Link copy ho gaya

2 Minute Focus Rule : काम पर Focus करने की ये कला जो आपको 1% सफल लोगो में ला सकती है

Published On: May 7, 2026
Follow Us
The 2 Minute Focused Rule

2 Minute Focus Rule : सच बताना क्या आपने आज अपना कोई जरूरी काम इसलिए नहीं टाल दिया कि आज आपका उसे करने का मन नहीं था, आप करना तो चाहते थे उसे पूरा लेकिन फिर बस सोचते सोचते में ही आपका दिन निकाल गया और आपने उसे शुरू ही नहीं किया,

हम में से 99% लोग ऐसे ही अपने कई जरूरी काम को Pending में डाल देते है, अब इस तरह के Situation को देखने के बाद हमें कहीं ना कहीं ये भी महसूस होता है कि हमारे अंदर Motivation की कमी है, लेकिन सच कहूँ तो मोटिवेशन नहीं बल्कि सही action की कमी है,

MS Dhoni के हिसाब से आप चाहे कहीं भी कोई बड़ा काम कर रहे हो तो सबसे ज़्यादा जरूरी है उस Process को समझना जो आपको जीत दिला सकती है, वो कहते है कि मैदान हो या जीवन हमेशा प्रोसेस पर ज़्यादा ध्यान दो, लेकिन हम में से ज़्यादा लोगो को ये लगता है की सफलता तो बस नसीब से मिलती है,

सबसे पहले तो हमें ये समझना होगा कि कुछ भी हमे तक मिलता है जब हम उसके लिए action लेते है, बिना action के reaction कभी होता ही नहीं है, आपके साथ अच्छा होगा अगर आप action अच्छे ले रहे है, आपके साथ ग़लत तभी होगा जब आपके action सही नहीं होंगे,

आइए जरा situation को समझते हुए ये देखते है की हम क्यों अपने काम को टाल देते है, देखिए हमारा दिमाग बना हुआ है ज़्यादा से ज़्यादा Energy Save करने के लिए, जब भी हमें कोई काम ऐसा दिखता है जो बहुत बड़ा है और उबाऊ है तो हमारा दिमाग़ उसे तुरंत ना कह देता है।,

अब ये स्थिति उन लोगो के साथ भी आती है जो सफल है लेकिन उन्हें पता होता है की इस situation से कैसे बाहर निकला जा सकता है,

Alon Musk कहते है कि अगर आप अपने दिमाग़ को 30 दिन देते है किसी काम को करने के लिए, तो वो 30 दिन लेगा, लेकिन फिर आप अगर अपने उसी दिमाग़ को किसी तरह से ये समझा सके की इस काम को अगले 3 घंटे में करना बहुत जरूरी है तो ये possibility है कि वो 3 घंटे में भी पूरा हो सकता है,

Musk अपने सभी काम को छोटे छोटे हिस्सों में बाँट देते है जिससे action लेना आसान हो जाता है, यहाँ काम आता है 2 minute Focus Rule,

इसे भी पढ़े : The 3-Hour Morning Gap Secret : ये 3 घंटे सभाल लिया तो Life में कभी Distract नहीं होगे

2 Minute Focused Rule – Align Your Habit

समझिए, Science के हिसाब से किसी भी Object को Sthir अवस्था से गति में लाने के लिए शुरुआत में सबसे ज़्यादा मेहनत लगती है, यानी अगर आपको किसी काम को पूरा करना है और आपका मन हमेशा उसे करने से हिचक रहा है और वो जरूरी भी है तो अपने मन को बस 2 मिनट के लिए ये समझाइये की आप उसे आप बस कुछ मिनटों के लिए करेंगे,

जब आप ऐसा करते है और एक Momentum Create करते है अपने उस Task को पूरा करने के लिए, तो कुछ ही देर में आप Flow में आ जाते है, अब जब दिमाग़ को लगता है की ये तो बहुत ही आसान प्रोसेस है इसे वो आसानी से कर सकता है तो उस Flow को उसे दिमाग़ जारी रखना चाहता है,

इस तरह आप कब 5 घंटे का काम भी बिना किसी Distraction के आसानी से कर लेते है,

अगर आपको Gym करना है तो 2 घंटे का बड़ा Goal मत बताइए, बस आपको ये कहना है की आज बस 10 मिनट running ही आप करेंगे, अगर आपको Book पढ़नी है तो आप आपको उसे पूरा नहीं करना है बस आपको उसे पढ़ना है और बस इस तरह से आप देखेंगे कि आपको जब भी कुछ उबाऊ लगे तो आप इस तरह से उस काम को आसानी से कर लेंगे,

आपको बस action लेना है बस इतना कि उसे शुरू करना है, और आप हैरान हो जाएँगे आपका वो काम जो कुछ देर पहले बहुत बड़ा लग रहा था वो आप आसानी से कर लेंगे,

आपने अपने जीवन में कई बार ये एहसास किया होगा कि कोई काम करने से पहले आपको बहुत बेचैनी या भटकाव महसूस होता है, लेकिन जैसे आप उसे करना शुरू कर देते है आप उसे पूरा भी कर देते है, इस भटकाव की वजह है आपका Brain जो अपने Comfort को छोड़ना नहीं चाहता,

इसे भी पढ़े : Impulse Buying habits destroy your wealth : इस Habit को अभी बादलों नहीं तो ये आपका Future बदल देगा !

उदाहरण 1 –

आपको क्या लगता है एक इंसान जो सालों से बस एक ही काम कर रहा है वो ज़्यादा सफल है या वो इंसान जो हर साल अपने अंदर बदलाव लाता है पहले की तुलना में ज़्यादा बेहतर बनकर,

हम में ज्यादातर लोग एक ही दिनचर्या को रोज़ाना करते है और हमें लगता है कि हम Productive हो रहे है, यानी जो पहले से जानते है उसे दोहरा रहे है, कुछ भी नया नहीं सीख रहे है, क्योंकि जब भी हम कुछ नया सीखने की कोशिश करते है यहाँ Energy ज़्यादा इस्तेमाल हो रही होती है,

जिससे हमे लगता है पहले से सब ठीक तो है क्यों कुछ नया किया जाये, अगर आप हमेशा Distract हो जाते है अपने काम से तो जड़ा रुक कर देखिए कि क्या आप अपने Comfort Zone में तो नहीं फसें हुए है,

उदाहरण 2 –

हम सभी को दिन के 24 घंटे ही मिलते है, फिर चाहे हम सफल हो या असफल, तो सफल ऐसा क्या करते है कि वो सफल है कभी आपने इसे सोचा है, वो अपने Priority समझते है की किसी भी काम को अगर टाला जाये तो उससे क्या बनेगा और बिगड़ेगा, वो दूर की सोचते या देखते है,

इसलिए जब भी उनके पास कोई काम आता है वो टालते नहीं है वो बस उसे पूरा करने पर ध्यान देते है, वो Distract कम होते है, ये कहावत तो आपने भी सुनी होगी, ” एक इंसान जो सप्ताह के 6 दिन आराम करता है, उसके बाद Sunday को इसलिए आराम करता है क्योंकि सभी आराम कर रहे होते है”

इसलिए काम को टालिये नहीं, बहाने मत बनाइए, अगर आपको Distraction हो रही है तो वजह ढूँढिये और उसे Solve करिए, ख़ुद के साथ ईमानदार रहिए अगर आपको जीवन में सफलता चाहिए –

इसे भी पढ़े : Build 5 Habits Make your 30s Stronger : 20 की उम्र में वो 3 आदतें जो 30 में आपको अमीर बनाएंगी

Conclusion – मेरी राय में

दोस्तों जीवन में आपको कहाँ जाना है ये पूरी तरह से आपकी जिम्मेवारी है, अगर आप अपने हर काम को टालते रहेंगे तो आपके पास अधूरे काम का अंबार लगा रहेगा, और जब आप Last Minute में उसे पूरा करने जाएँगे तो करो या मरो वाली situation में आ जाएँगे, ये स्थिति कुछ ऐसी होती है जहाँ बस काम को कैसे भी पूरा करना होता है, काम की Quality ख़त्म हो जाती है,

जहाँ Quality नहीं वहाँ सफलता कहाँ से आएगी, 2 Minute Rule का इस्तेमाल करके आप अपनी रुकी हुई सफलता को Momentum दे सकते है, क्योंकि आप जब तक action नहीं लेंगे reaction नहीं होगा, कुछ भी बुरा होने से मत डरिए, क्या पता अच्छा ही हो जाये, इसलिए हमेशा Focused रहिए, और अपने लिए action लेते रहिए,

Comment में बताइए की आप वो कौन सा काम अभी शुरू करने वाले है जिसे आपने कई दिनों से टाल रखा है, कोई राय हो तो हमारे साथ सांझा भी ज़रूर करिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद – आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment