Link copy ho gaya

रात की ये एक गलती… दिमाग़ को कभी आराम नहीं करने देती।

Published On: July 23, 2026
Follow Us
रात की एक गाली !!

क्या आपने कभी महसूस किया है कि सोते समय बस एक बात आपके दिमाग में आई और आप घंटों करवट बदलते रह जाते है, और जब उसबाह में उठते है थकान के साथ सब कुछ Meaningless लगता है,

ये बस आपके साथ नहीं होता बल्कि आजकल तो आम हो गया है, आज तो लोग रात भर आराम करने के बाद सुबह में और ज़्यादा थकान महसूस करते है इसकी वजह है पूरी रात सोचते रहना, Overthink करना है, क्योंकि आप पूरी रात ऐसी ऐसी बातों पर सोचते है जो आपके लिए लाइफ में बहुत ज़्यादा मायने भी नहीं रखती,

  • किसी बहुत करीबी ने आपके Social Post पर लाइक नहीं किया
  • किसी ने कल आपसे बेहतर कार खरीदी है
  • किसी ने आपसे ज़्यादा हासिल कर लिया
  • आपके किसी कोई Message किया अभी तक उसका Replay नहीं आया
  • कोई पुराना पास्ट को बीत चुका है लेकिन अभी भी कुछ यादें आपके दिमाग़ में है
  • कोई बहुत पुरानी दुश्मनी जो अचानक से आज आपको याद आ गई
  • आपके बहुत करीबी से आपके मन की बात नहीं समझी
  • किसी से पिछे रह जाने का डर
  • कल मीटिंग है, कल किसी ख़ास से मिलने जाना है
  • कुछ ऐसा आपने हासिल कर लिया जिसके सपने आप कई सालों से देख रहे है

ऐसी ना जाने कितनी बातों को आप मन में रखते है जिसकी वजह से आप पूरी रात सोचते रह जाते है, जिससे थकान और स्ट्रेस बढ़ता है, ये एक दिन हो तो सही है लेकिन अगर हर रोज़ हो रहा है तो एक दिन ऐसा आयेगा की ये किसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाएगा,

ये बस एक हैबिट है जिसे बदलने की जरूरत है, क्योंकि ये आपको कभी Persent time में रहने ही नहीं देती, आज आप किसी भी इंसान से पुछिये, चाहे वो सफल है या असफल सभी का कुछ ना कुछ अधूरा रह जाता है, किसी का सब कुछ पूरा नहीं होता, लेकिन ये करण जरूर बन जाती है कि वो अपने लाइफ में struggle महसूस करने लगते है,

रात की बस एक गलती दिन भर Struggle

क्या आपने कभी गौर किया है की रात को बस एक छोटी सी बात पर घंटों सोचने के बाद जब सुबह आप स्ट्रेस और थकान लेकर उठते है तो उस दिन को आप जीते नहीं बल्कि ढोते है, और तब आप कुछ करना भी चाहे तो भी उसे नहीं कर पातें क्योंकि आप Physically Stressed में होते है,

कई लोगो की ये आदत बन जाती है और तब वो सोने के लिए बाहरी चीज़ों पर निर्भर हो जाते है, उनकी दवाइयाँ शुरू हो जाती है, बस सोने के लिए, क्योंकि जब भी आपके दिमाग़ बहुत सारी अधूरी बात रहती है तो आपका दिमाग़ उसे बार बार याद दिलाता है,

आपका दिमाग़ persent Situation को सँभालने के लिए बना है ना किसी किसी भी चीज़ को स्टोर करके रखने के लिए, जब तक कि जब ऐसी स्थिति में अगर आपका शरीर पूरी तरह से थका ना हो तो आपको नींद नहीं आती और जब नींद नहीं आती आप बिना वजह बस सोचते रहते है,

हाँ कई लोगो के life में अगर बुरा भी चल रहा होता है तो वो आसानी से adjust कर जाते है और आराम से सो जाते है लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे Tough Mindset के नहीं होते, ज्यादातर लोग बहुत sensitive होते है और इस वजह से उनके दिमाग़ में कोई बात आते ही उसे वो सूचना शुरू कर देते है,

Brain Dump Journaling हर रात सब कुछ लिख दो

अगर आप भी पूरी पूरी रात जाग के बिताते है क्योंकि आपके दिमाग़ में बस इधर उधर की बातें चलती रहती है तो बहुत ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं, आप चाहे किसी भी स्थति में हो चाहे आप medication में ही क्यों ना हो, आपको अपने अंदर बस एक हैबिट बनानी है,

जब भी सोने जाये, एक पेन और डायरी लें और जो भी विचार मन में आ रहे है बस उसे लिख दें, जो भी सोच रहे है सब कुछ, और उसे दूर रख दे बेड के पास ना रखे,

ध्यान रखें आपको उस dairy में उस Situation को आप क्यों महसूस कर रहे है, कैसा फील कर रहे है, या क्यों आपके लिए अच्छा नहीं है ये सब नहीं लिखने की जरूरत है, बस आपकी जो भी फीलिंग है जो आपके दिमाग़ में चल रही है उसे लिखने की जरूरत है, जैसे ही आप ऐसा करते है आपके दिमाग़ को वो पूरा लगता है और उसे वो सूचना बंद कर देता है, इससे आप –

  • आराम से गहरी नींद में सो पाएंगे
  • लूप बंद होने के बाद नए विचार बनना शुरू हो जाएँगे
  • आप सुबह में Fresh महसूस करेंगे, stress नहीं होगा
  • सुबह में आप आगे क्या करना है सोच पाएंगे, उसे strategically कर पाएंगे,
  • आप पहले से ज़्यादा confident हो पाएंगे,
  • मूड जो हमेशा swing होता था नहीं होगा

कुल मिलाकर आप Persent में रहने लगेंगे जिससे जीवन आपका और आसान हो जाएगा, ये सब कुछ बस एक हैबिट की वजह से हुआ जिसने आपके सोचते रहने की आदत को बस बंद कर दिया उस समय जब आपको सोने की जरूरत है,

Conclusion

अगर आप अपने विचार को लिखना शुरू कर देते है तो आधे से ज़्यादा विचारो को आप मन में ही इग्नोर कर देते है क्योंकि आपको ये साफ़ साफ़ दिखाई देने लगता है की ये आपके लिए उतना जरूरी नहीं है, रात का समय आपके आराम के लिए होता है जो आपको अगली सुबह के लिए Physically और Mentally मजबूत रहने में मदद करता है,

अगर आपके सपने बड़े है, लाइफ में कुछ पाना चाहते है तो आपको छोटी छोटी हैबिट पर काम करना होगा ताकि आपकी Journey Smooth रहे और आप Distract ना हो और अपने Goal तक आसानी से पहुँच जाये, तो बहुत कुछ सोचने के बजाए उसे organise करिए की किस बात पर बहुत जरूरी है ध्यान लगाना और किस पर नहीं,

उम्मीद है इस article से आपके सोचने के नजरिया बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट में जरूर लिखिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए खास, जरूर पढ़े !!
99% लोग सुबह उठकर अपनी सबसे बड़ी गलती रोज़ दोहराते हैं।
सिर्फ़ 10 सेकंड… आपकी सबसे बड़ी गलती रोक सकते हैं।
दिनभर Busy रहते हैं… फिर भी काम पूरा क्यों नहीं होता?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment