Link copy ho gaya

Before Sleeping Next Day Planning : इस एक Habit से अगला दिन होगा 100% Focus के साथ

Published On: February 25, 2026
Follow Us
Before Sleeping Next Day Planning

Before Sleeping Next Day Planning : अगर आपसे कोई पूछे की आपके अगले दिन का Routine क्या है तो हम में से ज्यादातर लोग ये बोलेंगे की अभी तो कोई Plan नहीं है कल देखेंगे, बस इस एक Habit पर अगर ध्यान दिया जाये तो 90% Clutter हमारे Life से जा सकते है, और हम अपने आने वाले दिन को Productive और Peaceful बना सकते है,

हम ज्यादातर समय जब सुबह उठते है तो हमें ये नहीं पता होता है की उठने के बाद हमें करना क्या है, हम बस भागदौड़ में लगे रहते है Autopilot पर जी रहे होते है, इस तरह से हम ज्यादातर समय अपना बस यूँही गवा देते है क्योंकि हमने पता ही नहीं होता है कि कौन सा काम हमें कब करना है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप Observe करेंगे की आपका मान हमेशा अशांत होता है,

Before Sleeping Next Day Planning

सोचिए अगर आप कहीं जा रहे है और आपको कहाँ जाना है पहले से पता होगा तो आपको Hesitation होगी ? बिल्कुल नहीं, आप बहुत ही Calm हो कर वहाँ पहुँच सकते है, क्योंकि आपको वो Route पता है जहाँ जाना है, सोचिए की कोई ऐसा काम जो आपको कैसे करना है पहले से पता है तो वो काम आप कितनी आसानी से और कितनी जल्दी कर सकते है,

अगर आपको पता हो की आपको अगले दिन अपने कौन – कौन से काम पूरे करने है और कैसे करने है तो वो काम जल्दी पूरा करने के साथ अच्छे से आप पूरा कर सकते है, वही अगर आपको ये पता ही नहीं है कि कौन सा आपको काम करना है और आप अपने जरूरत के हिसाब से काम को कर रहे है तो आप देखेंगे की अचानक से कोई आपका बड़ा काम Pending होगा और उसकी वजह से आपका जीवन अस्त – व्यस्त हो सकता है,

आइए देखते है कि अगर आप अपने काम को Shedule नहीं कर रहे है पहले तो आप क्या महसूस कर सकते है और इसकी वजह से होने वाली समस्या क्या होगी –

Clutter Mind

अगर आपको नहीं पता है की अगले दिन मुझे क्या क्या करना है तो ये तय है कि आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा नहीं करेंगे, ऐसे में आप उन काम को करने लगते है जो बहुत जरूरी है यानी Last minute है बस आपके पास उस काम को करने के लिए, इससे आपके Mind पर आप Pressure Feel करते है क्योंकि आपको नहीं पता है की आपके जीवन में कौन कौन से काम अभी पेंडिंग है और किसे आपको अभी पूरा करना है,

अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप देखेंगे की धीरे धीरे आपके सोचने का नजरिया बदल जाएगा, आप थोड़े कम Confidence दिखाई देंगे, और आप एक समय पर कई बार एक से ज़्यादा task को पूरा करने लगेंगे, जिससे धीरे धीरे आप panic होंगे और किसी भी काम को सही ढंग से पूरा नहीं करेंगे,

Habit of Forgetting

अगर आप कल करने वाले task को पहले से Shedule नहीं करते है तो कई बार जरूरी task भूलने लगते है, आपको लगता है की नहीं मुझे याद रहेगा, लेकिन जब आपका अगला दिन शुरू हो जाता है आप उस काम को भूल जाते है क्योंकि आपको नहीं पता है की अगला काम मुझे क्या करना है, इस तरह से कई जरूरी काम को आप भूल जाते है,

आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा की एक ही समय पर कई काम याद आ जाते है और जब आप किसी एक काम को पूरा करने में लगते है तो आप बाकी के कई काम जो अभी कुछ देर पहले आपको याद था आप उसे भूल जाते है, अगर आप पहले से अगले दिन को Shedule करते है Planning के साथ तो आपको पता होता है की मुझे आज अपने कौन से काम को पूरा करना होता है,

Forgetting important task

मैंने कई बार ऐसा देखा है कि मुझे एक दिन पहले अगले दिन के काम के बारे में पता होता है, लेकिन अगले दिन सो के उठने के बाद वो काम कई बार मुझे याद नहीं होते, क्योंकि Mind उन्हें Wipe कर देता है जैसे आप अगले दिन सुबह उठते है, और जब आप एक दिन पहले वो 3 जरूरी काम याद करके सोते है तो आपका दिमाग़ बिल्कुल Clear उसे Store कर लेता है की ये 3 काम जरूरी है, तो बाक़ी के Thought दिमाग़ Flush कर देता है,

इस तरह से आप अपने सभी जरूरी काम को याद रख पाते है, और सभी काम को समय पर आप पूरा भी कर पाते है,

इसे भी पढ़े : Early to Bed Early to Rise : बस एक आदत जो साधारण इंसान को Successful बना देती है, बस 1% लोग समझ पाते है इसे

Next Day Planning

अगर आप अपने Confidence को Boost Mind को Clutter Free रखना चाहते है तो आपको अपने अगले दिन के task को आज रात में ही Plan करने चाहिए, इससे आपका Vision Clear होगा और Mind Sharp, अगर आप ऐसा नहीं करते है तो अगले दिन कई सारे काम आपको याद आयेंगे और आप उस दिन के लिए जरूरी काम को छोड़ के वो काम करने लग जाएँगे जो अभी के लिए उतना जरूरी नहीं है,

तो अब अगर आप अपने कल के काम को आज ही Plan करने वाले है तो इसके लिए आपको अपने वो 3 ही काम को चुनना है जो अगले दिन के लिए बहुत जरूरी है, ध्यान रखें बस 3 काम ही करना है आपको अगले दिन, ध्यान रखें आपके अगले दिन का Goal Achievable होना चाहिए, इसलिए बस वो 3 ही काम को चुनना है,

अगर आप अगले दिन का बस 3 काम ही पूरा कर लेते है तो एक समय के बाद उन कामों को समय पर पूरा करने की वजह से आपका Confidence भी बढ़ेगा, और आपको बार बार भागदौड़ भी नहीं करना है ,

Conclusion – मेरी राय में

अगर आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते है सफल होना चाहते है तो आपको अपनी छोटी – छोटी habit को देखना होगा और समझना होगा, आपको अपने छोटे छोटे कामों को समय पर पूरा करना होगा, अगर आप अपने कल के काम को आज ही देख लेते है तो आपका बहुत सारा समय बचेगा, जिससे आप आगे के लिए ख़ुद को Improve कर सकते है,

इससे आपका समय Time Pass में बर्बाद नहीं होगा, क्योंकि समय पैसे से भी मूल्यवान है, अगर आप आज समय की कद्र कर रहे है तो कल आपके पास बहुत सारा समय होगा जिससे आप अपने आने वाले कल को एक बेहतर दिशा दे सकते है,

उम्मीद है दी गई जानकारी आपके जीवन को एक सही दिशा देगी, कोई प्रश्न है तो अभी Comment में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment