Link copy ho gaya

Focus नहीं बनता? Deep Thinking के लिए ये 3 Quiet Habits आज से अपनाएं।

Published On: August 11, 2026
Follow Us
3 आदतें Deep Focus

क्या आपने कभी गौर किया है की आपने तुरंत ही कोई decision लिया लेकिन अगले ही कुछ घंटे में आपको अपना वही फैसला ग़लत लगने लगता है, आपने अभी कोई काम पूरा किया लेकिन कुछ देर बाद जब आप उस काम को फिर से देखते है आपको अपनी गलती दिखाई देने लगती है,

आख़िर आपने किसी काम को अभी किया और आपका काम फिर से खराब क्यों लगने लगा, आख़िर ऐसा क्या हुआ,

आपने कभी गौर किया एक ही काम को जब अलग अलग लोग करते है तो वो सभी उस काम को अलग अलग तरह से करते है, ऐसा क्यों, जब एक ही काम है तो अलग अलग तरीक़े से क्यों,

इन सभी की वजह है आपका focus एक इंसान जो बहुत सारे काम करता है लेकिन हमेशा struggle करता है वही एक इंसान अपने जीवन में बहुत कम से कम काम करता है फिर भी वो सफल हो जाता है इसकी वजह से focus, जब भी आप कुछ करते है और बहुत ध्यान देते है तो आप उसी काम में बहुत सारे layers पहचानने लगते है जिससे perfection बढ़ती है,

आप चाहे कोई भी काम कर रहे है जिसमे आपको focus की जरूरत है,

लेकिन आप उसपर focus नहीं कर पाते है, तो आप deep thinking के लिए ये हैबिट अपना सकते है जिससे आपका focus बढ़ता है,

Deep Thinking के लिए ये 3 Quiet Habits

जरा गौर करिए सोचिए की आपके चारो तरफ़ बहुत ज़्यादा शोर है तो उस समय आप अपने काम में बहुत ज़्यादा perfect होने के बाद भी उसमें quality नहीं डाल सकते, क्योंकि आपका focus यहाँ break हो रहा है,

अगर आप बहुत जरूरी काम कर रहे है और आप सोचते है की आप इस काम को रोज रोज करते है तो इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आपके पास पास कितना शोर है तो आप ग़लत है क्योंकि आपके उस काम कि की quality ख़राब होने वाली है, क्योंकि उस समय आप बस उस काम को जल्दी पूरा करने के बारे में सोचेंगे,

यहाँ आपसे गलती होने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि कुछ ना कुछ आपके ध्यान से निकल जाएगा और आप उसी काम में fail हो जाएँगे जिसमे आप pro है, तो समझदार लोग अपने काम के हिसाब से अपने environment का भी ख़याल रखते है,

अगर आप कोई ऐसा काम कर रहे है जिसमे बहुत focus की जरूरत है तो आपको ये 3 हैबिट अपनाने चाहिए जो आपके काम को और आसान बना देता है और उसमे आप quality भी add कर पातें है,

  • Silent work
  • Deep work
  • Book Reading

ये 3 हैबिट आपको किसी भी काम को करने के लिए able बना देते है क्योंकि इससे आपका focus बढ़ता है,

Silent Work करो

मैं अपनी बात करूँ तो मैं कहीं भी अपना mac लेकर बैठ कर काम कर सकता हूँ, ऐसा आपने किसी ना किसी video में देखा होगा, आप अपने productivity को बढ़ाने के लिए अपना working space बदल सकते है, लेकिन मुझे इसमें कोई सच्चाई नहीं लगती,

सोचिए आप कोई presentation बना रहे है, कोई excel work कर रहे है, या आप कोई plan बना रहे है, कोई analytics देख रहे है या मेरी तरह writing कर रहे है, उस समय आप क्या करते है, आप सोचते है समझते है उसके बाद उनके layers को देखते है उसके बाद काम करते है,

क्या आप ये सब कुछ किसी ऐसे जगह पर कर सकते है जहाँ बहुत ज़्यादा crowd है, music का शोर है, आपके आसपास बहुत सारी पीने खाने का सामान पढ़ा हुआ है, आपके आसपास अलग अलग खाने पीने की ख़ुशबू है, आपके आसपास लोग बात कर रहे है,

क्या possible है कि आप उस काम को करेंगे नहीं, भाई,

आप चाहे कितना भी pro हो आप नहीं कर सकते, अगर आप तब भी वहाँ काम कर रहे है तो आप बस दिखावा कर रहे है या फिर आप अपने thoughts को pro level में ले जा चुके है,

अगर आप किसी ऐसे जगह पर काम कर रहे है, जहाँ TV चल रहा है, music चल रहा है बच्चे खेल रहे है, लोग आपस में बात कर रहे है तो आप focus नहीं कर पाएंगे और इसमें आपकी कोई गलती नहीं,

आप अगर किसी भी चीज़ पर ध्यान नहीं दे पाइएगा तब तक आप उसे पूरा कर ही नहीं सकते, और ध्यान देने के लिए मेरे हिसाब से आपको अपने environment को set करना होगा,

आपको वहाँ काम करना होगा जो पूरी तरह से silent area हो ताकि आप focus कर पाये,

तो जब भी कोई जरूरी काम कर रहे हो चाहे वो छोटा हो या बड़ा उस समय शांत जगह को चुनिए ताकि आप बिना किसी distraction के काम करें, क्योंकि शोर में आपकी energy तेजी से इस्तेमाल होती है अलग अलग चीज़ों को process करने में, आप अपने जरूरी काम पर कभी focus कर ही नहीं पातें,

Deep Work अपनाए

आज एक ऐसी चीज़ हमारे पास ज़रूर रहती है जो हमारे साथ कहीं भी जा सकती है वो है हमारा smartphone,

जब तक फ़ोन हाथ में या सामने ना हो हम कोई काम ही नहीं करते है, इस समय जरूरी काम के दौरान हम इसी वजह से बार distract होते है फिर भी हम जान ही नहीं पातें आख़िर मैं focus नहीं कर पा रहा हूँ इसकी वजह क्या है,

क्योंकि हमारा फ़ोन कभी भी notify कर देता है, Calls के लिए, message के लिए, social media like के लिए, offers के लिए, deals के लिए, और ना जाने कितने ही तरह के notification,

अगर आप कोई काम कर रहे है तो Deep Work अपनाये,

इसके लिए सबसे पहले अपने Phone को दूर रखें, Silent रखें, Computer के सभी notification बंद रखें, वो सब कुछ बंद कर दें जिससे आपको लगता है की काम के बीच में आपका ध्यान तोड़ सकता है,

क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपका ध्यान बार बार टूटते जाएगा, और तब आपको फिर दुबारा से focus में आने में 25 मिनट से भी ज़्यादा का समय देना हो सकता है, इतने देर में तो आप वो काम भी पूरा कर सकते है,

Deep work आपको अगले पड़ाव को पहचानने में मदद करता है, आपके improvement level को देखने में मदद करता है और तब आप Focus भी होते है और काम भी आसानी से पूरा कर पातें है,

Book Reading है बहुत काम की

जब भी focus की बात आती है मैं हमेशा suggest करता हूँ book reading क्योंकि इसी की वजह से मैं भी अपने focus को थोड़ा ठीक कर पाया हूँ,

आज हम reel और shorts के जमाने में है जहाँ हर swipe के बाद हमारे emotion, thinking, need, desire सब कुछ बदल रहे है, क्योंकि हम एक चीज़ पर focus ही नहीं कर पा रहे है, इसे improve करने का सबसे best तरीका अगर कोई है

वो है Book Reading करना,

क्योंकि book reading आपके अंदर habit build करती है जिसकी वजह से आप एक ही mental state में एक ही topic पर कई घंटे रह सकते हो, ये आपको instant dopamine नहीं देती,

आपको Boredom देती है, आपको सोचने का मौक़ा देती है, आप एक ही feeling के साथ घंटों जब बिताते है तो आप इसे समझते है,

इसी तरह जब आप कोई जरूरी काम कर का रहे होते है तो आप देख पातें है की आपके thoughts क्या है, क्या आपको इसके ऊपर react करना है या नहीं,

तब जब आपका मन नहीं भी है लेकिन ये काम आपके लिए जरूरी है तो आपका focus नहीं टूटता, आप उस काम को पूरा कर लेते हो,

Conclusion

आज जो भी सफल इंसान है उन्हें बहुत ग़ौर से जब देखियेगा तो एक normal इंसान के मुक़ाबले Opportunity या loophole को जल्दी देख लेते है, क्योंकि वो focused होते है, वो किसी की copy भी करते है तो वो अपने लिए अपनी need के लिए पहले एक template बनाते है और तब उसपर चलना शुरू करते है,

यानी अपने dream के लिए उनके action बाकियों से अलग होते है-

ये सब तब possible होता है जब कोई इंसान focused हो, आज आपके screen पर कैसे ऐसे creator का चेहरा दिखाई देता होगा जो कई सालों से consistent है और सभी अपनी एक अलग पहचान है, क्योंकि वो अपने काम पर पूरी तरह से focused होते है,

आपको हमेशा ख़ुद से लड़ने की ज़रूरत नहीं होती कुछ भी पाने के लिए बस उस माहौल को अपने हिसाब से set करने की जरूरत होती है, जीवन में सफल होने के लिए ख़ुद को focused बनाइए फिर सब कुछ आप पा सकते है जो आपको चाहिए,

उम्मीद है इस post से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !

आपके लिए ख़ास, जरूर पढ़े !
हर समय थकान रहती है? Focus नहीं बनता और जरूरी काम तय नहीं कर पाते, तो ये 3 Habit आजमाएं।
5 मिनट भी बैठ नहीं पाते? काम में ज्यादा समय लग रहा है तो ये 3 Habits आजमाएं।
हर खर्च छोटा लगता है, फिर महीने के अंत में पैसे कम क्यों पड़ जाते हैं?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment