Track every hour of your day : इस दुनिया में सभी को एक दिन 24 घंटें ही मिलते है, फिर कोई Successful बन जाता है और किसी के पास अपने जीवन यापन करने के लिए भी बहुत Struggle करना होता है, काम सभी करते है लेकिन Successful कम ही बन पाते है, इस दुनिया में सबसे ज़्यादा क़ीमती अगर कुछ है तो वो है आपका समय,
अपने कहावत तो सुनी होगी की कई Successful है जो अपने गिरे हुए पैसे भी नहीं उठाते, कहावत ये है की उठाने जो समय जाएगा, उसके बदले वो अपने काम को करें तो उससे कई गुना ज़्यादा कमा सकते है, अब इसमें मुझे थोड़ी कम सच्चाई दिखाई देती है लेकिन इसमें दम तो है, अगर आप अपने समय की कद्र करते है तो समय भी आपको समय पर अपना समय बदलने की ताक़त देता है,
ऐसे कई लोग है जो अपने हर 60 Minutes को Track करते है, यानी पूरे दिन में वो हर घंटें को Tract करते है, ये देखते है की मैंने इस समय का Utilisation कैसे किया, ये काम भी करता है, जो इस Habbit को अपनाते है वो Achieve करते ही है जो भी उनका Goal है क्योंकि वो समय बर्बाद नहीं करते,
Track every hour of your day
आपके आसपास कई ऐसे लोग है जो अपने समय को Track नहीं करते है, काम तो सभी करते है, लेकिन काम करते करते अगर वो कहीं रुके तो वो बस कुछ जाते है और तब तक जब तक की उनको कोई ये ना बताए की अभी काम बाक़ी है, वही जो अपने time को Track करते है वो देखते है की अगले घंटे में मुझे क्या करना है,
अगर आराम भी कर रहे है तो कितना समय है मेरे पास या कितनी देर से आराम कर रहे है, अगर वो बाहर Outing पर है अपने दोस्तों के साथ तो 2 घंटे का समय वो 5 घंटों में बदल देते है, वही कई बार ऐसा भी होता है कि वो Social media पर है और कब घंटे गुज़र गयें ये भी उन्हें पता नहीं होता, कई बार तो हम जरूरी काम को पास time pass करके टाल देते है,
हम अपने जरूरी समय पर कुछ और करने लगते है जिसकी वाक़ई कोई ज़रूरत नहीं है अभी, अब आपको ये थोड़ा ज़्यादा Robotic दिखाई दे रहा होगा, लेकिन सच कहूँ तो समय का सही इस्तेमाल ही आपको सही दिशा देता है, आपके पास Limited समय है और Energy है, अगर आप अपने जीवन में कुछ करना चाहते है तो आपको इसका इस्तेमाल बखूबी करने आना चाहिए,
| इसे भी पढ़े : Develop 90 Days Goal Setting : अपने Goal को 90 दिन दो, बस 1% लोग देखते है इतनी बारीकी से अपने Goal को |
Tracking Every 60 Minutes Gives You Direction
मैंने अभी हाल ही में अपने हर 60 Minutes को track करना शुरू किया है और मैं देख रहा हूँ की मैं अगले घंटे में क्या करना चाहता हूँ ये मुझे ज़्यादा Clear है, हाँ आप बिना घंटों की परवाह किए भी अपने सभी task को पूरा कर सकते है जो आपने plan किए है, मुझे अपने काम को जारी रखने में कोई बोरियत भी नहीं होती है,
जब से मैंने अपने हर 60 मिनट को track करना शुरू किया है मैं अपने काम को टालता भी नहीं हूँ क्योंकि ये habbit सा बन गया है, इसके लिए मैं अपने Smartphone का इस्तेमाल करता हूँ, मुझे लगता है आप पूरे दिन क्या कर रहे है ये आपको पता होना बहुत जरूरी है, कई बार ऐसा होता है कि आपने जरूरी काम और आराम के बाद भी समय बच जाता है जिसमे आप कुछ Productive कर सकते है,
Tracking Every 60 Minutes Gives You Clarity
अगर आप अपने हर घंटे को track कर रहे है तो आपको अपने Vision को ले के Clarity मिलेगी, जैसे मानिए आपका जो भी Daily का goal है वो Clear दिखाई देगा, आपको बस घंटे को track करते हुए पूरा Focus अपने Goal, task पर लगाना है, ना ही बार बार 60 Minutes को Track करने में,
ये बस इसलिए है की अगर 60 Minutes आपने किसी काम को दिए है, तो आपके पास अगला 60 भी है proper बच रहा है जिसे आप अपने किसी और productive habbit को build करने में लगा सकते है,
मैं अपने हर घंटे की tracking अपने Writing और Reading को देता है, मैं हर रोज़ कम से कम 4 से 5 घंटें लिखता हूँ और कम से कम 2 घंटे पढ़ता हूँ, उसके बाद के समय में daily task, rest इत्यादि करता हूँ,
| इसे भी पढ़े : Develop New habits Always : बस ये एक Skill अपना लो, हमेशा रहोगे हर जगह आगे, बस 1% लोग ही इसे कर पाते है |
Tracking Every 60 Minutes Saves Your time
जब आप अपने हर घंटे को track करते है तो Actually में आप अपने Time को Waste होने से बचाते है, हम सभी अपने एक काम को करने के बाद उतना ही समय लगा देते है दूसरे काम को शुरू करने में ऐसा कई बार होता है, अगर हमने अपना Lunch लिया तो कई बार हम rest में उतना समय लगा देते है, वही अगर हम अपने घंटे को Track करते है एक Stopwatch के ज़रिए तो,
एक काम को 60 मिनट देने के बाद अगर आप चाहे तो अगले task के लिए फिर से Hourly समय शुरू कर सकते है, इससे आप ये जान पाते है कि आपने अपना आज का समय कितना घंटा कहाँ spend किया, अगर आप ऐसा नहीं करते है तो सकता है की अगले task शुरू करते करते आप 20 से 30 मिनट ले ले, मैं आपको ये नहीं कह रहा हूँ की आप बीच में कोई rest ना लें, ये जरूरी है, लेकिन इस Timer को चलते रखिए,
आप देखेंगे की आप पूरे दिन busy तो थे, लेकिन आपका काम आपके पाँचवे घंटे में ही पूरा हो चुका था, आपने इन घंटों में आराम भी किया है break लेते हुए, अब बाक़ी के घंटे आप अपने किसी दूसरे productive task को दे सकते है,
Tracking Every 60 Minutes Saves Your Energy
जब आप अपने हर घंटें को track करते है तो आपके पास समय भी होता है कि आप सब कुछ थोड़ी देर के लिए छोड़ कर आराम कर लें, क्योंकि हो सकता है कि आप किसी एक काम में कई घंटें लगा रहे है जिसकी जरूरत नहीं है आज, आप अपने दूसरे task को शुरू कर सकते है और जो बहुत जरूरी नहीं है उसे कल के लिए shedule कर सकते है,
इस तरह से जब आप काम करते है तो आप Burnout कम होते है, आप हर घंटे 5 से 10 मिनट rest भी ले सकते है, इससे आप अगले task के लिए Energies भी हो जाते है, यानी हर 60 Minute को track आप अपने बहुत जरूरी काम के लिए ही करते है,
मैं Full time writer हूँ, रोज़ाना क़रीब 8000 से 9000 Word लिखता हूँ, इसमें समय क़रीब 5 घंटे समय लगते है उसके बास 60 minutes का Full rest लेने के बाद Study के लिए भी मुझे क़रीब 1 से 2 घंटें मिल जाते है, मैं कोई 12 घंटे तक काम नहीं करता, ज़्यादा से ज़्यादा 5 घंटे कभी कभी 6, क्योंकि हर घंटे को track करने की वजह से मेरा समय बर्बाद नहीं होता,
| इसे भी पढ़े : Sharp your 20s its Perfect Time : अभी शुरू कर दो, Time और Energy दोनों है अभी, बस 1% में आने का सही तरीका |
Tracking Every 60 Minutes Provides Goal Orientation
जब आप अपने हर 60 Minute को track करते है तो आपको Goal Orientation का मौक़ा भी मिलता है, आप अपने काम को करते करते ये जान पाते है कि आप ये काम किस वजह से और किस लिए कर रहे है, आपको रुक के देखने के मौक़ा मिलता है की आप जो task अभी कर रहे है, उसे आप आज कितना करके छोड़ सकते है कल के लिए,
आप अपना अगला घंटा किस काम में लगा सकते है, कुल मिलाकर आप अपने रोजाना task को Visualise करते हुए पूरा कर सकते है, क्योंकि कई बार हम अपने tast को इसलिए भी पूरा करने में लग जाते है की आज हमें ये करना है, बल्कि इसकी जरूरत आज नहीं थी, अगर आप उसकी जगह कोई दूसरा और जरूरी काम कर लेते तो आपके लिए ज़्यादा productive हो सकता था,
Conclusion : मेरी राय में
हर घंटे को Track करना आपको थोड़ा बातूनी जरूर लग सकता है, लेकिन अगर आपको कुछ achieve करना है तो आपको अपने समय का हिसाब – किताब जरूर रखना होगा, क्योंकि ऐसा करके आप अपने अपने समय को बचा सकते है और अगले Productive काम में लगा सकते है, आपका समय waste नहीं होता जाने या अनजाने में,
मैं पिछले कुछ सालों को इसे बहुत बारीकी से observ कर रहा हूँ, इससे मैं ज़्यादा अच्छा फील हूँ, मेरे पास बहुत समय बचता है, उम्मीद है इस habbit से आपको भी लाभ होगा, कोई प्रश्न है तो अभी comment में मुझसे आप पूछ सकते है, आपके कीमती समय के लिए दिल से धनव्याद, आपका दिन शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.










Army
My your army