Link copy ho gaya

Decide how you spend your day : इसी आदत से 99% Fail हो जातें है, बस 1% इस Habit को अपना कर हो जातें है Successful

Published On: March 9, 2026
Follow Us
Decide how you spend your day

Decide how you spend your day : अगर आप नहीं जानते है की आज आपको अपना दिन कैसे बिताना है तो आपका ये दिन जरूर Waste होने वाला है इस दिन का कोई मतलब नहीं निकलेगा, सबसे जरूरी है समय क्योंकि अगर ये एक बाद खर्च हो गया तो ये दुबारा वापस नहीं आयेगा,

हम सभी को Nature की तरफ़ से Limited समय मिला हुआ है जिसका इस्तेमाल पूरी तरह से हमारे हाथ में होता है, हम में से 99.99% लोग अपने धन, पैसे का हिसाब रखते है लेकिन बस 1% ही ऐसे है जो अपने समय का हिसाब रखते है, क्योंकि यही एक मात्र Asset है जो हमें अपने Goal में कामयाब बनाती है,

जो इंसान अपने हर दिन को Plan करता है वो चाहे कुछ भी कर ले वो सफल हो ही जाता है, क्योंकि वो अपने समय को कभी Waste नहीं करता है, ये एक ऐसी हैबिट है जो अगर बन जाये तो सफल बना ही देती है,

Decide how you spend your day

सभी के पास समय limited है Energy limited है तो सोचिए की इसका हिसाब किताब रखना कितना जरूरी है, अगर आपके जीवन में कोई Goal है तब तो आपके पास एकमात्र यही एक रास्ता है कि आप अपने मिनट का हिसाब रखें, मैं यहाँ हर मिनट को Productive बनाने के लिए नहीं बल्दी जो समय waste हो रहा है जिसका कोई मायने नहीं है उसके बारे में हिसाब रखने के लिए कह रहा हूँ,

कुछ समय पहले तक मुझे लगता था कि कोई काम आज नहीं हुआ तो क्या हुआ कल कर लेंगे, लेकिन इस आदत से मुझे हमेशा नुक़सान ही हुआ, मैं अपने Goal तक कभी पहुँच ही नहीं पाया, मुझे लगता था कि मैं productive हूँ लेकिन Result नहीं था, तब मैंने Goal के साथ समय भी निर्धारित करना शुरू कर दिया,

अगर आप भी अपने रोज़ाना के दिन को बस देख लेते है की आपको इसे कैसे खर्च करना है तो आप धीरे धीरे Productive होने लगते है, आपको आसानी से दिखाई दे जाता है कि आप कब अपने समय को बस बर्बाद कर रहे है, ऐसा करने के बाद आपके पास खाली समय ज़्यादा रहता है, बस आपको इसे सही दिशा देनी होती है,

बस इस एक Habit से आपके सभी काम समय पर होने लगते है, आप धीरे धीरे Focused हो जातें है, आपका Daily life वैसे ही होगा बस उसके लिए Time Stamp होगा, आप उस activity में कितना समय देंगे, आप अपने Goal के लिए समय देना शुरू कर देते है जो Consistent होने पर पूरा होने लगता है,

इसे भी पढ़े : Consume less Information : बस 1% Successful Quantity पर नहीं बल्कि Quality पर ध्यान देतें है और हो जातें है Successful

The Power of Intentional Living

अगर आपको अपने दिन को बिताने के लिए कोई Meaningful Intention नहीं होगा तो आपका दिन Waste जाएगा, और ऐसा हम अक्सर करते है, लेकिन जैसे ही कोई Intention, कोई उद्देश्य मिलता है हम सही दिशा में चलने लगते है, हमारे जितने भी ग़लत habit है वो मज़बूत इसलिए हो जातें है, क्योंकि हमें उसका परिणाम पता ही नहीं होता है,

अगर हमें परिणाम पता हो तो हम अपने action को सही दिशा में लेना शुरू कर देते है, अगर आपको कहीं जाना है और आपको पता ही ना हो की आपको किस दिशा में जाना है तो आपकी Speed भी धीरे होगी, वही आपको अगर जाना कहा है पता होगी और कब तक पहुचना है ये पता हो तो आप अपने हर minute को Count करने लगते है,

Morning Routine vs. Daily Design:

आज भी हम में से कई लोग है जो सुबह में जल्दी उठते है, लेकिन फिर भी उनका पूरा दिन waste हो जाता है, बस सुबह उठना ही काफ़ी नहीं है आपको अपने पूरे दिन को एक Shedule में लाना होगा तभी आप अपने हर घंटे को Productive बना सकते है, आपको याद होगा 90s में जब हमारा Exam होता था तो हम एक Routine Chart बनाते थे,

जिसमे सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक का समय भी निर्धारित होता था, क्योंकि हमारा Goal बिल्कुल Clear होता था Exam Clear करना और उसके लिए पढ़ाई करना, यहाँ तक कि हम किस Subject को कितना समय देंगे ये भी उस Chart में Mention होता था, तो बस हमें अपने समय को सही दिशा देने के लिए बस अपने Routine chart prepare करना होगा,

मैं अभी भी इस Technique का इस्तेमाल करता हूँ स्मार्टफोन के Reminder की मदद से, इससे मुझे daily Routine को पूरा करने में बहुत ज़्यादा मदद मिलती है और मैं अपने Goal को पूरा करता हूँ,

Give Yourself limited time to Decide : ठान लिया तो कर दो, बस 1% इसे समझ कर हो जातें है Successful,

Saying ‘No’ to Time-Wasters

अगर आपने Routine Chart बना लिया है तब आपका अगला task है कि जिस भी वजह से आपका Time Waste होता है उस Action को Avoid करो, आज हम में से ज्यादातर लोगो का समय Reels, Social media Sites और Web series और Movie में जाता है,

बस ऐसे ऐसे छोटे छोटे task को हमें Avoid करना शुरू कर देना चाहिए, इसके लिए Screen Time Enable कर सकते है, या इन सभी task को तब करना है जब सभी जरूरी काम पूरे हो गए हो,

The 3-Task Rule

आपको अपने Daily Goal के according जो सबसे ज़्यादा जरूरी है उनके लिए 3 task rule अपनाना चाहिए, आपको जरूरी कामों में से रोज़ाना 3 को चुनना है, अब इन 3 task के होने तक आपको ये ध्यान रखना है की आपका समय बर्बाद ना हो, अब इन तीनों Task से जरूरी task को पहेल चुन कर उस पर action लेना शुरू करना है,

इस तरह से एक एक करके अपने तीनों task को पूरा कर लेना है, अब जब आपका Daily Task पूरा हो जाये तब आप ख़ुद को थोड़ा समय दे सकते है, जिसमे आप Reels, Video या जो भी आपको अच्छा लगे आप उस habit को कर सकते है, यानी Productive task पहले, उसके बाद कुछ समय आप बेशक अपने हिसाब से बिना किसी पूछ ताछ के इस्तेमाल कर सकते है,

जब आप ऐसा करते है तो आप अपने Energy और समय का एक बहुत बड़ा हिस्सा productive बना सकते है जिससे आपको Future में Result आने वाला है,

इसे भी पढ़े : Consume less Create more : इसलिए बस 1% होते है Successful Creature और 99% होतें है Consumer

Free From Burning Out

जब आप अपने पूरे दिन को एक Intention से देखना शुरू कर देते है, अपने Goal को Achieve करने के लिए पूरे दिन को आप छोटे छोटे Productive task में बटना शुरू कर देते है तो आपके ऊपर एकदम से बहुत सारे काम को करने के लिए pressure नहीं होता है, आपके पास Rest करने के लिए समय मिलता है, Goal को Visualise करने का समय मिलता है और साथ में अपने दिन को Enjoy करने का भी समय मिलता है,

अपने जीवन को Peacefully जीना शुरू कर देतें है, बिना किसी दिखावे के, आप समय के साथ सब कुछ Achieve करते जातें है, बस आपको अपने Day को Intentionally देखना शुरू कर देना है, वरना आज का आराम कल आपको दोगुना मेहनत करवा सकता है जब आपके पास Energy नहीं होगी,

Conclusion : मेरी राय में

मैंने कई लोगो को देखा है जिन्होंने अपना समय बहुत waste किया है आज उनके पास नहीं है कि वो कुछ नया Skill अपना कर अपने लिए कुछ नया शुरू कर सके, उनके ऊपर कई ज़िम्मेदारियाँ है जो उन्हें जो काम पसंद नहीं है वो उनसे करवा रही है, बस एक Step उन्होंने तब लिया होता जब उनके पास समय था, बस आमय को Waste करने से बचना चाहिए था,

उम्मीद है अब आप अपने समय को एक Asset की तरह देखेंगे, और अपने हर दिन को एक दिशा देते हुए आगे बढ़ेंगे, कोई प्रश्न है तो अभी पुछ लीजिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment