Link copy ho gaya

मैं हमेशा Busy था, लेकिन Productive नहीं — फिर मुझे वजह समझ आई

Published On: June 23, 2026
Follow Us
हमेशा Busy था लेकिन Productive नहीं

क्या आपने कभी गौर किया है की आज आप पूरे दिन Busy थे लेकिन क्या वाक़ई आप Productive थे? जी नहीं हम में 90% लोग प्रोडक्टिव नहीं होते, क्योंकि हम ये सोचते ही नहीं है कि हमारे लिए कौन से काम सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, हम बस काम करते है और हमें लगता है कि हम प्रोडक्टिव है,

आज हम में से ज्यादातर लोगो का जीवन कुछ ऐसा ही चल रहा है हमें कल क्या करना है हमें नहीं पाता है, हम बस वो करते है जो हमें उस समय समझ में आता है, इसे आप सप्ताह के आखिरी दिन Sunday देख सकते है, इस दिन सुबह से शाम बस यूँही निकल जाता है, यानी महीने के कम से कम 4 sunday और साल के क़रीब 50 दिन पूरे बर्बाद, अब आप आपने उम्र के हिसाब से देख सकते है की आपने कितने दिन बर्बाद किए है अपने जीवन के, बस ये सोच कर की आज Sunday है,

अगर मैं अपनी बात करूँ तो 2020 तक मैंने क़रीब 1500 अपने 30 की उम्र तक बर्बाद किए होंगे, ये पूरी तरह से Real है, हो सकता है आपके जीवन में ये आकड़ा ज़्यादा या कम हो सकता है, ऐसा नहीं है कि मैं इन दिनों कुछ भी नहीं का रहा था, बल्कि मैं वो कर रहा था जिसका Result शायद मुझे कभी मिला ही नहीं,

मैं उस हमेशा Busy था लेकिन Productive नहीं था

2020 तक मैं बस रोज़ाना काम को करता था, जो भी उस समय सामने आता था, जैसे की घर का काम, वर्क इत्यादि, इसमें क्या बहुत जरूरी है क्या जरूरी नहीं है, किस काम को करने से कितना रिजल्ट आएगा, ये सब कुछ भी नहीं सोचता था, इस वजह से मैं ज्यादातर अपने वो काम छोड़ दिया करता था जो बहुत जरूरी हुआ करते थे, जिससे मुझे बहुत ज़्यादा रिजल्ट मिल सकता था,

कई बार मैं जब काम करना होता था उस समय किसी दोस्त के कहने पर चल निकल जाता था, या काम करने के समय में स्मार्टफोन में Grocery ऐड करने लगता था, या जरूरी खरीदारी करने निकल जाता था, जो काम बाद में किए जा सकते थे, लेकिन मैं बहुत जरूरी अपने काम को छोड़ कर ये सब करता था,

यानी कब क्या करना है इसका कोई बैलेंस नहीं था मेरे जीवन में, 2019 में जब Covid आया तो मैंने देखा कि पिछले कई सालों में मैंने अपने फ्यूचर के लिए कुछ किया ही नहीं, बस रोज के जीवन को जी रहा हूँ, मैं तब Content Creation शुरू कर दिया था, लेकिन वो Consistent नहीं था,

लेकिन जब मुझे ये realise हुआ मैंने अपने काम को एक निश्चित समय पक्का करना शुरू कर दिया,

उस समय मैं बस अपना ब्लॉग, आर्टिकल और वीडियोज क्रिएशन को देने लगा, चाहे कुछ भी हो जाये उस समय मैं ज्यादातर यही काम कर रहा होता था, अगर कोई बहुत जरूरी काम ना हो इसके आलवा तो, उसे फ्री टाइम पर छोड़ दिया करता था,

अब क्योंकि मेरा कोई बॉस नहीं था जो मुझे अभी करना है बोलके प्रेशर दे ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैंने अपने काम को एक फिक्स्ड समय देना शुरू कर दिया, और ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी और लाइफ चेंजिंग निर्णय था,

मैं अपने काम पर पहले से ज़्यादा फोकस्ड था, टाल मटोल पहले से कम से कम था, ऊपर से ग्रोथ भी बहुत अच्छी थी, मैंने इसी समय अपने जीवन में बहुत कुछ अचीव किया, बस एक सही निर्णय लेकर,

ये 3 आदत आपके जीवन को सही दिशा देते है

आप अपने जीवन के किसी भी पड़ाव पर है और जीवन में कुछ पाना चाहते है तो आपको अपने जीवन में अपनी आदत को बदलना होगा, जो मैंने सीखा इन दिनों में वो शायद आपके जीवन को भी सही दिशा दे सकती है मेरी तरह –

क्योंकि आपके जीवन में अगर आपको बदलाव लाना है तो उसके बारे में आपको ही समझना होगा, कोई भी आके आपके जीवन को सही दिशा नहीं देगा, इसलिए इन 3 आदत को अपनाइए –

देखिए की आपको क्या चाहिए अपने जीवन से

इधर – उधर हमेशा भागने के बजाये आपको ये देखना होगा कि आपको अपने जीवन से का चाहिए, देखिए कि क्या आपको अपने हेल्थ पर काम करना चाहिए, क्या आपको अपने फाइनेंसियल हालात बदलना है, क्या आपके लिए पढ़ाई जरूरी है, क्या आपक अपने जीवन में ज़्यादा कन्फ्यूज्ड है, क्या आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाना है,

ये आपको ख़ुद समझना होगा कि आपको क्या चाहिए अपने जीवन से, अगर आपको अब भी कुछ समझ नहीं आ रहा है तो बस अपने थॉट्स पेपर पर लिखना शुरू कर दीजिए, रोज़ लिखिए 15 और 30 दिनों तक, उसके बाद उन्हें एक बार पढ़िए आपको समझ में आ जाएगा की आप कहाँ ज़्यादा दबाव दे रहे है, ये आपके लिखावट में पता चल जाएगा,

हर रोज अपने सबसे जरूरी 3 काम लिखिए

अब जो भी आपको अपने जीवन में चाहिए उससे जुड़ी 3 सबसे जरूरी काम लिखिए, जैसे की मैं अपने 3 काम कुछ ऐसे लिखता हूँ –

  • Exercise करूँगा और उसके बाद कम से कम 10 पेज बुक पढ़ूँगा
  • Content create करूँगा – 1 Shorts Video, 1 Long Form Video और एक Article daily
  • उसके बाद कोई जरूरी काम करूँगा, जैसे की Grocery, Bill payments, फ्रेंड से मिलना हो, दावा लाना हो, ऐसे बाक़ी काम,

ये मेरी priority के हिसाब से बदलता है जैसे कोई जरूरी काम करना,

आप भी अपने हिसाब से जो भी आपको अपने जीवन में सबसे ज़्यादा जरूरी लगे, ध्यान रखें वो 3 काम ऐसे होने चाहिए जो आपके जीवन में 80% Result देती है, यहाँ आपको बस टास्क लिखने नहीं है, बस जरूरी काम ही लिखने है !!

जरूरी काम के लिए टाइम ब्लॉक करिए

जो भी मैंने टास्क लिखे है उसे पूरा करने के लिए मैंने टाइम भी ब्लॉक किया है पूरे दिन भर का, मैं जो भी टास्क लिखता हूँ उसे करने के लिए उस काम के हिसाब से एक समय भी निर्धारित करता हूँ,

जैसे Exercise और पढ़ने के लिए मैंने 1 से 2 घंटे सुबह का समय दिया हुआ है, इसके बाद अपने Content Creation के लिए क़रीब 6 घंटे उसके बाद जो जरूरी काम है उसके लिए उस काम के हिसाब से समय डालता हूँ,

जब मैं टास्क के साथ समय को जोड़ता हूँ तो मुझे clarity मिल जाति है, मैं तब उस समय कुछ भी नहीं करता, बस उसी काम को करता हूँ, क्योंकि उस समय तक मुझे उस काम को पूरा करना होता है,

अगर मैं ऐसा नहीं करता तो हो सकता है मैं exercise बस 20 मिनट ही करता या book reading बस 10 मिनट ही करता, या article लिखने के लिए मैं 2 दिन ले लेता, इसलिए मैंने टाइम ब्लॉकिंग करता हूँ अपने टास्क के लिए

पिछे 7 सालों में मैंने इस हैबिट की वजह से बहुत कुछ अचीव किया है, मैंने कभी भी ये नहीं सोचा था इससे पहेल की आपकी आदतें ही आपको सब कुछ दिलाती है, किशमत को भी हैबिट का सपोर्ट चाहिए होता है,

Conclusion

अगर आप हमेशा Busy रहते हो लेकिन उसका कोई Positive इंपेक्ट आपके लाइफ में आपको दिखाई नहीं दे रहा, तो आपको अपने हैबिट को बदलने की जरूरत है, वो करो जो वाक़ई ज़रूरी है दुनिया भर के बहुत सारे काम आपको नहीं करने है वो करना है जो वाक़ई आपके जीवन के हिसाब से आपके लिए जरूरी है,

इन 3 हैबिट को आप भी आजमा सकते है, ये हैबिट आपके जीवन में बहुत बड़े बदलाव लेकर आएगी, हाँ कुछ दिनों में इसका परिणाम आपको बेशक ना दिखाई दे लेकिन जैसे ही साल बीतेगा आपको दिखाई देना शुरू हो जाएगा कि सही हैबिट में कितना पावर होता है !!

इसे भी पढ़ो, ये आपके लिए बहुत जरूरी है !!
मुझे देर से समझ आया कि मेरी जिंदगी इन 3 Pillars पर टिकी है !!
आपका Focus खत्म नहीं हो रहा, आप उसे गलत जगह बर्बाद कर रहे हैं !!
17 साल बाद समझ आया ये 2 तरह के लोग हमेशा सफल होते है !!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment