Don’t Rely on Motivation : हमारे आसपास Motivation को बहुत महत्व दिया गया है, ना ही Action को, ना की Clarity को और ना ही Planning को, जिन्हें भी आप जानते है उनमे से 99% Successful इंसान बस इसलिए Success है क्योंकि उनके पास और कोई दूसरा ज़रिया नहीं था, उन्हें अपने काम से प्यार था कइयों की कहानी ऐसी भी थी कि उनके पास और कोई रास्ता नहीं था, उन्हें वो करना ही था बस इसलिए वो आज Successful बन पायें,
किसी ने Motivation के बहाने सफलता नहीं पायी, हम और आप हमेशा Motivation को पहले देखते है, लेकिन एक Successful उसमे Action में meaning ढूंढता है, Tesla, Space x के Founder Elon Musk जिनसे पूछा की आपकी सफलता के पीछे आपको क्या Motivate करती है, उन्होंने जवाब दिया कि Motivation क्यों चाहिए, अगर आपको कुछ करना है तो बस करना है,
क्या हमारा Action भी इसी पर आधारित नहीं होना चाहिए, हमें अपने action में meaning नहीं देखनी चाहिए, और क्या हम हमेशा motivate रह सकते है, जी नहीं, Motivation बस कुछ पल का साथी है जो अगले पल रहे या ना इसकी कोई गारंटी नहीं होगी,
Don’t Rely on Motivation
मेरे साथ कई बार ऐसा होता है जब मैंने किसी Book की Planning की है और मैं motivated हूँ शाम तक लेकिन जैसे ही सुबह सो कर उठा मुझे सब बिना मतलब दिखता है, ऐसे अक्सर होता है, लेकिन इसकी वजह कुछ भी हो सकती है शायद ऐसा भी हुआ वो कि मैं कुछ और सोच रहा हूँ, मेरी नींद पूरी नहीं हुई हो या कुछ भी, यहाँ मेरा Motivation ख़त्म,
लेकिन जब भी मेरे साथ ऐसा होता है मैं रुकता नहीं हूँ, मैं उस Book को पूरा करने के बाद होने वाले Effect को देखता हूँ, अगर उस Book को पढ़ने के बाद कुछ ही लोगो के जीवन में कुछ बदलाव आता है, तो मैं आगे बढ़ता हूँ, शायद आप इसे Motivation कह सकते है लेकिन ये permanent मेरे साथ रहती है,
अगर आपके Action के साथ Survival जुड़ जाये तो आपको किसी Motivation की जरूरत होगी action लेने के लिए, इसे ऐसे समझते है अगर आपके सामने अचानक से एक शेर हो तो आप किसी Motivation का इंतज़ार करेंगे, आप बस अपने life के बारे में सोचेंगे और आप भागना शुरू कर देंगे,
एक बहुत ताकतवर इंसान भी तब अपने Survival के बारे में ही पहले सोचेगा इस स्थिति में, और तब किसी भी Motivation की जरूरत नहीं होगी,
| इसे भी पढ़े : Assess the Task, Analyze the Possibility : बस 1% ही कुछ भी करने से पहले इसे देखते है, 99% इस वजह से बार बार Fail होते है |
The ‘Motivation’ Cycle is a Trap
अगर आप अपने Action को Motivation के साथ लेते है तो आप बार बार अपने action में बदलाव महसूस करेंगे, कभी ऐसा होगा की आप बहुत ज़्यादा Motivated होंगे और कभी आप Demotivated होंगे, Motivation हमेशा Temporary होता है, अगर आप इस पर हमेशा Depend है तो आपका हारना तय है, आप बार बार Goal बनायेंगे और बार बार आप Fail होंगे,
वही अगर आप किसी Goal के सभी Aspect को ध्यान से देखेंगे, समझेंगे उसे हर रोज़ जियेंगे, आप Consistent होंगे तब आपके Fail होने की गुंजाइश कम से कम होगी, क्योंकि आपको अपना Destination पता है,
इसका सही उदाहरण मेरे हिसाब से कुछ Second की Reels है, ये Motivation किसी Reel की तरह है जब तक आप उसे देख रहे होते है आप Motivated होते है जैसे की आप अगली reel में जातें है आपका Mental State बदल जाता है, इस तरह से पूरे दिन में हर बार आपका मोटिवेशन बदल जाता है, वही अगर आप किसी Book को Read करते है जिसे Writer को लिखने में भी महीने लगे है और आपको उसे पढ़ने में भी महीने लगते है तब आप एक State में होते है,
Identity over Inspiration
अगर आप कोई भी अपना काम बस मूड के भरोसे पर कर रहे है तो आप कहीं नहीं पहुँच सकते है क्योंकि आपका मूड हमेशा एक जैसा नहीं होगा, आपके काम में Consistency नहीं होती है, वही अगर आप किसी भी Action को अपने Identity से जोड़ते है कि मुझे ये क्यों चाहिए, ये Goal मेरे लिए क्यों जरूरी है, तब आपके action Consistent हो जातें है,
मेरी writing मेरे ख़ुद के लिए है मैं Full time Writer हूँ तो मेरे कमाई का जरिया है जिससे मैं और मेरी Family Survive करती है, ये बस ज्ञान देना तक नहीं है, शायद यही वजह है कि मैं daily कई बार Sunday को भी 6 से 8 घंटे लिख पाता हूँ, इससे मुझे थकान नहीं होती, मैं हर बार Energies होता हूँ, इसके लिए मुझे किसी भी Motivation की जरूरत नहीं होती,
| इसे भी पढ़े : Decide how you spend your day : इसी आदत से 99% Fail हो जातें है, बस 1% इस Habit को अपना कर हो जातें है Successful |
The Power of ‘Auto-Pilot’ Habits
आपने कभी ये सोचा है की ऐसे बहुत से काम है जो आप रोज़ाना शायद एक ही समय पर करते है और इसके लिए आपको किसी भी Motivation की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इसे Consistently आप कई साल और महीनों से कर रहे है, जी हाँ अगर आप अपने Goal के लिए रोज़ाना मेहनत करते है बिना ये सोचे की अभी मेरा मूड कैसा है, या मैं उदास हूँ तो मुझसे ये नहीं होगा,
तो धीरे धीरे आपके अंदर एक Discipline आता है जिससे आप Consistent हो जाते है और, जब आप इस तरह से action लेना सीझ जातें है तो आपके action Auto Pilot पर होता है, तब emotion का योगदान कम हो जाता है, अगर आप हमेशा Motivation ढूँढेंगे तो आप कहीं नहीं पहुँच पाएंगे,
Emotional Detachment from Work
अगर आप अपने Goal को अपने Action से attach कर ले और अपने Emotions से उसे Detach कर ले तब भी इसकी संभावना ज़्यादा है कि आप सही दिशा पर होंगे, श्री मद भगवत गीता के उपदेश्य में श्री कृष्ण का कहते है कि कर्म करें फल की चिंता मत करें, यानी की Emotional Detachment जरूरी है अगर आप Consistent Action लेना चाहते है,
अगर आपने कोई बीज डाला और उसे आप समय नहीं दे रहे है बार बार देख रहे है उसे जमीन से निकाल – निकाल के वो कितना बड़ा हुआ है तो सोचिए क्या वो वाक़ई बड़ा हो पाएगा, Action हमारे हाथ में ज़रूर है उससे मिलने वाला परिणाम हमारे हाथ में नहीं है, आपके पास बस संभावना बचता है, अगर action सही दिशा में है तो उसका Result जरूर अच्छा होगा,
| इसे भी पढ़े : Decide how you spend your day : इसी आदत से 99% Fail हो जातें है, बस 1% इस Habit को अपना कर हो जातें है Successful |
The Power of Monotonous Consistency
अगर हम बस Motivation के सहारे ही action लेते है तो कई बार ये बोरियत सा लगने लगेगा और तब motivation भी आपके काम नहीं आएगी, क्योंकि एक Action को लगातार करने से सफलता जरूर मिलती है अगर दिशा सही हो, लेकिन ये बहुत ज़्यादा ही उबाऊ भी होता है, इसलिए बार बार मन दिशा हीन हो जाता है,
वही अगर आप अपने Goal को Survival से attach कर दें तो आप हर दिन मेहनत करेंगे, किनकी हमारा दिमाग़ इसी तरह से काम करता है, क्योंकि हम ये एक मात्र action जहाँ हम कुछ और नहीं सोचते, आपके आसपास कई ऐसे लोग है जिन्हें अपने जीवन जीने के लिए बार बार हर रोज़ मेहनत करनी होती है, अगर वो एक दूँ मेहनत ना करें तो उस दिन उन्हें खाना नसीब नहीं होगा, ऐसे लोग बीमार भी कम पड़ते है, हालाकि इससे ऊपर उठना भी जरूरी है,
अगर आपको बोरियत से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है तो आप अपने Goal तक सीधे बढ़ते चले जाएँगे आपको किसी भी तरह का Distraction नहीं होगा,
Conclusion : मेरी राय में
आज दस में से आठ Reels Motivation के ऊपर Based है और उस पर व्यूज़ भी करोड़ो में देखे जा सकते है, वही को Practical lesson पर बहुत कम से कम व्यूज़ होते है, यानी Practice Step किसी को पसंद नहीं, सभी को बस Motivation चाहिए, एक दिन सफल होंगे, “अपना time आयेगा ” पर इस स्थति में तो मुझे नहीं लगता की कभी आयेगा,
क्योंकि जब Time आने वाला होगा, उस Success तक पहुचने के लिए शायद मूड नहीं हो, या Motivation ख़त्म हो जाये, जी हाँ, उम्मीद है अब आप बस Motivation के पिछे नहीं भागेंगे, आप Goal बनायेंगे एक Time Stamp के साथ और Routine wise daily Action लेंगे,
कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









