Link copy ho gaya

हर खर्च छोटा लगता है, फिर महीने के अंत में पैसे कम क्यों पड़ जाते हैं?

Published On: August 9, 2026
Follow Us
छोटे छोटे खर्चे

क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि Income आ रही है हर महीने लेकिन पता नहीं चलता है कि आख़िर पैसे कहाँ खर्च हो जाते है, और जब अंत में देखते है तो हमें कुछ ऐसा दिखाई भी नहीं देता जो हमने ख़रीदा हो, लेकिन फिर भी पैसे ख़त्म हो जाते है,

जब ऐसे हालात आती है सामने तो हमें अपने पूरे महीने को चलाने के लिए किसी ना किसी के आगे हाथ फैलाना होता है,

कई बार तो ये loop बन जाता है क्योंकि हम अगले महीने आने वाली हमारी Income को इसी महीने खर्च कर देते है किसी से उधार लेकर, अब क्योंकि उस महीने हम अपनी उधारी नहीं चुका पाते है जो हमने किसी से उधार लिया है तो इससे रिस्ता भी ख़राब होता है और दूसरी तरफ़ धीरे धीरे हमारे ऊपर बोझ बढ़ता जाता है,

ये सब कुछ बस हमारे ध्यान ना देने की वजह से होता है,

हम हमेशा Flow में बहते है, हम ये नहीं देख पातें की हमारी pocket क्या allow कर रही है, ये बस Habit की वजह होता है, हर चीज़ को हाँ बोलना जो शायद आपके लिए नहीं है फिर भी क्योंकि आपका बहुत करीबी इंसान वहाँ खर्च कर रहा है तो आप भी करने लगते हो,

आपको ये महसूस होने लगता है कि अगर हमे इस Society में रहना है तो हमें भी ऐसे ही जीना चाहिए, वरना लोग क्या कहेंगे,

सोचिए की आपकी Life कुछ ऐसी हो की पूरे महीने ख़त्म होने के बाद भी आपके हाथ में पैसे रहे, इसके लिए बस आपको अपने खर्चो के साथ हैबिट पर ध्यान देना है, इस स्थिति में आपको बस एक Smart move की जरूरत है और आपकी Problem आसान हो जाएगी,

खर्च करने से पहले 3 Layers की Habit डालिए

चलिए मान लीजिए आपकी बहुत क़ीमती चीज आपने घर में रखी हुई है और आपको कहीं बाहर जाना हो, आप उसे और कहीं नहीं रख सकते और ना ही उसे अपने साथ लेकर जा सकते है, तो इसके लिए आप Layers बनाते है, आप उस जरूरी चीज़ को अपने घर के किसी बहुत ही safe जगह का इस्तेमाल करते है,

उसके बार अपने Room को lock करते है उसके बाद आप अपने घर का Main door lock करते है, कई बार तो आप उसे और safe रखने के लिए CCTV का भी इस्तेमाल करते है, ऐसी बहुत सारी Layers बनाते है उसे safe रखने के लिए,

अगर आप ऐसा ही कुछ अपने छोटे छोटे खर्चों को करने से पहले करे तो आप हर Transaction पर ध्यान रख सकते है, इससे आप देख सकते है की आप कहाँ खर्च करते है, मैं इसके लिए 3 Layers बनाता, आइए समझते है कैसे,

  1. Account Limit
  2. Expense Tracking
  3. Need, Want & Desire

Account Limit सेट करता

अगर मैं आपकी जगह पर रहूँगा तो मैं अपने महीने के शुरुआत में ही Account Limit सेट करता, इसका मतलब है कि मैं अपने income को अलग अलग account में भेज देता जैसे –

  • Account a – वाले पैसे को बस अपने need के लिए खर्च करता, जो रहने, खाने, पहनने और medical, education के लिए होंगे, इसमें अपनी Income का 60% से पैसा रखता, क्योंकि ये जरूरी है इसके बिना survive नहीं कर सकता कोई भी
  • Account b – इस account के पैसे को मैं investment के लिए इस्तेमाल करता
  • Account c – इस account के पैसों को अपने Want और desire के लिए इस्तेमाल करता

इसे और deep किया जा सकता है, लेकिन पहले step में ये ठीक रहेगा, ये इसलिए है क्योंकि खर्च करते समय हम खर्च account में जो भी amount है उसे इस्तेमाल कर सकते है ऐसा समझते है, लेकिन असलियत में वो पैसे हमारे जरूरी कामों के लिए होते है,

जैसे Shopping के लिए हम बाहर निकले, अभी कल ही Income आई है जो हमें पूरे महीने इस्तेमाल करनी है, लेकिन हम shopping के दौरान जो भी पसंद आया सब kharid लेना चाहते है और पैसे एक साथ दिखाई देते है तो हमें लगता है कि हम ख़रीद सकते है, जब खरीदारी कर घर आते है तब हमे ये realise होने लगता है की पैसे ख़त्म हो गए और पूरा महीना निकलना है,

लेकिन जैसे ही हम अलग अलग saving account का इस्तेमाल करते है तो पासे को क्योंकि हमें अलग अलग कामों के लिए पहले ही spilit कर दिया है तो account में क्योंकि पैसे नहीं है हमे पता चल जाता है कि अभी हम ये खरीदारी नहीं कर सकते,

हर छोटी Transaction को Track करता

कुछ साल पहले हमारे पास बहुत सारे resource नहीं थे, लेकिन तब हमारे माँ बाप अपने खर्चों को लिखते थे कि उन्होंने कहाँ कहाँ खर्च किया, और तब पूरे महीने में पैसे खर्च कहाँ हो रहे है इसका पूरा ब्योरा होता था जिससे ये देखना आसान होता था कि आख़िर पैसे गए कहाँ, इससे अपने खर्चों के direction को देखा जा सकता था,

वही तरीका हम आज भी इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए हमें बस अपने smartphone में कुछ expense tracker का इस्तेमाल करना चाहिए,

ये ऐप आपके सभी traction को दिखाते है, इसमें आप दिए गए limit को देख सकते है की क्या आपने कहीं ज़्यादा पैसे तो नहीं खर्च कर दिए, क्या इस महीने राशन में ज़्यादा खर्च हुए, क्या इस महीने कपड़ो में ज़्यादा खर्च हुए, ऐसी बहुत सारी जरूरी चीज़ें,

जैसे ही आप limit को cross करते है ये ऐप आपको notify भी करते है

ये भी एक बहुत ही smart तरीका है जिससे ये देखना भूत ही आसान हो जाता है कि आपके पैसे आख़िर कहाँ खर्च हो रहे है,

जरूरत को पहचानना

हम हमारी Income जैसे ही receive करते है उससे पहले ही हम ये plan बना लेते है की हमें पैसे कहाँ खर्च करने है, और तब हम ये देख ही नहीं पातें है की पैसे कहाँ खर्च कर रहे है,

आज हम 70% अपनी Income का अपने want पर खर्च करते है, बल्कि होना इसका उल्टा चाहिए,

अगर आपने कोई ऐसी चीज़ ख़रीदी है जो आपने महीने में एक बार ही इस्तेमाल करते है तो उसकी जरूरत आपको नहीं थी उसके बिना भी आपका काम चल सकता था, आपके पैसे वहाँ Waste किए है आपने,

अगर आप हर Transaction से पहले ये सोचना शुरू कर दें की क्या इसकी जरूरत है आपको तो आप अपने 90% खरीदारी को नहीं करेंगे,

आप उन चीज़ों पर पैसे ज़रूर खर्च कर सकते है जो आपके जीवन में positive change लाए, जो आपके समय, energy को बचाए जिससे आप अपना future बना सकते है तो आपको उसके ऊपर जरूर खर्च करना चाहिए,

जैसे अच्छी सेहत के लिए खर्च करना, अच्छी Education के लिए, अच्छे Experience के लिए,

ना ही अपने desire के लिए जो आपको अलग अलग video में दिखाई दे रही है,

कभी गौर करियेगा, जो चीज़ आपने 10 बार देख ली अब आपको वो चाहिए होता है, 90% लोग उसको चाहते है की वो उनके पास हो, लेकिन अगर वही लोग ये देखना शुरू कर दें की ये चीज़ उनकी कौन सी जरूरत को पूरा कर रही है, अगर नहीं कर रही है तो ये उनके लिए नहीं है तो वो खर्च बेकार है,

ध्यान रखिए मैं यहाँ ज़रूरत की बात कर रहा हूँ ना की Desire की,

Conclustion

अगर आप अपने खर्चों को देखना शुरू कर देते है, पैसे को अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना शुरू कर देते है तो आप फ़िज़ूल में होने वाले खर्चों को रोक देते है जिससे धीरे धीरे आपके जीवन में बहुत सारे बदलाव होते है, आप अपने पैसे को Life line की तरह इस्तेमाल करना सीख जाते है,

जिससे पैसे की tension आपके लाइफ से धीरे धीरे जाने लगती है जिससे आप सुकून से जीना शुरू कर देते है,

अगर आप बिना इस पर ध्यान दिए बस खर्च करते है तो आप कभी भी financially stable नहीं रह पाएंगे, इसलिए ध्यान दीजिए की आपकी सबसे जरूरी चीज़ कहाँ खर्च हो रही है,

उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो, तो जरूर कमेंट में लिखो, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे,

आपके लिए ख़ास, जरूर पढ़े !!
Salary आते ही ये 4 काम करें, वरना महीने के अंत तक पैसे नहीं बचेंगे।
नई Habit टिकती नहीं? ये 6 Techniques आपको उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेंगी।
आपकी मेहनत बेकार नहीं जाती, आप बस बीच में छोड़ देते हैं।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment