Link copy ho gaya

दिनभर Energy और Focus चाहिए? अपनी सुबह की इन 7 चीज़ों पर ध्यान दें।

Published On: August 27, 2026
Follow Us
Morning की 7 जरूरी आदतें

सोचिए अगर सुबह उठते है, आपकोई कुछ ऐसा दिखा दिया जाये जो आपके स्वभाव के विपरीत है, जैसे ही आप सुबह में उठते ही आपको Mental fog हो, आपको समझ में ही ना आए की आगे आपको क्या करना है,

तो अब आप क्या करेंगे, कुछ नहीं, अब आपका पूरा दिन बेकार हो जाएगा,

आप नींद से जाग गए है आप पूरी energy में है लेकिन फिर भी आप अब depressed महसूस करेंगे, क्योंकि सुबह आपकी arrange नहीं है,

अगर इसी तरह से आपने एक साल निकाल दिया तो आपके अंदर कई सारी गंभीर बीमारियां हो सकती है, आपको सब कुछ normal दिख सकता है लेकिन आप अपने life में आपको क्या चाहिए, कभी देख ही नहीं पाइएगा,

आप अगर कुछ करना ही चाहिएगा तो नहीं हो पाएगा आपसे,

वही अगर आप अपने सुबह को arrange कर देतें है तो आपको एक clear path मिल जाएगा, आपकी energy को सही direction मिलते ही ये बढ़ने लगती है,

यानी आपकी morning energy को आपने एक सही direction दिया अब आपका पूरा दिन, पूरा महीना और पूरा साल रोज़ाना के दोहराओ से बेहतर होना शुरू हो जाएगा,

सुबह की 7 जरूरी आदतें

सुबह का पहला घंटा ये तय करेगा कि आप पूरे दिन को कैसे बनायेंगे, क्या ये productive होगा बस बेकार चला जाएगा,

यानी आपको अपने life में कुछ भी चाहिए, आपको सबसे पहले अपने सुबह के पहले घंटे पर ज़्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि ये आपके life के direction को बदलेगा,

सबसे कमाल की बात है की हम अपनी energy को अपने आदतों से दिशा देते है, इसलिए आपको कोई अलग से कुछ नहीं करने की जरूरत होती है, बस अपने आदतों को अपने Dream की तरफ़ करना होगा, जिसके लिए आप इन Habit को रोज़ाना life में उतार सकते है,

एक Glass पानी

सुबह में उठते ही आपको पहले पानी पीना चाहिए, ये आपके बॉडी के लिए किसी अमृत से कम नहीं है, क्योंकि पूरी रात आपके शरीर ने बहुत struggle किया हुआ होता है ख़ुद को repair करने के लिए,

इस समय जैसे ही आप पानी पीते है, आपको energy मिलती है आपका शरीर hydrate होता है,

उस energy की वजह से आपका mental fog तुरंत clear हो जाता है, अब आप तैयार है अपने दिन को शुरू करने के लिए, अगर आप इसे Skip कर देतें है तो आपको restart करने में समय लगेगा, क्योंकि ये आपके body की जरूरत है और आप कुछ भी अपने बॉडी और mind से ही करते है,

हल्का Starching

सुबह में आपको हल्की starching की जरूरत होती है, क्योंकि पूरी रात आप zero movement पर होते है, आपके joints, body posture सब कुछ stiff रहता है, इस समय अगर आप अचानक से उठ कर चलना शुरू करते है तो fracture की संभावना होती है,

लेकिन वही अगर आप सुबह में उठते ही starching करनी शुरू कर देते है तो आप देखेंगे की आप पहले से free महसूस करेंगे,

सुबह में starch करने से आप अपने body के energy blockage को कम कर रहे होते है,

यानी अब आप तैयार है आगे बढ़ने के लिए, अगर आप इसे skip करते है तो बढ़ती उम्र में ये fracture का कारण बन सकती है,

Gratitude Practice

सुबह उठ कर आप अगर आपके पास जो भी है चाहे किसी भी form में हो, आपके अपने लोग, आपका skill, physical चीज़ें, आपकी अच्छी health, thoughts सभी के लिए एक Thank you, उस universe को जिसने आपको इन सब को हासिल करने में मदद की है,

यहाँ आपने अपना stress, डर इन सब को ख़त्म किया, आप देख पायें की आपके पास बहुत कुछ है,

और जब भी आप पूरा महसूस करते है आप energetic महसूस करते है, और इसी की ज़रूरत है, क्योंकि इसके बाद आप अब बिना देरी किए अपने positive energy के साथ तैयार है अपने दिन को शुरू करने के लिए,

अगर आप इसे skip कर देते है तो आप देख ही नहीं पाएंगे की अभी आप कहाँ है, और जब आप अपने बारे में जान नहीं पातें, देख नहीं पातें की आपको जाना कहाँ है, mental clarity नहीं होती आपकी energy को सही दिशा नहीं मिलती,

पूरे दिन का Plan

सुबह के पहले घंटे में ही आपको एक बार अपने आज के plan को remind करना है जो आपने पिछली रात में अपने लिए बनाया था, जैसे ही आप ये करते है, आप देख पातें है कि पूरे दिन कब, कितना समय आपको कहाँ देना है,

आपने अपने vision को clear कर दिया, अब कोई संकोच नहीं है आपको अगले घंटे में आपको क्या करना है,

ये करके आपने अपने पूरे दिन के लिए एक visual बना लिया अपने mind में अब आपको बस इसे execute करना है, 99% लोग यही fail हो जाते है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें अगले घंटे में क्या करना है,

जिसकी वजह से वो पूरे दिन वो काम करते है जो उन्हें कुछ मिनट पहले दिखाई दी है, और तब 90% तक काम बिना वजह होते है, जिसे अभी करने की कोई जरूरत नहीं है,

Sunlight लेना

सुबह में Sunlight यानी natural energy जो Body और mind के लिए बहुत जरूरी है, कभी गौर करिएगा सुबह की धूप आपको एक positive energy देता है, ये आपको अंदर गर्म करता है, इस समय आप ऐसा महसूस करते है जैसे आपका vision clear होता जाता है,

अगर आप कुछ दिनों तक इसे करते है तो आप ये साफ़ साफ़ देख पाएंगे की पहले की तुलना में आपकी energy कई गुना बढ़ चुकी है, आप हमेशा fresh महसूस करेंगे, आपकी thinking बढ़ जाएगी,

अगर आप इसे skip करते है तो धीरे धीरे आपकी energy कम होगी, और आपकी mental clarity कम होगी,

कुछ मिनट Meditation

जब सुबह में उठ कर कुछ minute बस meditation करते हो, यानी अपने thoughts को देखते हो बिना उन्हें counter किए हुए, अपने आसपास के चीज़ों को महसूस करते हो बिना कोई रोक टोक किए हुए,

इस समय आप बहुत छोटी छोटी चीज़ें महसूस करते है, इस तरह आप अपने आप को relax और sharp कर रहे होते हो, आपकी energy को बहुत सारे भटकाव की वजह से drain हो रही होती है आप उसे धीरे धीरे कम करते हो,

जैसे ही आप ये करते हो, आप पहले और fast सोच पाते हो, अच्छा सोच पाते हो, laziness चली जाती है, vision पूरी तरह से clear हो जाता है,

अगर इसे आप skip कर देतें हो तो आप बहुत छोटी छोटी बातों पर distract हो जाओगे, करने कुछ और जा रहे थे कर कुछ और रहे होगे, यानी रास्ता सीधा नहीं होगा बस गोल – गोल आप अपने life में घूमते रहोगे, growth बिल्कुल zero,

Healthy Breakfast

अब इन सब के बाद जरूरी है एक Healthy नास्ते की जो आपको energy देगा, ये नास्ता आपके taste के लिए नहीं होगा बल्कि आपके दोनों brain एक आपका gut और दूसरा आपका brain के लिए होगा,

क्योंकि अगर आप खाना ना खाओ तो भी आप नहीं सोच पाओगे और ना ही कुछ कर पाओये वही अगर आपने गलत खाना खा लिया तो भी यही होगा, यानी आपकी morning energy को कई गुना बढ़ाने के लिए आपको सुबह का healthy Breakfast करना होगा,

अगर आप इसे skip करते हो तो उस fuel को ignore कर रहे हो जो वाक़ई आपके life cycle को चला रही है,

उसके बाद आप ख़ुद से जबरदस्ती करोगे, और ये जबरदस्ती आपके speed को कम करेगी, इसलिए सुबह का नास्ता वो भी healthy बहुत जरूरी है,

Conclusion

हमें अपने life में लगता है कि कुछ भी पाना है तो उसके लिए बहुत बड़ी बड़ी planing करने की जरूरत होगी, जिसकी वजह से हम बहुत छोटी छोटी जरूरी चीज़ों को छोड़ देते है ध्यान देना,

जैसे सुबह का पहला घंटा, उसी समय आपने हम अपने energy को block कर देतें है,

आपकी energy किसी पेन की स्याही जैसी है इससे आप जो चाहो वो लिख सकते हो, और आपको क्या इससे लिखा है ये आपका mind state तय करेगा, अगर ये clear नहीं है तो आप इसे waste करोगे, अगर ये सही है तो आप इसे सही direction दोगे, इसे सही रखने के लिए आपको अपने सुबह के पहले घंटे पर काम करना होगा,

क्योंकि जो चीज़ें आपके पास होगी उसे ये universe double कर देगा, अब ये आपको चुनना है कि आपको क्या चाहिए, तो उसके लिए आपके पास पहले से वैसा कुछ होना चाहिए,

उम्मीद है ये post आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखें, आपके क़ीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !

आपके लिए ख़ास, इसे भी पढ़े !
Progress नहीं हो रही? ये 7 Signs जिनसे आपकी Growth रुक सकती है !
नया साल शुरू करने से पहले ये 8 गलतियाँ जान लें, अगला पूरा साल बच सकता है!
ये 5 Habits आपके Life Growth Fast बना सकती है, जो 90% लोगो को बहुत छोटा लगता है!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment