Link copy ho gaya

5 मिनट भी बैठ नहीं पाते? काम में ज्यादा समय लग रहा है तो ये 3 Habits आजमाएं।

Published On: August 10, 2026
Follow Us
हर 5 मिनट में Focus टूट जाता है?

क्या आपका मन किसी भी काम में 5 मिनट से ज़्यादा नहीं लगता है? जब भी आप कोई जरूरी काम करने जाते है आपका मन बार बार किसी दूसरे काम पर switch हो जाता है, जिसकी वजह से आप Stable महसूस नहीं करते है और इस वजह से आपको हमेशा बेचैनी महसूस होती है, अगर हाँ तो आइए देखते है आखिर ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे हम सुधार सकते है,

आज इस Modern जमाने में जहाँ हर जगह आप कोई ना कोई Content consume कर रहे है, चाहे उसकी ज़रूरत आपको है या नहीं,

हाथ में आपका smartphone जो हमेशा आपके पास होता है, TV, Laptop, यानी हर जगह लगभग screen होती है, यहाँ तक कि जब आप travel कर रहे है वहाँ भी आप कोई ना कोई स्क्रीन देख रहे होते है,

दिन के 12 घंटों में काम के बावजूद कम से कम आप 3 से 4 घंटे screen देखते ही है,

ये स्क्रीन आपको उसी तरह से Content दिखाती है जिसे आप ज़्यादा देखते है, आज Reels, Shorts का जमाना है जहाँ आपको बहुत कम समय में अलग अलग तरह के content देखने को मिलते है, आपको एक मिनट से भी कम से अलग अलग emotion मिल जाते है, हर एक swipe पर आपका brain अलग अलग तरह से सोचता है और react करता है,

क्योंकि आपने इस तरह से अपने brain को train कर दिया है की जब भी वो एक topic या काम को करने जाता है और उसे एक ही तरह का माहोल कुछ देर तक महसूस होता है तो वो धीरे धीरे बोर होना शुरू हो जाता है और वहाँ से भागना शुरू कर देता है,

इस तरह से आप अपने बहुत जरूरी काम पर भी बहुत देर तक focus नहीं कर पाते है, बिना ध्यान दिए जब आप काम करते है तो चाहे आप कितने भी perfect क्यों ना हो उस काम में आपसे गलती हो ही जाती है, और उसे ठीक करने के लिए आपको बार बार मेहनत करनी होती है,

यहाँ जितनी बार भी आपसे गलती होती है उतनी बार आपकी बेचैनी और बढ़ते जाते है, और आपको भागने का मन करने लगता है,

इन 3 Habit की वजह से आपका Focus कई गुना बढ़ सकता है

आज attention पाने के लिए हर छोटी बड़ी संस्थाएं बहुत खर्च कर रही है, वही लोगो के attention span इतने कम हो गए है की लोग ये भी नहीं देख पातें की वो अपने लिए कैसा महसूस करते है, इससे वो हमेशा burnout होते है,

उनकी mental energy और physical energy दोनों की ख़त्म हो जाती है, हमेशा brain fog महसूस होता है किसी भी जरूरी aspect पर चाह कर भी ध्यान नहीं जाता है,

अगर आप भी ये post पढ़ रहे है तो ये तो सच है की आप पहचान गए है की आप अपना attention span खो रहे है ये अच्छी बात है, क्योंकि बहुत सारे लोगो तो ये पता भी नहीं कर पाते की गलती कहा हो रही है, और इस वजह से वो बहुत कुछ नहीं करते है जो उनके life में बहुत जरूरी है,

अपने अभी तक आपकी जो भी आदत रही हो उस वजह से आपका focus करने की limit है वो बहुत छोटी हो गई है, अगर आप स्वास्थ्य है तो इसे आप अपनी कुछ Habit को बदल कर सुधार सकते है, आपको बस अपने thoughts पर focus करना है जिससे आप क्या feel कर रहे है वो जान पाएंगे और धीरे धीरे आपका attention span बढ़ता जाएगा,

अपने focus को बढ़ाने के लिए आप ये 3 हैबिट अपना सकते है –

  1. Journal
  2. Reading
  3. Meditation

Thoughts Journal करिए

अगर आप हर 5 मिनट में आपका दिमाग़ भटक जाता है तो उसे लिख दीजिए कहीं भी, शुरू में आपको लगेगा इससे क्या होगा, लेकिन जैसे ही आप कोई काम कर रहे है और आपको लगता है की दूसरा काम जरूरी है तो बस उसे लिख दीजिए, इसे करने से आपका दिमाग़ relax हो जाएगा,

जैसे जैसे आप लिखेंगे आप thoughts को देखना शुरू कर देंगे, की आप किस तरह से सोचते है, आपका दिमाग़ बार बार कहाँ भाग जाता है, आप अपने emotion को देखना शुरू कर देंगे,

जिससे आपको ये दिखाई देगा कि इसमें तो 90% ऐसे thoughts है जो आपको persent काम में अच्छा ना लगने की वजह dopamine है, तब आप धीरे धीरे ये समझना शुरू कर देते है की आप जो कर रहे है ये आपको ग़लत दिशा दे रहा है,

यहाँ से इसे सुधार करने की तरफ़ चलना शुरू कर देते है, जब अगली बार आप कोई जरूरी काम करते है और आपका दिमाग़ ये कहता है कि इसमें क्या मज़ा वो काम बहुत जल्दी आपको सफल बना सकता है तब आप रुकते है और सोचते है की इस काम के लिए मैंने पहले ही बहुत सारी Planing कर ली है

मैंने अपने action step भी बना लिए है अब मैं इसे नहीं छोड़ सकता,

हर रोज कुछ मिनट Reading को अपनाइए

सोचिए बचपन में जब हमारे सामने कोई ऐसी बुक आती थी जिसमे कोई Image ही नहीं होती थी, तो हमारा दिमाग़ पहले ही उसे पढ़ने से मना कर देता है, वही हैबिट हमारे अंदर आज भी है,

हम हर काम में पहले हमे अच्छा लग रहा है या नहीं मज़ा आ रहा है या नहीं ये देखना शुरू कर देते है,

अगर आप हर रोज बस कुछ मिनट से शुरू करते है Book Reading तो शुरू में बेशक आपको उबाऊ लगेगा लेकिन धीरे धीरे आपको इसकी हैबिट लग जाएगी, और तब आप बुक को घंटों पढ़ना शुरू कर देंगे,

यानी एक ही emotion पर घंटों ध्यान देना शुरू कर देंगे,

आपका attention span धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा, फिर तब आपको हर छोटी छोटी change भी आसानी से पता चल जाएगी, जो अभी तक बिना Measure change के आपको पता नहीं चलता था अपने लाइफ में,

आप अपने life को peak detailing के साथ समझना शुरू कर देते है, जो आपके focus को हर 5 मिनट में टूटने नहीं देता है, यही है आपकी सबसे बड़ी ताक़त,

हर छोटी – छोटी बदलाव को देखना शुरू करें

आज के modern life style में meditation का मतलब हम आँख बंद करके एक जगह पर बैठना समझते है, लेकिन फिर भी हम अंदर ही अंदर अपने मन में बहुत सारे हलचल को trigger करते रहते है, कुछ ना कुछ सोचते रहते है,

अगर आप छोटे बदलाव, को देखते है अपने अंदर और बाहर तो आपका focus बहुत तेजी से improve होते जाता है,

शुरू में आप बस बैठ कर अपने विचारो को देख सकते है, यहाँ आपको उन्हें बदलने की या सुधारने की जरूरत नहीं बस देखने और महसूस करने की ज़रूरत होगी, जैसे जैसे आप ये करते जाएँगे,

आप आसानी से अपने आसपास, हवा में, रोशनी में, चीज़ों में, साउंड में हर छोटे छोटे बदलाव को देखना शुरू कर देते है, ये है Pro level का focus,

तब आप अपने life में बहुत कुछ Ignore करना शुरू कर देते है आपको पता चल जाता है कि इस बेचनी का मतलब क्या है, क्या इस समय आपको अपना बहुत जरूरी काम छोड़ना चाहिए या नहीं, और यही तो चाहिए आपको जिससे आप अपने लाइफ में कुछ भी हासिल कर लेते है,

Conclusion

मुझे लगता है कि आप अगर सफल होना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने focus पर काम करना चाहिए, क्योंकि अगर focus होगा तब आप अपने उसी काम में सफलता हासिल कर सकते है जो आप अभी कर रहे है, आपको अपना profession बदलने की जरूरत ही नहीं होगी,

क्योंकि तब आप देख पाते है, कहाँ ignore करना है और कहाँ आपको बदलने की जरूरत है, कब आपको अपने मन की सुननी है और कब नहीं,

जिससे आपकी consistency नहीं टूटती और आप अपने goal में आसानी से सफल हो जाते है,

उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो comment में ज़रूर लिखिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !

आपके लिए ख़ास, जरूर पढ़े !!
हर खर्च छोटा लगता है, फिर महीने के अंत में पैसे कम क्यों पड़ जाते हैं?
Salary आते ही ये 4 काम करें, वरना महीने के अंत तक पैसे नहीं बचेंगे।
नई Habit टिकती नहीं? ये 6 Techniques आपको उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेंगी।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment