Build 5 Habits Make your 30s Stronger : आपको क्या लगता है कि एक आम इंसान और एक सफल (Wealthy) इंसान में क्या फर्क होता है? मेरे हिसाब से यह बस Mindset का खेल है कि कोई अपने 60s में भी जी-तोड़ मेहनत करता है, बस अपनी Basic ज़रूरतों के लिए; वहीं एक सफल इंसान अपने 60s में अपने शौक के लिए काम करता है।
यह सब Mindset का खेल है। आज इंटरनेट के ज़माने में इसे समझना ज़्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि आज चारों तरफ़ जानकारी की भरमार है। आपका कोई भी सवाल जो आपके दिमाग़ में चल रहा हो, उसका उत्तर बस एक Click में आपको मिल सकता है।
अगर आप अपने 20s में हैं और चाहते हैं कि 30s में आते-आते Financially Free हो जाएँ, तो कुछ बातों को अपने जीवन में अभी से Implement करना होगा, जिसका Compounding Effect आपको अपने 30s में दिखाई देगा। अगर आपको अपने 30s में एक Peaceful Life चाहिए (जो ज़्यादातर पैसे से आएगी), तो आपको आज से यह समझने की ज़रूरत है कि आप अपनी Wealth को कैसे Improve कर सकते हैं। नंबर क्या होगा, यह आपके ऊपर तय करता है—कि आपके Account में उपलब्ध राशि कितने Digits में है।
अगर आप अभी Zero पर हैं, तो आपको समझने की ज़रूरत है कि ऐसा क्या करना होगा जो आपकी Wealth को बढ़ाए, जिससे आपका Future Financially Free हो सके। आज जिसे भी आप अच्छी Wealth पर देख रहे हैं, समझिए उसके पास कुछ ऐसा Asset है जो Compound हो रहा है। अब अगर आप अभी Zero पर हैं, तो आपको यह समझना होगा कि आप ऐसा क्या करें कि आपकी Wealth पर Compounding Effect दिखाई दे। इसके लिए आपको अपने जीवन में कुछ Habits बनानी होंगी।
- Investment
- Bad Debt
- Skill Improvement
- Stability
- Health
- Future Growth
ये कुछ Habits हैं जिन्हें आपको अपने 20s में ही अपनाना होगा, जिससे आने वाले समय में आपको इनका Compounding Effect देखने को मिल सके।
ध्यान रखें, हम अपना कल आज बनाते हैं। यानी कल अपने आप नहीं बनता; आज हम जो करते हैं, उसका परिणाम हमें कल देखने को मिलता है। अब अगर आपको अपनी Life को 30s में Financially Free बनाना है, तो कुछ Basic चीज़ों पर ध्यान देना होगा। आइए देखते हैं कि इन Habits को अपने जीवन में कैसे उतारा जाए:
| इसे भी पढ़े : Breakdown Complex thinking : इस वजह से 99% लोग बस Follow करते है दूसरो को और Fail हो जाते है! |
Investment: जिससे आप हर रोज़ Grow करते हैं
सबसे पहली हैबिट है—जो भी आपकी आमदनी है, उसका कम-से-कम 10% से 20% हिस्सा खर्च करने से पहले निकालें और उसे अपने पास रखने के बजाय Invest कर दें। कहाँ करना है, इसके लिए आप इंटरनेट पर अपनी जाँच कर सकते हैं। कोशिश करें कि इस पैसे को हर साल आने वाले Inflation (महंगाई) से ऊपर Grow करें;
इसके लिए थोड़ा रिस्क लेना पड़ सकता है। अगर आप इस पैसे को अपने पास रखेंगे, तो हर साल यह पैसा Current Market के हिसाब से छोटा होता जाएगा। वहीं अगर आपने इसे Invest कर दिया, तो हर साल यह Market के हिसाब से Grow करेगा। आज आप 100 रुपये भी Invest कर सकते हैं, तो यह मत समझें कि इतना छोटा Amount कैसे Invest किया जाए। ज़रूरत के हिसाब से इसे Withdrawal भी किया जा सकता है। इन्वेस्टमेंट जितना लंबा रहेगा, आप उतना ही ज़्यादा Grow करेंगे।
Bad Debt: कर्ज़ की रईसी से दूर रहें
इस Social Media की दुनिया में हर कोई दिखावे में लगा हुआ है, जिससे गरीब और गरीब हो रहा है। तो पहले यह जानें कि आपको वाकई किसकी ज़रूरत है। कुछ भी महंगा लेने से पहले यह नियम बना लें कि अगर आप उस महंगी चीज़ को कम-से-कम 2 बार Cash में नहीं खरीद सकते, तो उसे मत खरीदें। आजकल EMI पर सब कुछ मिल रहा है।
किसी Video में अपने पसंदीदा Stars को देखकर आप कुछ महंगी चीज़ ले आए, तो समझें कि आपने अपनी कई महीने की कमाई लुटा दी, जिसकी वाकई में आपको ज़रूरत नहीं थी। वहीं उस Star के लिए वह चीज़ घंटे भर की कमाई भी नहीं है। कुछ भी बस देखकर मत खरीदें; खरीदने से पहले यह समझें कि वाकई आपको इसकी ज़रूरत है या नहीं। अगर आप पूरे महीने में उस Product को कम-से-कम 10 दिन भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो वह आपके लिए Waste of Money है। EMI शुरू में कम दिखाई देती है, लेकिन जैसे-जैसे उनकी संख्या बढ़ती है, यह बहुत Painful हो सकता है।
| इसे भी पढ़े : Master Your Desired Action : ये एक नियम जो हर किसी को सफल बना देता है, 99% इसे Ignore करते है! |
Skill Improvement: एक Trending Skill आपको रातों-रात Wealthy बना सकती है
एक आम इंसान पैसे कमाने पर ज़्यादा Focus करता है। मैंने ऐसे कई लोगों को देखा है जो अपनी जवानी से बुढ़ापे तक बस एक ही काम करते-करते जीवन बिता देते हैं; वे वहीं होते हैं जहाँ उन्होंने 50 साल पहले शुरू किया था। लेकिन अगर आप Skill सीखने पर ज़्यादा Focus करते हैं, तो आप 100 गुना तेज़ी से अपनी Wealth तक पहुँच सकते हैं। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूँ जो आज फर्श से अर्श तक पहुँच गए हैं, बस Trending Skill सीखकर।
एक पंचर बनाने वाले के घर आज Mercedes है, वह भी कुछ ही सालों में। इसमें कोई गलत बात नहीं है, यह उसकी मेहनत का फल है। यानी आप चाहे जिस भी स्थिति में आज हों, अगर आपने कोई ऐसी Skill मास्टर कर ली जो आज के समय में Trending है, तो यह Skill आपको अपने आने वाले कल को तेज़ी से सुधारने का मौका देती है।
इसलिए अगर आप 20s में हैं, तो अपने चारों तरफ़ देखें कि वह कौन-सी Skill है जो आज के समय में Trending है और जिसमें आप Comfortable हैं; बस उसे सीखने पर ध्यान दें और Consistent रहें। आप देखेंगे कि कुछ ही सालों में आपके जीवन का गणित पूरी तरह से बदल जाएगा।
Health: बिना Health, Wealth किसी काम की नहीं है
ध्यान रखें, अगर आप 20s में हैं, तो इसी समय से यह समझना ज़्यादा ज़रूरी है कि आपकी Health ही आपको सभी Habits को Consistent रखने में मदद करती है। यानी अगर आप Mentally और Physically स्वस्थ नहीं हैं, तो आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, अपने Future को Peaceful नहीं बना सकते। हम बहुत-सी बातों का ध्यान ज़रूर रखते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि Health के बिना कुछ भी Possible नहीं है।
इसलिए अपने 20s में ही हमें यह कंठस्थ कर लेना होगा कि इसी समय से अपनी Health के प्रति Active रहना है। इसके लिए हमें Healthy खाने और Exercise की आदत डालनी होगी, बेशक रोज़ाना कुछ ही मिनट के लिए क्यों न हो। इस हैबिट को भी दोहराना होगा। यह हैबिट भी Compound होती है—अगर अच्छी रही तो Result अच्छा होगा, और अगर बुरी रही तो Result भी बुरा ही मिलने वाला है।
| इसे भी पढ़े : Stop Watching Success Start Acting On It : सफल लोग बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है, 99% लोग नहीं जानते! |
Future Growth: समय के साथ चलने से समय साथ चलता है
यह सच है कि समय के साथ चलने से ही आप अपनी Wealth को Maintain कर सकेंगे। इस हैबिट को 99% लोग नहीं समझ पाते हैं। आप आज जो भी देख रहे हैं, वह सब कुछ सालों में बदल जाएगा; आप खुद भी वह नहीं रहेंगे जो आज हैं। अगर आपको अपनी Wealth लंबे समय तक Maintain रखनी है, तो समय के साथ Trend को देखते हुए बदलना भी होगा।
आपके दादाजी ने जो Skill सीखी थी, आज उसकी ज़रूरत शायद 99% नहीं है। इसी तरह आपने जो Skill आज सीखी है, हो सकता है कल वह भी बदल जाए। इसलिए समय के साथ खुद को Upgrade करिए, अपनी Habits को बदलिए और समय के साथ बने रहिए। जिस दिन आप Relevant नहीं रहेंगे, आप रेस से बाहर हो जाएँगे। मैंने कई लोगों को देखा है जो एक समय पर Star थे, लेकिन अपनी Habits नहीं बदलने की वजह से आज Zero पर हैं; और यह स्थिति बहुत ज़्यादा दुखदायी होती है।
Conclusion : मेरी राय में
अगर आपको अपना कल बेहतर बनाना है, तो आपको समझना होगा कि यह कैसे काम करता है। अगर आपको पैदल चलना है तो ज़्यादा दबाव नहीं है, लेकिन अगर आप Four-Wheeler तक जाना चाहते हैं, तो आपको उसके चारों चक्कों का ध्यान रखते हुए ही Drive करना होगा।
अगर आपको अपने 30s को Stable बनाना है, तो अपने 20s में ही ऐसी Habits बिल्ड करनी होंगी जो आपको Star बना दें। आपको अपने 20s में Health, Investment, Skill और Growth पर ध्यान देना होगा। अमीर बनना कोई जादुई काम नहीं है; आपको बस यह समझना होगा कि इसके लिए क्या करना है। ध्यान रखें, ‘Quick’ से कुछ नहीं होता, समय को भी आने में समय लगता है।
उम्मीद है इससे आपको जीवन में एक नई दिशा मिलेगी। कोई प्रश्न है तो Comment में ज़रूर पूछें। Content को Video Format में देखने के लिए MindDarpan को Social Media पर Subscribe करना न भूलें।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









