Only One Habits Early to Bed Early to Rise Change Everything : क्या आपको भी रात में देर से सोने की आदत है, तो मैंने ये दावे के साथ कह सकता हूँ कि आप अपने Success की Race से पहले ही बाहर हो चुके है , क्योंकि सोने का सही समय रात ही है, आप दिन में चाहे जितना भी सो लें, आप थके हुए ही होंगे, वही अगर आप रात में अच्छी नींद ले रहे है तो आपकी Energy रात में देर से सोने वालों से ज़्यादा होगी,
आज इस इंटरनेट के जमाने में हम जहाँ समय पर सोने को बहुत महत्व नहीं देते, वो पुरानी कहावत तो आप सबने सुनी होगी की ” जो सोवत है सो खोवत है ” लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बस इस एक habits से आपके जीवन में बहुत बदलाव आ जाते है, आपके समझने और सोचने की दिशा बदल जाती है,
आप समय पर अगर सो जाते है और समय पर जग जाते है तो आप धीरे धीरे उन 1% लोगो के लिस्ट में आ जाते है जो बस इस Habits से Success की तरफ़ अपना कदम बढ़ा चुके होते है, आपने अपने बुजुर्गों से इस बारे में ज़रूर सुना होगा आइए इसे जड़ा बारीकी से समझते है ताकि आप इसे देख सके,
Wye Sleep On Time
आइए देखते है कि आपको समय पर क्यों सोना चाहिए, ताकि आप समझ सके की ये क्यों जरूरी है आपके लिए, क्योंकि बहुत से लोगो को लगता है की 7 से 8 घंटे सोना ही है ना इसे तो 24 घंटों में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन नहीं ये बस सोने को लेके नहीं है,
अगर आप रात में जल्दी सोते है और जगते है तो आपके शरीर में कई बदलाव होते है आपके सोचने का नजरिया बदलता है,
Biological Clock
सूर्य की रोशनी में शरीर का अलग तरह से काम करता है, आप कभी भी उजाले में सोयेंगे तो आपको कई बार ऐसा लगेगा की आप सोए ही नहीं है क्योंकि आपके दिमाग़ और शरीर जाग रहा होता है, सूर्य की रोशनी को शरीर और दिमाग़ पहचानता है और उसे लगता है कि ये अभी सोने का समय नहीं है लेकिन क्योंकि आप रात में नहीं सो रहे है तो बॉडी को नींद भी जरूरी है,
इससे आपके शरीर और दिमाग में कहीं ना कहीं contradiction होता है और कई बार हमें सोने से Energy नहीं मिलती है, इससे थकान होती है, अगर आप इसे बार बार दोहराते है तो आपके शरीर के Biological Clock जो दिन और रात को समझता है और शरीर में अलग अलग harmons को Release करता है वो बंद हो जाता है, जिसका दुष्प्रभाव आपके शरीर पर होता है, इसलिए जल्दी सोने और जल्दी जागने से कई अच्छे बदलाव आप देख सकते है,
Morning Freshness
अगर आप रात में जल्दी सोते है तो आपकी नींद आसानी से जल्दी खुल भी जाएगी और आप देखेंगे की आप fresh होंगे, उनके मुक़ाबले जो रात को देर से सोते है और देर से जागते है, इससे शरीर से बदलाव होंगे ही साथ में आपके सोचने और निर्णय लेने की ability भी बदल जाएगी, अगर आप सुबह में जल्दी जागते है तो आपके पास अपने daily life से पहले थोड़ा समय मिल जाएगा,
कोई भागदौड़ नहीं आप धीरे धीरे अपने पूरे दिन को shedule कर सकते है, Morning Exercise, Morning Rituals कर सकते है और सबसे बड़ी बात आप ये Visualise कर सकते है बड़ी ही आसानी से की आप अगले 5 से 10 सालों में ख़ुद को कहाँ देखते है, क्योंकि ये सब करने के लिए आपके पास समय होगा और शान्ति होगी,
मैंने कई लोगो को देखा है की उन्हें काम पर 10 बजे जाना होता है और वो बस 10 मिनट पहले ही उठते है, अब आप समझ सकते है जो सुबह की कुछ जरूरी चींजें जो जीवन की नीव होती है वो ही वो रोज़ाना Skip करते है, आप सोचिए ऐसी स्थिति में जीवन कैसा होगा,
Self Talk
इस भागदौड़ भाड़ी Life Style में लोग Autopilot पर जी रहे है, जिसमे हम अपने आप को ही ज्यादातर समय नहीं दे पाते, वो बस काम कर रहे है, लेकिन रोज़ाना एक ही तरह के काम करके अलग result कैसे आ सकता है, लेकिन अगर हमें रोज़ाना ख़ुद को देखने के लिए बस 5 मिनट मिल जाये तो सोचिए की जीवन की दिशा कैसे बदल सकती है, अगर आप सुबह जल्दी उठ जाते है जब आपके घर में ज्यादातर लोग सो रहे होते है,
आपको किसी के सवालों का जवाब नहीं देना होता है बस आप Self के बारे में जा सकते है बात कर सकते ख़ुद से, ख़ुद के feeling और Emotion को समझ सकते है, अगर दिमाग़ में कोई Conflict है तो ख़ुद से बात करके उसे सुलझा सकते है, एक Self vison Board बना सकते है, ख़ुद के Improvement पर ध्यान दे सकते है
सोचिए आप अपने जीवन को बारीकी से रोज़ाना देख रहे है तो आप ये जान सकते है कि कौन से हैबिट को छोड़ना है और किस Habits को Develop करना है, बस ये एक habit आपको अपने जीवन में बहुत आगे ले जा सकती है,
Mind Fulfilment
आज और ज़्यादा चाहने की वजह से लोग अपने जीवन को बस Burn कर रहे है, जीवन में सुकून की अलग परिभाषा होती है, अगर आप भीतर से संतुष्ट है तो आपको सब कुछ बहुत बारीकी से दिखाई देगा, वही अगर आप बस भाग रहे है तो आप जीवन के कई रंग को नहीं देख पाएंगे, इसके लिए आपको सुबह में उतना होगा और देखना होगा खुद के साथ बैठ कर की आपके पास वो क्या है जो बहुत लोगो के पास नहीं है,
आप देख सकते है की आपको जीवन में बहुत ज़्यादा भागने की ज़रूरत नहीं है आपके पास पहले से कई सारी चीज़ें है, ये सब तब आप देख सकते है जब आप सुबह में उठेंगे और शांति से बैठ कर थोड़ा Mind Fulfilment पर ध्यान देकर देखेंगे,
ऐसा करने से आपके मन और शरीर में चल रही conflict धीरे धीरे ख़त्म हो जाएँगे और आपका मन शांत और एक जगह पर लगना शुरू हो जाएगा, आप जो भी काम करेंगे वो जल्दी आप कर पाएंगे बिना किसी Disturbance के
Conclusion
आपने जल्दी सोना क्यों है और जल्दी जागना क्यों इसके बारे में ढेर सारी बातें पहले से सुनी होगी, लेकिन ये बातें मेरे जीवन में बहुत मायने रखती है, क्योंकि जब तक पता नहीं होगा की जाना कहाँ है क्या आपके लिए अच्छा है आप सही दिशा चुन ही नहीं पाएंगे, और ऐसी स्थिति में आप बस भटकते रहेंगे, अगर आप सुबह में बस जल्दी उठ जाते है तो आप देख सकते है,
आपकी क्या राय है मुझे कमेंट में जरूर बताए, आपके अगर कुछ सवाल हो तो मुझे कमेंट में जरूर बताए, मुझे इंतज़ार रहेगा, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









