोग कहेंगे की मेरी किश्मत अच्छी है, लेकिन ये मैं ही जानता हूँ कि मैंने कई महीने अपने किश्मत का दरवाजा रोज रोज कितनी बार खटखटाया है, कितना struggle झेला है, हर रोज ख़ुद को इस क़ाबिल बनाया है ताकि किशमत मुझे अपना सके,
Bruce Lee की बात इसलिए सच लगती है?
Brucle की Famous line – “I fear not the man who has practiced 10,000 kicks once, but I fear the man who has practiced one kick 10,000 times.”
Bruce lee से एक interview में पुच्छा गया की आपका fear क्या है तो वो कहते है,
वो कहते है मेरा Fear ये नहीं है की कोई 10000 kick की practice कर रहा है और उससे मेरा मुक़ाबला होने वाले है, मेरा fear ये है कि अगर कोई एक ही kick को 10000 बार Practice कर रहा है, क्योंकि तब वो इतना ज़्यादा Perfect हो जाएगा कि उसका मुक़ाबले करना almost impossible हो जाएगा,
सोचिए आपको बेशक पहले दिन से कुछ नहीं मिलता जो दिखाई दे जब आप कुछ करते है अपने जीवन में,
लेकिन यहाँ आपको बस दिखाई नहीं दिया यहाँ आपको मिला है आपके skill के improvement के रूप में जिससे जो आप कल फिर से लगाने वाले है इसमें, और ये एक दिन compound भी होगा,
Compound करने तक रुकिए
अगर आप कुछ शुरू कर रहे है अपने जीवन में तो ध्यान रखिए आपको पहले दिन final outcome नहीं मिलेगा, यानी आपको पहले दिन से पैसा, फेम या ताक़त नहीं मिलेगी, उसे पाने के लिए आपका Skill Improve होगा, आप ये जानेंगे की अगले दिन आपको क्या करना है और किस तरह से करना है,
फिर उस improvement से आप अगले दिन काम करेंगे, इसी तरह एक एक दिन आपको उस final outcome के लिए तैयार करता जाएगा, जिससे एक दिन ऐसा आयेगा की आपको वो फाइनल result जो आपको चाहिए था वो मिल जाएगा और आप सफल हो जाएँगे,
इसलिए तब तक आपको रुकना होगा, धीरे धीरे प्रयास करना होगा,
लेकिन ये भी ज़रूर ध्यान रहे, अगर आप कुछ ऐसा कर रहे है जिसका कोई मतलब नहीं है, आप गर्मी में स्वेटर बेच रहे है तो आप ग़लत दिशा में मेहनत कर रहे है, आपको पहले इसे ठीक करना होगा ये भी आप तब ही जान सकेंगे जब आप हर दिन final result के पिछे नहीं भागेंगे बल्कि Improvement पर ध्यान देंगे,
Action Step
अगर आपने कोई काम, कोई बिज़नेस कुछ भी शुरू किया है और आपको 6 महीने से एक साल हो चुके है, तो अब हर चीज़ को पैसे से मत तोलिए देखिए भी देखिए क्या आपके अंदर Improvement हो रही है,
क्या उस काम को आप पहले से अच्छे तरह से कर पा रहे है, क्या अब आपको कम मेहनत में ज़्यादा result मिल रहा है, अगर हाँ तो आप achieve कर रहे है, तो अब बस आपको आगे बढ़ते जाना है,
ये तब तक आपको करना है जब तक कि आपका final result आपको मिल नहीं जाता, क्योंकि किसी भी काम को करने के लिए जितना force आप शुरुआत में लगाते है उससे एक flow बनता है और फिर आपकी मेहनत भी कम हो जाती है, अब बस आपको उस flow के साथ जाना है वहाँ तक जो आपका dream है,
Conclusion
जब भी कुछ शुरू कर रहे है तो पहले दिन से final outcome का wait मत करिए, क्योंकि यहाँ आपका तरीका ग़लत है सोचने का Success का Law अपने जगह पर है सही है, आपको improvement मिलेगा शुरू में जो एक दिन आपको सफलता तक ले जाएगा,
उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा और आप अपने dream तक पहुँच पाएंगे, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया जरूर comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














