Give Yourself limited time to Decide : क्या आपके भी कई Goal बस इसलिए पूरे नहीं हुए क्योंकि आपने उसके ऊपर कभी Action ही नहीं लिया, उस Goal के लिए आपने Planing की थी लेकिन Action कभी नहीं लिए और अब आपको वो Goal इतना Important नहीं लगता है, तो आप भी 99% उन लोगो के list में है जिन्होंने कभी अपने कोई Goal पूरे ही नहीं किए,
Warren Buffet से जब पूछा गया कि 60 मिनट आपके पास है और आपको कुल्हाड़ी से पेड़ को काटना है तो आपका अगला कदम क्या होगा, उन्होंने बिना रुके जवाब दिया मैं 55 मिनट तक पहले अपने कुल्हाड़ी की धार को तेज करूँगा, जी हाँ जब आप Action लेते है किसी Goal के लिए तो आपको शुरू में 90% तक कुछ भी Improvement दिखाई नहीं देता, लेकिन अगर आप उस Goal को बस पूरा करने में लग जातें है तो पूरे होने के बाद उसका Result आपको जरूर दिखाई देता है,
इसलिए बस सोचने और Planning के साथ आपको उस Goal पर Action लेना शुरू करना चाहिए, भले ही वो action बहुत छोटा ही क्यों ना हो,
Give Yourself limited time to Decide
अगर आपने बहुत सोच समझ कर कोई Goal बना लिया है तो उसे थोड़ा समय दीजिए, Goal के साथ उसे पूरा करने के लिए एक Deadline बनाइए और बस Action लेना शुरू कर दीजिए, धीरे धीरे आपको Clarity मिलनी शुरू हो जाएगी, की वाक़ई ये Goal आपके लिए काम करेगा या नहीं,
अगर नहीं करेगा तो वो भी आपको कुछ action के बाद दिखाई देगा, तब आप बेशक अपने दूसरे Goal पर move कर सकते है, लेकिन बिना Action लिए आपको कभी नहीं पता चलेगा की वो Goal आपके लिए सही था या नहीं, इसलिए बस सोचिए नहीं, बस Plan ही मत बनिए, आपको उस Goal के लिए Step लेने चाहिए,
बहुत से ऐसे profession है जहाँ आपके डिग्री मिलने के बाद उसे Practice में लानी होती है, और जैसे जैसे आप Practice करते है आपका वो Profession आपके लिए master piece बन जाता है आप उस Profession में Successful बन जातें है, ये तब होता है जब आप अपने Goal के लिए आगे बढ़ते है,
| इसे भी पढ़े : Consume less Create more : इसलिए बस 1% होते है Successful Creature और 99% होतें है Consumer |
The 2-Minute Rule for Small Decisions
हमारा दिमाग़ देखने में शरीर का बहुत छोटा हिस्सा है लेकिन हमारे Energy करीब 30 से 40 हमारा Brain ही इस्तेमाल करता है, क्योंकि कुछ भी करने के लिए हमें सूचना पड़ता है, जानकारी को प्रोसेस करके हमें ये सोचना होता है की हमारे लिए क्या सही है और क्या ग़लत, लेकिन जितने भी छोटे छोटे काम है,
जैसे की खाना खाना, कपड़े पहनना जैसे छोटे छोटे Decision हमें बस 2 मिनट के अंदर ही लेना चाहिए, इसमें हमें बहुत ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहिए, Facebook के संस्थाकापक Mark का एक Interview जहाँ वो कहते है कि मेरे ज्यादातर कपड़े देखने में एक जैसे ही है, इसलिए मुझे इन्हें पहनने के लिए ज़्यादा नहीं सोचना पड़ता,
आपको ये सोचते हुए की क्या आपके लिए जरूरी है उस हिसाब से आपको Decision लेने के बारे में सोचना चाहिए, साथ आपको ज़्यादा सोचने नहीं ज़्यादा करने पर ध्यान देना चाहिए,
Combatting Analysis Paralysis
जब आप कोई Goal बनातें है और उसके साथ आप ये भी सोचते है कि क्या आपके लिए ये बहुत जरूरी है, क्या इसे करने से आपका समय तो बर्बाद नहीं कर देंगे, इसी तरह के Perfection के बारे में करने से पहले सोचते है तो आपका बस समय बर्बाद होता है, क्योंकि किसी भी Goal तक पहुचने के लिए आपको अपने Step लेने होंगे,
उसका result आपको बाद में मिलता है, ” श्री कृष्ण गीता के एक उपदेश में ये कहते है की “कर्म करो फल की इच्छा मत करो” इससे उनका मतलब शायद यही है कि जब आप Result को भी पहले ही सोचते है तो उसे पाने के बारे में आपका सारा Focus होता है, जब आप उस करने के process को Follow करते है तब आप Step पर ध्यान देते है आपका Vision Clear होता है,
| इसे भी पढ़े : Deep Thinking before Goal Setting : 99% के Fail होने का कारण, बस 1% इस Habit से हो जातें है Successful |
The 5-Second Rule by Mel Robbins
Mel Robbins कहते है कि अगर आपने कोई Goal बना लिया है तो बस 5 Second में ही निर्धारित step पर action लेना शुरू कर दो, अगर आप ऐसा नहीं करते है और अगर आपके अंदर कहीं भी उसके बारे में कोई भी Confusion बाक़ी है तो आपका दिमाग़ आपके action को बदल देगा,
क्योंकि इंसान की जो प्रजाति है वो बस Survival पर ही Action लेते आई है शुरू से ये Default है, जब आपका Goal Survival के से Inspire है तो आप कम से कम सोचते है और तब आप action लेते है,
सोचिए अगर आपके सामने एकदम से शेर आ जाये तो आप सोचेंगे की भागना है या नहीं, 99% बस भागना शुरू कर देंगे, इसलिए अगर किसी Goal के बारे में आपने बहुत सोच विचार करके Plan बना लिए है तो उसे action में लाइये धीरे धीरे आपका वो Action आपको Result देना शुरू कर देगा और आप Successful हो जाएँगे,
Speed vs. Perfection
अगर आप Perfection को देखते हुए किसी भी काम को करते है, आप ये सोच रहे है की आप जो काम अभी करने वाले है जो Goal आपने अभी बनाया हुआ है उस Goal में कइयों ने पहले ही सफलता ले ली है, तो अब आप उनसे batter कैसे कर पाएंगे, आपको शायद इसे थोड़ा गौर से देखने की ज़रूरत है,
शुरुआत में कोई भी Perfect नहीं होता, इंशान अगर है तो, अब Perfection तब आती है जब आप अपने अपने Speed और Momentum को अपने Consistency से बनाये रखते है, धीरे धीरे आप उस Goal के लिए perfect हो जातें है और आप सफल हो जातें है,
| इसे भी पढ़े : Step Out of Your Comfort Zone : इस वजह से 99% लोग Fail हो जातें है, बस 1% Successful ही इसको समझ कर निकल पातें है |
Decision Fatigue
अगर आप अपने Decision नहीं ले पातें है की आपको क्या करना है तो ध्यान दीजिए, किसी भी Decision को लेने से पहले चाहे वो छोटा हो या बड़ा, हमारे दिमाग़ में आता है की कहीं ये Decision ग़लत तो नहीं है, इस डर से हम कोई Action ही नहीं लेते, कई बार तो हम कई – कई दिनों तक सोचने के बाद भी action नहीं ले पातें है,
मैं कोई बहुत ज़्यादा सफल इंसान नहीं हूँ, लेकिन मैंने छोटी छोटी Habit को देखते हुए ये पाया कि आपके action ही आपको मजबूत बनातें है, आप action लेते लेते ही समझ पातें है की आपके लिए क्या सही है और क्या ग़लत, इसलिए बच्चों को कुछ समय तक बस ग़लतियाँ करने के लिए छोड़ दिया जाता है, ये देखते हुए कि ऐसी कोई गलती ना हो जिसे उन्हें mentally और physically नुकसान हो, बाक़ी तो वो action लेते हुए ही सीखते है,
Conclusion : मेरी राय में
कुल मिलाकर अगर आपने कोई Decision ले लिया है तो आप उस Goal में Pass होंगे या Fail उसके लिए बहुत ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं, आपको बस action लेना शुरू कर देना चाहिए, अगर आप मुझे अभी पढ़ रहे है तो ये भी बस गलतियों का ही नतीजा है, अगर बस action नहीं लिए होते मैंने तो शायद मैं भी कहीं 9 to 5 जॉब में ही होता,
आपके छोटे से छोटा goal है तो आपको उसे ज़्यादा सोचे बिना करते हुए देखना चाहिए, आप पाएंगे कि धीरे धीरे उसमे perfection ख़ुद ही आना शुरू हो जाएगा, उम्मीद है दी गई जानकारी आपके Goal तक पहुचने में आपकी मदद करेगी, कोई प्रश्न है तो अभी comment में पूछिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद,
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









