क्या आपने कई बार ये महसूस किया है कि एक बहुत अच्छा माहौल है आपके घर में, पार्टी चल रही है, लेकिन आपका मन नहीं है उसे एंजॉय करने का, कई बार मन भी हो रहा होता है कि सबके साथ मैं भी थोड़ा इस मोमेंट को एंजॉय करूँ, लेकिन आपका शरीर आपका साथ नहीं दे रहा है, आप बार बार हिम्मत करके उठते है लेकिन फिर हिम्मत हार जाते है,
आज हर इंशान ये ज़रूर जानता है कि सेहत बहुत जरूरी है, लेकिन 99% लोग इसके ऊपर कभी काम ही नहीं करते, उन्हें लगता है कि सेहत मारी हमेशा ऐसी ही रहने वाली है, अगर कुछ बुरा होगा तो दूसरो के साथ होगा,
महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध जैसे महान महापुरुषु ने कई बार कहा है “Health is the greatest gift, contentment the greatest wealth” जी हाँ,
आपकी खुशी का हर रास्ता आपके अच्छी सेहत से ही होकर गुज़रता है, आप बेशक बहुत सारा वेल्थ कमा ले लेकिन अगर अच्छी सेहत नहीं है तो सब कुछ बेकार है, लेकिन आप बेशक बहुत ग़रीब है और सेहत आपकी अच्छी है तो आपके लाइफ में कई ऐसे मोमेंट आयेंगे जहाँ आप औरों से बहुत ज़्यादा ख़ुश होंगे,
सेहत एक दिन में खराब नहीं होती, वैसे ही इसे एक दिन में बनाई नहीं जा सकती और यही बात हम हमेशा इग्नोर कर देते है, हमें लगता है कि कल से सेहत को प्रायोरिटी जरूर दूँगा, अगर आप अपने जीवन में किसी भी तरह से ख़ुशी चाहते है तो इन 3 जरूरी चीज़ों पर काम करिए
सेहत के ये 3 नियम जो सभी इग्नोर कर देते है
साल 2017, जब बहुत कुछ ख़राब हो रहा था मेरे जीवन में, अचानक एक अजीब सा डर फेल होने का और शरीर ने रियेक्ट करना शुरू कर दिया, इससे पहले कभी ये दिमाग़ में ही नहीं आया कि इस तरह से भी मेरे जीवन में कभी समय आ सकता है, बाहर से सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन फिजिकली वीक होना शुरू हो गया मैं,
अचानक से 10Kg वजन कम हो गया, हाँ ये हालत मेरी अंदर किसी बीमारी की नहीं थी, ये था मेरे करियर, जिम्मेदारियों, जिन्हें ना निभा पाने का जो डर था मेरे अंदर वो मेरे ऊपर अब हावी होना शुरू हो गया था, मैं ये कभी सोच ही नहीं पा रहा था कि इसे कहाँ से ठीक किया जाये,
लगभग एक साल मेंटली और फिजिकली पूरी तरह से स्ट्रगल करते हुए, एक दिन मुझे ये महसूस होने लगा कि अब मैं कुछ भी नहीं कर पाऊँगा, मेरा फेल होने तय है, ये मेरी थिंकिंग थी, लेकिन कुछ ही दिन के बाद मुझे लगा कि इतनी जल्दी हार नहीं मानूँगा, क्योंकि मेरी जगह मेरे परिवार के लिए दूसरा ऑप्शन है ही नहीं,
मुझे अभी भी कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि शुरुआत कहाँ से करनी है, पहली बार मुझे ये समझ में आया की जीवन में बहुत सारी चीज़ें जरूरी नहीं, बस ये 3 नियम होने चाहिए जीवन में, क्योंकि इसी से आप कहीं भी पहुंचते है,
हम अपने जीवन में बहुत कुछ करते है लेकिन कभी इन 3 जरूरी जीवन के पिलर पर कभी काम ही नहीं करते,
- फिजिकल स्ट्रेंथ
- मेंटल स्ट्रेंथ
- अपने काम के प्रति ईमानदारी
फिजिकल स्ट्रेंथ जीवन का कोर है
किसी के भी जीवन का सबसे जरूरी स्तंभ है उसका शरीर, क्योंकि शरीर जब ठीक रहता है तो आप अच्छे से सोच पातें है, ये आपके स्ट्रेस को 30% से भी नीचे ले आता है और आपके सभी हार्मोन को जिससे आप सिचुएशन के हिसाब से काम करते है उन्हें ऐक्टिव करता है, सोचिए आपको अगर किसी भी चीज़ पर फोकस करना है और आप ये आसानी से कर पाये तो कैसा होगा,
मैंने 2018 के अंत में मैंने अपने सेहत के ऊपर ध्यान देना शुरू किया, यानी एक्सरसाइज पर ज़्यादा फोकस किया, हर दिन कम से कम 45 मिनिट्स योगा, स्ट्रेचिंग, पुशअप्स जैसे फुल बॉडी एक्सरसाइज करना शुरू किया, इस हैबिट को शुरू में स्टार्ट करने में मुझे बहुत स्ट्रगल करना पड़ा,
शुरू के दिन में मुझे कई बार तो एक्सरसाइज करते समय रोना भी आता था, लेकिन मैंने इसे नहीं छोटा, और तब से अभी तक एक दिन से ज़्यादा कभी भी गैप नहीं हुआ है, मैं पहले से ज़्यादा एनर्जी महसूस करता हूँ, कम स्ट्रेस महसूस करता हूँ, इस दौरान मैंने बहुत कुछ महसूस किया, एंजाइटी जिसने मुझे अंदर से तोड़ दिया था, लेकिन अब अच्छा महसूस करता हूँ,
मैंने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली ना ही किसी डॉक्टर से मिला, मुझे तो ये भी बहुत बाद में पता चला की ये एंजाइटी थी, क्योंकि मैंने इसके बारे में ऑनलाइन पढ़ा, मुझे ये अब साफ़ साफ़ दिखाई देता है कि आपका डाइट और एक्सरसाइज आपके जीवन में बहुत जरूरी अस्पेक्ट होने चाहिए, क्योंकि ये आपको अंदर से प्रोटेक्ट करता है,
मेंटल स्ट्रेंथ पिलर है जीवन का
2019 के शुरुआत में मैंने देखा कि आख़िर सफल लोग ऐसा क्या करते है जो वो इतना शार्प होते है, आख़िर कैसे, क्या उनके पास कोई अलग टेक्नीक है, हाँ ये हरकत आपको बचकाना लग सकता है, लेकिन मैं कुछ इसी तरह से सोचता था, लेकिन तब कहीं मैंने पढ़ा कि आप उन सफल लोगो को कॉपी करो, आपका आधे से ज़्यादा काम आसान हो जाएगा,
इसे करने के लिए सबसे आसान रास्ता है बुक्स पढ़ना, आप में से कई लोगो को बुक्स पढ़ना बहुत बोरिंग जरूर लग सकता है, लेकिन जरा सोचिए जो आप अभी है ये आपके पुराने अनुभव के आधार पर है, आपने जैसी स्थिति को देखा है बस उसकी वजह से आपकी पर्सनालिटी बनी है,
एक राइटर बुक्स में अपने शब्द अपने अनुभव के आधार पर लिखता है, जिसे हो सकता है कि आप कभी अनुभव ही नहीं कर पाये, जो आपके लिए बहुत जरूरी है, और ऐसे तो आप हर चीज़ को अपने अनुभव के आधार पर करने लगे तो आपकी 50 से ज़्यादा जीवन भी किसी काम नहीं आयेगा,
इसके लिए सबसे आसान रास्ता है कि आप दूसरे के अनुभव से सीखो और इसके लिए सबसे बेहतर ज़रिया है बुक्स,
जब भी आप कोई नई बुक्स पढ़ते हो आप कुछ ना कुछ सीखते हो जिसे आप अपने जीवन में उतार सकते हो, कुछ नहीं तो आपके दुनिया को देखना का नजरिया जरूर बदल जाता है, आज सबसे ज़्यादा इंपोर्टेंट अगर कुछ है तो वो है अनुभव, और अपने अनुभव को बताने के लिए बड़ी बड़ी संस्थाए करोड़ो खर्च करती है ताकि उसके आधार पर वो अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज में सुधार या इम्प्रूवमेंट ला सके,
मैंने 2020 से बुक्स पढ़ना शुरू किया, आज 2026 तक मैंने क़रीब क़रीब 200 से ज़्यादा बुक्स पढ़ी है, और अब मैं ये दावे के साथ कह सकता हूँ कि आपका मेंटल स्ट्रेंथ आपके जीवन का पिलर है जिससे आप कल कुछ भी क्रिएट कर सकते है, और ये आपको कभी भी हारने नहीं देता,
अपने काम में ईमानदार रहिए
आपके जीवन में आपके सफलता को जो भी डेफिनेशन है वो आपके काम से ही है, आप किसी भी सफल इंसान को जब याद करते है जो आपके मन में उस इंसान के काम की एक छवि बनती है जिससे आप उस इंसान को डिफाइन करते है,
एक बहुत जरूरी बात समझिए, अगर Luck की बात होगी तो 100 में से 1 या 2 लोगो को वो मिल जाएगा जो वो पाना चाहते है अपने जीवन में, यहाँ भी उन्हें थोड़ी मेहनत तो जरूर करनी होगी, लेकिन अगर बात होगी मेहनत की तो 100 में से 90% इंसान अपने जीवन में मेहनत करके सफल हो सकता है,
जब मैं एंजाइटी में था तो मेरा सबसे बड़ा डर यही था की मैं अगर काम नहीं करूँगा तो अपने परिवार को एक अच्छा जीवन कैसे दूँगा, क्योंकि उससे पहले मारे काम करने का तरीका कुछ और था, ना ही मेरे पास कोई गोल था और ना ही उसे पूरा करने की इकोई ठोस वजह, लेकिन 2019 से मैं ये साफ़ समझ गया,
अगर आप आज फाइनेंशियली वीक है तो उसे ठीक करने के लिए आपको मोटिवेशन की नहीं बल्कि मेहनत और एक ठोस वजह की जरूरत है, क्योंकि इसी की वजह से आप अपने काम में ईमानदार रहते है, आज क़रीब क़रीब 7 साल होने जा रहा है, कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि मुझे काम करने के लिए किसी मोटिवेशन की जरूरत पड़ी हो,
की आज मन नहीं कर रहा है आज थोड़ा आराम कर लेता हूँ, मुझे अब ये महसूस करता हूँ, पहले काम कर लूँ शायद ये समय फिर नहीं मिलेगा, हो सकता है कि कल मैं काम ना कर पाऊँ किसी अनजाने कारण की वजह से, और तब मुझे ये रिग्रेट नहीं रहेगा कि इसे कल ही कर लेना चाहिए था,
जो भी इंसान अपने काम में ईमानदार है उसके साथ हमेशा अच्छा होगा ही होगा, आपके छोटे छोटे कई काम आप सालों से किसी एक ही इंसान से इसी वजह से करवाते हो क्योंकि वो अपने काम में बहुत ज़्यादा ईमानदार है आपको उसका काम पसंद आता है,
Conclusion
कुल मिलाकर बात ये है की आप अपने जीवन में अगर खशी चाहते हो तो हवा में तीर मत मारो, हर दिन किसी नए नुख़से पर काम मत करो, समझो की जीवन का Core क्या है आपके, आपके जीवन में ऐसा क्या है जो अगर ठीक रहेगा तभी आप अपने जीवन में खुश रहिएगा,
हर इंसान के जीवन में खुश रहने की वजह यही से गुज़रती है, की वो स्वास्थ्य है, वो मेंटली स्ट्रॉंग है और फाइनेंशियली मजबूत है, अगर ये सब ठीक है तभी आप अपने जीवन में खुश रहोगे, छोटे छोटे कई वजह बेशक हो लेकिन ये 3 जरूरी पिलर है किसी के भी जीवन को खुशहाल बनाने के लिए,
उम्मीद है इस आर्टिकल से आपके सोचने का तरीका जरूर बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो ज़रूर कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद !!
| आपके लिखे खास जरूर पढ़े !! |
| आप सीख नहीं रहे… आपका दिमाग़ सिर्फ़ नया Excitement ढूँढ रहा है। |
| अगर आपका Mood ही आपकी मेहनत तय करता है… तो सावधान। |
| Google भी आपकी मदद नहीं कर सकता… अगर आप ये गलती करते हैं। |
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









