अगर आपको हमेशा थकान रहती है, आप किसी भी काम पर focus नहीं कर पाते, आप ये देख ही नहीं पाते की आख़िर आपके लिए जरूरी actions क्या है और बस flow में बहते चले जा रहे है जिसकी वजह से आप अपने life में कई सालों से struggle कर रहे है तो आप अकेले नहीं है,
सच कहूँ तो सभी सफल होना चाहते है लेकिन वो देख ही नहीं पाते की उनके life के हिसाब से चीज़ें कैसे काम करेंगी, और तब जब वो दूसरो को copy करते है तो fail हो जाते है, क्योंकि वो ध्यान नहीं दे पातें की आख़िर वो अपने लिए क्या करे,
आज 99% लोगो को हमेशा थकान होती है, वजह ये नहीं है की बहुत ज़्यादा काम कर रहे है, ये भी possible हो सकता है लेकिन ज्यादातर लोग अपने मन के भटकाव की वजह से हमेशा थकान महसूस करते है,
जरा सोचिए आपको हर कुछ मिनट में बाद चुनना पड़े की आपको अब क्या करना है तो आपका दिन कैसा जाएगा,
मेरा मतलब है सुबह उठते ही आपको 10 चीज़ों में से किसी एक को चुनना हो, और ये हर घंटे आपको करना हो तो आप burnout हो जाएँगे, क्योंकि आप पूरे दिन भर में बहुत सारे नए decisions ले रहे है, इंसान ज्यादातर अपने मन में चल रही उधेड़बुन से जल्दी थक जाता है,
एक स्वास्थ्य इंसान को कोई काम दे दिया जाये और उसे पता हो कि अगले घंटे उसे क्या करना है तो वो उस काम को पूरा भी करेगा और शाम को energy भी रहेगी, कोई मानसिक pressure कम है, और ये सब कुछ focus की वजह से possible है, अगर आप थोड़ा ध्यान दे पाये और अपने लिए एक perfect shedule set कर पाये तो आप पूरे दिन काम करके भी बिना वजह की मानसिक हलचल से दूर रहेंगे,
हमेशा थकान Focus नहीं बनता तो ये 3 Habit अपनाए
याद करिए बचपन में आप कितने energy में होते है, हाँ उस समय आपका शरीर आपको ज़्यादा support करता है लेकिन इसकी वजह से भी है की आप सोचते कम है,
अगर आप कुछ ऐसा कर पायें की पूरे दिन का shedule आपको पता है की क्या करना है, क्या खाना है, क्या पहनना है तो आप वो दिन कैसे जायेगा,
थोड़ा रुकिए और Imagine करिए, सच कहूँ तो आपका वो दिन पूरी तरह से हल्का जाएगा, क्योंकि Unnecessary आपको decision कम लेने पड़े, आपको ये कम देखन पढ़ा की क्या आपके लिए काम करता है और क्या नहीं, अगर आप हमेशा ये सोचेंगे की मुझे क्या करना चाहिए था तो ना ही आप अपने persent के काम पर focus कर पाएँग और ना ही आपको future में क्या करना है उसके ऊपर चिंतन कर पाएंगे,
कुल मिलाकर आपको पूरे दिन भर के obstacle को कम करना है चाहे वो physically हो या mentally, इसके लिए ये 3 काम कर ले
- Morning Plan
- Default Mode
- Routine
हर रोज का Morning Plan पहले बना लें
एक कहावत है की अगर आप अपने उठते समय और सोते समय को ठीक कर लें तो आपकी आधी से जाड़ी energy आप बचा सकते है, तो अगर आप कल क्या करने वाले है उसका plan आप हर रोज रात में ही बना लें कि कल आप उठ कर क्या करेंगे तो आप सुबह के Mental fog से बच जाएँगे,
आपको सुबह उठते ही बहुत कुछ याद करने और उन्हें manage करने में अपनी बहुत सारी energy नहीं लगानी होगी,
- आज क्या करना है वो 3 सबसे जरूरी काम पहले से तय कर लें
- इसमें आपको कितना समय देना है ये भी तय कर लें
- सुबह में आप शुरुआत कहाँ से करेंगे और उसके बाद क्या करेंगे ये सब कुछ
जैसे ही आप ये करते है तो आपका दिमाग़ ये नहीं सोचता है कि सुबह उठ कर क्या करना है, इस काम को कितने समय में ख़त्म कर लेना है, अगर 3 काम दिए है तो कौन सा काम पहले करूँ,
क्योंकि सब कुछ आपने पहले से प्लान कर दिया है,
आपकी Energy पूरी तरह से save है अब, आपको बस इसपर action लेने की जरूरत है, अगर आप सुबह में उठते ही सोचने में लगाते तो हो सकता है की आपको ये पता ना होने की वजह से की क्या अभी जरूरी है आप ऐसा काम करने लगे जो वाक़ई अभी बहुत ज़रूरी नहीं था,
इससे आज का आज का दिन भी गया और आप इससे demotivate भी हो गए, आपके बहुत मेहनत करने के बाद भी आप सही action नहीं ले पाये,
Default mode बनाये हर बार नया फैसला मत लें
दिन की शुरुआत में आपको बहुत सारे नए फैसले लेने से बचना चाहिए, सोचिए आप सुबह में उठे है आपके हाथ में smartphone आया आपने कुछ ऐसा देखा जो आपको ठीक नहीं लगा, अब आपका पूरा दिन खराब होने वाला है,
आप अपनी energy पूरी तरह से अभी loose कर देंगे, हो सकता है कि उसकी वजह से आपको जो करना है वो ना करके कुछ और करने लगे,
सुबह उठते ही कुछ काम आपके default mode में होने चाहिए जैसे –
- सुबह उठते ही पानी का ग्लास – फिर fresh होना
- Smartphone – notification पूरी तरह से बंद कोई scrolling नहीं 30 मिनट
- शाम 6 बजे – Workout का time इस समय कोई काम नहीं
- आज पहनने वाले कपड़े – कल रात में ही Planed होंगे
- Important काम – सबसे पहले
जब आप ऐसा कुछ करेंगे तो आपको कब और कैसे नहीं सोचना होगा, क्योंकि life के कुछ ऐसी जरूरी काम है जो आपको growth के लिए हर रोज़ करने ही होंगे,
अगर आप हर समय ये सोचने में निकाल देंगे की अभी आपको क्या करना है तो हो सकता है कि वो काम उस दिन करें ही ना, उस समय जो आपको दिखाई देगा वो आप करेंगे लगेंगे,
Routine – जरूरी action को automatic बनाए
जब आप नई नई Car चलना सीखते है तो आपको हर बार ये सोचना पड़ता है कि अब आपको क्या करना है, लेकिन जैसे जैसे आप fluent हो जाते है कि आपको अभी क्या करना है तो आपके ज्यादातर action स्थिति के हिसाब से ख़ुद ही आप करते है car drive करते समय,
अगर आप अपने life के बहुत सारे action को automatic कर पायें तो आप ख़ुद को mental fog से energy burn out होने से आसानी से बचा लोगे,
जैसे उड़ते ही पानी पानी – उसके बाद Fresh होकर नहाना – तैयार होना – नासता करना – अपना काम शुरू करना
इसमें आपको कहीं रुकर ये नहीं सोचना है कि आपको अब क्या करना चाहिए,
अगर आप सुबह उठते ही अपना फ़ोन उठा लेते है तो आप पानी नहीं पीते भूल जाते है जिससे आपकी body dehydrate होने की वजह से energy energy में नहीं होती, ना ही आप ठीक से fresh हो पाते है,
आप कई सारे काम जो initially सुबह उठते ही जरूरी है वो भूल जाते है,
अगर आपने अपने routine को automatic कर रखा है तो आपको बार बार सोचना नहीं होता की सुबह उठकर आपको क्या करना है, आप वो काम automatic करना शुरू कर देते है,
शुरू में आपको बेशक याद करना पड़ सकता है लेकिन जैसे जैसे आपको इसकी आदत होगी आप अपने काम default mode में करते जाएँगे,
अगर आप इन्हें नहीं अपनाते है तो सुबह उठते ही आप मेंटल फोग का शिकात रहेंगे, आपका दिमाग़ चलता रहेगा बिना वजह जैसे –
- सुबह उठते ही – अब क्या करूँ
- पहले फ़ोन देख लूँ, – बस 5 मिनट ही तो है
- आज काम करूँ – या इसे कल भी तो कर सकता हूँ, कल ही करता हूँ ज़्यादा सही होगा
- exercise करूँ – यार कल ही तो की थी आज skip कर भी दिया तो कोई बात नहीं
- आज थोड़ा आराम कर लेता हूँ – चलो थोड़ा बाहर घूम आता है
- हर वक़्त ही तो काम करता हूँ – आख़िर इतना struggle क्यों
ऐसी ना जाने कितनी ही लड़ाई जो देखने में बहुत छोटी है लेकिन इससे mental fog बढ़ता है आप decision नहीं ले पाते आपके लिए क्या सही है, आप ये देख ही नहीं पाते इस आज से आपकल कल कैसा होगा,
ये तो उदाहरण था सभी के लिए में ये अलग अलग हो सकता है, इसी उलझन की वजह ज्यादातर हम अपनी energy को खो देते है और जो रास्ता हमने कुछ घंटों में तय करना चाहिए उसके लिए हम कई दिन लगा देते है,
Conclusion
अगर आप mentally ख़ुद को clear रख पायें तो आपके जीवन में आपकी ग्रोथ 1000 गुना तक बढ़ सकती है, क्योंकि तब आप हाँ और ना में नहीं फसें रहते, आपका दिमाग़ गाड़ी की तरह है जिससे आप drive कर रहे है, कभी इसे आगे ले जाते है कभी इसे पिछे ले जाते है,
इस आगे – पीछे में आपका समय और एनर्जी दोनों ही बर्बाद आप कर देते है,
ख़ुद को एक clear vision दीजिए उसके लिए दिमाग़ में चल रहे बहुत सारे क्यों, कब और कैसे को कम से कम कर दीजिए, जिससे आप हमेशा energy महसूस करेंगे, थकान कम से कम हो जाएगी,
उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी comment में पुछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














