Link copy ho gaya

आज फिर Plan बदलने से पहले… ये ज़रूर जान लें।

Published On: July 10, 2026
Follow Us
हमेशा Plan बदलने से पहले जानो

क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि आप जो भी प्लान बनातें है उससे बेहतर हमेशा दूसरों के प्लान लगते है, क्या आपको नहीं लगता की जब भी आप अपने प्लान पर काम करना शुरू करते है, और बस एक छोटी से गलती कर देते है या अनजाने में हो जाती है और आपका काम खराब होता हुआ दिखाई देता है तो आपको सब कुछ अब बेकार लगने लगता है,

उसी प्लान को कुछ देर पहले आप बहुत अच्छा मान रहे है, अचानक से अब आपको वो प्लान ख़राब लगने लगता है, आपको लगता है की मैं इतना इंटेलिजेंट नहीं हूँ, सामने वाले ने बहुत अच्छा प्लान बनाया है वो मुझसे पहले सफल हो जाएगा, यहाँ आप अब देखा देखी करना शुरू कर देते है,

हम यहाँ भी नहीं रुकते,

हम फिर से कुछ नया देखते है हम उसे करने की कोशिश करने लगते है, यानी हर महीने एक नए प्लान पर काम करते है, नतीजा 30 दिनों के बाद हमें सब कुछ बेकार लगने लगता है, ये एक ऐसा लूप है जिसमे 90% लोग फसें हुए होते है, मुझे तो ये लगता है की आज जो भी सफल लोग है उसमे से 99% लोग बस तुक्के में सफल हो गए,

इसकी वजह बस इतनी सी है कि वो बस काम करते रहे, रुके नहीं !

सफल लोग सफल प्लान नहीं ढूंढ़ते

आज हम बहुत बड़ी बड़ी सफल संस्थानों की सर्विसेज इस्तेमाल कर रहे है, आपको क्या लगता है कि इनके पास एक परफेक्ट प्लान था जिसकी वजह से वो सफल हो गए,

आइए एक उदाहरण से समझते है, की वो सफल कंपनियां कैसे आज इतनी सफल है –

  • Samsung – की शुरुआत एक ट्रेडिंग कंपनी से हुई थी तब ये ग्रोसरी, ड्राइड फिश और नूडल्स बेचती थी, लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक्स है इनका मेन काम,
  • Apple – जो शुरुआती दौर में कंप्यूटर की बस एक चिप बेचा करती थी,
  • Amazon – जो शुरुआती दौर में बस एक ऑनलाइन बुक स्टोर थी
  • Flipkart – ये भी शुरुआती दौर में बस ऑनलाइन बुक बेचती थी
  • Google – ये एक सर्च इंजन था जिसकी आज कई सर्विसेज है जिसमे Android और कई बाक़ी की सेवा आप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते है

कुल मिलाकर बात ये है की इन सभी संस्थानों के पास कोई परफेक्ट प्लान नहीं था, बस एक नार्मल सा प्लान था लेकिन वो कभी रुके नहीं., उन्होंने समय के साथ बस अपने काम, प्रोडक्ट और सर्विसेज में बदलाव किए,

वो एक ही प्रोडक्ट बनाने में कई बार फेल हुए, Google ने अपना search engine 1998 में लांच किया था, लेकिन उसे आपने इस्तेमाल करना शुरू किया होगा क़रीब क़रीब 2012 या उसके बाद से, यहाँ तक कि 2020 से लोगो को गूगल सर्च क्या करता है ये पता चला, सोचिए इतना लंबा समय लगा किसी एक प्रोडक्ट को सही ढंग से इस्तेमाल में आने में,

आपका दिमाग बस प्लान बनाता है

क्या आपने कभी सोचा है कि आप कभी भी किसी एक प्लान पर कभी क्यों नहीं टिक पातें, जैसे ही एक छोटी सी गड़बड़ होती है आपके कई सपने टूट जाते है, आपको सब कुछ बेकार लगने लगता है,

इसकी वजह है आपका दिमाग़ किसी क्रिटिकल काम को करने के लिए बना ही नहीं है, ये हमेशा सर्वाइवल के बारे में पहले सोचता है, वो ये देखता है कि कैसे मैं अपनी एनर्जी ज़्यादा से ज़्यादा बचा कर रख सकूँ, क्योंकि ये ऐसी ही डेवलोप हुआ था, हमारे पूर्वज के लिए शुरुआती दौर में सर्वाइवल ही बहुत जरूरी था, क्योंकि उनपर कभी भी जानवरो, पास के कबीले इत्यादि का हमला हो सकता है, ये आदिकाल की बात है,

लेकिन अब ऐसा नहीं है अब आप अगर सोते है अपने घर पर तो आपको बार बार अलर्ट रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्योंकि हमारा ब्रेन इसी तरह से डिज़ाइन हुआ है इसलिए ये रियेक्ट ऐसे ही करता है, लेकिन अब जब आप उस पुराने पैटर्न को बदलते है तो आपका दिमाग़ आपकी बात मानने लगता है,

जब आप अपने किसी प्लान को बनाते है तो आपको पहले अपने दिमाग़ को बताना होगा की ये सक्सेस नहीं है ये बस एक प्लान है, इसे पूरा करने में समय देना होगा, और अगर सफल हो जाता है तब आपके सपने पूरे होंगे, इस दौरान हज़ारो ग़लतियाँ भी होंगी, जिसे ठीक करना होगा,

ख़याली सोच वाले प्लान बदलते है

ध्यान रखिए आप प्लान बनाते समय जितना क्लियर तरीके से सचते है उतनी ही संभावना ज़्यादा बनती है की आप उस प्लान के ऊपर कई दिनों तक टीके रहेंगे, क्योंकि इस दौरान आप कई गलियों को देख लेते है, आप समझ जाते है की यहाँ ये गलती हो सकती है, और जब गलती होती है क्योंकि आपको पहल से ज्यादातर पता होता है, आप हताश नहीं होते है,

आपको अपना प्लान ख़राब नहीं लगता है,

एक Research ये बताती है कि किसी भी नए skill के ऊपर अगर आप कम से कम 10000 घंटे दे दे तो आप उसमे मास्टरी कर लेंगे,

अब सोचिए आप एक दिन में 8 घंटे किसी नए प्लान पर काम करते है, तो 10000 घंटे पूरा करने के लिए आपको 1250 दिन देने होंगे, यानी क़रीब क़रीब 3 साल के आसपास, तब जा कर आप किसी भी स्किल, किसी काम, किसी नए प्लान में महारथ हासिल करते है,

लेकिन हम क्या करते है किसी भी काम को शुरू करते ही हमे बस कुछ दिनों में रिजल्ट चाहिए होता है, कील मिलाकर पहले ही हम फेल हो जाते है हम अपने दिमाग़ में, और आपके दिमाग़ में चलने लगता है –

  • दूसरे का प्लान ज़्यादा अच्छा है, क्योंकि कोई ये नहीं बताता की मैं फेल हो रहा हूँ यहाँ इमेज की बात आ जाती है
  • मैं इतना ज़्यादा इंटेलीजेंट नहीं हूँ इसलिए मैं परफ़ेक्ट प्लान नहीं बना सकता
  • गड़बड़ होते ही यकीन हो जाता है कि मुझे पता था की ये प्लान बेकार है
  • 10 दिन काम करने के बाद दिमाग़ कहता है, इसमें रिजल्ट नहीं आ रहा और मेहनत भी ज़्यादा है
  • कुछ महीने बीतने के बाद, कहीं मैं अपना समय बर्बाद तो नहीं कर रहा, कहीं दूसरे आगे ना निकल जाये
  • किसी की सफलता देख, ये जो कर रहा है मुझे भी यही करना है, देखो वो कितनी महंगी कार में घूम रहा है,

ऐसे ना जाने कितने सवाल मन में हमेशा घूमते है और आप कुछ ही दिनों में एक नए प्लान पर काम करने लगते है, नतीजा आप कभी भी किसी भी प्लान में पूरी मेहनत करते ही नहीं है, आपको हर बार एक नई शुरुआत करना ज़्यादा आसान लगता है कुछ दिनों के बाद से,

मैं 3 साल बाद समझ पाया की आख़िर मैंने ऐसा क्या किया की मेरा काम दूसरो को पसंद आने लगा और मैं सफल रहा, 2017 से कंटेंट क्रिएशन करते करते मुझे 2019 में सफलता मिली इस दौरान मैं फाइनेंशियली भी वीक था और मैं ये समझ भी नहीं पा रहा था कि आख़िर कौन से स्टेप लूँ,

लेकिन वही टूटे – फूटे प्लान पर ही चलता रहा, करीब करीब 300 से ज़्यादा आर्टिकल लिखने और 200 से ज़्यादा वीडियो क्रिएट करने के बाद लोगो को मेरा काम पसंद आने लगा, करीब करीब 24 महीने मैंने बिना किसी दिशा के काम किया, बस ये सोचता था कि आज एक नए टॉपिक पर कंटेंट बनाना है, बस डेली का टास्क कोई बड़ा गोल नहीं, और मुझे सब कुछ मिला,

मुझे उसके बाद समझ में आया की मैं क्या कर रहा था, और क्योंकि मुझे सफलता मिली, बस काम करना और कंसिस्टेंट रहना, रिएक्शन के हिसाब से बदलाव करना और आगे बढ़ना,

किसी भी काम को 5000 घंटे चाहिए

आज आप कोई भी नया प्लान ले कर शुरू कर रहे है तो ध्यान रखिए आपको उस काम को 10000 नहीं बस 5000 घंटे देने चाहिए, ये हर रोज़ 8 घंटे काम करने पर करीब करीब 16 से 18 महीने में ख़त्म हो सकता है अगर आप कोई छूटी ना लें,

  • सबसे पहले तो ये देखिए कि आपका प्लान किसी के जीवन में कोई वैल्यू जोड़ रहा है या नहीं, अगर जवाब हाँ है तो आगे बढ़िए
  • अब आपको आज के माहौल को ध्यान में रखते हुए रोज़ाना उसपर समय देना चाहिए समय आप तय कर सकते है, जितना कम समय इतनी ज़्यादा देर लगेगी,
  • बीच में कौ गड़बड़ी दिखे तो प्लान को नहीं बस उस छोटे एक्शन को बादलों, हो सकता है कि फेलियर मिले, लेकिन बस ट्राय करते रहो, – थॉमस एडिसन को 9999 बार फेल होने के बाद 10000वे अटेम्प में बल्ब मिला था, जो आपके कमरे को रौशन करता है,
  • अब समय के साथ अपने एक्शन में इस काम को लेकर बदलाव भी करते रहो,

आप 5000 घंटे पूरे होने से पहले ही ये साफ़- साफ़ देख सकेंगे कि आपकी गाड़ी चल निकली है और धीरे धीरे रफ़्तार दिखाई दे रही है जो आपको चाहिए, हर नया प्लान आपको संभावना से बहुत दूर ले जाता है,

इसलिए किसी भी एक प्लान पर कम से कम 5000 घंटे जरूर दो, सफलता मिलने की गुंजाइश, 99% हो जाती है,

Conclusion

आप किसी भी नए काम को जब करते है तो आपके उस काम में सफल होने के 4 पड़ाव होते है, और यही बड़ाव आपके ही नहीं बल्कि सभी सफल लोगो के हिस्से में आती है, ये कुछ इस तरह होते है,

नया प्लान नई हैबिट नया एक्शन, नतीजा ZERO ➡️ उसके बाद आप समझते है की आप ग़लत कहा है, उसे सीखते है ➡️ अब आप सीखे हुए skill को अपनाते है Result आना शुरू ➡️ अब आप थोड़ा भी करते हो आपको उसका रिजल्ट ज़्यादा मिलता है, रफ़्तार कई गुना तेज हो जाता है,

इसलिए किसी ही नए प्लान को छोड़ मत दो अगर काम शुरू कर दिया है, ये तय है कि आपसे बहुत सारी गलतिया होंगी, जिसने उस काम को पहले किया है उससे भी गलतियाँ होती है, इसलिए आपको बस अपनी गलती को सुधारते रहना होगा और एक्शन लेते रहना होगा, कुछ ही दिनों में आपको काम और सफलत दिखाई देना शुरू हो जाएगा,

उम्मीद है इस आर्कटिकल से आपके जीवन को एक नई दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव रह गया हो, कृपया जरूर लिखें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद,

इसे भी पढ़ें, आपके लिए ख़ास है !!
आज से पहले Phone मत उठाइए… जब तक ये न जान लें।
आप जिस बात को भूल नहीं पा रहे… शायद वही सबसे ज़रूरी है।
आपकी Energy खत्म नहीं हो रही… कोई उसे चुपचाप खा रहा है।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment