आज इस EMI की दुनिया में एक तारीख को Income तो आती है लेकिन अगले 5 तारीख़ तक पूरी तरह से ख़त्म हो जाती है, उसके बाद दोस्तों से उधारी, Credit Card का इस्तेमाल, asset को बेचना शुरू हो जाता है, हम कड़ी मेहनत करने के बाद भी अपने हर कल में Struggle करते है, कभी ये सोच ही नहीं पातें की आख़िर गलती कहाँ हो रही है,
इस तरह से हमारे सपने हमेशा हमारे दिमाग़ में ही रहते है कभी वो पूरे होते ही नहीं है, हम हर छोटी -छोटी ख़ुशियों के लिए हमेशा struggle करते है, लेकिन हमारे साथ वाला दूसरा इंसान अपने life में हर ख़ुशी उतनी ही Income में हासिल कर लेता है।
आख़िर ऐसा क्या, वो है Financial Habit की वजह से,
अगर ये Habit struggle करने वाले इंसान को पता हो तो वो भी धीरे धीरे अपने life को Balance करना सिख जाएगा और बहुत ही आसानी से जी सकता है, आज यहाँ हम 4 हैबिट के बारे में बात करेंगे, इस Technique की वजह से हर इंसान अपने life में Finanical सहूलियत आसानी से पा सकता है,
हर महीने Financial Struggle को दूर करने के लिए 4 Habit
अगर आप अपने finance और अपने सोचने का तरीका बदल दे तो आप अपने पूरे महीने को उसी Income में Enjoy करना शुरू कर देंगे, और इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं, बस react करने की आदत बदलनी होगी,
क्योंकि आपके छोटे छोटे हैबिट की वजह से ही आपके ऊपर हर महीने debt बढ़ता जाता है जिसकी वजह से पैसे आते ही आपके हाथ से निकल जाते है, फिर उस महीने को भी Survive करने के लिए आपको किसी ना किसी से उधार लेना पड़ता है, और ये cycle हमेशा चलते रहता है, हर महीने एक नए कर्ज के साथ,
लेकिन ये 4 आदत आपको हर महीने अंत तक Financially free रखेगी,
1. Need, Want और Desire को अलग अलग रखो
Income आते ही अपने खर्चों के हिसाब से उन्हें अलग कर लो, जो भी आपकी Basic जरूरत है जो आपको करनी ही है इसमें आप कोई भी बदलाव नहीं कर सकते उसके लिए, उसके बाद अपने Want के लिए पैसे अलग रखो उसके बाद अपने desire के लिए पैसे अलग निकाल कर रहो –
अगर आपकी Income है 30000 तो
- Need – आपके घर के खर्च, tuition, जरूरी Bill Payment, Insurance, medicine जैसे खर्चे जो आपके जीवन की जीने के लिए जरूरत है, ध्यान रखें यहाँ कोई EMI नहीं होगी, जैसे कार की, आपके फ़ोन की – इसमें कुल खर्च अगर लगता है 50% से 60% हिस्सा आपके Income का
- Want – इसमें आपके Car, phone, जो आप पाना चाहते है या उसे आपने EMI पर पहले ही ले लिया है, (ये वो खर्च है जिनके बिना भी आपका काम चल सकता था, लेकिन फिर भी आपके इसे किया) यहाँ आप अपनी Income का 10% हिस्सा ही इस्तेमाल करे
- Desire – वो खर्च जो आपके सपने है, जैसे कहीं जाना है, कहीं का खाना खाना है, यहाँ आपको बस 5% हिस्सा ही इस्तेमाल करना है
2. Emergency Fund बनाओ
आपकी जो भी Income है उसमे एक Emergency fund का हिस्सा भी ज़रूर रखो, अगर किसी महीने आपकी उम्मीद से अलग कोई ऐसा खर्च भी आ गया जो बिन बुलाया मेहमान है तो भी आपको ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि already आपने उसके बारे में सोच रखा है
ये आपके Income का 5% हिस्सा होगा, जो हर महीने निकाल कर आप रखेंगे चाहे ये खर्च हो या ना हो,
इस पैसे को आप हर 3 महीने के बाद Investment कर देंगे, यानी 6 महीने तक पैसे अगर खर्च नहीं हुए तो उसमे से 3 महीने के पैसे आपके पास रहने चाहिए, बाक़ी के 3 महीने का इक्कठा किया हुआ पैसा आप invest कर देंगे जिससे की ये पैसे भी आपके grow होते रहेंगे, ध्यान रहे 3 महीने के पैसे आप रखेंगे ये तब काम आयेंगे जब अचानक से आपको उसकी जरूरत पड़े तो आप तैयार रहे,
3. आय का 20% हिस्सा ख़ुद को Pay कर दो
हर महीने आपकी जो Income है उसमे से पहले आपको 20% हिस्सा ख़ुद के Future के लिए Invest कर देना है, हर महीने 20% यानी क़रीब 30000 की Income पर 6000 रुपए, इससे आपका कल (Future) secure होगा, क्योंकि आप हमेशा एक ही energy में नहीं होंगे,
ये पैसे उस समय आपके काम आयेंगे जब आपको इसकी जरूरत होगी, जैसे की retirement, उस समय जब आप capable नहीं होंगे कुछ करने के लिए तब,
या उस समय भी जब आपको पैसों की जरूरत होगी अचानक से कोई बड़ा खर्च,
4. एक दिन Zero खर्च
अगर आपकी Income आती और पूरे महीने आपका साथ नहीं देती इसकी बड़ी वजह है कि आपको खर्च करने की आदत है, आपको हर रोज कुछ ना कुछ करने की आदत है, जिस दिन कोई जरूरत नहीं भी है तो भी आप वजह बना लेते है खर्च करने की इसलिए हर सप्ताह आपके महीने में एक दिन ऐसा होना चाहिए जिस दिन आप खर्च नहीं करेंगे,
शायद इसलिए कई लोग बृहस्पतिवार को खर्च नहीं करते है, वैसे तो इसके कई कारण हो सकते है, लेकिन ये हैबिट आपके खर्च करने की आदत को Break करती है,
आपके खर्च करने की speed इस वजह से धीरे धीरे कम हो जाती हौ, आप बार बार खर्च करने का बहना बनाना बंद कर देते है एक समय के बाद अगर ये आदत आपके अंदर आ जाती है क्योंकि इस आदत धीरे धीरे एक दिन से बढ़ती जाति है,
एक समय ऐसा भी आता है तब की कई बार पूरे सप्ताह आप तब तक खर्च नहीं करते है जब तक कि वाक़ई आपको इसकी ज़रूरत ना हो,
Salary आते ही खर्च हो जाती है?
अगर आपकी Salary/Income आते ही खर्च हो जाती है तो क्या कभी आपने ये देखा है कि इसके ज़िम्मेदार भी तो आप ही थे, ये सब आपका ही तो किया हुआ है जो आपने पिछले महीने में किया है जिसका भुगतान आप इस महीने कर रहे है,
- आपके पास कोई Budget नहीं होता, तब आप जरूरत से ज़्यादा want पर खर्च कर देते हो,
- उसके बाद अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए उधार लेते हो
- एक उधार ख़त्म नहीं हुआ होता कि आप तुरंत दूसरा उधार ले लेते हो
- हर बार अपने desire को satisfy करने के लिए आप दांव लगाते हो अपने स्कून का
इन सब की वजह से आप हर minute struggle करते हो,
बड़े बुजुर्ग इसलिए कहते थे कि जितनी चादर हो उतनी ही पैर पसारो, लेकिन आज तो लोग ये कह रहे है की अपनी चादर से बाहर पैर निकालो ताकि आप चादर को बड़ा कर सको,
लेकिन क्या सच में ये cycle कभी break होगा, क्योंकि desire किसी के कभी भी पूरे नहीं होते, एक ख़त्म होता है कि दूसरा आ जाता है, और इंसान हमेशा उसी struggle में जीता है,
Conclusion
अगर आप बिना Struggle के अपने Life को हर महीने enjoy करना चाहते हो, तो अपनी Income को जरूरी हिस्सों में बाटों, क्योंकि इसके बिना आप चाहे कितना भी कमा लोगे हमेशा वो इनकम आपके लिए कम होगी, जिससे आपका स्कून ख़त्म होगा,
पहले अपनी Income को उस Desire के बराबर करो उसके बाद खर्च करो, इससे बहुत सारे desire आपके खतम हो जाएँगे, जिनकी वजह में कोई जरूरत नहीं है
उम्मीद है इस Post से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी Comment में लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.










