Link copy ho gaya

Progress नहीं हो रही? ये 7 Signs जिनसे आपकी Growth रुक सकती है !

Published On: August 26, 2026
Follow Us
7 Sign जिससे Growth रुक सकती है

एक सच ये भी है की आप वो ही काम करते हो ज्यादायतर जिसमे आपको मजा आता है तो आप भीड़ का बस हिस्सा हो, क्योंकि जब भी आप अपने life में कुछ भी नया शुरू कर रहे होते हो उस समय आपको उस काम को करने में बहुत struggle करना पड़ता है,

अगर आप struggle नहीं किए है, तो ये भी तय है कि आपने अपने उस काम को अधूरा छोड़ दिया होगा,

अब अगर आपके life में growth नहीं है, जहाँ आप 5 साल पहले थे वही आज भी हो या हो सकता है कि आप उस जगह से भी नीचे चले गए हो, तो सबसे पहला और सबसे जरूरी Point ये है कि आपकी Habit उस तरह से आपने develop कर ली है जो habit आपको यहाँ रखे हुई है,

क्योंकि जब आप अपने life में सही direction पर होते हो तो धीरे धीरे आपके life में growth जरूर आता है, जो शुरुआत में बहुत छोटा होता है जो आप ना देख पाओ, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है ये कई गुना हो जाता है,

आइए देखते है कि क्या वो वजह हो सकती है जो आपके struggle का कारण हो, क्योंकि उसके बाद ही आप उसे सही कर सकते है,

आप Comfort zone में फसें है 7 Sign पहचाने

अगर हम अपने life में struggle कर रहे है अगर तो इसका ज्यादातर कारण होता है Comfort zone, अगर आपने अपने life style को अपने Comfort के हिसाब से बना रखा है, तो growth वहाँ नहीं होगी, क्योंकि लाइफ में growth के लिए आपको अपने limit को हमेशा पुश करते रहना होता है,

और जब भी आप अपने limit को push करते है यानी आपने अपने comfort zone को एक तरह से challenge किया है, जब जब आप limit को ऊपर ले जाते है आप एक नई benchmark बना लेते है,

अगर आप ऐसा कुछ नहीं कर रहे है तो हो सकता है कि आप इन 8 habit को अपने life style का हिस्सा बना लिया है, जिस वजह से चीज़ें आपके हिसाब से नहीं हो रही है,

नए काम से डर

हम जिस काम को बहुत दिनों से कर रहे है वो काम हम बहुत आसानी से बिना किसी ज़्यादा struggle के कर लेते है, बिना अपने body और mind को pressure में डाले, कई बार तो ये। unconsciously भी होता है, जैसे आप Car पहली बार चलना शुरू करते है आपको सब कुछ ध्यान देकर करना होता है,

लेकिन जैसे ही आपने Car को कई बार drive कर लिया है अब बहुत सारी चीज़ें अपने आप हो रही होती है, बिना आपके बहुत ज़्यादा force लगाएं,

लेकिन अगर आपने car को चलते समय शुरुआत में ही struggle ना किया होता तो शायद आप आप car इतनी अच्छी तरह से ना चला रहे होते,

अगर आप नया कुछ भी करने से डरते है क्योंकि आपको struggle करना पड़ सकता है, ये सोचकर आप action नहीं लेते है तो आप अपने life में कुछ भी नया कर ही नहीं पाइएगा, यानी growth zero,

Same Routine हमेशा

आप जब अपने लाइफ में शुरुआत करते हो, कुछ दिनों के बाद आप अपने daily दोहराओ से अपने लिए एक routine बना लेते हो, जैसे आपका हर दिन एक समय पर उठना, एक समय पर सोना, एक समय पर खाना,

यहाँ तक तो ठीक है बात तब बिगड़ती है जब आप अपने उस routine में कुछ भी बदलाव नहीं करते है,

जैसे अपने जरूरत के समय उस routine में कुछ सीखने के लिए नहीं जोड़ते है, कुछ नया करने के लिए समय नहीं जोड़ते है, तो एक समय के बाद आपकी growth पूरी तरह से रुक जाती है,

और एक समय के बाद आप जहाँ है वहाँ से भी नीचे जाना शुरू कर देते है, क्योंकि आपने जीवन में कुछ भी बदलता ही नहीं है, आपने कुछ नया कभी किया ही नहीं होता है,

कोई नई Learning नहीं

जैसे store किया हुआ पैसा एक समय के बाद ख़त्म हो जाता है अगर आप उसमे से पैसे बस निकाल रहे हो, उसी तरह से आपकी learning भी एक समय के बाद improve नहीं होती अगर आप कुछ नया नहीं सीख रहे है,

अगर आप अपने skill को improve नहीं कर रहे है तो एक समय के बाद वो outdated हो जाएगा, और तब आप चाह के भी कुछ नया नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अब कुछ करने के लिए आपको नई जानकारी, नई learning की जरूरत होगी,

सोचिए कुछ समय पहले सब कुछ manual आता था, अब सब कुछ AI driven आना शुरू हो रहा है, तो इस AI के दुनियाँ में अगर आप पुराने तरीके इस्तेमाल करेंगे तो आपके लाइफ में कुछ भी नया नहीं होगा, क्योंकि आपका skill outdated हो गया है,

Risk Zero

अगर आपके life growth पूरी तरह से रुक चुकी है तो ये जान लो को आप risk नहीं ले रहे हो, हाँ risk लेने में डर तो है, लेकिन उसी risk को थोड़ा calculative कर लिया जाये तो risk को कम किया जा सकता है,

लेकिन हम ऐसा नहीं करते है, हम उतना भी risk नहीं लेने को तैयार जितना हम manage कर सकते है,

सोचिए अगर आप कहीं जा रहे है और सामने रास्ता पूरी तरह से block है तो अब आप क्या करेंगे, आपको या तो उस block point को किसी तरह से पाड़ करना होगा, जिसमे chances है कि आपको चोट भी लग सकती है,

लेकिन अगर आप पार कर जाते है तो आप आगे और जा सकते है, या फिर आपकी वहाँ तक की सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी, ये बस risk की बात है, अगर आप risk लेते है तो आप नई opportunity को अपनाते है

Growth Zero Ignored

सबसे जरूरी बात जिनके life में growth रुक चुकी है ज्यादातर लोगो को इसके बारे में कोई idea ही नहीं है, उन्हें पता भी नहीं चलता, वो अपने daily routine में busy है, क्योंकि वो देख ही नहीं रहे है,

यहाँ तक कि बीच – bich में आ रहे sign को भी आप ignore कर देते है,

अगर आप growth को track कर रहे, तो आप ये देख पाएंगे कि growth किस state में है क्या ये constant है या नीचे जा रही है, क्योंकि ये sign हा की आप growth करेंगे या नहीं,

आपको बार बार अपने action के output को देखना होता है जिससे आप chizon को और अपने हिसाब से optimise करना होगा,

Change को Accept ना करना

हमारी Common mistakes में से एक mistakes ये भी है की हम जब भी कुछ करते है तो एक समय के बाद उसमे बदलाव की जरूरत होती है, वो ख़ुद में हो सकता है, हमारे आसपास के माहौल में हो सकता है,

लेकिन जैसे ही हमे change दिखाई देता है हम तुरंत ही उसे माना कर देते है, वो चाहे direct ना बोलना हो या अपने action से उसे avoid करना हुआ,

लेकिन एक समय के बाद अगर आपको life में अगर growth चाहिए तो आपको उसके हिसाब से अपने enviornment को बदलना होता है, ताकि आगे का रास्ता हमारे growth के लिए आसान हो,

अगर आप growth के according कुछ बदलाव नहीं कर रहे है तो भी वजह हो सकती है की आप अपने growth को ख़ुद ही रोक लें,

Familiar action लेना

सबसे ज़्यादा कमाल की बात है की हम में से ज्यादातर लोग वही काम वही pattern हमेशा repeat करते है जो हम पहले से करते आ रहे है, जैसे की कुछ करने का तरीका, बात करने का तरीक़ा, उठने बैठने का तरीका, जैसे कई,

यानी हम वही pattern बार बार दोहरा रहे है जिसमे already हम pro है,

हम वो नई कर रहे है जो आगे के लिए सही है, यानी कुछ नया, कुछ अलग, कुछ इस time के according, और यही हैबिट है की 99% लोग अपने life में एक समय के बाद आगे grow नहीं कर पातें,

अगर आप समय के साथ अपने आप को अपने gesture को improve नहीं कर रहे है तो इसका मतलब की आप आगे grow नहीं करना चाहते,

यहाँ मेरा ख़ुद का example बहुत अच्छा रहेगा, 2021 से 2023 तक मैंने अपने action को बार बार दोहराया, इतनी बार की उसे करते समय मुझे नींद आने लगती थी, यानी कुछ भी productive नहीं कुछ भी valuable नहीं,

यहाँ तक कि मैं अपने skill को आने वाले कल के लिए improve भी नहीं कर रहा था, एक समय के बाद 2024 में मैं अपने peak label से बहुत नीचे गिर गया, और उसके बाद आज तक struggle कर रहा हूँ जब मैं आपके लिए इसे लिख रहा हूँ,

लेकिन अब मैंने बहुत कुछ अपने अपने profession के अंदर बदल दिया है,

अगर आप इस post को आज के date के 24 महीने के बाद भी पढ़ रहे है इसका मतलब ये है की मैंने ये सारे Habit को अपने life के लिए बदल लिया है, अब मैं अपने growth पर हूँ, क्योंकि हो सकता है कि मैं इसे आज लिख रहा हूँ,

आप इसे कभी जान ही ना पाओ, क्योंकि मैं कहीं खो चुका हूँगा भीड़ में अपने ही गलती की वजह से,

Conclusion

अगर आपके life में motion नहीं है तो इसका मतलब साफ़ है की आप growth रुकने वाली है या रुक चुकी है, आपके लिए इस Post को लिखते समय भी मैंने बहुत सारे demotivation को पहले हटाया है, उसके बाद मैं इसे लिख रहा हूँ,

मैंने इसे लिखने से पहले खुद को motivate किया है उसके बाद आपके लिए इसे लिख रहा हूँ, क्योंकि अब मुझे ये साफ़ साफ़ पता है की आज मैं या आप जहाँ भी है अगर ये life struggle से भड़ीं है तो इसके लिए हम ही जिम्मेदार है, हमने ही ऐसे कुछ action लिए है जिसकी वजह से growth ऊपर जाने के बजाये नीचे जा रही है,

उम्मीद है इस post से आपके सोचने और action लेने का तरीक़ा बदलेगा, कोई प्रश्न हो तो comment में ज़रूर लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए खास, जरूर पढ़े !!
नया साल शुरू करने से पहले ये 8 गलतियाँ जान लें, अगला पूरा साल बच सकता है!
ये 5 Habits आपके Life Growth Fast बना सकती है, जो 90% लोगो को बहुत छोटा लगता है!
खुद की नजरों में Respect बढ़ानी है? ये 7 Habits आज से शुरू करें।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment