Link copy ho gaya

99% लोग सुबह उठकर अपनी सबसे बड़ी गलती रोज़ दोहराते हैं।

Published On: July 23, 2026
Follow Us
सबसे बड़ी गलती

क्या आपने कभी गौर किया है की जब भी नींद खुलती है तो सुबह उठते है हम सबसे पहले क्या करते है, हम में से 99% लोग पहले उठते ही अपना Phone चेक करते है, Notification देखना, एक Video देख लेना, एक News पढ़ लेना, उसके बाद किसी के Post पर reaction दे देना, whatsapp पर किसी के message का Replay दे देना,

ये सब करते करते कम से कम 45 मिनट कब निकल जाते है पता ही नहीं चलता,

यानी अभी हम सो के उठे, जब कोई thought था ही नहीं, बस उठते ही Smartphone उठाकर 45 मिनट देने के बाद ही बहुत सारे Struggle, Stress, Anxiety पहले ही दिमाग़ में भर जाते है, क्योंकि अभी अभी हमने अपना बहुत सारे समय ऐसे ही Content को Consume कर लिया,

सुबह उठते ही इन सभी चीज़ों की वजह से थकान ले कर हम अपने बेड से आगे बढ़ते है, इस स्थिति में हम अगले घंटे क्या करना है ये भी हमें बहुत clear तरीक़े से नहीं पता होता, इस वजह से हम बहुत कुछ लेकर अपने साथ उठते है जैसे –

  • उठते ही Compare करने की वजह से हमेशा कुछ खोने का डर, दूसरे आगे निकल जाएँगे के लिए FOMO
  • मेंटल स्ट्रेस, थकान
  • आगे क्या करना है कुछ पता नहीं होता, कोई Vision, कोई Thoughts कुछ नहीं
  • Confusion होना
  • Dreams का ना होना

जैसे कई रुकावट हम बेड से साथ लेकर उठते है, क्योंकि हमने सुबह उठते ही अपना smartphone उठाकर अपना वो बहुत कीमती समय बस दूसरों को दे दिया,

45 मिनट रोज 1% Doubt की हैबिट बनाना

हम रोज़ सुबह उठते ही रोज़ 45 मिनट ऐसे जगह पर देते है जो हमारे अंदर 1% संदेह भरता है जिसकी वजह से हम अपना Confidence खोते जाते है, और इस वजह से हम बाके के 23 घंटे और 15 मिनट बर्बाद कर देते है, क्योंकि इसके बाद हमें बाक़ी के समय को सही इस्तेमाल करने की वजह ही नहीं दिखाई देती,

हम हर रोज़ दिन शुरू करने से पहले ही हार जाते है, हमने अपनी दौर शुरू ही नहीं की लेकिन फिर भी हमें लगता है जैसे हम हार रहे है,

इसकी सबसे बड़ी वजह है दूसरो से खुद को Compare करना,

जरा गौर कीजिए आप अपना Smartphone सुबह में नींद खुलने के बाद तुरंत क्यों उठा लेते है, इसकी वजह होती है,

  • देखूँ की किसी ने मेरे लिए कुछ भेजा है
  • दोस्त, रिश्तेदार क्या कर रहे है उनका जीवन कैसे बीत रहा है,
  • क्या कोई जरूर मेल या एसएमएस तो नहीं आया है
  • क्या मेरी पोस्ट का reach नीचे तो नहीं चला गया, मेरे बनाये गए कंटेंट को कितने लोग देख रहे है,

ऐसे कई ख्याल उठते ही मन में आ जाते है जिसकी वजह से हम नींद खुलते ही बेड से उठने से पहले ही अपन स्मार्टफोन उठा लेते है, और उसके बाद एक एक ऐप में घूमते घूमते हम अपने कई मिनट बर्बाद कर लेते है,

जब भी आप कुछ Negative सोचते है या महसूस करते है आपका दिमाग उसे अपना लेता है, फिर जैसे आपके भाव होते है आप पूरे दिन उसी एनर्जी में बिताते है,

जब ये हैबिट बार बार आप दोहराते है तो अनजाने में ही ये आपकी हैबिट बन जाती है, और उसके बाद –

  • हम एक जगह पर शांत बैठ कर अपने भाव को महसूस नहीं कर पाते की आख़िर इतनी बेचैनी आख़िर क्यों महसूस हो रही है मुझे, और जब ऐसा नहीं होता हम उसे ठीक भी नहीं कर पाते
  • लगता है जैसे सब बेकार है, जीवन ही बेकार है
  • मैं ही सबसे बड़ा लूजर हूँ जिसकी लाइफ में कभी भी कुछ अच्छा नहीं होता,
  • Confidence खोने की वजह से हम क्या सोचते या क्या करना चाहते है कुछ भी बता ही नहीं पाते
  • ना ठीक से सो पाते है, ना ही किसी situation को enjoy कर पाते है और ना ही कभी आराम कर पाते है,

इस वजह से बस 45 मिनट आपके बाकी के पूरे घंटे, ले जाती है –

मेरे डर ने मुझे हमेशा पिछे रखा

साल 2019 में अचानक से लगा सब कुछ ख़त्म हो रहा है, Stress और Anxiety का level इतना ज्याफ़ा high था की शरीर अलग अलग तरह के situation अपने आप बना लेता था जिसकी वजह से डर और ज्याफ़ा बढ़ जाता था, कई बार शाम के समय लगता था जैसे Light कम हो रही है और धड़कन तेज हो जाती थी, लगता था जैसे मैं अंधा हो जाऊँगा,

ये मेरा वहम था क्योंकि बाक़ी सभी को मेरी तरह कम रोशनी हो रही ऐसा नहीं लगता था, यानी दिमाग़ situation create करता था क्योंकि वो हमेशा डर महसूस करता था, और मेरी इस हालत में कहीं ना कहीं मेरा smartphone भी ज़्यादा ज़िम्मेदार था,

क्योंकि दिन की शुरुआत में ही मैं थका हुआ महसूस करने लगता था क्योंकि सुबह में उठते ही मैं घंटों अपना समय फ़ोन में बिता देता था, ना कोई Exercise ना ही कोई Vision, बस सामने जो आया उसे करना शुरू कर देता था और कुछ मिनट बाद लगता था इससे क्या हो जाएगा, फिर से वही Zero पर,

लेकिन धीरे धीरे बहुत सारे Struggle के बाद समझ में आया की ये डर है जो कहीं ना कहीं बस सोचने से आ रही है इसलिए मैंने अपने Morning को पहले Plan करना शुरू कर दिया,

Phone-Free Morning (पहले 30 मिनट)

उसके बाद 2019 के Oct से मैंने सुबह में उठते ही स्मार्टफोन को देखना बंद कर दिया, उठते ही सबसे जरूरी काम पहले करने लगा, जिससे सुबह की जो ताजगी है वो मुझे महसूस होने लगी, मैंने एंजॉय करने लगा, जिसकी वजह से स्ट्रेस कम होता गया और आज मैं पहले से बहुत ज़्यादा बेहतर हूँ,

इसलिए मुझे लगता है कि की अगर आप अपनी हैबिट पर काम कर लो तो आप जीत जाते हो हमेशा,

अगर आप भी कुछ ऐसा महसूस करते है सुबह में उठने के बाद पहले अपना smartphone चेक करते हो तो इस हैबिट को बदलने की जरूरत है, मैंने आपको फ़ोन इस्तेमाल करने के लिए नहीं कह रहा हूँ,

मैं आपको कह रहा हूँ सुबह में उठने के 30 मिनट बाद फ़ोन इस्तेमाल करे जब आपका morning routine पूरा हो जाये , इस वक़्त आपको बहुत जरूरी काम करने है,

  • सुबह में उठते ही एक Thankful wish ईश्वर को और उसके बाद पानी पीना, और सौच जाना,
  • उसके बाद सुबह में Exercise, yoga, Meditation जो भी आपको ठीक लगे, फिर पानी पीना
  • कम से कम 10 पेज रीडिंग के बाद आज का जो भी task है उसे एक बार फिर से देखना (यानी एक वजह देना)

जैसे ही आप ये करते है आपने अपने, शरीर, दिमाग़, और अपने विज़न पर काम कर लिया जो आपको पूरे दिन सही दिशा में चलते रहने की वजह देगी, अब आप पहले से ज़्यादा confident महसूस करते है क्योंकि आपके पास एक Clear vision है और energy है उसे पूरा करने की,

इस तरह बस आपने सुबह की एक हैबिट बदली आपका पूरा दिन बदल गया,

Conclusion

ध्यान रखें आप जो सोचते है आपको वही मिलता है, हम इंसान है जो छोटी – छोटी बातों से distract हो जाता है, और तब वो दिशा हीन होकर इधर उधर भटकता है, तो ऐसी कोई नौबत आए ही ना इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि आपकी सुबह की routine कैसी है, क्योंकि सुबह में आप सबसे ज़्यादा एनर्जी में होते है,

बस अपनी हैबिट को बदल कर आप अपनी इस एनर्जी का सही इस्तेमाल कर सकते है, जैसे ही 365 दिन बीतते है आप देख सकते है की आपके पर्सनालिटी में कितना ज़्यादा बदलाव हुआ,

उम्मीद है इस आर्टिकल की वजह से आपके सोचने का नजरिया बदलेगा और आप इस हैबिट की importance को समझ पाएंगे, कोई प्रश्न या सुझाव हो ज़रूर comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!

आपके लिए खास, जरूर पढ़े !!
सिर्फ़ 10 सेकंड… आपकी सबसे बड़ी गलती रोक सकते हैं।
दिनभर Busy रहते हैं… फिर भी काम पूरा क्यों नहीं होता?
हर Problem का तुरंत Solution ढूंढना… आपको अंदर से कमजोर बना सकता है।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment