आज स्थिति ऐसी है कि हम में से 90% लोग किसी ना किसी अनजाने डर में रहते है जो उन्हें लगता है कि Future में उनके साथ हो सकता है, फिर चाहे वो कितने भी अच्छे माहौल में क्यों ना, किसी पार्टी, शादी या परिवार का कितना भी अच्छा माहौल क्यों ना हो उनके साथ रहता है, और इस वजह से उनके चेहरे पर इसकी झलक दिखाई दे रही होती है,
कई बार तो स्थिति इतनी बढ़ जाती है की ये डर उनके शरीर पर भी दिखाई देने लगता है, क्योंकि ये डर वो काभी दिनों से महसूस कर रहे है जिसकी वजह से उनके शरीर पर इसका Stress बढ़ता है और देखते ही देखते वो गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाते है, ये डर कुछ भी हो सकता है,
- अच्छा Result ना आने का डर
- AI की वजह जॉब जाने का डर
- अपनी health को लेकर डर क्योंकि हर चीज़ों में मिलावट है तो क्यों खाये
- किसी Decision में Fail होने कर डर
- Financially Struggle का डर
- भविष्य की चिंता
ऐसी ही छोटो छोटी चीज़ों से डरने की वजह से धीरे धीरे ये हैबिट में आ जाती है, जिसकी वजह से ये डर धीरे धीरे हमारे जीवन का हिस्सा बनता है और फिर गंभीर बीमारियां देता है,
हम कभी भी अपने Persent State में होते ही नहीं है, हम या तो Future में होते है या अपने Past में होते है और किसी ना किसी वजह से हमेशा डरते है,
कल के डर को आज महसूस करने की आदत
क्या अपने कभी महसूस किया है जो बहुत ज़्यादा Intelligent होते है, या बहुत ज़्यादा Perfection के पिच्छे भागते है, हमेशा अपने लाइफ़ में कुछ ना कुछ ठीक करने के बारे में सोचते है वो हमेशा डरते है, उन्हें डर होता है कि अगर मैंने ठीक नहीं किया तो कुछ ग़लत हो जयेगा और अपने रोज में उनके साथ वो डर होता ही है,
वो अपने जीवन को कभी जी ही नहीं पातें, वही वो लोग जो हर चीज़ को ठीक करने की नहीं सोचते, उन्हें आगे का डर नहीं होता वो ज्यादातर अपने लाइफ में बहुत ज़्यादा enjoy करते है, ऐसा नहीं है कि इनके लाइफ में कुछ बुरा नहीं होता, होता है लेकिन वो इस चीज़ को एक बार महसूस करते है,
लेकिन वो Intelligent इंसान जो अपने कल को बाकियों से थोड़ा ज़्यादा दूर देख पाता है वो हमेशा डरता है, वो इतना डरता है कि उस डर को वो हमेशा महसूस करता है, इस वजह से उसका ध्यान हमेशा वही होता है, जिसकी वजह से वो अपने लाइफ में बहुत सारे Struggle महसूस करता है,
- ऐसा इंसान ना ही ठीक से सो पाता है
- ना ही शांत हो पाता है भीतर से
- ना ही अभी में जो अच्छा हो रहा है उसके साथ वो देख पाता है
- वो हमेशा डरता है
- हमेशा स्ट्रगल करता है
- ऐसे इंसान को कल होने वाले कुछ ग़लत को बार बार महसूस करता है, बेशक कल बुरा हो या ना हो,
सोचिए अगर आप हमेशा Fight और Flight मोड में रहते है तो क्या आप अपने जीवन में अच्छी चीज़ों को महसूस कर पाइएगा? नहीं, क्योंकि आप वहाँ तक कभी देख ही नहीं पाइएगा, जीवन को वो ख़ूबसुरति आपको दिखाई ही नहीं देगी,
मैं 2 साल तक हर छोटी छोटी चीज़ों से डरता था
2019 में मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब अचानक से सब कुछ मेरे लाइफ में खराब चल रहा था, अचानक से मुझे डर लगने लगा हर छोटी छोटी बात पर, यहाँ तक कि उस डर की वजह से मेरा दिमाग़ अलग अलग situation भी बनाने लगा, उस situation को याद करके आज भी मैं डरता हूँ,
मेरा डर बस इतना था कि मैं अपने Family को कैसे Support करूँगा अगर मेरी Financial हालात ख़राब हो गई, इसके साथ और छोटी छोटी परेशानियां जिसकी वजह डर कर माहौल हमेशा रहता था, मैं इतना ज़्यादा डरने लगा की-
- खुल कर साँस भी नहीं ले पाता था
- अचानक से आँखों के सामने अंधेरा छा जाता था
- धड़कन तेज हो जाती थी, तब साँस आना बंद हो जाता था
- बार बार डरना हर छोटी छोटी बात पर
- अगर अचानक कोई तेज आवाज आती थी तो भी मैं डर जाता था
सब कहूँ तो मैं अपने इस हालात का खुद जिम्मेदार था, क्योंकि मैं कभी ये समझ नहीं पाता था कि ये प्रॉब्लम अभी आई नहीं है बस अभी मैं फेल हुआ हूँ,
समय के साथ खुद में बदलाव करना – Adaptability Mindset
आपको पता है जो भी डर आपको आज सता रहा है उसमे से 99% डर से कभी आपका सामना ही नहीं होगा, आप बस assume कर रहे है की आपके साथ ऐसा हो सकता है, अभी वो हुआ नहीं है, हाँ ऐसा नहीं की हो नहीं सकता लेकिन अभी हुआ नहीं,
तो अब अगर आपके साथ अभी तक कुछ हुआ नहीं है तो आपके पास समय है उसे बदलने का की आपके साथ कुछ ना हो, ये नहीं की आप पहले ही डरना शुरू कर दो, आज आप हर समय जो डर महसूस कर रहे हो उससे और कोई नहीं बस आपको एक Habit आपको बाहर निकल सकती है,
आपको बस अपने अंदर एक हैबिट को Build करनी है वो है Adaptability Mindset यानी, आपको बस उस situation के साथ ख़ुद को ढाल देना है, आप ये सोचे की अगर कुछ बुरा हो जाता है तो कुछ ना कुछ मैं कर ही लूँगा और उससे बाहर निकल जाऊँगा,
2020 से 2025 मार्च तक मेरे 3 ब्लॉग बहुत अच्छा Perform कर रहे थे, लेकिन फिर गूगल ने अपने Search Engine में बहुत सारे बदलाव किए, नए नए Rule Involve किए जिसकी वजह से मेरे सभी ब्लॉग जीरो पर आ गए, यानी Income का रास्ता पूरी तरह से zero, इसकी सबसे बड़ी वजह थी AI, लोग AI से बस चीज़ें Generate कर रहे थे, जो लोगो के लाइफ में वैल्यू ऐड नहीं कर रही थी,
कुछ दिन लगा जैसे अब सब कुछ ख़त्म हो गया, आज लगभग 12 महीनों से मेरी Income Zero है लेकिन मुझे पता है मैं जल्दी ही इससे बाहर आ जाऊँगा, अगर मैं अभी डरना शुरू कर दूँ तो मैं आगे कुछ नहीं कर पाऊँगा, यानी अगर कुछ अच्छा होने वाला भी होता तो भी नहीं होगा मेरी इस गलती की वजह से,
यहाँ मैंने बस ये देखा की अब मैं कैसे काम कर सकता हूँ, मैं आप लोगो की ही तरह बहुत नीचे से ऊपर जाने की कोशिश कर रहा हूँ, बहुत कुछ मिला मुझे अभी तक और attitude ये है कि आगे भी मैं रास्ता निकाल ही लूंगा, हार नहीं मानूँगा,
Conclusion
अगर आप भी किसी ऐसी परिस्थिति में फस जाये जहाँ आपको डर लगने लगे तो डरना की बजाए ये सोचिए की इस स्थति से बाहर निकलने का रास्ता क्या है, ऐसा नहीं की आप कल होने वाले स्थिति से आज ही डरने लगे, हाँ आपको अगर ये यकीन हो जाये की कल कुछ बुरा हो सकता है तो अपने अंदर वो बदलाव अभी से लाना शुरू कर दें,
जो आपके कल बुरा होने वाली स्थिति को ठीक कर सके, डरने से ठीक नहीं होगा बस आप अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर pressure डालेंगे और गंभीर बीमारियां ले लेंगे, इसलिए डटे रहिए और ख़ुद को Improve करते रहिए, Attitude रखिए जो होगा देख लेंगे, उम्मीद है इस आर्टिकल से आपके सोचने का तरीका बदलेगा,
कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी comment में लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.















