एक गुड लाइफ किसे नहीं चाहिए, लेकिन क्या आप उनके लिए काम कर रहे है?, जी नहीं, आपका जीवन बस चल रहा है, अच्छा हुआ तो ठीक है नहीं हुआ तो आप भगवान से माँग लेंगे, लेकिन सभी की आवाज ऊपरवाले तक नहीं पहुँचती,
लेकिन फिर भी अगर आपको एक अच्छा जीवन चाहिए तो आपको इन 4 चीज़ों पर जितनी जल्दी हो सके काम शुरू करना चाहिए, क्योंकि हमें बस उतना ही मिलता है जितना हम अपने लिए करते है, ऐसा नहीं है की आप अगर आज कुछ नहीं करेंगे तो भी आपका कल अच्छा होगा, सोच कर देखिए आपके लिए आज जहाँ भी है क्या वो आपके कल के कारणों की वजह से नहीं है,
आपके पास पड़ी हर एक एक चीज़ जिसके लिए आपने कभी ना कभी मेहनत की है, यहाँ तक कि आज जो आपने खाया है उसके लिए किसी ने मेहनत की है, इसलिए अगर आपको एक अच्छा जीवन चाहिए तो आपको उसके लिए अभी से काम करना होगा,
अच्छी लाइफ चाहिए तो इन 4 चीज़ों पर भी से काम करो
नेचर का नियम है आपको वही मिलता है जिसके लिए आप काम करते है, अगर आपको कल एक बेहतर सेहत चाहिए तो उसके लिए आज एक्सरसाइज करनी होगी, अगर आपको कल अच्छा भविष्य चाहिए तो आपको आज अपने नोवलैज पर काम करना होगा, अगर आप ये सोच रहे है की कल कोई मेरा फ़िक्र करे तो आपको अच्छे रिलेशन बनाने होंगे,
अगर आप चाहते है की मैं हर सिचुएशन को बारीकी से समझ पाऊं तो आपको अपने अंदर वो समझ बनानी होगी जिसके लिए आपको आज से ही काम करना होगा,
अच्छी सेहत पर काम करो
आज कई ऐसे पैसेवाले है जिनको ये अंदाज़ा था कि पैसे आ जाएँगे तो जीवन सबसे अच्छी होगी, उन्होंने उम्र भर बहुत ज़्यादा मेहनत की पैसे कमाने में, लेकिन सेहत पर कभी भी ध्यान नहीं दिया, नतीजा सब कुछ होने के बाद भी उस लक्ज़री को एंजॉय करने के लिए उनके पास सेहत नहीं है,
मैं ये नहीं कह कह रहा हूँ की आपको पैसे के पिछे नहीं भागना चाहिए, मैं ये कह रहा हूँ की अगर आपके जीवन में सब कुछ अच्छा है तो पैसा आपके पास आ ही जाएँगे, क्योंकि आपकी दिशा अच्छी हो जाती है,
इसलिए एक अच्छा जीवन चाहिए तो आप किसी भी उम्र में है अपनी सेहत पर ध्यान रखना शुरू कर दीजिए आज से ही, healthy खाना, एक्सरसाइज Discipline के साथ अपने लाइफ में ऐड करो, इससे आप हमेशा एनर्जेटिक महसूस करेंगे और Opportunity के पिछे भाग सकेंगे
अच्छी शिक्षा पर काम करो
एक अच्छे जीवन की नीव होती है अच्छी शिक्षा, क्योंकि इससे आपके जीवन में शारीरिक मेहनत कम हो जाती है आप स्मार्टली मेहनत करते है, सोचिए एक Doctor कभी अनपढ़ हो सकता है, क्या एक लॉयर अनपढ़ हो सकता है, क्या एक एक्टर अनपढ़ हो सकता है, अब आप कहेंगे की एक्टर अनपढ़ हो सकता है,
जी नहीं अब इस इंटरनेट के जमाने में एक्टर अनपढ़ है अगर तो एक समय के बाद काम मिलता बंद हो जाएगा, क्योंकि अब चाहे कुछ भी कर लो अगर आप अनपढ़ है तो आप इसकी संभावना बहुत कम है कि आप अपने जीवन में सफल हो पाएंगे, हाँ लाखो में एक की किशमत चमक जाती है लेकिन ये जरूरी नहीं की आप उस लाखो में एक हो,
वही अगर आप अपने जीवन में शिक्षा को महत्व देते है तो आपके पास बहुत सारी दिशा होगी जिससे आप अपने जीवन को अच्छा जीवन बना सकते है,
अच्छे रिश्तों पर काम करो
क्या आप जानते है की एक अच्छे जीवन के लिए अच्छे रिश्तों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि रिश्तें ही आपके जीवन के उतार – चढ़ाव में आपके साथ रहते है, चाहे आप जीवन के किसी भी स्थिति में हो एक अच्छे रिश्तें की वजह से आपकी रफ़्तार कई गुना तेज हो सकती है,
एक बहुत ही कॉमन बात समझिए, जब आप घर से दूर रहते है तो इसकी संभावना ना के बराबर है की आप समय पर खाएँगे, समय पर सोयेंगे या समय पर अपना कोई जरूरी काम करेंगे, वही अगर आप अपने Family के साथ है तो आपके हर काम समय पर होने लगते है, ऐसा क्यों, क्योंकि अब रुकने की कोई गुंजाइस नहीं है,
अगर आपको सफल होना है और आप अपने परिवार के साथ है तो आपके सफल होने की गुंजाईस बहुत ज़्यादा है, क्योंकि जब आप उदास होंगे तो कोई ना कोई आपको इस स्थति से तुरंत ही बाहर निकाल देगा, जब आप खुश होंगे तो आपकी ख़ुशी कई गुना बढ़ जाएगी क्योंकि तब आप परिवार के साथ होंगे,
अच्छे समझ पर काम करिए
एक अच्छा जीवन आपके लिए कुछ और मेरे लिए कुछ और हो सकता है, क्योंकि हम दोनों अपने अपने जगह से इसे देख रहे है, आज Social media का जमाना है जहाँ चाहे आप कितनी भी अच्छी लाइफ जी रहे है स्मार्टफोन स्क्रॉल करते ही आपके अंदर एक गिल्ट आ जाएगी, ऐसा क्यों क्योंकि इस तरह से उसे दिखाया जाता है है कि आपके अंदर FOMO दिखनी शुरू हो जाती है,
आपको ये लगने लगता है कि मैं जिस लाइफ को जी रहा हूँ इसमें कोई मज़ा नहीं है, और आप हो सकता है Depressed हो जाये,
लेकिन अगर आपमें एक अच्छी समझ है तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी, बेशक पूरी दुनिया के जीने का तरीका कुछ और हो आप अपने हिसाब से ही जियेंगे, आपके लिए क्या अच्छा है, आपके लिए एक अच्छी लाइफ क्या है इन सब को समझने के लिए आपके अंदर एक अच्छी समझ का होना भी जरूरी है,
ये सब कब आयेगा जब आपकी सेहत अच्छी होगी, जब आपके रिश्ते अच्छे होंगे और आपकी नोवलैज अच्छी होगी, और अगर ये सब अच्छा होगा तो आपका Focus बढ़ेगा जिससे पैसा भी आयेगा, क्योंकि तब आप किसी भी काम को सही ढंग से करेंगे,
Conclusion
हम सभी अपने जीवन में कुछ भी कर रहे है चाहे उसकी दिशा कुछ भी, लेकिन सभी के पास कारण एक ही है उस काम को करने का एक अच्छा जीवन, लेकिन इस प्रयास में ज्यादातर फेल हो जातें है, लेकिन अगर आप इन 4 चीज़ों पर काम करते है तो आपको ये समझ में आने लगेगा की आपको अपने जीवन में एक्चुअल में क्या करना है,
जिसे जीवन भी बेहतर होता चलता जाएगा, लोग आज बस पैसा कमाना चाहते है और इसकी वजह से कुछ भी करते है कुछ भी चाहते है, मन में बेचैनी, एक अजीब सा डर हमेशा घेरे रहता है, पूरे दिन भर में कई बार डिप्रेशन का अटैक उन्हें झेलना पड़ता है,
उम्मीद है इससे आपको सही दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न तो कमेंट में जरूर पूछिए
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









