क्या आपने कभी महसूस किया है आप घर के बड़े हो लेकिन फिर भी आपको घर का बहुत जरूरी काम करने का मौक़ा नहीं मिलता, वही आपसे छोटे को ये मौक़ा मिल जाता है, तब आप सोचते हो की मेरी तो कोई वैल्यू ही नहीं है, लोग मुझसे प्यार नहीं करते, और जब आपको अपने घर में मौक़ा नहीं मिलता आपके ऊपर घर से बाहर भी ट्रस्ट नहीं किया जाता,
आपको पता है लोग आपको कैसे देखते है, वो है आपको पर्सनालिटी और ये personality आप ख़ुद बनाते है अपने छोटे छोटे action से, आपके बात करने के तरीके से, चीज़ों पर ग़ौर करने के तरीक़े से, आपके लिए क्या बहुत ज़्यादा Important है वो चुनने के तरीक़े से, जीवन में क्या सही है क्या ग़लत है उसे पहचानने के तरीक़े से,
जब भी आप बस अपने बारे में सोचते है आपकी Personality बनने के बजाए धीरे धीरे बिखरना शुरू हो जाती है, जी हाँ आपको बहुत छोटी छोटी हैबिट की वजह से आप अपने अपनों के बीच उनका Trust धीरे धीरे खो देते है,
- आप जो बोलते है वो करते नहीं है
- आप लोगो को सुनते नहीं है
- आप समय पर नहीं पहुंचते
- आप हर बार अपनी जरूरत को पहली Priority देते है
- आप दूसरो को समझते नहीं है
- आपको हमेशा लगता है कि आप Superior है लोग आपके सामने Zero है
- आप वो करते है जो लोगो को पसंद नहीं है
अब सोचिए आपके घर में बहुत छोटा बच्चा है, आपने उससे कहाँ की अगर वो अपना Homework पूरा कर लेते है तो आप उसे उसकी पसंद की चीज जो Healthy है वो लाकर देंगे, लेकिन शाम को आप उसके Homework करने के बाद भी उसे लाकर नहीं देते, आपको क्या लगता है वो बच्चा जो अभी कुछ ही साल का है आपके ऊपर Trust करेगा? नहीं!
सोचिए आपने अपने दोस्त को कहा की आप आप एक निश्चित समय पर पहुँच जाएँगे, लेकिन आप नहीं पहुंचते क्योंकि आप उस जरूरी काम में लग गए जो आपके लिए बस जरूरी है तो अगली बार आपका दोस्त जो बहुत जिगरी है आपके ऊपर उसका भरोसा टूट जाएगा,
जरा गौर करिए, आप अपने धर्मपत्नी से हर छोटी – छोटी बातों पर झूट बोल देते है जिसकी जरूरत नहीं है, तो आपको लगता है की आपके द्वारा बोले गए सच पर आप अपने ही घर में उन्हें भरोसा दिला पाएंगे? जी नहीं,
भरोसा किया नहीं जाता है कमाया जाता है जो आपके छोटी छोटी हैबिट की वजह से Build होता है जिसमे समय लगता है,
छोटे छोटे Commitment से Trust Build होता है
हर इंसान हर मामने में अलग अलग होता है, चाहे वो सोचने का तरीका हो या अनुभव करने का तरीक़ा हो, चाहे वो बोलने का तरीका हो या सुनने का तरीका, क्या आपको लगता है की आप बस उस इंसान के ऊपर ट्रस्ट करते हो जो आपके जैसा ही है, ज्यादातर नहीं क्योंकि एक ही सोच के इंसान होना लगभग संभव नहीं है,
हम सभी एक चीज़ को अपने Past अनुभव के आधार पर अलग अलग तरीक़े से सोचते है और समझते है,
लेकिन बस एक छोटी सी हैबिट की वजह से हम एक दूसरे के ऊपर trust करते है वो छोटी छोटी commitment को पूरा करने की हैबिट की वजह से,
- अगर आपसे किसी ने कोई Commitment किया और उसे पूरा किया तो आप उसपर भरोसा करते है
- आपके बोलने से पहले आपके feeling को किसी ने महसूस किया आप उसपर भरोसा करने लगते है
आप अपने अपनों के बीच जब होते है तो लोग आप पर भरोसा इसलिए करते है क्योंकि आप बस अपने बारे में नहीं सोचते है, आप कुछ भी करने से पहले उन सभी लोगो के बारे में सोचते है जो आपके साथ है की आपके क्या करने से सब का अच्छा होगा,
आपने अगर कहा की आप शाम को अपने बच्चे को उसकी पसंद की चीज दिलायेंगे और आप उसे वो ले देते है उसका विश्वास जीतते है, ये विश्वास रिस्तों और उनकी ज़रूरत के हिसाब से अलग अलग हो सकती है,
सबसे छोटे Commitment को भी पूरा करने की Habit
हम सभी को लगता है की बड़े बड़े Commitment में अगर हम फेल होते है तभी हम अपनों के बीच Trust खोते है, लेकिन ऐसा नहीं होता, क्योंकि बड़े Commitment जब टूटते है तो लोगो के दिखाई देता है कि इसके तोड़ने की वजह क्या थी, लेकिन छोटे छोटे Commitment को टूटते देख वो ये देख ही नहीं पातें की आख़िर ऐसा क्यों हुआ,
उन्हें लगता है की आप इतना तो करने के लिए Capable है ही लेकिन फिर भी आपने अपने वादों को नहीं निभाया,
लेकिन हाँ अगर आप अपने वादों को कभी नहीं निभा पायें तो ये आपकी जिम्मेदारी बनती है की आप ये Clear करे की वजह क्या थी, अगर वजह Genuine है तो और Trust बढ़ता है,
बहुत सारे लोगो Explain करते ही नहीं है, उन्हें लगता है ये बस समय की बर्बादी है, लेकिन मुझे लगता है कि ये बस Priority का खेल है
हर इंसान अपने Priority के हिसाब से अपने action लेता है, इसलिए आपको कई बार अपनी Priority भी बतानी होती है अपने अपनों के बीच की आप क्या सोच रहे है जिस वजह से आपके ऊपर लोगो का ट्रस्ट बढ़ता है,
बस एक हैबिट जो की है अपने छोटे छोटे commitment को भी निभाना जिसकी वजह से आप अपने लिए लोगो की नजरों में भरोसा कमाते है,
Conclusion
अगर आप लोगो के आप पास भरोसा पाना चाहते है तो उसके लिए उन्हें वजह देनी होगी आपको, इसके लिए आपको action लेने होंगे, अपने छोटे छोटें वादों को भी उतना ही जरूरी समझना होगा जो आप अपने बड़े बड़े वादों के लिए करते है और आप उन्हें पूरा करते है, ये पूरी तरह से आपको जिम्मेदारी है,
अगर आप हमेशा अपनी धुन में रहेंगे तो लोगो का भरोसा टूटेगा, इसलिए Trust कमाना सीखिए जिसके लिए अपने वादों को पूरा करना सीखिए चाहे वो छोटी commitment हो या बड़ी,
उम्मीद है दी गई जानकारी आपके काम आएगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी कमेंट में लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.















