क्या आपने कभी महसूस किया है कि कितनी बार ऐसा हुआ है कि आप अपना कोई बहुत जरूरी काम करने बैठे, अचानक से आपके दिमाग़ में एक कुछ चलने लगता है, और आप उस काम को छोड़ देते है, कई बार आपने महसूस किया होगा कि आपको कोई याद है की वो बहुत ज़्यादा ज़रूरी है,
लेकिन फिर भी आप उसे टालते जाते है,
कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम जानते तो है की हमारे लिए क्या जरूरी है लेकिन हम उसे बार बार इग्नोर करते है उससे पिच्छ छुड़ाते है, उसे ना करने के कई बहाने बनाने लगते है,
इस तरह हमारे कई बहुत जरूरी काम हम कभी करते ही नहीं है, हम अपने ज्यादातर वो काम नहीं करते जिसका रिजल्ट हमारे जीवन में 80% से ज़्यादा मिलता है, हम वो काम ज़्यादा करते है जो हमें बहुत कम से कम रिजल्ट देते है,
मैं पिछले 2 साल से सोच रहा हूँ लेकिन नहीं कर पाया
बहुत सारे लोगो की ही तरह मेरी भी हालत कुछ ऐसी ही थी कुछ दिनों पहले तक, मैंने कंटेंट बनाना शुरू किया था 2017 से, पहले मैंने वीडियो कंटेंट बनाना शुरू किया था, चैनल का नाम था “Myanswerbook” यहाँ मैं अलग टॉपिक पर बात करता था, जो अब “Minddarpan” है,
लेकिन 2018 से 2021 के बाद मैंने यहाँ कंटेंट बनाना छोड़ दिया, क्योंकि मुझे इस टॉपिक में थोड़ी दिक्कत आने लगी, ये सोच के मेरे व्यूअर जो मुझे देख रहे है क्या मैं उनके लाइफ में कुछ भी वैल्यू जोड़ पा रहा हूँ, इसलिए मैंने उस समय वीडियो कंटेंट बनाना बंद कर दिया, उसके बाद मैंने सोचा कि दूसरे टॉपिक पर काम करूँगा,
लेकिन 2022 शुरू होते ही मुझे लगा अब शुरू करता हूँ जिसमे मुझे बहुत ज़्यादा Interest है Habit के ऊपर बात करना,
मैंने राइटिंग शुरू कर दी – लेकिन वीडियो कंटेंट शुरू करते समय मुझे लगता था कि अभी थोड़ा रुकते है,
2023 आया – तब भी मुझे लगा थोड़ा रुकते है, समझते है, रिसर्च करते है,
फिर 2024 आया मैं तब भी रुका रहा
2025 में भी मैंने शुरू नहीं किया, हेसिटेशन की वजह से कि क्या मुझे वाक़ई लोग समझेंगे, क्या मैं लोगो के सामने वीडियो में जब आऊँगा और इस टॉपिक पर बात करूँगा तो लोग रिलेट ही नहीं करेंगे और मैं मजाक बन जाऊँगा,
लेकिन फिर आया 2026, इस साल अप्रैल में मुझे लगा की बेशक लोग हसेंगे लेकिन 100 में से अगर 5 लोगो को भी मैं सही दिशा दे पाया तो मेरे इस मेहनत का फल मुझे मिल जाएगा, और मैं इससे ख़ुद को भी फाइनेंसियल सपोर्ट कर पाऊँगा,
मैंने उसके बाद 5 साल बाद जब शुरू किया तब तक मैं वीडियो क्रिएशन के बारे में बहुत कुछ भूल चुका था, कैमरा अब मेरे लिए नया लगने लगा, मैं पहले कम से कम 2000 से भी ज़्यादा वीडियो बनाई थी लेकिन फिर भी मुझे कॉन्फिडेंस नहीं था, लेकिन अब आज अप्रैल से जुलाई आते आते, मैं अब पहले से ज़्यादा कॉन्फिडेंस हूँ,
मैं अब बहुत कुछ देख पा रहा हूँ, की काश मैंने शुरू कर दिया होता तो आज 5 सालों में मैंने बहुत कुछ अचीव किया होता और अपने जानने वालो को वैल्यू दे पाया होता,
मैंने पता है यहाँ गलती क्या की मैं बस सोचता रहा कि अब शुरू करूँगा, अभी थोड़ी और रिसर्च कर लूँ, अभी समय सही नहीं है, इसी वजह से मैंने बहुत देर कर दी एक आधा दसक कह लीजिए,
सच कहूँ – तो मैं डरने लगा था, मैं बहुत सारी छोटी छोटी बातों को सोच कर डरता था, कहीं कुछ ख़राब ना हो जाये, और कुछ ख़राब ना हो जाये इस वजह से मैंने शुरू ही नहीं किया, और यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी,
आपको भी आज ही शुरू करना चाहिए
अगर आप अपने लाइफ में कुछ शुरू करना चाहते है तो अभी समय है, क्योंकि आपने जो सोचा है करने के लिए, उसका रिजल्ट आप अभी नहीं निकाल सकते, और ये जरूरी बिल्कुल नहीं की जो आप सोच रहे है वही होने वाला है, हो सकता है कि उसका उल्टा हो,
आज आपके और मेरे जीवन में जो भी ज़्यादा जोड़ है वो हमारे किए हुए रिजल्ट के आधार पर ही हम decide करते है की आख़िर हमें आगे क्या करना है, सोचिए आपको अच्छी हेल्थ चाहिए तो आप कम से कम 30 दिन exercise करने बाद ही ये निश्चित कर सकते है की आपको आगे क्या करना चाहिए,
आप उसके बाद ही ये समझ पाएंगे कि आपको अपने डाइट में बदलाव की जरूरत है या आपको exercise में कुछ बदलाव की जरूरत है, यानी जब तक डेटा आपके हाथ में नहीं आता आपको ख़ुद को डराने की जरूरत नहीं है की आप ये नहीं कर सकते, यही कारण है कि 90% लोग कभी कुछ शुरू ही नहीं कर पातें,
अगर आप भी मेरी तरह कुछ भी करने से पहले कई बार सोचते है तो ये 3 हैबिट आपको मदद करेंगे –
अगर सोच लिया है तो 5 मिनट में शुरू कर दीजिए
अगर आपने कुछ सोच लिया है की आपको ये करना है चाहे वो अपना कोई भी जरूरी काम हो कोई गोल हो या कुछ भी तो बस अगले 5 मिनट में शुरू कर दीजिए, क्योंकि जितनी देर आप सोचेंगे उतनी ही देर लगेगी आपको उसे शुरू करने में, आप चाहे कितना भी परफेक्ट प्लान क्यों ना बना लें वो तब तक पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होगा जब तक आप उसे करना शुरू ना कर दें,
आप जितना ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करेंगे चीज़ों को उतनी ही जल्दी आप देख पाएंगे कि आपके लिए क्या काम करता है, इसलिए करिए ज़्यादा सोचिए कम, बार बार किसी भी चीज़ को सोचने का उद्देश्य ख़त्म हो जाता है, जब भी अगली बार आप सोचेंगे तो वो आपके लिए बहुत ज़्यादा जरूरी नहीं लगेगा,
अपने लिए जाने वाले एक्शन पर ध्यान दीजिए
हम ज्यादातर वो सोचते है जो हमें लगता है कि हो सकता है, हम अपने किसी भी काम को कैसे करना है ये बहुत कम सोचते है, हमें लगता है जब सामने आयेगा तो कर लेंगे, करने से पहले अपनी कोई स्ट्रेटेजी नहीं बनातें हम, मैं बहुत बार फेल हुआ हूँ, कुछ सालों तक मुझे लगता था कि मुझे सीखने की क्या जरूरत है, मैं कर लूँगा,
लेकिन मैं ग़लत था कई लोगो की तरह, सीखना जरूरी है ताकि आप इम्प्रूव कर सको, जब आप किसी काम को कैसे करने के बारे में सोचते है तो आप ये सोच पातें है की इसे और अच्छी तरह से कैसे किया जाना चाहिए, जैसे कोई भी काम को करने से पहले सफल लोग उसका एक रफ़ बनातें है कि कौन सी चीज़ें कैसे की जाएगी, ये ब्लूप्रिंट हमारे दिमाग़ को क्लियर विज़न देता है और साथ में उसे इम्प्रूव भी करने में मदद करता है,
अपने लिए गए एक्शन से सीखिए
हम में से ज्यादातर लोग अपने किए गए काम को रिव्यू कभी नहीं करते, उन्हें लगता है कि अब जो कर चुके है उसे बार बार देखने से क्या फायदा, जब भी यही सही सोर्स है ख़ुद को इम्प्रूव करने का और डर, हेसिटेशन ख़त्म करने का, क्योंकि आप देख पातें है अपनी गलती, या कुछ ऐसा जो आपने बहुत सही किया है,
इससे आप अपने अच्छाइयों को और इम्प्रूव करते है और ग़लतियाँ कम से कम करते है, आप ये बहुत ही आसानी से देख पातें है कि मुझे कहाँ बदलाव करने की जरूरत है,
मैं ऐसे कई लोगो को जानता हूँ जिन्होंने अपने जीवन में कुछ भी कभी शुरू ही नहीं किया, जबकि ऐसे कई लोग है जो धीरे धीरे ही सही बहुत आगे है, मैंने भी अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वो इसी एटीट्यूट से हासिल किया है, की रुकने से बहुत अच्छा है कि धीरे धीरे ही सही चला जाये !
Conclusion
अगर आप आज कोई गोल बनाते है अपने लिए और उस जल्दी शुरू नहीं करते है तो कल वो गोल आपके लिए काम नहीं करेगा, इसके कई कारण हो सकते है, आपका माइंडसेट बदल जाये, उस कमा की अहमियत कम हो जाये, या हो सकता है कि देरी होने पर उसमे बहुत सारे बदलाव करने पड़े,
इसलिए बहुत ज़्यादा सोचने के बजाये बस करने के ऊपर ज़्यादा फोकस होना चाहिए, इससे इम्प्रूव करने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए जितनी जल्दी हो शुरू कर दीजिए, आप फेल होंगे, गिरेंगे बार बाद और यही आपको मजबूत बनाएगा सही दिशा देगा,
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









