Develop 90 Days Goal Setting : कोई भी बड़ा goal आपके छोटे छोटे Goal से ही बनता है, अगर आपको कोई Language सीखनी है तो आपको उसका Basic बहुत जरूरी है, आप सीधा ही वो भाषा नहीं सीख सकते है, आपको पहले Basic सीखना होगा जो है एक छोटा goal फिर ऐसे ही जब आप छोटे छोटे Goal बनाते है अपने बड़े Goal को देखते हुए तभी आपको सही दिशा मिलती है,
आप एक एक सीढ़ी जब चढ़ते है तभी आप अपने छत तक जा पाते है, ठीक इसी तरह आपको छोटे – छोटे Goal पूरे करने चाहिए, अगर आप कोई Goal बना रहे है और आपको पता है की मुझे क्या क्या Step (यानी छोटे Goal) Achieve करने होंगे, तो आप अपने बड़े Goal को आसानी से पा सकते है, अगर आप सीधा बड़े Goal के बारे में सोचेंगे तो इसकी कम संभावना है कि आप वहाँ तक pahunch पाएंगे,
आप Goal दो तरीकों से पा सकते है, पहला जो कि रास्ता ना पता हो आप बस चलते – गिरते – संभलते फिर चलते आप पा सकते है, इसमें समय भी ज़्यादा लगेगा और Energy भी ज़्यादा लगेगी, वही दूसरा रास्ता अगर आप ये कर सकें की अपने Goal को बहुत ध्यान से समझ सकें और उसे छोटे – छोटे Goal में बांट सके तो आपकी Journey और आसान हो जाएगी जिससे fail होने की संभावना कम हो जाएगी,
Develop 90 Days Goal Setting
Develop 90 Days Goal Setting ये कहता है कि आपको अपने बड़े Goal को 90 दिनों के छोटे छोटे Goal में बांट देना चाहिए, की हर 90 दिनों में आपको क्या छोटे छोटे Goal archive करना है, आपने नया घर बनते जरूर देखा होगा, पहले नीव, उसके बाद Structure, उसके बाद दीवारें, उसके बाद छत, उसके बाद बाक़ी के Cosmatic चीज़ें बनती है तब जा कर घर बनता है,
अगर आप कोई नई भाषा ही सीखना चाहते है तो उस Goal को समझते है उसके कुछ जरूरी हिस्से करने चाहिए, जैसे की पहले के दिनों में आपको Basic सीखना है, फिर उसके बाद आपको Word बनाना है उस भाषा में, उसके बाद आपको एक Sentence बनानी है, उसके बाद कहीं आप उस भाषा को Fluently बोल पाते है,
इन सभी को 90 दिनों में बांट लेना बुद्धिमानी है, हमने Daily Goal के बारे में भी बात की है जो इसके बाद आता है, आप नीचे दिए गए Box से इसे पढ़ सकते है
| इसे भी पढ़े : Daily 3 Small Goal Formula for Sharp Mind : हर काम होगा जल्दी इस Technique को अपनाता है हर Successful इंसान |
90 Days Goal Give You more Clarity
अगर आप अपने बड़े Goal को छोटे छोटे 90 दिनों के Goal में बांट देते है तो आप Confuse कम होते है, आपको ज़्यादा Clarity मिलती है की आपको Start कहाँ से करना है, कई बार हमारे दिमाग़ में पूरी फ़िल्म चल रही होती है लेकिन हमें ये पता नहीं होता है कि पहले शुरू कहाँ से करना है, आप फ़िल्में, Web Series इत्यादि तो ज़रूर देखते होंगे,
ये फ़िल्में कैसे बनती होंगी अंदाज़ा लगाइए, जी हाँ जो भी Scene आप देखते है वो अलग अलग Shoot होती है, यहाँ तक कि एक Scene में अलग अलग Angle भी अलग अलग ही शूट होते है, फिर सभी को मिलाकर एक फ़िल्म पूरी होती है, अगर आप शूटिंग कभी देख लें तो आपको ये दिखाई देगा कि फ़िल्मों में जो चमक – दमक आप देखते, इन सभी को आपको दिखाने में छोटे छोटे Scene अलग अलग शूट किए जाते है,
बस इसी तरह से आपके जो भी Goal है उन्हें 90 दिनों के छोटे छोटे goal में बांट दीजिए, फिर आपको पता होगा की अभी आपको क्या करना है, और अगले 90 दिनों के बाद आपको क्या step लेने है,
90 Days Goal Give you More Energy
अब जब आप अपने Goal को छोटे छोटे 90 दिनों के Goal में बांट देते है तो आपको मिलती है Energy, क्योंकि पहले तो आपके पास Clear Vision है कि आपको अभी क्या करना है, उसके बाद आप बीच में रुक भी सकते है क्योंकि वो छोटे छोटे Task जिसे आप छोटा goal कहते है इन्हें पूरा करने के लिए जो समय लगता है वो आपको Accurately पता होता है,
इसलिए आप Energise रहते है, कोई फ़िज़ूल की harassment आपको नहीं लेनी पड़ती है, जल्दी पूरा करने के चक्कर में आपका काम ख़राब नहीं होता, और उसे बार बार पूरा करने में आपको ज़्यादा energy wast नहीं करनी पड़ती है,
| इसे भी पढ़े : Develop New habits Always : बस ये एक Skill अपना लो, हमेशा रहोगे हर जगह आगे, बस 1% लोग ही इसे कर पाते है |
90 Days Goal Give you Direction
जब आप अपने बड़े goal को छोटे छोटे 90 दिनों वाले Goal में बांट लेते है तो आपको सही Direction भी मिलती है, ऐसे जब आप बड़ा goal लेके दिमाग़ में चलते है तो आपको पता नहीं होता की आपको क्या करना है, चाहे आपका दिमाग़ कितना भी शार्प क्यों ना हो, वही अगर आप ब्लॉक बनाते है यानी छोटा goal रखते है तो आपको सही दिशा मिलती है,
कई बार ऐसा होता है कि जब आप बड़े goal के पिछे जाते है बिना रुके तो संभावना ज़्यादा होती है की बीच में आप का 1% भी अलग दिशा होने हुए तो आप कहीं और पहुँच सकते है, जी हाँ रास्तें भी ऐसे आप तय करते है, छोटा Goal Clear Picture सही Direction.
90 Days Goal Give Your Improvement
अगर आप छोटे छोटे Goal बनाते है अपने बड़े Goal के लिए तो आपके पूरा समय होता है की बीच – बीच में उसे सुधार सके, आप अपने हर 90 दिनों वाले छोटे – छोटे Goal को Improve करते हुए चलते है, जिससे आपका बड़ा goal आसानी से तय हो जाता है,
अगर आप एकदम से बस बड़ा goal ही ध्यान में रखते हुए चलेंगे तो आपका दिमाग़ बीच में आने वाले सभी Step को Skip करता जाएगा, आप अपने रसोई में इसका उदाहरण देख सकते है, कोई भी dish जब बनता है तो हर एक step के लिए समय लिया जाता है, ऐसा नहीं कि बस गए और सब कुछ एक बार में दाल के अपनी पसंदीदा चीज़ें आपने बना ली,
आपने बनाने के तरीके से अलग अलग डिश बनती है, वरना एक ही पनीर और उसके कई डिश जिसका हम खूब मजे से जायका लेते है, इसलिए 90 day Goal से आपके हर step को Improvement मिलती है,
| इसे भी पढ़े : Sharp your 20s its Perfect Time : अभी शुरू कर दो, Time और Energy दोनों है अभी, बस 1% में आने का सही तरीका |
90 Days Goal give you Worry Free Strategy
जब आप 90 दिनों वाले छोटे छोटे goal के साथ अपने बड़े goal तक जाते है तो आपको अपने Goal पर संदेह कम होता है, क्योंकि आप एक छोटे छोटे goal के achieve हो जाने के बाद, Confidence महसूस करते है, आप उस रास्तें को जीना शुरू कर देते है जिसपे आप चल रहे है जो की बहुत Important है,
आप अपने बड़े goal के लिए जो Strategy बनाते है उसमे ज़्यादा Contradiction नहीं होता है, ये पूरी तरह से Worry Free होता है, आपको हर सीढ़ी को ध्यान से चढ़ते हुए छत तक जाते है, एकदम से आपको छलाँग लगाने की ज़रूरत नहीं होती, अगर आप छलाँग लगा रहे है तो इसकी संभावना कम है कि आप सच में पार जा सकते है,
लेकिन अगर आप सीधी चढ़ते है तो इसी संभावना ज़्यादा रहती है कि आप छत तक जा सकते है, इसलिए अपने बड़े goal के लिए आपको 90 दिन वाले छोटे छोटे goal बनाने चाहिए,
Conclusion : मेरी राय में
अगर आप कोई बड़ा goal बना रहे है जो 12 या 24 महीनों में पूरा होने में समय लेगा तो आपको उस goal के हिसाब से छोटे छोटे 90 दिन वाले goal भी बनने चाहिए, आपको हर step को जीना चाहिए, आप देखेंगे की उस goal तक आप बहुत आसानी से पहुँच जाते है, ये goal उबाऊ नहीं होगा, क्योंकि हर छोटे छोटे Goal के बाद आप ख़ुद को साबाशी दे सकते है,
शायद अब आप अपने बड़े goal को छोटे छोटे goal में क्यों तोड़ना जरूरी है जान चुके होंगे, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में जरूर पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









