Link copy ho gaya

Google भी आपकी मदद नहीं कर सकता… अगर आप ये गलती करते हैं।

Published On: July 5, 2026
Follow Us
80% लोग Google का इस्तेमाल ग़लत तरीक़े से करते है

आज कितना आसान है ना की अगर कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है, या फिर ताजा जानकारी लेनी हो तो बस एक क्लिक और गूगल बाबा आपको सब कुछ बता देते है, आज अभी जो आप ये पोस्ट पढ़ रहे है इसका श्रेय भी गूगल बाबा को जाता है, कुछ साल पहले की तुलना में अब बहुत कुछ आसान हो गया है,

अब सोचिए जब सब कुछ आसान हो गया है पहले की तुलना में, क्योंकि जानकारी ही किसी भी सफल काम की नीव होती है तो सभी सफल क्यों नहीं हो रहे है, आपके आसपास भी कई ऐसे लोग है जो गूगल को रोज़ाना इस्तेमाल करते है लेकिन उनकी लाइफ में कुछ भी बदल क्यों नहीं रहा है,

भगवद गीता में भी इसकी चर्चा विस्तार से की गई है “कर्मयोग” में की ज्ञान वही काम का है जो इंसान को सही दिशा दे और उसे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे,

आज गूगल सर्च दुनिया का पहला सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिसपे कई करोड़ सर्च रोजाना किए जाते है, लेकिन ये जरूरी नहीं है की इतने बड़े आकड़ो में सर्च आने के बाद क्या सभी अपने सही दिशा में चल निकलते है कभी नहीं, क्योंकि गूगल आपको जानकारी देता है, अब आप इश्क़ इस्तेमाल कैसे करते है ये आपके ऊपर निर्भर करता है,

Google ने फ़र्श से उठाकर अर्श पर बिठा दिया

मैं अपनी बात करूँ तो आज मैं जहाँ भी हूँ गूगल की वजह से ही हूँ, क्योंकि 2007 में जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो उसके दो साल बात ही 2009 में मैं इंटरनेट के लिए काम करना शुरू कर दिया था यानी गूगल सर्च के लिए, तब मैंने Classified के काम करना शुरू कर दिया था ये SEO था यानी Search Engine Optimisation,

यहाँ बस बिज़नेस की पूरी डिटेल्स अपने पोर्टल पर ऐड करता था और उसे optimise करते ही वो कुछ Query से गूगल पर दिखना शुरू हो जाता था, इससे Search करने वाले और बिज़नेस जो मैंने लिस्ट किए थे दोनों को फ़ायदा होता था, उसके से अभी तक मेरे सभी काम गूगल से लिंक ही रहे है,

मैं भी बाक़ी लोगो की तरह सर्च के लिए मैप्स के लिए या कुछ भी जानना हो तो गूगल AI मोड का भी इस्तेमाल करता हूँ, लेकिन मुद्दा ये नहीं की गूगल इस्तेमाल की वजह से मैं यहाँ तक आया, सवाल ये है की मैंने इसे अपने करियर के लिए इस्तेमाल किया, मैं आज जो कुछ भी सीखा है गूगल, यूट्यूब और बुक्स की वजह से सीखा है,

कुल मिलाकर अगर मैं बस गूगल से जानकारी लेता और उस पर काम नहीं करता तो शायद मैं कभी भी मैं यहाँ तक कभी आता ही नहीं, मेरी तरह बाक़ी लोग भी गूगल की सर्विसेज को उतना ही इस्तेमाल करते है, लेकिन उनमे और मुझमें बहुत बड़ा फ़र्क़ है,

वो गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते है लेकिन हमेशा कुछ क्रिएट करने के लिए करता हूँ, और यही वो जरूरी काम है इसे आपको करना होता है,

2018 में जब मैंने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया, वीडियो और राइटिंग फॉर्मेट में तो मुझे सब कुछ आता था ऐसा नहीं था, लेकिन मैंने हर स्टेप में उसे इम्प्रूव करने के लिए गूगल का ही इस्तेमाल किया, आप भी ऐसा ही करते है, लेकिन बस तरीका आपका अलग अलग है,

80% लोग गूगल का इस्तेमाल ग़लत तरीक़े से करते है

अगर मैं आपसे ये कहूँ की आज 80% से ज़्यादा लोग गूगल का इस्तेमाल ग़लत तरीक़े से करते है तो शायद आपको ये पसंद नहीं आए, क्योंकि सबकी अपनी अपनी जरूरत है, हाँ ये बात सही है लेकिन कितनी देर, हम ज्यादातर गूगल का इस्तेमाल कैसे करते है मैं यहाँ आम लोगो की बात कर रहा हूँ, उनकी नहीं जो थोड़े प्रो है –

  • यूट्यूब मनोरंजन के लिए,
  • गूगल सर्च आसपास की चीज़ों को ढूँढने के लिए
  • मैप कहीं पहुचने के लिए
  • रेटिंग और रिव्यू जिससे प्रोडक्ट और सर्विसेज की क्वालिटी का पता लगाया जा सके
  • लेटेस्ट न्यूज़ के लिए
  • आज हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल की बनाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चल रहा है

अगर आप आकड़ा देखे तो इसमें मनोरंजन ही आपको ज़्यादा से ज़्यादा दिखाई देगा, लेकिन क्या गूगल सर्विसेज बस मनोरंजन के लिए ही है, नहीं, ये इससे कहीं ज़्यादा ऊपर है,

बस 20% लोग गूगल से 80% अचीव कर रहे है

आज जो भी प्रो है वो गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल कुछ ना कुछ क्रिएट करने के लिए कर रहे है, वो भी गूगल का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते है लेकिन ये बस 10 से 20% ही होता है बाक़ी का इस्तेमाल हो कुछ बनाने के लिए करते है जैसे की –

  • गूगल जेमिनी का इस्तेमाल रिसर्च करने के लिए, इमेज बनाने के लिए, कोड लिखने के लिए
  • AI Mode का इस्तेमाल किसी भी ख़राब या जानकारी को समराइज करने के लिए
  • अब आपको पढ़ने के लिए बहुत सारे अलग अलग सोर्स पर जाना नहीं पड़ता, एक क्लिक में आपके स्क्रीन पर जारी जानकारी आ जाती है,

एक उदाहरण से समझाता हूँ, एक इंसान जिसके पास अभी कुछ भी नहीं है, कोई रिसोर्सेस नहीं है कोई बजट नहीं है, वो आज जीरो पर, अगर उसके पास बस उसका माइंडसेट कुछ करने का हो, उसकी हैबिट अच्छी हो तो गूगल का इस्तेमाल करके वो बहुत कुछ क्रिएट कर सकता है,

बहुत एडवांस नहीं वो गूगल का इस्तेमाल करके ये बस कुछ घंटे में पता लगा सकता है कि वो जिस भी स्थिति में आज है उसे इम्प्रूव करने के लिए और क्या कर सकता है, बस थोड़ी ऑब्जरवेशन और इम्प्रूवमेंट चाहिए होगा,

जैसे मान लो वो इंसान गूगल AI मोड पर गया जो कि मुफ़्त है उसने सर्च किया कि आज सबसे ट्रेंडिंग चीज़ क्या है जिसे सेल किया जा सकता है, जीरो इन्वेस्टमेंट के ऊपर, उसे ये answer कुछ सेकंड में मिल जाएगा,

हाँ मैं ये नहीं कह रहा हूँ की बस उसके बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन एक विज़न जरूर मिल जाएगा, उसे अब इम्प्रूव करने की बारी आएगी, कोई भी एक चीज़ पकड़ने के बाद उसे अब इम्प्रूव करना होगा, वो भी कैसे करना है उसे गूगल किया जा सकता है,

ध्यान रखो ये आपको गूगल नहीं बता रहा है वो बस डेटा को आपके लिए optimise कर रहा है, ये डेटा वो किसी ना किसी सोर्स से ही उठा रहा है, लेकिन आपका काम आसान तो कर रहा है, आज जो लोग भी बहुत ज़्यादा सफल हुए है वो बस एक सोच ही थी, जो धीरे धीरे बहुत बड़ी बन गई,

सब कुछ वही होगा यहाँ आपको बस अपनी हैबिट ही बदलनी है, जिसका इस्तेमाल अभी तक आप मनोरंजन या फालतू के कामों के लिए कर रहे थे, उसका इस्तेमाल अब आपको अपने करियर को बनाने के लिए ही करना है, अब आपको गूगल का इस्तेमाल कुछ ऐसे करना चाहिए जैसे –

  • Research करिए
  • अपने Skill को इम्प्रूव करिए गूगल सर्विसेज की मदद से
  • अब कुछ ना कुछ क्रिएट करिए गूगल का इस्तेमाल करके
  • एक टाइम लाइन बनाइए की मुझे इतने दिन इसपर काम करना ही है
  • अपने फ़ील्ड के लोगो को देखिए उन्हें सुनिए यूट्यूब के ऊपर, उनके आर्टिकल पढ़िये, गूगल डिस्कवर और सर्च पर,
  • जेमिनी का इस्तेमाल करिए अपने सभी query को सोल्व करने के लिए

गूगल सर्च की एक ख़ास बात है, ख़ासकर यूट्यूब और सर्च की, जैसे ही आप अपने इंटरेस्ट की चीज़ें ढूँढते है आपको उसी तरह की चीज़ें दिखनी शुरू हो जाती है, बस आपके ढूँढने का काम भी अब गूगल कर देगा, आपको बस इम्प्रूव करते जाना है

आपको बस अपने माइंडसेट और हैबिट पर ही ध्यान रखना है, और देखिए गूगल आपको कितना कुछ देता है, आप सोच भी नहीं सकते ही गूगल आपको कितना कुछ दे सकता है वो भी पूरी तरह से मुफ्त में,

हाँ ये तब तक पॉसिबल नहीं है जब तक आप ख़ुद को नहीं बदलते, आप गूगल से अगर मनोरंजन की माँग करेंगे तो आपको वो भी भर भर के मिलेगा, इतना की आप उसे छोड़ ही नहीं पाएंगे,

Conclusion

गूगल सर्विसेज मेरे हिसाब से किसी वरदान से कम नहीं है उन लोगो के लिए जो आज जीरो पर है, बस जरूरत है अपनी हैबिट और सोच बदलने की, Elon Musk जो आज दुनिया के सबसे बड़े रईस में जाने जाते है उनके सफलता का सोर्स भी कहीं ना कहीं उनके माइंडसेट का है, वो चाहते तो अपनी पूरी जिंदगी बस एंजॉय करते हुए बिता सकते थे,

लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया वो बस सीखते रहे, सीखते रहे, बहुत क्रिएट किया और आज देखिए वो आज कहाँ है, आज से कुछ सालों के बाद जो भी लोग क्रिएटर है वो उन लोगो से बहुत आगे होंगे जो बस कंज्यूम कर रहे है,

इसलिए Google भी आपकी मदद नहीं कर सकता अगर आप ये गलती करते है, सोच बदलिए आपको वो मिलेगा जो आपको चाहिए, उम्मीद है इस जानकारी से आपको दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर लिखिए !!

आपके लिए ख़ास, इसे भी पढ़िए !!
आपकी To-Do List आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
आप Busy नहीं… फँसे हुए हैं।
Ideas बहुत हैं… लेकिन ज़िंदगी क्यों नहीं बदल रही?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment