Link copy ho gaya

Assess the Task, Analyze the Possibility : बस 1% ही कुछ भी करने से पहले इसे देखते है, 99% इस वजह से बार बार Fail होते है

Published On: March 10, 2026
Follow Us
Assess the Task, Analyze the Possibility

Assess the Task, Analyze the Possibility : क्या आप बार बार Fail हो जातें है, आपने अभी तक कई काम शुरू किए, कई Goal बनाये लेकिन क्या आप भी अपने लगभग सभी Goal में Fail हो जातें है, ऐसा सभी के साथ जरूर ही होता है, जब भी हम कोई Goal बनातें है हमें लगता है कि इसे पूरा करना वाकई बहुत ज़्यादा आसान है,

लेकिन जब हम Action लेते है तो धीरे धीरे हमारा Motivation ख़त्म होने लगता है क्योंकि की चीज़ें हमारे ढंग से नहीं हो रही होती है, उसके बाद हम हार मान लेते है, लेकिन क्या ये पूरा सच है, क्या कई बार सच नहीं होता है, क्या अपने ये नहीं देखा की आपके Capacity के हिसाब से वो Goal आपके लिए था ही नहीं,

चाहे आप कितना भी वहाँ Action ले लेते आपको उस Goal में हारना ही था, हम में से कोई Super Human नहीं है, लेकिन हाँ हम सभी किसी ना किसी में Best है, अगर हम वो चुनें जिसमे हम Best है तो इसकी संभावना बहुत कम होगी की हम हार जायें, आज कल 99% Goal अपने Caliber को देखते हुए नहीं, बल्कि Influence हो कर बनाये जा रहे है, ये भी एक वजह है जिससे हम जल्दी हार जातें है,

Assess the Task Analyze the Possibility

अगर हम कोई भी Goal या Task को करने से पहले ये देखना शुरू कर दें की क्या ये वाक़ई पूरा हो सकता है, क्या इस Task के लिए हम जो Action लेने जा रहे है ये वाक़ई सही है, शायद आपको ये लग रहा होगा की किसी भी Action को लेने से पहले हम Result कैसे देख सकते है,

देखिए मैंने यहाँ Result देखने के लिए नहीं कह रहा हूँ, हम सभी के अपने Possibility और Negative Area है, हम कुछ action में माहिर होते है और कुछ में नहीं, ये सभी के साथ होता है, हर किसी का अपना एक Area होता है जिसमे वो माहिर होता है, अगर आप Acting बहुत अच्छा कर लेते है, तो ये जरूरी नहीं की आप गाना भी अच्छा गा सकते है, ये बहुत Rare ही होगा,

इसी तरह से आपने अगर अपना Goal गाना गाने का बना लिया और आपकी Voice अच्छी नहीं है तो आप बस Practice से उस Goal को नहीं पा सकते है, आपके अंदर वो Super Power होनी चाहिए, तभी आप उसका और धारदार बना सकते है, अब अगर आप हर Goal को ऐसे देखने लगे की आप क्या कर सकते है और क्या नहीं, तो आप समझ जाएँगे कि आपको कैसे Goal बनाने चाहिए,

हाँ आप बिना ये देखे कुछ कदम तो उस Goal के लिए ज़रूर चल सकते है लेकिन वहाँ आप Success नहीं पा सकते है,

इसे भी पढ़े : Decide how you spend your day : इसी आदत से 99% Fail हो जातें है, बस 1% इस Habit को अपना कर हो जातें है Successful

Hard Work’ and ‘Dead-End Work’

अगर आप वो नहीं चुनते जिसमे आप माहिर है तो आप चाहे कितनी भी मेहनत कर लें आपको सफलता नहीं मिलेगी, वो सारा मेहनत बेकार है, अगर आपको नहीं पता अभी तक की आप किस में माहिर है तो आपको किसी भी Goal बनाने से पहले अपने सभी नज़दीकी से बात करिए और पुछिये की आप किस में माहिर है,

आपके जो सबसे करीबी है जो आपको जरूर बतायेंगे की आप किस में माहिर है, अब जो भी आपके बारें में बताया है आपको उसे समझते है उस तरह के Goal बना कर उस पर Action लेने की जरूरत है, अगर आप ऐसा करते है तो आपको एक Skill ऐसा जरूर मिल जाएगा जिसमे आपको भी लगेगा की आप माहिर है, और उस तरफ़ action लेने पर आपको Result जरूर मिलेगा,

The 10-Minute Reality Check

किसी भी Goal को बनाते समय आपको उस Goal की Reality भी जरूर देखनी चाहिए, क्या आप उस Goal में Successful हो पाएंगे या नहीं, जो भी career Outdated हो चुका है अगर आप उसमे ही माहिर है तो यहाँ रुक कर देखने की जरूरत है की उस Goal की reality क्या है,

अगर आपको पता है की आपकी Skill क्या है और वो अब काम नहीं करता तो आपको उससे मिलता जुलता कुछ चुनने की जरूरत है और उस पर आपको एक्शन लेने की जरूरत है, आपको किसी भी Goal पर बस करने के लिए नहीं जाना चाहिए, कुछ देर रुक कर आपको ये जरूर देखना चाहिए की इस Goal की reality क्या है,

आज कल Gym का trend बहुत है सभी Muscular Body चाहते है, लेकिन क्या Gym जान से ही Result मिल जाएगा जी नहीं, शायद आपको इससे Negative Impact मिले अपने Body पर, आपके Muscular Body बनाने में 70% हिस्सा आपके Diet का होता है फिर आती है workout और फिर Rest करना आता है, इस Process से बनती अच्छी Physic,

इसे भी पढ़े : Consume less Information : बस 1% Successful Quantity पर नहीं बल्कि Quality पर ध्यान देतें है और हो जातें है Successful

The Cost of Opportunity

जब आप किसी Goal को चुनते है तो आपको ये भी जरूर देखना होता है कि इस Goal के लिए Opportunity Cost कितनी आने वाली है, यानी की आपको इसके लिए कितनी मेहनत करनी होगी, इसके लिए आपको खर्च कितना आएगा, आपको इस Goal के लिए क्या छोड़ना होगा, अगर आप किसी Goal को Set करते हुए ये देख लेते है तो ही आपको उस Goal में सफलता मिलती है,

Celebrity Trend बहुत पहले से चला आ रहा है, हम सभी अपने चहेते Stars की तरह दिखना चाहते है, कई लोग तो इसके लिए daily routine भी बना चुके है, लेकिन क्या आपको पता है की इसके लिए आपको क्या क्या छोड़ना पड़ सकता है, ख़ान – पान के साथ अपने routine सब कुछ,

एक अच्छे Personality के लिए आपको बहुत Sacrifices भी करने होते है, इस Opportunity Cost को देखते हुए आपको कोई Goal set करना चाहिए, तब शायद इसमें सफलता मिलने की उम्मीद बन जाती है,

Validation Before Execution:

अगर आप कोई Goal बनातें है तो उसे Execute करने से पहले आपको ये जरूर देखना चाहिए हर नजरिये से की क्या वाक़ई ये Goal मेरे लिए Perfect है, की बस ये एक Influence है जिसपर बिना सोचे आप action ले रहे है, इसका सीधा उदाहरण है वो लोग जो बिना सोचे अपने शरीर में बदलाव करवातें है, और उसका नतीजा और भद्दे दिखने लगते है,

इसलिए जो भी Action आप लेने वाले है उसका Reaction क्या होगा इसे भी देखना बहुत जरूरी होता है, अगर आप ये देख पाये तो आप ये आसानी से देख पाएंगे की ये Goal आपके लिए वाकई सही है या नहीं,

इसे भी पढ़े : Give Yourself limited time to Decide : ठान लिया तो कर दो, बस 1% इसे समझ कर हो जातें है Successful,

The Power of ‘No’ to Impossible Tasks

एक बहुत जरूरी Action है “नहीं ” बोलना जो हम में से ज्यादातर लोग नहीं कर पातें है, हम daily Goal बनाते ही जातें है क्योंकि एक छोटे से action को लेने भर से हमें कई बार ये लगता है की हमने कुछ तो किया है, लेकिन वही अगर हम किसी भी Task को करने किसी Goal को set करने से पहले देख लें उसकी possibility को देखते हुए,

तो शायद 90% Goal को हम ना कहना सीख जाएँगे, हमें अपने जीवन में सौ Skill नहीं बनने है किसी भी एक Skill में माहिर बनना है Top पर जाना है, लेकिन हाँ जिस भी Goal को हाँ बोला है बस उसके प्रति ईमानदारी से आगे बढ़ना है,

Micro-Testing for Huge Success

अगर आपको अभी नहीं पता है की मेरे लिए सही Goal क्या है, आपको इसमें कोई मदद भी नहीं कर पा रहा है तो आपको अपने पसंद के हिसाब से कोई भी 5 से 10 Goal की एक List बनानी है और और सभी को एक एक करके समय देना है, सभी Goal के लिए आपको कम से कम 30 से 90 दिन देने है,

ऐसा जब आप करते है तो कुछ समय के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप किस Skill में माहिर है और आपके लिए कौन सा Goal सही है, क्योंकि आपने अपने सभी Goal के लिए Micro Testing की है, इस प्रक्रिया को आपको तब तक दोहराना है जब तक कि आपका वाला मिल नहीं जाता, जब आपको अपना वाला मिल जाएगा तो आपको Successful होने से भी कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि उस action को लेने में आपको मजा आने लगेगा,

इसे भी पढ़े : Consume less Create more : इसलिए बस 1% होते है Successful Creature और 99% होतें है Consumer

Conclusion : मेरी राय में

किसी भी काम को बस कर देने से सफलता नहीं मिलती, action लेने से पहले आपको कई बार ये भी देखना होता है कि आपका action सही है भी या नहीं, क्योंकि आपके पास समय और Energy दोनों ही limited है अगर आप उसका सही इस्तेमाल नहीं करते है तो आपके Fail होने की संभावना बहुत ज़्यादा है,

वही अगर आप सही Action लेते है तो धीरे धीरे आप सही दिशा में जातें है, आपको सही समय पर सही action लेने पर ही सफलता मिलती है, उम्मीद है अब आप अपने action को देखना शुरू कर देंगे, कोई प्रश्न हो तो अभी पूछिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment