क्या आप भी हमेशा कुछ करना शुरू करते है और आपको बीच में ही लगता है कि शायद इससे बेहतर दूसरा था, तो इसके होने की संभावना 90% बढ़ जाती है क्योंकि आप तुरंत ही उस काम को छोड़ कर दूसरा काम करने लग जाएँगे,
हमें हमेशा दूसरों के Decision हमेशा परफेक्ट लगते है हमें लगता है कि हम इतने स्मार्ट नहीं है कि हम कोई परफेक्ट decision ले सके, लेकिन क्योंकि ये हमारी हैबिट है हम दूसरे decision पर भी बहुत देर तक रुक नहीं पातें क्योंकि हमें लगता है कि कोई तीसरा निर्णय बेहतर है,
जिस वजह से हम किसी भी एक काम को कभी पूरा नहीं कर पातें, हमेशा अपने Goal, Thoughts, Plan, Decision बदलते रहते है, और जब आप अपने Discussion पर हमेशा शक करते है तो आप एक ही जगह पर घूमते रह जाते है,
अब सोचिए आप घर से निकले जाने के लिए की मुझे अपने दोस्त के घर जाना है, आपने एक रास्ता चुना, फिर कुछ देर बाद आपको एहसास होता है कि दूसरा वाला जल्दी पहुँचाएगा, जब आपने दूसरे वाले को चुना, आपका ध्यान फिर से उस पहले वाले रास्ते पर जाता है, आप सोचने लगते है उस पर ट्रैफिक कम होगा,
अब बताइए आपके साथ क्या होने वाला है, इसकी संभावना 99% है कि आप वहाँ देर से पहुंचेंगे, अगर आप एक Decision पर होते होते तो आप समय पर पहुंचते, हो सकता है Traffic मिले आपको जो की Confirm नहीं है , तब आप उस समय दूसरा रास्ता सोचते,
सफल लोगो के Perfect plan नहीं होता वो Perfect बनाते है
इस मॉडर्न युग में सभी अपने Smartness को बढ़ा चढ़ा कर दिखाते है और ये उनके लिए काम भी करता है, लेकिन क्या आपने सोचा है की परफ़ेक्ट decision क्या आपके नजरिये से सही है क्या आपके लिए ये सही है, क्या आपके life के लिए ये Perfect है, ज्यादातर नहीं, क्योंकि वो एक generic advice है,
अगर आपको किसी दूसरे के Smartness को देखकर अपने क़ाबिलियत पर शक होने लगता है तो आप कभी भी अपने Goal अपने Dream तक नहीं पहुँच पाइएगा, अगर आपको लगता है की दूसरा वाला Decision परफेक्ट है तो आप किसी भी प्लान पर लंबे समय तक टिक ही नहीं पाइएगा,
- आप हमेशा एक Plan से दूसरे Plan पर कूदते रहेंगे, जिससे आपका एक भी Plan सफल नहीं होगा
- जब आपका Plan बार बार fail होगा तो आपको अपने Decision पर शक होगा
- जिससे आप नए फैसले लेने से डरेंगे
- आपका Confidence धीरे धीरे ख़त्म होना शुरू होगा
- आप कुछ भी नया नहीं करेंगे क्योंकि आपको डर लगेगा कहीं आप fail ना हो जाये
- आपकी Growth रुक जाएगी
- आप अपने Normal Life को भी Enjoy करना जीना भूल जाएँगे
- इस हालात में आपके रोज़ाना किए जाने वाले काम भी बहुत सारी ग़लतियाँ होने की संभावना होगी,
ऐसे ना जाने कितने ही Struggle आप Daily Life में महसूस करेंगे, इसका कारण क्या है आपका अपने Decision पर शक करने की ग़लत हैबिट,
आज एक भी इंसान ऐसा नहीं है जिसने एक बार प्लान बनाया और वो सफल हो गया, लेकिन उसने अपने Plan को नहीं बदला, हाँ उसे Execute करने का तरीक़ा बेशक बदला उस Situation को देखते हुए,
2007 में जब मैंने अपने Career की शुरुआत की मैं कई बार Fail हुआ और आज भी हो रहा हूँ, कभी मैं Achieve करता हूँ कभी Loose करता हूँ और अब मैं आदि हो गया हूँ
मेरे दिमाग़ में ये कभी नहीं आता कि मैं Fail क्यों हुआ बल्कि ये आता है की अच्छा ये तरीका काम नहीं करता, मुझे दूसरा तरीका ढूँढना होगा, और फिर ऐसे करते हुए मैं उस सही तरीक़े को ढूँढ लेता हूँ जो काम करता है, 2019 में जब मैंने ब्लॉग की शुरुआत की थी तो मुझे कुछ नहीं पता था Actually ये कैसे काम करता है,
मैंने 300 से ज़्यादा आर्टिकल लिखे लेकिन रिजल्ट जीरो था क्योंकि मैं उसमें बहुत सारी ग़लतियाँ कर रहा था, फिर ढूँढते ढूँढते सही तरीक़ा मिला जो हर कुछ महीनों में बदलता ही है लेकिन मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, क्योंकि मैं अपने आर्टिकल को अपने अपने रीडर के लिए लिखता हूँ ना ही किसी Search Engine के लिए, ये तो था technical Example,
लेकिन आप इससे relate कर सकते है, मुझे loose करने कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, अगर मैं ये कहूँ की मुझे अब अच्छा लगता है की मैंने अपने Thoughts को लिख पाता हूँ जो आप लोगो के लिए काम करता है आप सभी relate कर पातें है,
Fail होने पर तरीका बदलो Plan नहीं – Trust Your Decision Rule
मैं उन सभी लोगो से ये कहना चाहता हूँ जिन्हें भी लगता है कि अभी जो वो Decision ले रहे है वो perfect नहीं है तो ये जान लीजिए आपको अगर एकदम Perfect plan भी दे दिया जाये जिसने बहुत लोगो के लिए काम किया है तो ये तय ही की आप उसमे Fail हो जाये वो तरीक़ा आपके लिए काम ना करे,
ये सबके साथ होता है इसलिए आपको Plan पर शक करने के बजाए अपने अंदर ये Motive रखना चाहिए कि अगर कोई अड़चन आती है उस situation को देखते हुए आप act करेंगे, अगर कोई बदलाव करना होगा आप तब करेंगे, जब इस mindset से आप चलते है अपने Plan पर तो आप Achieve करते है worst situation में भी,
- आपके अंदर ये Confusion ख़त्म हो जाती है की आपका Decision सही है या नहीं
- आप पहले से ज़्यादा Confident होते है
- आप बार बार अपना रास्ता नहीं बदलते जिससे आपकी Speed बढ़ती है अपने Goal की तरफ़
- आप बार बार हारते नहीं
- आप अपने Decision को Perfect बनाने के ऊपर ज़्यादा Focus करते है, अगर कोई बीच में दिक्कत आ भी जाती है तो आप उसे संभाल लेते है
- आपको बार बार नई शुरुआत नहीं करनी पड़ती, आप हर बार Focused रहते है,
- आप पहले से ज़्यादा शांत रहते है और पूरा महसूस करते है
इसके अलावा और भी Positive impact आपको अपने Daily Life में देखने के लिए मिलती है, जिससे आप हर दिन पहले से ज़्यादा Strong बनते है,
आपने क्या किया बस एक Habit अपनी change कर दी जो की है वो है अपने Decision पर Trust करने की, आपका विश्वास ही आपको Capable बनाता है,
Conclusion
आज हर वो सफल इंसान में बस एक ही Common बात है कि वो एक ही जगह पर बहुत देर तक टिके रहे, अगर वो चाहते की वो हर Decision पर हाथ आज़माये और उसे करने की कोशिश करते तो आप उनका नाम नहीं याद रखते, ये कोई Motivation नहीं है, ये एक Science है,
जब भी आप एक काम को हमेशा दोहराते है तो ये धीरे धीरे आपकी हैबिट में आ जाती है, तब आप रोज़ पहेल से बेहतर होते है और बस जैसे ही आप बेहतर होते है दुनिया आपको पहचानने लगती है आपके काम से, और तब आप अपने लाइफ में बस पाते है, बेशक शुरुआत में आपने बहुत सारे स्ट्रगल क्यों ना झेले हो,
इसलिए आज आप चाहे कहीं भी हो decision लेने से पिच्छे मत भागिए, fail होइए तभी तो एक दिन सही जगह पर आप पहुँच जाएँगे, और जब भी कोई decision ले उससे पहले सोचे और उसके बाद जब कोई Decision आपने ले लिए तो ये मन में रखिए की अगर ये fail होता है तो उस situation में आप उसे ठीक कर लेंगे, इस attitude से आगे बढ़िए,
उम्मीद है इस आर्टिकल से आपके सोचने का नजरिया बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखे, आपके कीमती समय के धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.















