क्या आपने कभी महसूस किया है की कई बार ऐसा हुआ है कि एक बहुत छोटी सी अर्चन आपकी पूरी मेहनत पूरा Focus खराब कर देती है, और आप उस बहुत जरूरी काम को बीच में ही छोड़ कर दूसरे काम कर लग जाते है, और वहाँ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो अब पूरे दिन आप Busy तो है लेकिन कोई भी काम पूरा नहीं कर पा रहे है,
आज यही स्थति बहुत सारे लोगो की है या यूँ कह लीजिए 90% लोगो की है की बस एक छोटा सा Distraction उन्हें बहुत जरूरी काम को करने से तुरंत ही रोक देती है, जैसे –
- कोई जरूरी काम कर रहे है – अचानक से फोन में Notification आते ही काम छोड़ कर तुरंत फोन check करना शुरू कर देते है,
- Whatsapp message के आते ही बहुत जरूरी काम छोड़ कर बस sms देखना शुरू कर देते है
- बाहर कोई शोर आया जो बहुत Relevant नहीं था लेकिन फिर भी बहुत जरूरी काम छोड़ कर उसे देखने चले जाना
- चेयर बैठे ही थे काम करने के लिए की एक SMS आ गया की आपके लिए कुछ Offer है, आप काम छोड़ कर बस उस छोटे से distraction की वजह अपना काम Postponed कर देते है
- काम के बीच में ही एक छोटा सा विचार मन में आया आप तुरंत ही वो जरूरी काम छोड़ कर उसके पिछे लग जाते है,
ऐसे कई छोटी छोटी अर्चन की अगर आप अपने कई जरूरी काम करते ही नहीं है आप बीच में ही छोड़ देते है, फिर एक काम से दूसरे काम, उसके बाद तीसरे करके ऐसे ही आप घूमते है और आप भी काम पूरा नहीं कर पातें,
आज कल तो ये बहुत ही आम बात है क्योंकि हम हर जगह कुछ ना कुछ Consume कर रहे है, जैसे ही हम कहीं Focus करने की कोशिश करते है वो काम हमें हमेशा याद आने लगता है,
जो अधूरा है है पहले उसे पूरा करना जरूरी है
क्या आपने कभी ये महसूस किया है आप सुबह से शाम तक कुछ ना कुछ कर तो ज़रूर रहे है लेकिन वो काम नहीं कर रहे है जो वाक़ई आपके लिए बहुत जरूरी है, ऐसा भी नहीं है कि आप उस काम को करना नहीं चाहते है, लेकिन बस आपकी पुरानी Habit की वजह से आप हमेशा बहुत सारी चीज़ें अधूरी ही छोड़ देते है,
आपने कभी महसूस किया है कि जब आप किसी काम को करने जाते है और हर छोटी छोटी चीज़ों की वजह से जब आपका ध्यान टूट जाता है तो ऐसा क्या होता है कि आप उस बहुत जरूरी काम को बीच में छोड़ देते है, और अब आपको उसे करने का मन नहीं होता है,
- आपका ध्यान टूट जाता है
- दुबारा Focus करने में आपको परेशानी होती है
- क्योंकि बार बार आप Distract हो जाते है इसलिए काम बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ता है या कई बार पूरा ही नहीं होता
- सबसे जरूरी बात क्योंकि आप इस तरह से बहुत सारे काम करते है, आप busy भी होते है अब क्योंकि आपने किसी भी काम को पूरा नहीं किया होता है इसलिए आपको शाम को जब बैठते है तो आपको लगता है की आज का दिन आपका पूरी तरह से Waste हो गया
- आप क्योंकि आपकी आदत बन जाति है ऐसी ही काम करने की तो हर छोटी से छोटी चीज़ें आपको disturb कर देती है, जो बहुत मायने नहीं रखती
आज आप जहाँ भी है उसमे योगदान आपके हैबिट का भी है, क्योंकि आप अपने जीवन में एक एक सीधी चढ़ते है और ये हैबिट ही है जो तय करती है कि आपकी speed क्या होगी अपने Goal तक पहुचने में,
एक छोटी Habit और बड़े से बड़े Distraction से भी आप Disturb नहीं होते
अगर आप वाकई अपने इस Habit से परेशान है और बदलने की सोच रहे है तो आपको अपने अंदर एक Habit बनानी होगी, परेशान मत होइए मैं आपको योग अभ्यास नहीं करने के लिए कहूँगा क्योंकि ये तो आप जानते ही है,
आपको बस आपने दिमाग़ में बहुत ज़रूरी काम करते समय जो भी ख़याल आए है उसे लिखने की जरूरत है, जी हाँ इससे बहुत फ़र्क़ पड़ेगा,
जैसे मान लीजिए –
- आपको बाहर कोई शोर सुनाई दिया और आपको उतना relevant नहीं लग रहा है आपका मन कह रहा है कि उसे देखना चाहिए, लेकिन आप जरूरी काम कर रहे है, तो बस आपके सामने पड़े पेपर पर लिखिए की बस इस काम को पूरा कर लूँ फिर देखूँगा,
- इसी तरह से फ़ोन में कोई notification आया लिखिए इस काम को पूरा करके देखूँगा,
- आपके मन में कोई पूराना ख्याल आए तुरंत लिखिए अभी आप जरूरी काम कर रहे है
- आपको तुरंत ही याद आया कि आपको आज Bill Pay करना है तुरंत लिखो, की इस काम को पूरा करके इसे पूरा करूँगा,
यानी जो भी आपके में इस काम को करते दौरान आ रहा है सभी को बस लिख लीजिए,
कुछ देर के बाद आप देखेंगे उस काम को पूरा करने के बाद की उस लिस्ट में से बस कुछ ही बहुत जरूरी है जो आपके दिमाग़ में आया था अभी काम को करते समय, अगर आप उस समय React कर देते तो शायद अभी जो काम आपने पूरा किया है उसे पूरा कर ही नहीं पातें,
क्योंकि आप जितनी बार भी अपनी फीलिंग को ignore करते है आपका दिमाग़ उससे उतना ही ज़्यादा attract होता है, और इस वजह से आप disturbance महसूस करते है, इसलिए भागिए मत अपने ख़्यालों से बस उसे लिख लीजिए, आप पहले से ज़्यादा Focus होंगे, और आप अपने काम को पूरा भी करेंगे,
धीरे धीरे आपको लिखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उस समय आप बहुत सारे ख्यालों में से बहुत जरूरी पर को ही बाद के लिए याद रखना सीख जाएँगे,
Conclusion
जब भी आप किसी अपने जरूरी काम को पूरा करते है तो वो आपके जीवन में एक सीढ़ी की तरह काम करती है आपको सफल बनाने में, यकीन मानिए आपका हर काम का result अंत में यही होता है, लेकिन क्या अगर आप बार बार अपने जरूरी काम को छोड़ रहे है या बहुत देर से पूरा कर रहे है जब उसकी ज़रूरत ख़त्म होती है तब तो आप वाकई आपने उस काम की value पहले ही ख़त्म कर दी है,
वो भी एक तरह से काम को ना करने के बराबर ही होता है, इसलिए जब भी कोई Distraction आती है और आप उसे लिख देते है तो ऐसा करने से आप उसे Ignore करते है बिना अपने दिमाग़ से लड़े, ये हैबिट आपको धीरे धीरे अपने काम को समय पर पूरा करने में मदद करती है,
उम्मीद है इस article से आपके सोचने का नजरिया बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














