Link copy ho gaya

Power, Paisa और Wealth की शुरुआत Habits से होती है… पहले ये जान लें।

Published On: July 17, 2026
Follow Us
यही सब शुरू होता है

क्या आपने कभी गौर किया है आप जब भी किसी सफल इंसान को जब सुनते हो, वो सभी बस एक ही बात पर ज़्यादा जोड़ देते है वो है आपकी Habit को सही दिशा देना, क्योंकि वो जानते है की वो बहुत ख़ास नहीं है की वो जो करते है बस वो ही उसे कर सकते है, बल्कि खास बात बस उनके हैबिट में है, एक छोटी सी हैबिट की वजह से पूरी पर्सनालिटी बदल जाती है,

हर वो इंसान जो आज सफल है उसके अंदर बहुत छोटी छोटी ऐसी आदतें है जो सभी मिलकर उसे सफलता की तरफ़ ले जाती है, वो सफल लोग बहुत सारे ऐसे काम है जो बार बार दोहराते है और एक दिन उसके वजह से उनके जीवन में बहुत सारे बदलाव दिखाई देने लगते है,

क्या आपने कभी महसूस किया है आपको Power, Paisa और Wealth सब चाहिए लेकिन क्या इसके लिए के आप कुछ करते है जो आपको इसे पाने में मदद करे, ज्यादातर नहीं,

ये बात तो तय है कि इसके लिए मेहनत तो सभी करना चाहते है, और करते भी है लेकिन ज्यादातर वो टीके नहीं रहते है कुछ ही दिनों में वो अपने पुराने रूटीन में आ जाते है, वो हार जाते है और बाद में वो ये सोचते है की ठीक है जो है वो ठीक है,

लेकिन बस 1% को बस पता है की अगर कुछ पाना है तो उसके लिए अपने अंदर उसके लिए हैबिट बनानी होगी जो बहुत दिनों तक उसे करते रहने में मदद करेगी, लेकिन क्या हैबिट को Build करना इतना आसान है ? जी नहीं, क्योंकि ज्यादातर लोगो को पता ही नहीं की ये कैसे काम करता है, आइए समझते है की हमारा ब्रेन किसी भी जरूरी एक्शन को कैसे अपनाता है और उसे हैबिट बन जाती है,

ये 3 स्टेप जो बनाता है आपका Future

आज आप चाहे कहीं भी ये है इसकी संभावना बहुत ज़्यादा है की आप अपने जीवन में वो सब कुछ हासिल कर सकते है जो आप अपने Dream में देखते है, इसके लिए बस आपको अपने अंदर Habit बनानी होगी,

सोचिए आप सुबह उठना चाहते है तो आप क्या करते है, हम में से ज्यादातर लोग बस सुबह उठने की आदत लगाने की कोशिश करते है, जिसमे वो हर बार फेल हो जाते है, क्योंकि वो हैबिट बनती ही नहीं, कुछ ही दिनों के बाद सुबह उठना बहुत जरूरी नहीं रह जाता, इसमें 90% लोग फेल हो जाते है, इससे पहले की आप पुछे की आख़िर तब क्या तरीका है, पहले समझते है हमारे दिमाग़ के काम करने को –

हमारा दिमाग़ इन 3 हिस्सों में बटा हुआ है –

  • सबसे पहला Conscious Mind – चेतन मन
  • दूसरा है Subconscious Mind – अवचेतन मन
  • तीसरा है Unconscious Mind – अचेतन मन

सबसे पहला Conscious Mind जो आपके दिमाग़ का बस 10% हिस्सा होता है वो Persent के लिए होता है, यानी अभी जो आप महसूस कर रहे है उसपर आप इसके मदद से React करते है, यानी अगर आपको कुछ करना है, या कोई ऐसी situation जहाँ आपको भागना है, या उसके हिसाब से आपके फैसले लेने की एब्लिटी आती है चेतन मन से, ये भाग बहुत छोटा होता है,

आपका ये दिमाग़ बहुत कुछ स्टोर नहीं करता, जो उसे बहुत जरूरी लगता है उसे करता है और बस आगे बढ़ जाता है, ये

दूसरा है Subconscious Mind ये आपके दिमाग़ का 20% हिस्सा है यहाँ आप Autopilot मोड पर चीज़ें करने लगते है, यानी कार चलाना, ब्रश करना, कोई ऐसा काम जो आप रोज करते है वो भी बिना ध्यान दिए आप कर सकते है, अपना या किसी का मोबाइल नंबर याद रखना, ये खासतौर पर वो नंबर होते है जो आप ज्यादातर अपने इस्तेमाल में लाते है,

यानी इस समय आप किसी काम को करते है और आप उसमे मास्टर हो जाते है तब का ये फेज होता है, ये भी आपके दिमाग़ का 20% हिस्सा होता है, – ये हिस्सा आपके काम में आने वाले चीज़ों को अचेतन मन को भेजता है ताकि आप उसे बहुत दिनों तक याद रख सके,

तीसरा है Unconscious Mind ये हिस्सा आपके दिमाग़ का सबसे बड़ा हिस्सा होता है ये एक स्टोरेज है, जैसे पुरानी कोई मेमोरी, कोई पूराना डर, आपका अनुभव, कुच्छ ऐसा जिसे आपने बहुत गहराई से अनुभव किया है, ये हिस्सा आपके दिमाग़ का 70% हिस्सा होता है, इससे आप साँस लेते है, पलके झपकाते है, धड़कन चलना जैसे बहुत सारे जरूरी काम जहाँ आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत नहीं बस वो होता है,

ये होती है आपको अपनी पर्सनालिटी, यानी आप कैसे है, आपका दिमाग़ कैसे काम करता है सब कुछ यही से होता है, आप बहुत सारी छोटी छोटी बहुत जरूरी चीज़ों को यहाँ स्टोर करते है,

ये तो थे आपके दिमाग़ के वो हिस्से जो काम करते है और इससे आपकी पर्सनालिटी बनती है,

अगर आपको कोई नई हैबिट बनानी है तो आपको तीसरे स्टेज पर जाना होगा, यानी Unconscious mind तक जाना होगा, वैसे आपका काम दूसरे स्टेज पर भी बहुत अच्छे से हो सकता है, अगर आप तीसरे पड़ाव पर नहीं भी जाते है तो भी आप प्रो बन सकते है,

नई हैबिट को Autopilot Zone बनावो

मेरे हिसाब से अगर आप कोई नई हैबिट बनाना चाहते है तो आपको अपने दिमाग़ के दूसरे भाग तक इसे पहुँचाना होगा, यानी Subconscious mind तक इसे पहुचना होगा, उससे पहले आपको आपको वो थॉट्स अपने दिमाग़ में पहुचने होंगे जो आप उस हैबिट से हासिल करना चाहते है, इसे manifest भी कहते है,

यानी आप अपने ब्रेन को ये बताते है की आपको क्या चाहिए, इसे आपको पक्का करना होता है, उसके बाद –

जब भी आप कोई नई हैबिट शुरू करते है तो आप पहले स्टेज पर होते है यानी Conscious Mind उसे करता है, यहाँ आपको किसी हैबिट को बार बार याद रखना होता है, और बार बार दोहराना होता है,

जैसे मान लीजिए आपको सुबह उठना है, तो आपको रोज सुबह उठना होगा, तब तक जब तक कि आपका दिमाग़ अपने आप आपको उस समय पर अपने आप ना उठा दे, इसमें समय लगता है, जब आप किसी काम को बार बार करना शुरू कर देते है, तो वो आपके लिए एक बहुत जरूरी काम हो जाता है,

अब आपका अवचेतन मन (Subconscious Mind) उसे करना शुरू कर देता है, आप एक निश्चित समय पर अपने आप सुबह उठना शुरू कर देते है, वो बहुत सारे लोग जो अपने अपने कामों में प्रो कहलाते है वो इसी वजह से होता है क्योंकि वो बार बार अपने उस काम को करना शुरू कर देते है,

नई हैबिट बनाने के लिए 3 रूल

अगर आप कोई नई हैबिट बनाना चाहते है तो आपको ये 3 नियम अपनाने चाहिए जो आपका ये सफ़र बहुत ज़्यादा आसान कर देता है,

  • हैबिट बनने से पहले आपको वो क्यों जरूरी है उसे अपने दिमाग़ को बताना होगा, जो वाक़ई real हो, उसे अपने फीलिंग से जोड़ना होगा
  • अब उस हैबिट को अपने किसी हैबिट से जोड़ना होगा, यानी सुबह में उठा कर सूरज को उगते देखना है,
  • उसके बाद वो आदत तब तक दोहरानी होगी जब तक की उसे करने में बहुत ज़्यादा energy लगना बंद ना हो जाये,

ये 3 नियम आपको किसी भी हैबिट को अपने अंदर बनने में मदद करते है, और जब आप अपने अंदर हैबिट बिल्ड कर सीख लेते है तो आप अपने गोल तक आसानी से पहुँच जाते है,

Conclusion

हम सभी किसी भी नए हैबिट को अपने अंदर Build करते समय ख़ुद को वजह नहीं देते उसे करने की और इस वजह से हमे एक समय के बाद वो काम अपने आप पर एक pressure जैसा महसूस होने लगता है, हम उस काम को एंजॉय नहीं करते है, हम बस कैसे भी पूरा करने की सोचते है उस काम को जिससे उस काम की Quality घटती है,

इसलिए कोई भी नहीं हैबिट को बनाने से पहले उसे करने की एक वजह देना जरूरी है, और उसके बाद उसे आसान बनाने के लिए अपने किसी दूसरी हैबिट या वांट से जोड़ना होगा, उसके बाद बस दोहराते जाइए, आप किसी भी नई हैबिट को 3 से 6 महीनों में अपने अंदर आसानी से बना सकते है,

उम्मीद है आईए आर्टिकल से आपके जीवन की दिशा जरूर बदलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर लिखिए, आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो !!

आपके खास, इसे भी पढ़े !!
बार-बार वही सोच रहे हैं? पहले ये जान लें।
अगला Decision लेने से पहले… ये ज़रूर कर लें।
अगली Book खरीदने से पहले… ये ज़रूर जान लें।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment