Link copy ho gaya
Growth ki taraf ja rahe ho, ya Downfall ki? 12 sign mein jaaniye. Free test →

Overthinking Se Kaise Bache? 5 Aadatein jinhone mere sochne ka tarika badal diya

Published On: November 22, 2026
Follow Us
Overthinking ke liye 5 habits

Is post se ek aadat chuniye. Dekhiye 7 din mein kya badal sakta hai.

Poori list nahi, bas ek cheez. Neeche se chuniye ya apni likhiye.

    Dekhein →

    Har insaan par asar alag hota hai. Shuruaat chhoti rakhiye.

    अभी कुछ साल पहले की बात है मेरी Planning बहुत होती थी हमेशा और execution बस उसका 20% या उससे भी कम, अब आपको लगता होगा शायद में आलसी था, लेकिन सच कहूँ तो मैं अपने ही plan को बिगाड़ देता था ये सोच कर की ये उतने अच्छे से काम नहीं करेगा,

    पहले में कई दिन लगाकर practically को plan तैयार करता था अपने life में growth के लिए, फिर जब action लेने की बारी आती थी मैं उसे change कर देता था, ऐसा भी नहीं था कि मुझे कुछ सुधार उसमे दिखाई देता था,

    मैं बहुत ज़्यादा सोचने लगता था और डरता था कि ये काम करेगा भी या नहीं,

    जबकि एक stable इंसान उस plan के execution के बाद आ रही result के बाद planning में बदलाव करता है,

    अगर आप अभी इसे पढ़ रहे है तो ये तय है कि आपके साथ भी ऐसा जरूर होता होगा, आइए आज मेरे अनुभव से समझते है कि इसे कैसे Overcome किया जा सकता है,

    क्योंकि इन 5 आदतों ने मेरे इस pattern को बदल दिया अब मैं वही सोचता हूँ जो मेरे लिए बहुत जरूरी होता है, शुरू में कई बार ऐसा होता था कि मैं फिर से पुराने तरीके से सोचने पर वापस आ जाता हूँ, लेकिन जब मुझे याद आता है मुझे ये पता चल जाता है कि मेरी दिशा ग़लत है,

    आज कई महीनों के practice के बाद मैं ज़्यादा से ज़्यादा इस habit पर क़ायम रहता हूँ और कम से कम overthink करता हूँ जिससे सुकून मिलती है, जहाँ मैं पहले पूरी रात जागते रहता था चीज़ें सोचते हुए अब मैं समय पर सोता हूँ और समय पर उठता हूँ, इसने मेरे digestion को भी improve किया है,

    आइए उन 5 हैबिट को समझते है, अगर ये post आपको अच्छी लगती है तो इसे अपने किसी ख़ास इंसान से ज़रूर शेयर करें जिन्हें आप खुश देखना चाहते है,

    1. कल को प्लान करो

    आपने अपने बड़े बुजुर्गों से ये जरूर सुना होगा, व्यस्त रहना जरूरी है नहीं तो दिमाग़ अपनी धुन में रहता है, इस बात को हम बहुत common समझते है लेकिन इसका बहुत बड़ा impact होता है,

    अभी हम अपने दिन की शुरुआत जब करते है हमें अगले घंटे में क्या करना है हम में से ज्यादातर लोगो को नहीं पता होता, इस समय हम ज़्यादा से ज़्यादा समय ख़ाली होते है और बिना वजह सोचते है, और अब तो screen ने हमारे सोचने को और बढ़ा दिया है क्योंकि यहाँ हम इतना content consume करते है की हमारा दिमाग़ हमेशा busy होता है उसे process करने में,

    process करने के दौरान हमारे emotions बदलते रहते है, और ये overthink करने की सबसे बड़ी वजह है,

    अगर हम अपने अगले दिन को plan कर पायें सोने से पहले तो हमें exact पता होगा की आगे हमे करना क्या है, जब मैं ऐसा करता हूँ तो मेरे अंदर confusion नहीं होती और तब मैं सोचने नहीं बैठ जाता, क्योंकि मुझे पता है की आज इतने काम मुझे पूरे करने है,

    इससे दो चीज़ें होती है, एक तो मेरी thinking कम से कम हो जाती है बिना वजह की और दूसरी क्योंकि मैं पूरे दिन व्यस्त रहता हूँ तो रात को मुझे नींद बहुत अच्छी आती है, इससे समय पर सोते ही मैं अगली सुबह समय पर उठता हूँ,

    2, अपने Thoughts को Journal करता हूँ

    बहुत सारे लोगो को लगता है की ये क्या बेकार की बात की अपने दिमाग़ में चल रही चीज़ों को पेपर पर लिखना ये फ़िल्मी बात है, लेकिन इसके पिछे की वजह अगर आप समझ जाते हो तो आप daily अपने दिमाग़ में चल रही चीज़ों को लिखोगे,

    आपके दिमाग़ में चल रही चीज़ें हमेशा एक अलग लूप बनाती है, यानी एक सोच से दूसरे सोच पर आप सिफ्ट होते हो overthink के दौरान, इस समय आपका डर, गुस्सा जैसे सभी emotion trigger होती है,

    अब मान के चलो आपने कोई बार मन में बुनी और आपको लग रहा है कोई आपको नुकसान पहुचा सकता है, इस समय आपका Blood की रफ़्तार बढ़ जाएगी, जिससे आपके अंदर बेचैनी बनी रही और ये ज्यादातर अगर रहा तो cortisone बढ़ेगा, और आपके body को नुक़सान पहुचायेगा, क्योंकि ये करो या मरो वाली situation है,

    अब सोचो आपके साथ ऐसा कुछ हुआ ही नहीं, आपने पहले से उसे अनुभव कर लिया, यही अगर आप अपने thoughts को कहीं लिख देते हो तो आपके दिमाग़ से वो open loop बंद हो जाएगी, ये ठीक उसी तरह से है जब आपके मन में कोई बात आती है और आप किसी से उसे कह देते हो तो आपका अच्छा अनुभव होता है,

    इसलिए overthink को कम करने के लिए जो भी आपके दिमाग़ में चीज़ें चल रही है उन सभी को सोने से पहले paper पर लिखो और उसे फाड़ के फेक दो, ये एक सरल उपाय है जिसके लिए अपने session therapy में कई लोगो हज़ारो करते है,

    3. Problem पर नहीं Solution पर Focus रखो

    क्या आपको पता है की आपका दिमाग़ negative चीज़ों से पहले attract होता है क्योंकि इसे वो ठीक करना चाहता है, पूरे चेहरा आपका चमक रहा लेकिन कहीं एक black spot आपको दिखाई देगा तो आपका ध्यान उस पर जाएगा, यहाँ तक कि जो भी आपको देखेगा वो आपको इसके लिए टोक सकता है,

    ये सही है, इसमें कोई बुराई नहीं है ये ख़तरे को जानकर उसे solve करने का हमारे दिमाग़ की strong होने की पहचान है,

    लेकिन परेशानी तब होती है जब ये डर में बदल जाता है, अगर आप डरते हो तो ये डर धीरे धीरे depression और anxiety का रूप ले लेगा, और तब आपको इसका attack दौड़ महसूस हो सकता है,

    यहाँ अगर आपका mindset strong है तो आप किसी परेशानी को देखते ही उसका solution निकालना शुरू करते हो,

    मैं भी अब ऐसा ही करता हूँ, यानी अगर मुझे कहीं भी कोई परेशानी दिखी तो डरने के बजाए उसका हल निकालना शुरू कर देता हूँ, अब ये एक pattern बन गया है, अब problem देखते ही – pattern – की अब इसका solution क्या है, – डर जीरो,

    जब डर ही नहीं होगा तो आपका दिमाग़ शांत होगा, relax होगा, और overthinking zero हो जाएगी,

    4, Body और mind पर काम करो

    आपको पता है हम इंसानों को शायद ईश्वर से वरदान है, की हम जिस चीज़ पर ध्यान देते है वो बड़ी हो जाती है,

    अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो बड़ी हो जाएगी और सुख पर ध्यान देंगे तो वो भी कई गुना बड़ी हो जाएगी, मैं अब अनुभव करता हूँ कि आपके 90% problem का समाधान है exercise वो body के angle से हो या आपके mind के angle से,

    आइए समझते है, जैसे अगर आप physical exercise करते हो तो आपका muscle grow होता है, उसी तरह से अगर आप अपने mind पर ध्यान doge तो वो भी grow होगा, इसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी जो आपको चाहिए, शोर नहीं,

    जब आप exercise करते हो तो आपकी body happy hormone छोड़ती है, जिसका नाम है serotonin, oxytocin, and endorphins, इससे आप relax होते energetic होते है, और ये सब आप बस exercise से possible है,

    Morning में व्यायाम जो आपको पसंद आता हो आपके body के लिए और book reading जो आपके mind muscle को इम्प्रूव करता है, जब ये दोनों strong होंगे तो आप कम से कम overthink करोगे,

    5, महसूस करना सीखो

    कुछ साल पहले तक मुझे लगता था कि की लोग आँखे बंद करके क्या ढूँढते है, और जो लोग बताते है कि मुझे अच्छा लग रहा है ये सब बस ढोंग है, लेकिन अब जब मैं इसे समझ रहा हूँ तो मैं ये कह सकता हूँ कि अगर आप overthink कर रहे है ज़्यादा से ज़्यादा तो आप अपने उस pattern से aware नहीं है,

    जिसकी वजह से आप mind और body दोनों तरह से struggle कर रहे है,

    करीब 2019 और 2020 में Anxiety और Depression का शिकार हुआ था और उसकी सबसे बड़ी वजह थी मेरा डर जो मेरे life में मुझे महसूस हुई थी, वो exact क्या था उसके बारे में हम और कभी बात करेंगे,

    अब आपको लग रहा होगा की ये कमज़ोर लोगो की निशानी है, लेकिन मैं ये कहता हूँ कि ये aware लोगो की निशानी है, जो अपने हालत को समझ रहा है उसे ही किसी भी चीज़ को लेके डर होगा, और तभी कोई इंसान अपने उस situation को ठीक करने के लिए आगे बढ़ेगा,

    जबकि आज बहुत सारे लोगो ये पता ही नहीं है कि उनके आज के action से उनका कल कैसे बिगड़ सकता जो सालों उन्हें struggle करा सकता है,

    इसके लिए सबसे अचूक उपाय है आप situation से aware हो जाओ, और इसके लिए ख़ुद को meditate करो, इस समय आपको बस जो भी आसपास आपके दिमाग़ में महसूस हो रहा है उसे देखो, आपके दिमाग़ में जो भी महसूस हो रहा है उसे देखो तो धीरे धीरे आप अपने दिमाग़ में चल रहे बहुत सारे शोर से डरना बंद कर दोगे,

    आपके emotion उस समय constant होंगे और आपके अंदर सुकून होगी,

    शुरुआत में आप बार बार distract हो जाओगे, लेकिन धीरे धीरे आप इसे मिनटों घंटों practice कर पाओगे,

    Conclustion

    अगर आप Overthinking कर रहे हो चाहे आपके life में किसी भी चीज का डर है या जो भी चल रहा है, इसमें कोई बुराई नहीं है इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है, बस आपको इसे देखने और समझने की ability build करनी होगी,

    इसके लिए ये 5 हैबिट आपको help करेंगी, ये कोई जादुई तरीक़ा नहीं है लेकिन practice के बाद ये आपके लिए वरदान बन सकता है, क्योंकि आप अपने life अगर हर बाद distract हो रहे हो तो समझो की एक ही जगह पर आप गोल – गोल घूम रहे हो जिसका परिणाम आपको हमेशा ग़लत ही मिलेगा,

    आपको लड़ने की नहीं बल्कि ख़ुद को एक सही दिशा देने की जरूरत है, उम्मीद है आपको इससे मदद मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो आप comment में लिख सकते है,

    हैबिट के बारे में और समझने के लिए आप ebook पढ़ सकते है जो आपको नीचे मिलेगी, अपनी राय जरूर दें!

    Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

    Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

    Teeno ebooks ke covers Teeno chahiye? Combo lein aur ₹248 bachaiyeAct, Don't Delay + 199 Student Hacks + Hidden Goldmine ₹847₹599Combo lein →

    Naveen Pandey

    लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment