क्या आप अब महसूस करने लगे है की मेरी उम्र तो निकल चूँकि है अब कुछ नया करने की अपने Life में? अगर आपको लगता हा की आपके लिए समय निकल चुका है तो मुझे कुछ मिनट दीजिए, देखते है की क्या आप सही है या मैं,
आपको एक बहुत छोटी बात बताता हूँ आपको पता है ये feeling आपके अंदर क्यों आ गई है, जिसकी वजह से आप सोच रहे है –
- 25 का हो गया हूँ मेरे साथ वाले बहुत आगे निकल चुके है
- 35 का हो गया हूँ मेरा नसीब ही ख़राब है इसलिए तो मैं बाक़ी दोस्तों की तरह आगे नहीं निकल पाया अपने life में और आज फिर से zero पर हूँ
- 45 का हो गया हूँ क्या अब मैं शुरुआत कर सकता हूँ
- 55 का हो गया हूँ मेरी तो सीखने की उम्र खत्म हो गई अब मैं कैसे कुछ करूँ,
अगर आप कुछ ऐसी विचारो से जूझ रहे है जो आपके उम्र का बहाना दे कर आपको कुछ करने नहीं देती, आपको ये हमेशा फील करने लगती है कि अब तो बहुत देर हो चुकी है तो ये आपका बस भ्रम है, आप चाहे किसी भी उम्र में हो चाहे 20 के हो या फिर 60 के आपके अंदर ये एक आदत (Habit) होनी चाही ही चाहिए, जो आपको अपने Situation को देखना सिखाती है,
मेरी उम्र 35 साल है आज और मैं फिर से शुरू कर रहा हूँ, मैं फिर से Zero पर हूँ, भले ही मैंने अपने हालात बदले हो लेकिन मैं फिर से Zero से शुरू कर रहा हूँ, हर रोज Struggle जरूर होती है लेकिन मेरे Mindset की वजह से मैं कभी रुका नहीं हूँ, मैं चाहता हूँ कि आप थोड़ा समय दें और पूरा पढ़े,
Mindset की वजह से 50 की उम्र में अपना रास्ता बनाया
अगर आपको लग रहा है की आप अपने life में बहुत देर कर चुके है अब समय निकल चुका है क्योंकि आपकी उम्र बढ़ चुकी है तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है की क्या आपका ये बस एक डर, Mindset है या Reality है क्योंकि करने वाले लोग तो 50 की उम्र में भी बहुत कुछ हासिल कर लेते है,
- फाल्गुनी नायर, Naykaa की संस्थापक जिन्होंने अपने Investment Banker की नौकरी छोड़ कर इस ब्रांड को Build किया, जिसका नाम आपने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा,
- क्या आपने Shooter Dadi के बारे में सुना है, Chandro Tomar, Prakshi Tomar, इन्होंने 60 से भी ज़्यादा की उम्र में Sharp Shooting सीखना शुरू किया, उन्होंने बस National Championship नहीं जीती बल्कि इनके ऊपर Bollywood Movie भी बनाई गई, जिसका नाम था “Shand ki Aankh”
- Grandma Mosses, इन्होंने अपने चित्रकारी (Painting) की शुरुआत अपने 78 में की थी, जिनकी पेंटिंग दुनियाभर के कई म्यूज़ियम में दिखाई गई, जिससे इन्होंने बहुत नाम कमाया,
- KFC का नाम तो आपने सुना ही होगा या उनके Dishes को आपने कभी ना कभी जरूर खाया होगा, इसे 62 की उम्र में बनाया था “Colonel Harland Sanders” ने इससे पहले इनके कई Business fail हो चुके थे, लेकिन इन्होंने Retire होने की उम्र में एक नया Brand बनाया जो आज बहुत ज़्यादा Famous है
सब कहूँ तो ऐसे कई किस्से है जो आपको कहीं ना कहीं अपने आसपास ज़रूर देखने और सुनने के लिए मिल सकती है,
इनमे और हम में पता है क्या अंतर है, बस एक Habit का, ये अपने बढ़ते उम्र को नहीं बल्कि अगले कुछ साल में ये कहा होंगे ये देख कर आगे बढ़ते है,
आज आपकी परिस्थिति चाहे जो भी हो सब कुछ बदल सकता है अगर आप इसे बदलना चाहे, ये कोई Motivation नहीं है क्योंकि Motivation तो बस कुछ दिन के बाद चला जाएगा और तब आप बहुत ख़राब feel करेंगे, आपको लगने लगेगा की ये सब बेकार है,
लेकिन अगर आपका Aim Clear है तो आप कुछ ना कुछ करके वहाँ तक पहुँच ही जाएँगे,
उम्र चाहे 20 हो या 60 बस 1 Habit चाहिए
आप चाहे किसी भी उम्र में हो चाहे वो 20 हो या 60 हो अगर आपके अंदर Long-Term Thinking है तो आप कभी भी नहीं रुकेंगे, ये बस एक Habit आपको हमेशा दूर तक देखने का आदत देती है अपने जीवन में,
जिससे आपको हमेशा लगता है भले ही मेरी उम्र 35 हो 45 हो या फिर 60 हो अगले 5 साल के अंदर मैं क्या चाहता हूँ, वहाँ तक कैसे पहुँच सकता हूँ ये देखने में मदद करती है, सोचिए की इस एक हैबिट की वजह से क्या बदलता है,
आप कभी भी अपने जीवन में हतास नहीं होते कभी डरते नहीं है बस अपना काम करना शुरू करते है,
आपको बस इतना ही करना है अपना काम अपने लक्ष्य की तरफ़ हर रोज़ बढ़ना है, चाहे कितना भी लंबा रास्ता क्यों ना हो आप पार हो ही जाएँगे,
2024 से आज 2026 तक जाने और कितने दिन स्ट्रगल मेरे जीवन में चलेगा, लेकिन मैं ये ज़रूर जानता हूँ कि एक दिन ये ज़रूर ख़त्म हो जाएगा, क्योंकि मैं रुकूँगा नहीं, मैं चलते रहूँगा और एक दिन ये struggle जरूर ख़त्म हो जाएगा,
ऐसा भी नहीं है कि अगर मैं सफल हो गया तो स्ट्रगल मेरे जीवन से ख़त्म हो जाएगा, ये हो सकता है की उस समय कुछ और Struggle हो, लेकिन ये तो तय है कि चाहे मैं किसी भी उम्र में रहूँगा कभी रुकूँगा नहीं ये सोच कर की मेरी अब उम्र हो चुकी है,
Conclusion
आज बहुत सारे लोग ऐसे है जो हमेशा लोगो से Compare करते है सोचते है की उनके आसपास वाला इंसान पहेल से बहुत आगे निकल चुके है तो अब मैं हार गया हूँ, उन्हें लगता है मैं बहुत बड़ा Looser हूँ, हर बार वो अपने आप को ऐसा महसूस करते है कि मैं कैसे शुरू करूँ वो इंसान तो बहुत आगे निकल चुका है,
लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की जो आपसे बहुत आगे निकल चुका है वो उसकी बस आज की मेहनत है, जी नहीं, उसका भी एक दिन ऐसा रहा होगा जिस समय उसने बहुत struggle किया होगा, और वो उसका जीवन था, उसने जो किया अपने लिए किया, आप जो करेंगे उससे आपका जीवन ठीक होगा, तो यहाँ Comparison कहाँ है, ये बस आपकी अपनी सोच है जो आपको हमेशा रोक देती है,
Action Step
- मत सोचिए की आप अभी कहाँ है कितने पिच्छे है ये सोचिए की अब आपको जाना कहाँ है
- एक ऐसा Time Stamp दीजिए ख़ुद को की आपको कब कहाँ होना है क्या पाना है
- शुरुआत हमेशा उससे करिए जिसमे आप माहिर हो, जिसे आप अच्छे से करना जानते हो, वो नहीं जो आपके साथ वाला इंसान कर रहा है, ढूँढिये कुछ ना कुछ तो जरूर होगा
- अब देखिए की ऐसा आप क्या कर सकते है जो अभी लोगो को Value दे सकता है,
- अपने Goal अब काम करना शुरू करिए और उससे कुछ पाने की उम्मीद कम से कम 18 महीनों तक मत करिए
बस ये कुछ स्टेप आपका जीवन बदल सकती है अगर आप बस एक Habit अपना लेन की अपने हालात और उम्र के बारे में सूचना छोड़ कर अगले कुछ सालों में आप कहाँ ख़ुद को देखना चाहते है तो बदलाव वही से शुरू हो जाएगा,
उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी कमेंट में जरूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
| आपके लिए खास, जरूर पढ़ें !! |
| हर Social Media User के अंदर ये एक Habit होनी ही चाहिए। |
| जिस डर से आप भाग रहे हैं… वही आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। |
| आपकी एक आदत… आपके अपने भी आप पर भरोसा नहीं करेंगे। |
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.















