Link copy ho gaya

Passion : ये जरूरी नहीं की जो सबके लिए काम करता है वो आपके लिए भी काम करेगा

Published On: June 8, 2026
Follow Us
ये जरूरी नहीं की जो सबके लिए काम करता है वो आपके लिए भी काम करेगा

क्या आपने जो Goal अपने लाइफ में अपने लिए बनाये है वो आपके अपने है? क्या आपको भी ये लगता है की आपको अपना Passion Follow करना चाहिए? क्योंकि आज इस AI और Internet के जमाने में सभी को लगता है की Passion बहुत जरूरी है Follow करना, मैं भी यही कहता हूँ कि ज़रूरत है कि आप अपना Passion Follow करें,

लेकिन क्या ये सभी के लिए काम करेगा, मेरे लिए इसने कभी नहीं काम किया, जी हाँ, मेरे लिए इसने कभी काम नहीं किया, मैं अपने Life में ये जाना की ये जरूरी नहीं है की “मुझे भी वही करना चाहिए जो सभी के लिए काम करता है” लेकिन जब Universe का Law ये कह रहा है कि Passion को Follow करने से सफलता मिलती है तो इस Habit ने मेरे लिए काम क्यों नहीं किया,

ये जरूरी नहीं की जो सबके लिए काम करता है वो आपके लिए भी काम करेगा

अब ऐसा कैसे हुआ की Universe का ये Law मेरे लिए नहीं था, देखिए सीधी सी बात Passion को Follow करना बहुत अच्छी बात है ये सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है, ये ऐसे लगता है जैसे की आप कुछ बहुत बड़ा काम करने जा रहे है, लेकिन मुझे पहली तारीख को अपना रेंट भी तो देना है,

मुझे महीने का राशन भी तो चाहिए, मेरे अपने Bills है, परिवार की ज़िम्मेदारियाँ भी है, मेरे लिए सबसे पहले Priority ये है कि मैं Survive कर सकूँ, बहुत सारे लोगो की तरह मेरे हालात भी कुछ ऐसे है की मुझे पहले अपने जिम्मेदारियों को देखना होगा उसके बाद मेरा Passion है,

मैं अगर इन सभी को छोड़ कर अपने passion को Follow करने लगा तो सोचिए मेरे साथ क्या होगा, आपका Passion आपको तब Pay करता है जब आप उससे दूसरें के Life में कुछ Value जोड़ना शुरू कर देते हो, और ये तब होता है जब आप अपने Passion में इतने माहिर हो जाओ की आपका Passion आपको खास बना दे, आप भीड़ से अलग दिखाई दो,

तो अब यहाँ तक पहुचने के लिए आपको पहले बहुत मेहनत करनी होगी, और तब तक क्या होगा अगर आप भी मेरे तरह हालात में हो, सोचिए?

क्या यहाँ वाक़ई ये Universal Law काम करता है मेरे लिए, जी नहीं – नहीं करता,

क्योंकि अभी मेरे लिए एक Financial Stability चाहिए ताकि मैं अपनी Basic जरूरतों को पहले पूरा कर सकूँ, उसके बाद मैं अपने Passion को बेशक Follow कर सकता हूँ,

Passion को Follow करने में 90% लोग Fail हो जाते है क्यों?

अगर मैं आपसे ये कहूँ की Passion को Follow करते करते 90% लोग Fail हो जाते है तो शायद आपको यकीन ना हो,

लेकिन ये सच्चाई है इसकी वजह बहुत साफ़ है क्योंकि वो लोग Survive ही नहीं कर पातें, वो लोग अंत में वो करने लगते है जिसकी जरूरत है अभी, और बाक़ी लोगो को ही तरह मैंने भी यही किया, इसमें कोई बुराई भी नहीं है,

क्योंकि शुरुआत में आपका Passion आपके अंदर से नहीं आता वो अपने आसपास लोगो को देख कर आता है, आप किस चीज़ में माहिर हो ये आपको पता ही नहीं होता क्योंकि आपने ये अभी जाना ही नहीं है, आपने अभी बस ये देखा है कि ये कुछ तरीक़े है जो काम करते है और आपने भी वो करना शुरू कर दिया जो बाक़ी सभी लोग कर रहे है,

आज ज्यादातर लोग जो सफल हुए है, उनके से ऐसे लोगो की गिनती बहुत कम है जो अपने Passion को Follow करके सफल हुए है, जी हाँ, सुनने में अटपटा लग सकता है आपको?

एक काम करिए अपने आसपास ऐसे सफल लोग ढूँढिये जो हर महीने अपना काम बदलते हो, आपको एक भी ऐसा सफल इन्शान नहीं मिलेगा, क्योंकि सफल अगर आपको होना है तो आपको कई महीने और साल तक एक ही काम करना पड़ेगा, इसकी वजह आपका Passion हो या फिर कोई मजबूरी,

इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा की आप Passionate नहीं थे फिर भी सफल क्यों बन गए,

इसकी वजह बिल्कुल साफ़ है क्योंकि आपने बहुत लंबे समय तक एक ही काम किया और आप उस एक काम में इतने माहिर बन गए जो वाक़ई में किसी के Life में कोई Value जोड़ती हो,

Passion क्या है और किसके लिए काम करता है

करोड़ों लोगो की तरह मैं भी ये मानता हूँ की Passion को Follow करने से एक दिन आपको सफलता मिलेगी ही, लेकिन ये तब काम करेगा जब आपके ऊपर कोई ज़िम्मेदारियाँ ना हो या फिर आप इतने अंदर से मजबूत ना हो की आप अंत तक टिके रहे चाहिए हालात कैसा भी हो,

अगर आपके पास Financial Stability है तो आपका Basic Struggle कम होगा, Struggle होगा लेकिन वो किसी और रूप में होगा, ये नहीं होगा की आपको महीने का Rent देना है, आपके Struggle हो सकते है की हो की आपके Skill को आपके अपनों से Compare किया जाये,

ये कहा जाये की आपके पिता जो बहुत महान, Businessman, Actor, Doctors थे आप उनके जैसे नहीं है, लेकिन यहाँ फिर आपके पास सोचने तक का समय है, अगर आप अपने Passion में Fail भी हो गए तो भी कोई बात नहीं,

लेकिन एक ऐसा इंसान जिसे अपने बहुत छोटी छोटी जरूरतों के लिए बहुत मस्सकत करनी पड़ती है वो कभी अपना पूरा Focus अपने Passion को दे ही नहीं सकेगा,

मैंने ऐसे कई Actors के बारे में पढ़ा है जिन्हें सफलता अपने 50s में मिली है, तब तक उसने अपना बस गुज़र भर किया है, इनका Mindset आज कुछ ऐसा है की ये सफलता की ख़ुशी उनके साथ बहुत देर तक नहीं रहती क्योंकि ये बहुत कम से कम है, तबकी उनका Struggle बहुत बड़ा था उन्हें वही याद है,

Conclusion

अगर आपको भी अपने चारों तरफ़ ये बताया जा रहा है कि Passion को Follow करना जरूरी है इससे सफलता मिलती है, लेकिन बजाए इसके कि अगले महीने का Rent कैसे देना है इसके ऊपर ध्यान दिए बिना आप ये सोच रहे है की पैशन को follow करना जरूरी है तो ये बात तो तय है कि आपके ऊपर से ये छत कभी भी छीन सकती है,

अगर आपका ध्यान अभी इस बात पर नहीं जा रहा है तो आप बड़ी भूल कर रहे है, क्योंकि आप अपने Passion को follow कर ही नहीं सकते अपने जिम्मेदारियों को छोड़ कर, इसलिए बेशक पैशन को follow करिए लेकिन अपने जिम्मेदारियों का भी अहसास आपको होना जरूरी है,

क्योंकि ये है पहचान एक असली इन्शान की, ये भी तो हो सकता है कि जो काम आप कर रहे है अपने जीवन यापन के लिए इसमें ही आपका पैशन आपको मिल जाये – अपनी राय मुझे Comment में ज़रूर दें !!

इसे भी पढ़े 👇
3 Simple Rules to Know What You Actually Need : सब कुछ मत करो, लेकिन जो करो उसे पूरा करो, बेशक हार जाओ !
2 Minute Focus Rule : काम पर Focus करने की ये कला जो आपको 1% सफल लोगो में ला सकती है
The 3-Hour Morning Gap Secret : ये 3 घंटे सभाल लिया तो Life में कभी Distract नहीं होगे

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment