Link copy ho gaya

Developing a Long-Term Vision for Your Habits : बस 1% Successful बनातें है Habit को Long Term Vision के लिए

Published On: March 5, 2026
Follow Us
Developing-a-Long-Term-Vision-for-Your-Habit

Developing a Long-Term Vision for Your Habits : क्या आपने कभी देखा है कि जो भी आपकी अभी Habit है उससे Long Term में क्या बदलाव आ सकते है, चाहे वो अच्छी हो या बुड़ी, कई बार अनजाने में Develop हुई Habit से बहुत अच्छा होने लगता है, वही अगर Habit ग़लत है तो जीवन में कठिनाई का सामना भी करना पड़ता है,

हमारे Habit से ही हमारा जीवन बनता है, कई बार कई सारे Habit अनजाने में बनने लगता है, हमें लगता है कि ये छोटा सा हैबिट ही तो है भला इससे क्या ही हो सकता है, लेकिन सच कहूँ तो इससे बड़ा Impact पड़ता है, एक Athelete या एक Army पर्सन अपने छोटे छोटे हैबिट से ही औरों के मुक़ाबले ज़्यादा Strong बन जाता है,

शायद हमें अपने हर छोटे और बड़े हैबिट को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे जीवन पर बहुत ज़्यादा आसार होता है : आइए देखते है

Developing a Long-Term Vision for Your Habits

अगर हम अपने हर Habit को Long term के लिए देखना शुरू कर देते है तो इससे होने वाले परिणाम को भी हम आसानी से देख पाते है, हमें कागता है की हम reel 5 मिनट अगर हर रोज़ देख लेते है तो क्या हो जाएगा, लेकिन क्या आपको इसका परिणाम पता है नहीं, अगर आप ये नहीं देख पा रहे है तो ये हैबिट मजबूत होता जाएगा,

अगर आपने आज से 5 मिनट Reel देखना शुरू कर दिया है तो धीरे धीरे आप एक समय के बाद घंटों Reel में बिताने लगेंगे, आपका Focus बहुत ज़्यादा week होने लगेगा, क्योकि हर 5 मिनट में आपका Mental State यहाँ बादल जाता है, अगर आप हर रोज 5 मिनट ही अपना Waste कर रहे है तो आप महीने में अपने 150 मिनट और साल के 1800 मिनट और इसी तरह से 20 सालों में आप 36000 मिनट यानी क़रीब 25 दिन होते है,

दोस्तों ऐसे हम ना जाने कितने घंटे बस waste कर देते है, क्योंकि हम अपने हैबिट को Long Term Vision में देख नहीं पातें है, अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो बस अच्छे लगने की वजह से उसे कर देना ही जीवन नहीं होता है, आपको अपनी Value पता होना चाहिए, आप अपने जीवन में कुछ तो ऐसा करें कि आपको ख़ुद भी उसे बार बार देखते हुए Proud Feel हो,

इसे भी पढ़े : Using Pen & Paper Leads to Success : बस 1% अपनाते है इस हैबिट को और हो बन जाते है Successful

The Power of 1% Improvement

जब आप अपने Habit को ठीक कर लेते है और अपने Vision के लिए एक सटीक गोल बना लेते है और रोज़ाना जब आप उस दिशा में चलते है, तो कुछ दिनों के बाद आप daily 1% Improve होते जाते है, और धीरे धीरे इस Compounding Effect से आप अपने Skill की मदद से अपने Goal तक आसानी से पहुचने लगते है,

आपका ये habit आपको शुरू में कम दिखाई दे सकता है लेकिन जैसे जैसे आप आगे बढ़ते है आप और Strong होते जाते है अपने उस Goal के लिए, जब आप Gym में Strength Training करते है Muscle बनाते है तो शुरुआत में आपको अपने muscle नहीं दिखाई देते है, लेकिन अगर आप रोज़ाना Gym जाते है तो धीरे धीरे आपके Diet के हिसाब से आपके Muscle Build होना शुरू हो जाता है,

Delayed Gratification vs. Instant Pleasure:

देखिए अगर आपके अंदर वही Habit है जो तुरंत के लिए आपने Build की हुई है तो आप Long Term Goal तक नहीं जा सकते है, किसी भी Long term Vision के लिए आपको रोज़ाना मेहनत करनी होती है, अगर आप Instant मिलने वाले Pleasure की तरफ़ भागेंगे तो कभी किसी Skill को master नहीं कर पाएंगे,

अगर आपको मैराथन भागना है तो आपको रोज़ाना कुछ कदम चलने ही होंगे, और ये शुरुआती आपको धीरे धीरे आपके Goal की तरह आगे ले जाती है,

इसे भी पढ़े : Align your clothes with your success : बस 1% ही समझते है और हो जाते है Successful 99% हो जाते है Fail

Visualizing the Future

जब आप हैबिट को समझते है और Build करने से पहले ये देख लेते है Visualise कर लेते है की इससे Result क्या आने वाला है तो आप उस habit पर ज़्यादा देर तक टिके रह सकते है, सोचिए आप कहीं जा रहे है और आपको पता है की कहाँ जाना है destination आपकी क्या है तो आपकी Speed हमेशा Constant रहती है,

अगर आपको नहीं पता है की आपको जाना कहाँ है तो आप बस चलते है, इसी तरह से Habit के according future को Visualise करके आप अपने हैबिट को भी चुन सकते है, अगर मैं रोज़ाना लिख रहा हूँ तो मुझ ये पता होता है की मैं एक Book को अगले कितने दिनों में ख़त्म कर सकता हूँ, जो मुझे Planning में मदद करती है,

Habits give you strength

जब आप Long term के हिसाब से habit को बनाते है और उस Habit के हिसाब से चलते है तो धीरे धीरे आपके अंदर Strength Build होने लगता है, 2016 की बात है मैं 100 शब्द भी नहीं लिख पाता था और आज 2026 में मैं 8000 Word 5 से 6 घंटों में लिख लेता हूँ,

इसी तरह से आपके एक कई काम है जिसे आप रोज़ाना कर रहे है तो वो आपके लिए आसान होता जाता है, एक दिन में कोई भी अपने हिसाब से अपना Destination नहीं चुनता है, क्योंकि Body और mind को उसी हिसाब से Strength की जरूरत होती है जो बार बार habit को दोहराने से आती है,

इसे भी पढ़े : Pause Your Day Every 97 Minutes : बस 1% ही इसे अपना पातें है और अपने Goal तक पहुचतें है सबसे तेज

Habits give you momentum

जब आप अपने Cycle को चलना शुरू करते है तो क्या वो कुछ Second में ही अपने टॉप स्पीड पर होती है जी नहीं, ये स्पीड धीरे धीरे बढ़ती है, जैसे जैसे आप पैडल दबाते है स्पीड बढ़ती है, ठीक इसी आप अपने Goal तक तभी पहुचते है जब आप रोज़ाना उसकी तरह अपने हैबिट को और Strong करते है,

आपका हैबिट आपके रोज़ाना action से बनता है, और ये आपके life को momentum देता है सही दिशा की तरफ़, अगर आप किसी Skill में Master बनना चाहते है तो आपको उसे रोज़ाना अपने Action से momentum देना होगा, daily Practice आप वो Skill आसानी से सीख पाएंगे और अपने Goal तक पहुँच पाएंगे,

Habits give you sharpness

जब भी आप कोई Habit Build करते है आप औरो के मुक़ाबले उस habit को ज़्यादा अच्छे से समझ और देख पाते है, अगर कोई किसी हैबिट में मास्टर बन चुका है तो और के मुक़ाबले उस हैबिट के लिए वो इंसान ज़्यादा Sharped है और बस एक Skill में Sharp होने के बाद धीरे धीरे जीवन के कई Aspect में वो Sharpness दिखाई देती है,

आपके Goal achievement के बाद धीरे धीरे आपका Mind Sharp हो जाता है, किसी भी हैबिट को बार बार करने से ही उस हैबिट को मास्टर किया जा सकता है, ये सब होता है Long term Vision में अपने Habit को देखने से,

इसे भी पढ़े : Repetition is the Key to Success : बस 1% लोग अपनाते है इस Habit को और Successful हो जाते है

Conclusion : मेरी राय में

अगर आप अपने daily हैबिट Reels देखते हुए बना रहे है कि ये 5 हैबिट वो 10 हैबिट्स अच्छे है तो आपके जीवन में बहुत सारी हैबिट्स होंगी जिसे आप धीरे धीरे भूल भी जाएँगे, लेकिन वही हैबिट्स अगर आप देख पातें है Long term vision में की अगर मैं इस एक Habit को Master करता हूँ तो इससे मेरे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है तो आप Distract भी कम होंगे और इसका Positive result आयेगा,

अगर आपको Financially Strong होना है तो आपको उस दिशा में अपने हैबिट को Build करना होगा, उम्मीद है अब से आप किसी भी हैबिट को Build करने से पहले उसे Long Term Vision में ज़रूर देखेंगे, उसके बाद ही उसे Build करेंगे, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment